जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा
सितम्बर 2025 राशिफल | September Month Prediction
मेष राशिफल | Aries Prediction
राशि शुभ दिनाँक 3,4,6,12,15,16,22,25,30
घरेलू जीवन के लिये यह महीना काफी अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। सितम्बर 7 को चन्द्रग्रहण के प्रभाव के कारण आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। महीने के द्वितीय सप्ताह में घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है। चौथे और पाँचवे सप्ताह के बीच नौकरीपेशा लोगों को करियर के नये विकल्प मिल सकते हैं।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,9,10,13,18,26,27
महीने की शुरुआत में विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। लीवर रोगियों की सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। सितम्बर 17 से सितम्बर 21 के बीच वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। प्रथम सप्ताह के दौरान नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रियजनों के साथ रोमांचक यात्रा के लिये जा सकते हैं। तीसरे सप्ताह के दौरान नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
वृषभ राशिफल | Taurus Prediction
राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,14,17,18,25,27
महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। गूढ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। सितम्बर 22 के बाद आप अपनी जीवनशैली में काफी अच्छे बदलाव ला सकते हैं। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,11,12,15,19,20,28
आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में चीटिंग और कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में सन्तान को लेकर परेशान हो सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।
मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
राशि शुभ दिनाँक 2,9,10,12,16,19,20,28,29
करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह अत्यन्त शुभ रहेगा। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। प्रथम, तीसरा और पाँचवा सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,13,14,17,21,30
व्यवसाय में अपने पार्टनर्स के हितों का ध्यान रखें। लीगल मामलों को हल्के में न लें। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में काफी धन खर्च करना पड़ेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं तो वहाँ की गरिमा का ध्यान रखें। चतुर्थ सप्ताह के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।
कर्क राशिफल | Cancer Prediction
राशि शुभ दिनाँक 3,4,12,14,17,18,22,29
कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। सितम्बर 17 को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद का समय आपके लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,9,15,16,20,21,24,27
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को टैक्स सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की ओर आपका झुकाव हो सकता है। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। सितम्बर 7 से सितम्बर 13 तक का समय कुछ कमजोर रहेगा।
सिंह राशिफल | Leo Prediction
राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,13,14,16,20,24,25,30
इस माह आप मांगलिक उत्सवों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। सितम्बर 13 को मंगल के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कलाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,12,17,18,12,29
इस माह के शुरुआती सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। वायरल संक्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी अत्यन्त कठोर हो सकती है जिसके कारण पड़ोसियों से आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। स्त्री जातकों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
कन्या राशिफल | Virgo Prediction
राशि शुभ दिनाँक 6,9,10,15,16,18,22,26,27
इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें। मानसिक रूप से आनन्दित रहेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद स्टॉक ट्रेडिंग से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सितम्बर 17 को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,19,20,24,29
माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ अधिक ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। सम्पत्ति को लेकर डील सावधानी पूर्वक करें।
तुला राशिफल | Libra Prediction
राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,18,19,24,25,29
इस माह शेयर बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,13,14,16,21,22,26,30
महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction
राशि शुभ दिनाँक 3,4,12,14,20,22,26,27,30
नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ विषयों के अध्ययन में अत्यधिक रूचि लेंगे। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ निर्मित होंगी। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धी कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। प्रेम-विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,7,15,16,18,24,25,29
महीने की पूर्वार्ध में नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। क्रोध और अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये।
धनु राशिफल | Sagittarius Prediction
राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,9,10,16,17,19,25,26,28
इस महीने आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घरवालों के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,12,13,21,22,30,31
बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।
मकर राशिफल | Capricorn Prediction
राशि शुभ दिनाँक 3,4,9,10,16,18,24,26,27
महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्थान-परिवर्तन की बाधा दूर होगी। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा जिससे आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति अत्यधिक प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। मेडिकल, प्रशासन और मीडिया से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,6,11,19,20,28
महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। सितम्बर 7 के बाद आर्थिक मामलों में परेशानी होने की सम्भावना है। जॉब बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। तीसरे सप्ताह के दौरान सन्तान के कारण आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। चौथे सप्ताह के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction
राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,11,12,19,20,26,27,29
व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना अति उत्तम है। विदेशी कम्पनियों के किसी व्यापारिक प्रोजेक्ट्स में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। पहला, तीसरा और पाँचवा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,10,13,14,21,22,30
इस माह सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने की कोशिश करेंगे। दूसरे सप्ताह के दौरान आपकी राशि पर चन्द्रग्रहण लगेगा जिसके कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। वरना आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं।
मीन राशिफल | Pisces Prediction
राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,9,10,13,14,20,22,28,30
आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विपरीत लिंग के जातक आपसे अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। इससे आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी अधिक रहेगा फिर भी आप बखूबी इसका प्रयोग कर पायेंगे। इस माह कानूनी मुकदमों से जुड़े मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,15,16,23,24
इस महीने पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इसे आप शीघ्र ही सुलझा लेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। नींद भरपूर मात्रा में अवश्य लें। अपनी जीवनशैली और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। चिकित्सा में धन खर्च हो सकता है। गठिया और वायु विकार में वृद्धि हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध भाग में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।