• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
24 Wed - वरद चतुर्थी, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | 25 Thu - मदन मोहन मालवीय जयंती, क्रिसमस | 26 Fri - षष्टी | 27 Sat - गुरु गोबिंदसिंह जयंती | 28 Sun - दुर्गाष्टमी व्रत | 30 Tue - वैकुंठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
 
 
 
 
Numerology magazine cover with number patterns and mystical illustrations Astrology magazine cover with zodiac symbols and cosmic background Vastu and astrology magazine with charts, symbols, and traditional design just dial Business magazine cover with professional graphics and growth-focused content 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-12-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

दिसम्बर 2025 राशिफल | December Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,6,7,15,17,24,26,30
इस महीने नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। सन्तान के आचरण से आपका मन प्रसन्न होगा। पैतृक व्यापार के विस्तार के लिये काम कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने से आपको व्यापार में धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। म्युचुअल फण्ड से जुड़े हुये निवेश में आपको लाभ मिल सकता है। विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के लिये आवेदन करते हैं तो सफलता मिल सकती है। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,18,19,27,28,31महीने की शुरुआत में आप परिवार और आस-पास के लोगों के कारण फँसे रहेंगे। इस महीने बीमारियों पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले अत्यधिक सावधानी रखनी होगी। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी सक्रियता को कम न होने दें। इष्ट मित्रों से अपने विचारों को छिपाने का प्रयास न करें। ससुराल पक्ष से जुड़ें लोगों की चिन्ता हो सकती है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,8,9,14,17,18,25,27,28

इस महीने विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। महीने का शुरुआती भाग आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य करें। अपने शौकों को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करेंगे। महीने की शुरुआत में कोई उत्साही समाचार मिल सकता है। शुक्र का धनु राशि में गोचर दाम्पत्य सम्बन्धों के तनाव को कम करने में सहायता करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। सहकर्मी आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,12,13,21,22,29

पहले और अन्तिम सप्ताह में आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आकस्मिक खर्च की सम्भावना बन रही है। उधार दिया धन आपके गले की फाँस बन सकती है। विलास के प्रति मन में विरक्ति जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। झगड़े और विवादों से दूरी बनाकर रखें। डायबिटीज और लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। मौसमी बीमारियाँ भी आपको गम्भीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,12,13,19,20,22,28,29

इस माह आप अपनी योजनाओं को लेकर अत्यन्त आक्रामक रहेंगे। आपकी राशि में वापस आये बृहस्पति के कारण पुराने खर्चों में कटौती करने में सफलता मिलेगी। सन्तान को करियर में महत्वपूर्ण मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिये शुरुआती दो सप्ताह अत्यन्त शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शेयर बाजार में हुये पिछले नुकसान की भरपायी कर पाने में सफलता मिलेगी। महीने का पहला और पाँचवा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,9,14,15,23,24,31

महीने की शुरुआत में पिता के साथ वैचारिक तनाव खुलकर व्यक्त होगा। लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अति लालच और भावुक होकर निर्णय न लें। अचानक ठण्ड के कारण इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आपके क्रोध के कारण जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रभावित होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में कुछ बाधा आ सकती है। आकस्मिक यात्राओं पर जाने से बचें। ऐसे कार्यों से बचें जिनका आपको अनुभव न हो। महीने के चौथे सप्ताह में आप परिवार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक  2,4,8,9,15,21,23,24,30,31

महीने की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। सन्तानहीन दम्पत्तियों को खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। इस महीने आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। नये काम को लेकर रचनात्मक विचार मन में आयेंगे। आपके खर्चों में कमी आने की सम्भावना बन रही है। इस माह कार्यक्षेत्र में काम का दबाव काफी होने के बाद भी आप अच्छे मूड में रहेंगे। आप अपनी स्वाभाविक कला और योग्यता के लिये अवश्य समय निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण अत्यन्त मधुर रहेगा। चौथे और पाँचवे सप्ताह में नये काम की शुरुआत करना उचित है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,10,14,17,18,25,26

यदि कोई मामला अटका हुआ है तो उसको लेकर कोई लापरवाही न करें। दूसरे सप्ताह के दौरान लीगल मामलों में समस्या आने की सम्भावना है। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करें। महीने के मध्य में आपके प्रभुत्व और अधिकारों में कमी आ सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।



सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,11,12,16,17,24,25,31

इस माह आपकी बहुत सी मानसिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। आपकी एकाग्रता और स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। आभूषणों के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी अत्यधिक सहायता करेगा। फाइनेन्स से जुड़े मामलों को लेकर यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने की सम्भावना है। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। दिसम्बर 16 के बाद आपकी कई परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,3,9,10,14,18,28,29

राजनीति से जुड़े लोगों को समझदारी से काम करना पड़ेगा। कोई महँगी वस्तु गुम हो सकती है। आँखों के रोग उभर के सामने आ सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। तीसरे सप्ताह में आप परिवार के मामलों में उलझ सकते हैं। परिवार की सुरक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। महीने की शुरुआत में मित्रों से झगड़ा हो सकता है। इसीलिये अपना व्यवहार शान्त रखें। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,6,7,9,12,13,17,18,25,27,28

प्रथम सप्ताह में होने वाला गुरु का गोचर परिवर्तन आपको व्यवसाय में अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा। पुराने निवेश को लेकर धन लाभ हो सकता है। दूसरा सप्ताह करियर को लेकर विशेष रूप से शुभ रहेगा। महीने का तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी भर देगा। दिसम्बर 16 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के प्रभाव से उच्च शिक्षा को लेकर विदेशी संस्थान से अवसर मिल सकते हैं। इस महीने महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,10,11,14,20,29,30

इस महीने महिलाओं में घुटनों के रोग उभर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता रहेगी। कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। महीने के शुरुआती हफ्तों में आप व्यापार में आ रहे बदलावों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। प्रथम सप्ताह में आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं। लेकिन इसके बाद सम्बन्धों में सुधार हो जायेगा। महीने के अन्तिम कुछ दिनों में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,8,9,11,14,20,21,27,30

इस माह आत्मविश्लेषण द्वारा आप अपने व्यक्तित्व की समस्याओं को पहचानने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्धों के लिये यह महीना अत्यन्त भाग्यशाली है। आप इस महीने कहीं पर्यटन के लिये भी जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आप अत्यधिक ध्यान देंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के लिये लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। वाक् चातुर्य से आपके काम बनते हुये नजर आयेंगे। अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बनेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,7,12,13,18,25,31

दिसम्बर 20 के बाद किसी विवादित मामले में फँसने की आशंका है। क्रोध व कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। गलतफहमी के कारण मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होने की आशंका है। दूसरे सप्ताह के दौरान आपके खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पहला और दूसरा सप्ताह अधिक शुभ नहीं रहेगा।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,10,11,13,18,22,23,31

आपके आदर्शवादी व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी। मनपसन्द विषयों के लिये आप इस महीने समय निकाल ही लेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर दीर्घकालिक योजना बना सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पहला और दूसरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक  1,3,9,10,12,18,19,23,30

आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग षड्यन्त्र रच सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कई बार आप तनाव में आ सकते हैं। इसके कारण आपकी पाचन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। अधिकारियों से आपको परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। नये अनुबन्ध करने से आपको परेशानी होगी। बच्चों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। दिसम्बर 20 के बाद दाम्पत्य सम्बन्धों को पूरा समय न दे पाने के कारण समस्या हो सकती है।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,12,13,15,21,25,26

महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कुछ बिगड़े काम बनने की भी सम्भावना बन रही है। आपको करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जॉब में स्थानान्तरण मिलने के योग बन रहे हैं। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,8,9,17,18,23,27

महीने के शुरुआती दो दिन नये कार्यों की शुरुआत के लिये शुभ नहीं हैं। दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपके अनुमान गलत सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। इसीलिये अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अन्त:कलह का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर 8 एवं 9 को वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट लग सकती है, इसीलिये सावधानी रखें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,7,9,14,15,18,27,28

व्यापार की स्थितियों में सुधार होगा। जॉब में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। महीने का शुरुआत भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। चुनावों में उतर रहे राजनीतिक लोगों के लिये यह महीना अत्यन्त भाग्यशाली रहने वाला है। अपने विचारों को बहुत अच्छे तरीके से जनता तक पहुँचा लेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कृषि और फार्मा इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों के लिये माह का उत्तरार्ध उत्तम है। कानूनी मामलों की अड़चनें दूर होंगी। पहला और चौथा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,10,11,20,21,25,29

दूसरे सप्ताह में आपको नौकरी और व्यवसाय को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। व्यापारियों को कर्ज के दबाव में आप आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जवाबदारी से पीछे न हटें। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। पाँचवे सप्ताह के दौरान आपको छाती में दर्द और कफ की समस्या हो सकती है।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,8,10,11,18,25,29,30

आपके लिये यह माह कुछ सबक लेकर आया है। पारिवारिक तनाव का कोई हल निकल आयेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में अटके हुये फण्ड आपको वापस मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के नये मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिये आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पिछली गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कारोबार को लेकर अस्थिरता का निवारण हो जायेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,12,13,23,27,31

सन्तान का व्यवहार कभी-कभी चिड़चिड़ा हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। होटल कारोबारियों को घाटा झेलना पड़ सकता है। चौथे सप्ताह में यात्रा के कारण स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या को सदैव अनुशासित रखें। वात रोगियों को घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,11,13,21,23,27,28,31

महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आपको छोटी-छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। कीमती वस्तुओं को खरीदने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में वेतनवृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब के लेकर नये प्रपोजल मिल सकते हैं। अधिकारी आपके कार्यों से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। उच्च पद मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। चतुर्थ सप्ताह कारोबार के लिये उत्तम है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,6,7,14,15,25,26,30

विवाहेतर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने को लेकर लालायित रहेंगे। विरोधी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ आ सकती हैं। शंकालु प्रवृत्ति के कारण आपका मन खराब हो सकता है। सरकारी काम किसी कारण अटक सकते हैं। तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। दिसम्बर 25 व 26 को ठण्ड लगने से वायरल की शिकायत हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-12-21

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 21 दिसम्बर - शनिवार, 27 दिसम्बर, 2025



 मेष राशिफल | Aries Prediction                                                                                                   

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। साझेदारी में नये कारोबार शुरू कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। अपनी गलत आदतों में सुधार लाने का प्रयास करें। अपनी जीवनशैली पर काफी अच्छा धन खर्च करेंगे। अपनी योजनाओं को पूर्ण करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। घर के सदस्यों का विश्वास जीतने में सफल होंगे। लोग आपकी बातों की प्रशंसा करेंगे। गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में भी आपको थकान जैसी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। अपनी गलत आदतों में नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बना लें। पैरों और घुटनों में दर्द और जकड़न होने की सम्भावना है। पित्त के रोग बढ़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान हो जाना चाहिये। सहकर्मी आपकी त्रुटियों का मज़ाक उड़ा सकते हैं।

समाधान: शिवजी को चावल और तिल अर्पित करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: व्यवसाय में बदलाव के लिये ये सप्ताह बेहद अनुकूल है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यकलापों में आप विशेष रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और सगे-सम्बन्धियों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने से मन को सन्तुष्टि मिलेगी। सप्ताहान्त विशेष रूप गुरूवार से शनिवार काफी अनुकूल रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको भावनात्मक रूप से परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है। एकाग्रता में कमी के कारण अपेक्षित परिणाम थोड़े देरी से प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। अपशब्दों का कदापि प्रयोग न करें। कार्यक्षेत्र में कोई उबाऊ काम आपको सौंपा जा सकता है। जिसके कारण आपको तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी रखें।

समाधान: दुर्गा चालीसा का पाठ सुबह-शाम करें।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction


शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपका मूड काफी सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में मेहमान आने की सम्भावना है। जिसके कारण आपका मन काफी आनान्दित रहने वाला है। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी आपका हर जगह साथ देगा। परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। शनिवार का दिन काफी अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह उम्रदराज लोगों को पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। यदि दर्द में आराम न हो तो यूरिक एसिड की जाँच अवश्य करा लें। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार की अनुमति अवश्य लें। प्रोफेशनल लाइफ व्यक्तिगत रिश्तों को भी प्रभावित करेगी। आपका नजरिया दूसरों से काफी अलग हो सकता है। सन्तान की शिक्षा को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को बनते कार्यों में बाधा आ सकती है।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में गुड़ का प्रसाद चढ़ायें।



कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद अच्छी रहेगी। दोस्तों की आप काफी मदद करेंगे। अपनों के बीच समय बिताने से आत्मिक रूप से काफी सन्तोष का अनुभव करेंगे। विवादों का आराम से निपटारा कर लेंगे। सरकारी कार्य बड़े आनन्द से पूर्ण हो जायेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आपकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को लोग काफी पसन्द करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। सोमवार और मंगलवार नये कार्यों के लिये सबसे ज्यादा शुभ है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सुबह के समय आपको एलर्जी और खांसी की समस्या हो सकती है। इसीलिये बदलते मौसम के साथ थोड़ी सावधानी अवश्य रखना चाहिये। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। गुरुवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो सकती है। सप्ताह के अन्तिम दो दिनों में घर में किसी अप्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

समाधान: शिवलिंग पर दूध और केसर अर्पित करें।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आनन्द और उत्साह में बीतेगा। परिवार में हास-परिहास का माहौल रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिजन आपसे बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बातें कर पुरानी गलतफहमियों को दूर कर लेंगे। समय का अच्छा उपयोग करते हुये मनपसन्द वेबसीरीज को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम भरा व्यवहार रखें। प्रशासन से जुड़े लोगों के पास काम का दबाव कम रहेगा। अपने लोगों पर भरोसा बनाये रखें। आपकी पूरी टीम पूरे मनोयोग से काम में लगी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप नये कार्यों को शुरू न करें। आप सिर्फ आराम करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिद्दी स्वभाव के कारण आपकी लोग पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। आपके द्वारा बोला गया आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकता है। प्रेम सम्बन्धों में अलगाव की भावना जन्म ले सकती है। शनिवार को कुछ बने हुये काम आपकी गलती के कारण बिगड़ सकते हैं। तनाव लेने से आपको बचना चाहिये।

समाधान: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।



कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह का उत्तरार्ध बेहद शुभ होगा। गुरुवार के बाद का समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से आपको आवश्यक वित्तीय मदद मिल सकती है। परिजनों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लोग आपसे मित्रता रखना चाहेंगे। आप बेहतर कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिये समय सामान्य है। परिजनों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी जीवनशैली विलासितायुक्त होगी। अपने दिल की बात प्रेमी जन के साथ कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: अपने व्यवहार को हर परिस्थिति में संयमित रखें। धन के लेन-देन के दौरान थोड़ी भी असावधानी नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में ज्यादा निवेश न करें। लम्बी दूरी की यात्रा में थकावट हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समस्याओं का चुनौती से मुक़ाबला करें। धैर्य और शान्ति बनाकर रखें। किसी रिश्तेदार से ज्यादा अपेक्षा न करें। बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने से बचें। अकेलेपन से आपको बचना चाहिये। रविवार और मंगलवार को मन कुछ असन्तुष्ट हो सकता है।

समाधान: भगवान विष्णु को हल्दी की 5 गांठे अर्पित करें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बैंकिंग से जुड़े लोगों के सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल होगा। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन कार्यों को भी आसान कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मिलाप होगा। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: अविवाहित लोग विवाह को लेकर तनाव में आ सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों को शान्तिपूर्वक समझौते करके समाप्त करने का प्रयास करें। शुगर और ब्लडप्रेशर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने शुभचिन्तकों पर अविश्वास न करें। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। इस सप्ताह आप एकान्त में रहना अधिक प्रयास करेंगे। महिलाओं को इन्फेक्शन सम्बन्धी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

समाधान: देवी अथर्वशीर्ष का सुबह एक बार पाठ कर लें।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे। माता-पिता का सम्मान करें। मित्र आपको किसी उत्सव के लिये आमंत्रित कर सकते हैं। सप्ताह मध्य अपेक्षाकृत अनुकूल फलदायी होगा। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेमी जन आपका मनोबल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते नजर आयेंगे। समझदारी और सूझबूझ के दम पर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। होटल और पर्यटन के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के लिये सप्ताह बहुत शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। विद्यार्थियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ही वस्तुयें रखकर भूल सकते हैं। सुबह सूर्यनमस्कार और प्राणायाम अवश्य करें। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। जहाँ आवश्यकता न हो वहाँ प्रतिक्रिया न दें। लोग हँसी-मज़ाक में आपका अपमान भी कर सकते हैं। इसीलिये थोड़े गम्भीर बने रहने में ही बुद्धिमानी है। फिर भी सन्तुलित व्यवहार अवश्य रखें। रविवार,गुरुवार और शनिवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: 'ॐ नमो नारायणाय' मन्त्र की एक माला का नित्य जप करें।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी तनाव भरी परिस्थिति से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। इससे मन को सुकून मिलेगा। मेहनत करने से आपके काम जल्दी पूर्ण हो जायेंगे। इस सप्ताह अधिकतम समय आप काफी सकारात्मक रहेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहने वाला है। सरकारी काम आसानी से बन जायेंगे। उचित खानपान के कारण शरीर स्वस्थ रहेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। गुरुवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: यदि कोई मंहगा सामान खरीद रहे हैं तो उसका बिल सँभाल कर अवश्य रखें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिये। ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो आपके उत्साह को कम करती हों। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। दिखावे के कारण अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। मंगलवार और शनिवार को सावधान रहें।

समाधान: मंगलवार और शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। युवा जातकों को करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कूटनीतिक कुशलता का परिचय देंगे। मंगलवार और शनिवार के बाद पूरा सप्ताह आपके लिये शुभ होगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। लापरवाही का असर आपकी सेहत पर पड़ सकती है। एक साथ जितना हो सके उतना ही काम करें। अपने अनावश्यक शरीर को न थकायें। पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिये। अपने व्यवहार को सहज व सामान्य रखें। दूसरों के सामने अच्छा दिखने के प्रयास में आप अपनी मौलिकता खो सकते हैं। पाचन सम्बन्धी रोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। रविवार और शुक्रवार को सेहत का विशेष ध्यान दें।

समाधान: शुक्रवार को मन्दिर में घी और चीनी का दान करें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जॉब में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी सलाह को काफी प्राथमिकता देंगे। समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। कारोबार में आप विस्तार कर सकते हैं। गूढ विषयों पर आप विद्वान जनों से चर्चा कर सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में आपको प्रवेश मिल सकता है। कुछ समय अपने रिश्तों को अवश्य दें। घर के रखरखाव और मरम्मत आदि पर धन खर्च कर सकते हैं। रविवार,गुरुवार और शुक्रवार उत्तम रहेगा।

अशुभ राशिफल: आप अपने किसी विचार को लेकर लोगों के सामने फँस सकते हैं। बच्चों की परवरिश में ध्यान दें। उन्हें सही और गलत का ज्ञान दें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें। अपनी क्षमताओं का गलत आकलन कर सकते हैं। भूमि या वाहन के लिये लोन लेने की योजना बनायेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में अहंकार को स्थान न लेने दें। सोमवार और मंगलवार थोड़े कमजोर दिन होंगे।

समाधान: रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें।



मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिये अनुकूल रहेगा। पुराने पेंडिंग कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। अध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नयी शुरुआत के लिये ये सप्ताह काफी शुभ है। अपनी प्रोफेशनल क्षमताओं को विकसित करने के लिये उत्तम समय है। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे। आपके उच्च नैतिक मूल्यों का लोग काफी सम्मान करेंगे। प्रेमी जोड़े रोमांटिक समय बितायेंगे। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।

अशुभ राशिफल: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कभी-कभी मनमानी भरा व्यवहार कर सकते हैं जिसके कारण आपके परिजन व्यथित हो सकते हैं। यदि किसी मुद्दे पर आप असहमत हैं तो शान्त होकर ही अपनी असहमति व्यक्त करें। मामा पक्ष को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से अपनी गुप्त बातें साझा न करें। दूसरों की बातों में अपनी राय न दें। लोग आपको ही गलत समझने लग सकते हैं। व्यसनों का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: सूर्यदेव के समक्ष बैठकर महामन्त्र का अधिकाधिक जप करें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


*~ वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ ~* दिनांक - 23 दिसम्बर 2025🌻
*~ वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ ~* दिनांक - 23 दिसम्बर 2025🌻
2025-12-23


🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर करें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
 🌤️  *दिनांक - 23 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - तृतीया दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 24 दिसंबर सुबह 07:07 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग - व्याघात शाम 04:30 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:21 से शाम 04:42 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 07:13*
🌤️ *सूर्यास्त -  06:01*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मंगलवारी चतुर्थी,(दोपहर 12:12 से 24 दिसंबर सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है।*
🙏🏻
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *वास्तु दोष* 🌷
🏡 *जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें ।*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷
🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल  से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 23 दिसंबर
 
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
 
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। 
 

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको व्यवसाय से लाभ दिलाएगा एक से अधिक कार्यो में निवेश करने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी परन्तु जल्दबाजी ना करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। नए कार्य की रूप रेखा अवश्य बनाये पर आरम्भ करने के लिए थोड़ा और इन्तजार करें। धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे तंत्र-मंत्र के प्रयोग, ज्योतिष अथवा अन्य गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। आज परिजनो से मन की कोई बात ना छुपाए अन्यथा आने वाले समय में इसकी ग्लानि होगी। संताने आपके अनुसार व्यवहार करेंगी। मानसिक शांति मिलेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप आज का दिन सुख शांति से व्यतीत करेंगे फिर भी छोटी-मोटी घटनाएं मन को दुखी कर सकती है। किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आयेगा इससे सावधान रहें अन्यथा अपना ही नुक्सान कर लेंगे। व्यवसाय में आमदनी तो होगी परन्तु उगाही करने में परेशानी रहेगी। सहकर्मियो से किसी बात पर वैमनस्य रह सकता है फिर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक जीवन आज पहले से भी बेहतर बनेगा। मित्र रिश्तेदारो के साथ आनंद के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी लेकिन कोई आपके व्यवहार से नाराज भी हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन प्रातः काल से ही शारीरिक तंदुरुस्ती में गिरावट आएगी जिसके कारण कार्यो में मन नहीं लगा पाएंगे। स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहने से मामूली बातो पर अकारण ही झगड़ा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है व्यवहार में रूखापन रहने से लोग आपसे कटने लगेंगे। व्यापारी वर्ग व्यवसाय की बिक्री को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा बीच-बीच में मतभेद उभरने से सदस्यों में बोल-चाल बंद हो सकती है। धैर्य से समय व्यतीत करें धन की आमद न्यून रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपनी योजनाओं को साकार रूप दे पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा फिर भी आज किसी को उधार देने से बचे वापसी में परेशानी होगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ रोमांचित करेगा। आलस्य भी रहने के कारण कार्य विलम्ब से शुरू एवं पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यो के पीछे धन खर्च होगा पारिवारिक आयवश्यक वस्तुओ पर भी खर्च रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा केवल आँखों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। घर में अविवाहितो के रिश्ते की बात चलेगी परन्तु पक्की होने में संदेह रहेगा। घरेलु शांति बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको सोची गई योजनाओं में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कार्य सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज व्यवहार बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक तय सीमा से भी अधिक कार्य करेंगे उसके बाद भी आपके कार्यो की आलोचना ही होगी। कार्य क्षेत्र का गुस्सा घर पर निकालने के कारण आपसी तालमेल बिगाड़ेगा। धन लाभ मुश्किल से ही और अल्प मात्रा में होगा। धार्मिक स्थल पर किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। अधिक परिश्रम के कारण थकान रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियों में सुधार आने से अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। अपनी गलती मान लेने से लोगो का वैर-विरोध दूर होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे परन्तु धन सम्बंधित मामलो को लेकर परेशानी रहेगी धन की कमी के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में विघ्न आएंगे। आज आपको कोई भी उधार देने में असमर्थता दिखायेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण में पहले से सुधार आएगा लेकिन वर्तमान स्थिति के लिए सहायक नहीं बनेगा। घर के बुजुर्गो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं उचित मार्गदर्शन मिलेगा। संध्या के समय स्त्री सन्तान से शुभ समाचार राहत प्रदान करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके असंयमित व्यवहार के कारण आस-पास रहने वाले लोग नाराज हो सकते है। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे जिसके कारण बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशांन कर सकते है आज किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी आपकी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे जिस वजह से मान हानि होगी। भाई-बंधुओ से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको आश्चर्यजनक फल प्राप्त होंगे जहाँ से उम्मीद नहीं होगी वहां से भी धन लाभ होगा। परन्तु लोभी प्रवृति के कारण घर एवं बाहर के लोग आंतरिक रूप से आपसे परेशान रह सकते है व्यवहारिक रूप से इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। आज पारिवारिक आवश्यकताओ को ध्यान में रख कर दिनचर्या सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा जातक दिन के आरम्भ में कार्य बोझ कम रहने से थोड़ा राहत महसूस करेंगे परन्तु दोपहर के बाद आकस्मिक कार्य आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन सम्बंधित कार्य अंत समय में टालने पड़ सकते है। घर के बुजुर्गो की दया दृष्टि आज भी बनी रहेगी लेकिन इनकी मनमानी से परेशानी भी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में फंस सकते है। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने के चक्कर में असहजता रहेगी। परन्तु फिर भी धन लाभ निश्चित समय पर होने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। परिवार की महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सरकारी कार्य थोड़ी शिफारिश के बाद आगे बढ़ेंगे। शेयर सट्टे में आज निवेश से बचे हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य में पड़ेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन आज भी लाभदायक रहेगा परन्तु क्रोध को वश में रखना भी जरूरी है वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे परन्तु अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारो के द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप धन प्राप्ति के लिए सभी प्रकार की जोड़-तोड़ वाली नीति अपनायेंगे फिर भी सफलता दूर तक नजर नहीं आएगी। पारिवारिक भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी की उधार चुकाने में भी असमर्थ रहने से बहस हो सकती है। सेहत भी असामान्य रहेगी परंतु कार्यो में व्यस्तता के कारण अनदेखी करेंगे जिसका परिणाम आगे ख़राब रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी नीरसता से भरा रहेगा स्त्री वर्ग से विचारो में मेल ना रहने के कारण अनबन रहेगी। संतान का व्यवहार भी आपके विपरीत रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से शुभ समाचार थोड़ी शान्ति देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप धन सम्बंधित मामलो को लेकर अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। अधिक कंजूसी करने पर भी खर्चो पर नियंत्रण नहीं रख सकेंगे। धन को लेकर आज किसी से विवाद भी हो सकता है परन्तु संबंधो से ज्यादा धन को महत्त्व ना दे अन्यथा अकेले पड़ सकते है। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर भी विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यो में थोड़े प्रयत्न के बाद सफलता मिल जायेगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकताओ की पूर्ति ना होने पर अशान्त बनेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी स्वार्थ से भाग लेंगे। संतान के कारण परेशानी हो सकती है।
*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩
*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*
*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है🙏*
Message Astro Bhagyaraj Gupt on WhatsApp. +91 9115651234 
*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*
*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*
*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe