x
 
  • 8 नवंबर 2026 (रविवार): नरक चतुर्दशी, दिवाली / लक्ष्मी पूजा, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार): गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, गुजराती नव वर्ष, 11 नवंबर 2026 (बुधवार): भाई दूज (यम द्वितीया), चित्रगुप्त पूजा, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार): छठ पूजा (नहाय-खाय), 14 नवंबर 2026 (शनिवार): छठ पूजा (खरना), 15 नवंबर 2026 (रविवार): छठ पूजा (संध्या अर्घ्य / मुख्य पर्व), 16 नवंबर 2026 (सोमवार): छठ पूजा (उषा अर्घ्य), वृश्चिक संक्रांति, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार): मासिक दुर्गाष्टमी, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): देवउठनी (देवोत्थाना) एकादशी, 21 नवंबर 2026 (शनिवार): तुलसी विवाह, 22 नवंबर 2026 (रविवार): प्रदोष व्रत, 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, 25 नवंबर 2026 (बुधवार): रोहिणी व्रत, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): गणाधिप संकष्टी चतुर्थी,
icon not foundWhy Choose Us

Welcome to
Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Best Astrologers Online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astrology&nb...

Read More Read More
Astrologer Bhagyraj
Monthly Rashifal | मासिक राशिफल

November 1, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

नवम्बर  2026 राशिफल | November Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

इस माह मंगल का सिंह राशि में गोचर आपके भीतर एक जबरदस्त ऊर्जा, उत्साह और पराक्रम का सञ्चार करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल की जमकर सराहना होगी। यदि आप लेखन, मीडिया, कला, शिक्षा या बौद्धिक कार्यों से जुड़े हैं, तो यह अवधि आपके लिये काफी अनुकूल सिद्ध होगी। नवम्बर 22 को शुक्र के तुला राशि में आने से व्यापार में नये आकर्षक अवसर मिलेंगे और साझेदारी के कार्यों में बड़ा लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी और वैवाहिक जीवन रोमान्स एवं आपसी तालमेल से समृद्ध रहेगा। रुके हुये कार्यों में तेजी आयेगी और आपकी योजनायें सफलतापूर्वक क्रियान्वित होंगी। पहला, दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ और सफलता प्रदान करने वाले रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक5, 6, 7, 16, 17, 18, 19, 29, 30
नवम्बर 16 को सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश अचानक शारीरिक थकान, गुप्त चिन्तायें और सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। इस दौरान अनचाहे खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका बजट थोड़ा प्रभावित होगा। राहु-केतु के परिवर्तन के प्रभाव के कारण घरेलू वातावरण में अचानक तनाव या परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। वाहन चलाते समय तथा नये वित्तीय निवेश करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी के भी बहकावे में आकर बड़ा निर्णय न लें। वाणी पर संयम रखना बेहद आवश्यक होगा, अन्यथा कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये थोड़ा सचेत और सावधान रहने वाला समय है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक1, 2, 10, 11, 12, 20, 21

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

आपकी राशि के स्वामी शुक्र नवम्बर 6 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपकी बुद्धिमत्ता, कलात्मक सोच और आकर्षण में वृद्धि होगी। पुराने अटके हुये कार्यों को पूरा करने में मित्र वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। नवम्बर 22 के बाद जब शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में तुला राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपके दैनिक दिनचर्या और कार्यस्थल के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सम्पत्ति और वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े पुराने मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियाँ दूर होंगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर में सुख-सुविधाओं के साधनों की वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पहला, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये मंगलकारी रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

1, 2, 8, 9, 10, 18, 20, 22, 23


नवम्बर 12 को मंगल का चतुर्थ भाव में जाना मानसिक अशान्ति, अनावश्यक भागदौड़ और परिजनों के साथ तीखी बहस की स्थितियाँ पैदा कर सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ अचानक बढ़ेगा, जिससे आपको तनाव महसूस हो सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करते समय दस्तावेजों की भली-भाँति जाँच कर लें, अन्यथा धोखा मिलने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में छोटे-मोटे मामलों पर अहङ्कार का टकराव आ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियाँ बढ़ सकती हैं। इस समय गुस्से और जल्दबाजी पर नियन्त्रण रखें और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये सावधानी बरतने के संकेत कर रहे हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

4, 5, 13, 14, 15, 25


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

इस माह नवम्बर 12 को मंगल का सिंह राशि में गोचर आपके साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम को चरम पर पहुँचायेगा। आपका संवादकौशल बहुत प्रभावशाली रहेगा, जिसके बल पर आप अटके हुये सौदों को भी अन्तिम रूप देने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग, IT, लेखन और मीडिया से जुड़े जातकों के लिये सफलता के नये द्वार खुलेंगे। नवम्बर 16 को सूर्य का छठे भाव में जाना आपके शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर आपकी विजय सुनिश्चित करेगा। यदि कोई कानूनी या पुराना विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये यह समय बेहद खुशनुमा रहेगा। पहला, दूसरा,चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली और फलदायी सिद्ध होंगे।


राशि शुभ दिनाँक

3, 4, 5, 11, 12, 21, 22, 23, 24


इस सप्ताह कोई भी नया बड़ा वित्तीय जोखिम लेने से बचें और शान्त रहकर समय बीतने का इन्तजार करें। तीसरा सप्ताह आपके लिये थोड़ा धीमा और मध्यम प्रभाव वाला रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र की अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार एवं जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे, जिससे घर में हल्की नाराजगी का माहौल बन सकता है। आपकी अत्यधिक बोलने की आदत या मजाक में कही गयी कोई बात किसी करीबी को बुरी लग सकती है, इसीलिये शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। यात्राओं के दौरान सामान और कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। धन हानि या चोरी का डर रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

5, 6, 7, 15, 16, 17, 25, 26, 27, 28


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह शुक्र का तीसरे भाव में गोचर आपके सामाजिक दायरे और सम्पर्कों में विस्तार करेगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और एकाग्रता में जबरदस्त वृद्धि होगी। नवम्बर 25 को राहु का आपकी ही राशि में स्पष्ट गोचर आपके सोचने-समझने के पारम्परिक नजरिये को बदलकर आपको अधिक महत्वाकाङ्क्षाी बनायेगा। आप अपने करियर और व्यवसाय में लीक से हटकर कुछ नये और क्रान्तिकारी निर्णय लेंगे जो आगे चलकर बहुत लाभदायक साबित होंगे। आय में वृद्धि के नये स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये अधिक सकारात्मक और सफलता दिलाने वाले रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

5, 6, 13, 14, 15, 23, 24, 25, 26, 27


राहु आपकी राशि में और केतु के मकर राशि में प्रवेश से आपके मन में मानसिक भ्रम, अनिद्रा, अत्यधिक विचार और अकारण भय की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है और पेट से जुड़ी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में वैचारिक मतभेद या दूरी आ सकती है, इसीलिये बातचीत में पारदर्शिता बनाये रखें। किसी भी नये व्यक्ति पर तुरन्त और आँख-मूँदकर भरोसा न करें। शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेशों से बिल्कुल दूर रहें। पहला, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये सतर्क रहने के सङ्केत कर रहे हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

7, 8, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29, 30


सिंह राशिफल | Leo Prediction

पहला, दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपकी राशि के लिये शुभ, ऊर्जावान और प्रभावशाली रहेंगे। नवम्बर 12 को आपकी अपनी ही राशि में मंगल का प्रवेश आपके भीतर एक अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, पराक्रम और आत्मशक्ति का भाव उत्पन्न करेगा। आपकी कार्यशैली में अलग ही प्रभाव बढ़ेगा और आप चुनौतियों को आसानी से हल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नयी उच्च जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप सार्वजनिक जीवन, राजनीति या सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी। आपकी शारीरिक ऊर्जा और इम्युनिटी मजबूत रहेगी तथा आर्थिक रूप से यह समय काफी लाभदायक सिद्ध होगा।


राशि शुभ दिनाँक

8, 9, 16, 17, 18, 26, 27, 28, 29, 30


यह गोचर आपके लिये थोड़ा चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण रह सकता है। मंगल के प्रभाव से आपके स्वभाव में स्वाभाविक रूप से उग्रता, क्रोध और थोड़ा अहङ्कार आ सकता है। यदि आपने अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम नहीं रखा, तो पारिवारिक जीवन में दरार आ सकती है और रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। नवम्बर 16 को सूर्य के चौथे भाव में जाने से घर-परिवार के माहौल में शान्ति बनाये रखना कठिन होगा। सम्पत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम सम्बन्धों में पार्टनर पर अपना निर्णय थोपने की कोशिश न करें अन्यथा सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। तीसरा और चौथा सप्ताह कमजोर रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1, 2, 10, 11, 12, 20, 21, 22, 23


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

माह के पहले सप्ताह यानी नवम्बर 6 को आपकी ही राशि में शुक्र का गोचर आपके सौंदर्य, आकर्षण, सौम्यता और कलात्मक क्षमताओं को निखारेगा। लोग आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे। नवम्बर 16 को सूर्य का पराक्रम भाव में गोचर आपके साहस को बढ़ायेगा और अटके हुये सारे काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे और पुराने निवेशों से बढ़िया लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति बनी रहेगी और मित्रों एवं सहकर्मियों का हर कदम पर भरपूर सहयोग मिलेगा। पहला, दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये फलदायी और सुखद परिणाम लेकर आयेगा।


राशि शुभ दिनाँक

1, 2, 11, 12, 18, 19, 20, 29, 30


इस समय आपकी अति-विश्लेषणात्मक और दूसरों में कमियाँ निकालने की आदत आपके अपने ही प्रियजनों को आपसे दूर कर सकती है। स्वभाव में कड़वाहट या चिड़चिड़ापन आने से बचें। खानपान की अनदेखी के कारण पेट, त्वचा या पाचन तन्त्र से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है, इसीलिये अपनी दिनचर्या और आहार का विशेष ध्यान रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ आर्थिक लेन-देन न करें और न ही किसी की जिम्मेदारी या गारण्टी लें। बिना वजह की यात्राओं से बचें, क्योंकि इससे केवल समय और धन का नुकसान होगा। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह थोड़ा सुस्त और सावधानी बरतने वाला सिद्ध हो सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3, 4, 5, 13, 14, 15, 23, 24, 25


तुला राशिफल | Libra Prediction

इस माह आपको अपनी कार्यशैली में विशेष बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। नवम्बर 22 को आपकी राशि के स्वामी शुक्र का स्वराशि में प्रवेश आपके जीवन में एक अद्भुत निखार लेकर आयेगा। आपके आकर्षण, मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में जबरदस्त वृद्धि होगी। जो लोग फैशन, कला, डिजाइनिंग, सौन्दर्य उत्पाद, या कन्सल्टेन्सी से जुड़े हैं, उन्हें अपार सफलता मिलेगी। आपका व्यापार बढ़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और समर्थन मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन मिठास से भर जायेगा और पुराने सारे तनाव समाप्त हो जायेंगे। दूसरा, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये खुशहाल रहने वाले हैं।


राशि शुभ दिनाँक

1, 2, 14, 15, 21, 23, 29, 30


महीने के शुरुआती हफ्तों में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, जिससे बजट डगमगा सकता है। सूर्य के वृश्चिक में जाने से धन सञ्चय करने में दिक्कतें आयेंगी और आपकी कटु वाणी के कारण घर-परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। किसी को भी इस दौरान बड़ा उधार न दें, क्योंकि वह पैसा लम्बे समय के लिये फँस सकता है। स्वास्थ्य में थकान, आँखों में जलन या सिरदर्द जैसी शिकायतें हो सकती हैं। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें वरना परिस्थितियाँ और भी अधिक उलझ सकती हैं। पहला और तीसरा सप्ताह आपके लिये थोड़े कष्टप्रद और भागदौड़ भरे रह सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

5, 6, 7, 16, 17, 25, 27, 28


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

इस माह नवम्बर 6 को शुक्र का एकादश भाव में गोचर आपकी आय में वृद्धि करवायेगा। नवम्बर 16 को सूर्य का आपकी ही राशि में प्रवेश आपके आत्मविश्वास, प्रशासनिक क्षमता और अधिकारिक शक्तियों को नयी ऊँचाइयों पर ले जायेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी धाक जमेगी। गुप्त स्रोतों, पैतृक सम्पत्ति या विदेश से जुड़े कार्यों से बड़ा वित्तीय लाभ होने के मजबूत योग हैं। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या रिसर्च वर्क से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विरोधी पूरी तरह शान्त रहेंगे। पहला, तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये अत्यधिक शुभ, लाभकारी और उपलब्धिकारक रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

4, 5, 16, 17, 23, 24, 26, 27


आसूर्य का आपकी राशि में होना स्वभाव में अहङ्कार, जिद्दीपन और क्रोध बढ़ा सकता है, जिसका सीधा और नकारात्मक असर आपके प्रेम एवं वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान अपनी ईगो को बीच में न आने दें। नवम्बर 22 के बाद अचानक बड़े अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम रखें। अत्यधिक कार्यभार और व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये कुछ मानसिक तनाव और शारीरिक थकान ला सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

8, 10, 18, 19, 20, 28, 29



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या नौकरी में स्थानान्तरण अथवा प्रमोशन चाहने वाले जातकों की मनोकामनायें पूरी होंगी। नवम्बर 12 को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश आपके भाग्य के द्वार खोलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कम मेहनत में भी बड़ी सफलता मिलेगी। नवम्बर 22 के बाद शुक्र का एकादश भाव में आना आपकी आमदनी के नये विकल्प बनायेगा। धार्मिक और अध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पिता और गुरुजनों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जिससे आपके कई बड़े अटके हुये काम आसानी से बन जायेंगे। पहला, दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये बेहद अनुकूल और उन्नति कारक सिद्ध होंगे।


राशि शुभ दिनाँक

13, 6, 7, 18, 19, 26, 27


लम्बी दूरी की यात्राओं के दौरान आपको अत्यधिक शारीरिक थकान या जोड़ों के दर्द की समस्या झेलनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे के विचारों को न समझने के कारण छोटी-मोटी नोकझोंक या गलतफहमी पैदा हो सकती हैं। नवम्बर 16 को सूर्य के वृश्चिक में जाने से अस्पताल या दवाइयों से जुड़े खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ गुप्त शत्रु आपकी छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसीलिये अपने रहस्य किसी से साझा न करें। लेन-देन में बहुत ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये थोड़े सतर्क रहने वाले रहेंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1, 2, 11, 12, 20, 21, 23



मकर राशिफल | Capricorn Prediction

इस माह नवम्बर 6 को शुक्र का कन्या में गोचर आपको असफलता के बाद सफलता की सम्भावनायें देगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर के मोर्चे पर यह समय आपको बहुत स्थिरता प्रदान करेगा। नवम्बर 16 को सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश आपकी आय के साधनों को कई गुना बढ़ा देगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नये प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क बनेंगे जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त फलदायी और लाभकारी सिद्ध होंगे।

राशि शुभ दिनाँक

1, 2, 6, 9, 10, 21, 22, 29, 30


इस माह कई जगह आप खुद को दूसरों से कटा हुआ महसूस करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संवादहीनता या उदासीनता की स्थिति आ सकती है, जिसे दूर करने का प्रयास करें। इस दौरान कोई भी बड़ा या महत्त्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें और अपनी मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिये ध्यान प्राणायाम करें। चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये थोड़ा मानसिक रूप से थकावट भरा और असहज रह सकता है। नवम्बर 25 को आपकी ही राशि में केतु का गोचर और राहु का सातवें भाव में जाना आपको मानसिक रूप से अन्तर्मुखी, एकाकी और थोड़ा उदास बना सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3, 4, 13, 14, 24, 25

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

आपको कार्यस्थल पर नये अधिकार, सम्मान और कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। नवम्बर 22 को शुक्र के भाग्य भाव में जाने से भाग्य का सितारा उदित होगा और धार्मिक और मांगलिक यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार में चल रही रुकावटें दूर होंगी और साझेदारी के कार्यों में बड़ा लाभ होगा। आपके मित्र और सोशल नेटवर्क आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार बनेंगे। इस माह तीसरा, चौथा और पाँचवाँ सप्ताह आपके लिये बहुत ही शानदार, प्रगतिशील और सफल रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

5,1, 8, 9, 10, 11, 12, 24, 25


पहला और दूसरा सप्ताह आपके लिये थोड़ा सम्भलकर चलने वाला समय रहेगा। नवम्बर 12 को मंगल का सिंह में गोचर वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारियों में तनाव पैदा कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा रहने से साथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शुक्र के नीचस्थ होने के कारण पहले पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मांसपेशियों में दर्द, रक्तचाप या सीने में जलन जैसी समस्यायें परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें। पैसों के मामले में किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। हर काम को थोड़ा धैर्य और शान्ति के साथ करें।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

5, 6, 7, 15, 16, 17, 26, 27



मीन राशिफल | Pisces Prediction

जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। सूर्य का वृश्चिक में जाना धार्मिक कार्यों में आपकी निष्ठा बढ़ायेगा और सेहत से जुड़ी परेशानियों का निदान भी दिलवा सकता है। जो लोग कला, संगीत, अभिनय, लेखन या किसी भी बौद्धिक पेशे से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में विशेष सम्मान और प्रसिद्धि हासिल होगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नये और खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रहेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

3, 4, 12, 13, 26, 27


इस माह का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर 22 को शुक्र के आठवें भाव में जाने और नवम्बर 25 को राहु-केतु के अक्ष परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी या गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ षड्यन्त्र रच सकते हैं। मौसम के बदलाव के कारण पैरों में दर्द, सूजन, एलर्जी या सर्दी-जुकाम जैसी शारीरिक परेशानियाँ आ सकती हैं। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें और किसी को भी उधार न दें। कार्यस्थल पर किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा न बनें और बिना माँगे किसी को सलाह देने से बचें।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

7, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 30


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 

Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल

November 8, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 08 नवम्बर - शनिवार, 14 नवम्बर, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction                       

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के कौशल की उच्च अधिकारियों द्वारा खुलकर प्रशंसा होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये यह सप्ताह बेहद अनुकूल है और व्यापार में बड़े आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके विरोधी इस पूरे सप्ताह शान्त रहेंगे और विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में पूरी तरह लगेगा।

अशुभ राशिफल: अत्यधिक भागदौड़ और शारीरिक श्रम के कारण नसों में खिंचाव या जोड़ों का दर्द उभर सकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान न रखने पर पेट या पाचन से जुड़ी परेशानियाँ आपको घेर सकती हैं। कार्यभार की अधिकता के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है और किसी करीबी मित्र या सहकर्मी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है। आर्थिक लेन-देन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

समाधान: दीपावली की रात महालक्ष्मी पूजन के दौरान लाल चन्दन और कुमकुम से माता लक्ष्मी का तिलक करें तथा उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction


शुभ राशिफल: विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और गौरवशाली परिणाम मिलेंगे। बड़ी मल्टीनेशनल कम्पनियों से नौकरी के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में विस्तार के नये और सुनहरे मार्ग खुलेंगे, जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की किसी बड़ी सफलता या उपलब्धि से मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य का माहौल रहेगा। आपकी वाणी की मधुरता समाज में मान-सम्मान को और अधिक बढ़ायेगी।

अशुभ राशिफल: कार्यस्थल पर छिपे हुये गुप्त शत्रुओं से बेहद सतर्क रहें, क्योंकि वे पीठ पीछे आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। अत्यधिक मानसिक तनाव और सोचने की आदत के कारण आपको गम्भीर सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपने क्रोध और वाणी पर नियन्त्रण रखें तथा किसी सहकर्मी की गलत सलाह के चक्कर में न आयें। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

समाधान: रविवार को पूजन में स्फटिक या कमलगट्टे की माला से माँ लक्ष्मी के मूल मन्त्र का कम से कम एक माला जाप करें। माता को मखाने की खीर का भोग लगायें।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction


शुभ राशिफल: आपकी रचनात्मक सोच नये कार्यों में आपकी गहरी रुचि को जागृत करेगी। कार्यवश की जाने वाली यात्रायें अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होंगी। मित्रों और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के समय पर मिले सहयोग से आपके कई अटके हुये कार्य पूरे होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये समय पूर्णतः अनुकूल है और तकनीकी या इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को अचानक बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है।

अशुभ राशिफल: कार्यस्थल पर कर्मचारियों या सहकर्मियों के साथ तीखे मतभेद और वैचारिक टकराव बढ़ने की पूरी आशंका है। घर और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित अड़चनें और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। उदर विकार, गैस या पाचन तन्त्र से जुड़ी गम्भीर समस्यायें पूरे सप्ताह आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं।

समाधान: गणेश जी और माता लक्ष्मी को दूर्वा और हरी इलायची का जोड़ा अर्पित करें। पूजन के बाद हरी वस्तुओं का दान करें।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction


शुभ राशिफल: आप किसी बड़े और प्रतिष्ठित प्रकल्प का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपकी ख्याति फैलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों की कृपा से पूर्ण सन्तुष्टि और मनचाहा लाभ मिलेगा। धैर्य और संयम के साथ किये गये आपके सभी कार्य सफल होंगे। किसी गुरुतुल्य और अनुभवी व्यक्ति का दिव्य मार्गदर्शन मिलने से जीवन की बड़ी उलझनें सुलझ जायेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्तता और कामकाज के दबाव के कारण आप अपने परिवार और प्रियजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे, जिससे घर के सदस्यों में थोड़ी नाराजगी हो सकती है। गुप्त शत्रु आपकी तरक्की से ईर्ष्या रखते हुये लगातार अदृश्य बाधायें उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। किसी की बात को दिल से लगाने पर मानसिक अशान्ति हो सकती है। कागजी कार्यवाही करते समय प्रत्येक नियम को भली-भाँति पढ़ लें।

समाधान: माँ लक्ष्मी को चाँदी के सिक्के या कौड़ी रखकर अर्पित करें। पूजन के पश्चात् उस कौड़ी को अपनी तिजोरी में सम्भालकर रख लें तथा दूध या सफेद मिठाई का भोग लगायें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: आपके लम्बे समय से अटके और रुके हुये कार्यों में अचानक तीव्र गति आयेगी और वे पूरे हो जायेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। समाज में आपके मान-सम्मान और यश में उल्लेखनीय वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के प्रयास में हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आर्थिक समस्यायें सुलझेंगी।

अशुभ राशिफल: अपने स्वभाव को अत्यधिक संयमित रखें, जरा सा भी अहङ्कार या क्रोध आपके बने-बनाये काम बिगाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईर्ष्यालु लोग आपके हर सही कार्य का भी विरोध करेंगे और बाधायें डालेंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर छाती में जलन, एसिडिटी या भारीपन जैसी छोटी-मोटी असहजता का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची और दिखावे के चक्कर में आपका बजट असन्तुलित हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष सुरक्षा करें।

समाधान: दीपावली की रात को ताम्बे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें। पूजन में गुग्गल की धूप जलायें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत और शान्त जगह पर घूमने जा सकते हैं। यदि आप किसी पुरानी और पेचीदा समस्या से जूझ रहे हैं, तो उससे हमेशा के लिये छुटकारा मिल जायेगा। अधीनस्थ और उच्च अधिकारियों दोनों का भरपूर सहयोग मिलने से आपके सारे कार्य सुगमता से चलेंगे। बच्चों के भविष्य और शिक्षा को लेकर आप कुछ बहुत ही ठोस और दूरगामी निर्णय ले सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपको आय के नये स्रोत और बेहतर मुनाफा दिलाने वाला साबित होगा।

अशुभ राशिफल: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आपको सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण या गले की खराश परेशान कर सकती है। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना इस सप्ताह आपके लिये मानहानि या छोटे-मोटे आर्थिक धोखे का कारण बन सकता है। अपने काम को कल पर टालने की आदत एवं आलस्य के कारण आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अन्तिम समय में बाधित हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की बिगड़ती सेहत के कारण अचानक अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

समाधान: माँ लक्ष्मी को पान का बीड़ा अर्पित करें। साथ ही, किसी छोटी कन्या को उपहार स्वरूप हरी वस्तु या पाठ्य सामग्री दें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: विपरीत और कठिन परिस्थितियों में भी यदि आप अपनी सकारात्मक सोच बनाये रखेंगे, तो हर मुश्किल से आसानी से पार पा लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी गहरी रुचि बढ़ने से आपको अद्भुत मानसिक शान्ति और सन्तोष की प्राप्ति होगी। आपके अन्दर छिपी हुयी कलात्मक प्रतिभा दुनिया के सामने खुलकर आयेगी। अपनी बुद्धि और सूझबूझ से आप कार्यक्षेत्र की किसी बड़ी जटिल समस्या का समाधान ढूँढ निकालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का अटूट प्रेम आपके हर सङ्कट के समय ढाल बनेगा।

अशुभ राशिफल: आपकी कोई बेहद महत्त्वपूर्ण, कीमती वस्तु या दस्तावेज यात्रा के दौरान गुम होने की पूरी आशंका है, अतः सतर्क रहें। गैस, कब्ज और पाचन सम्बन्धी विकारों के कारण आपकी पूरी दिनचर्या और कामकाज का शेड्यूल अस्त-व्यस्त हो सकता है। आपके अनावश्यक और अनियन्त्रित खर्चों की अधिकता के कारण आपका बैंक-बैलेंस काफी हद तक नीचे आ सकता है। आपके जिद्दी और अड़ियल स्वभाव के कारण आपके अपने ही लोग और रिश्तेदार आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। अति आत्मविश्वास से बचें।

समाधान: दीपावली के दिन किसी मन्दिर में और सुहागन स्त्री को सुगन्धित इत्र सौन्दर्य प्रसाधन या सफेद वस्त्र दान करें। माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction


शुभ राशिफल: व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह व्यवसाय में बहुत बड़े और नये व्यावसायिक अनुबन्ध मिलने की प्रबल सम्भावना है। धन कमाने के नये स्थायी और अचूक स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और चारों ओर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति या भूमि की खरीद से जुड़ी कोई बहुत बड़ी और लाभप्रद डील इस सप्ताह फाइनल हो सकती है।

अशुभ राशिफल: छिपे हुये विरोधी और गुप्त शत्रु आपको नीचा दिखाने के लिये नये षड्यन्त्र रच सकते हैं, हालाँकि आपकी बुद्धि से वे असफल रहेंगे। काम की अधिकता के कारण आप अपने निजी जीवन और सेहत को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। किसी भी नये दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर बिल्कुल न करें, कानूनी पेचीदगियों में फँसने का जोखिम है। खान-पान में जरा सी भी लापरवाही आपके रक्तचाप या शुगर के स्तर को असन्तुलित कर सकती है इसीलिये अत्यधिक सतर्कता बरतें।

समाधान: हनुमान जी के मन्दिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलायें और माँ लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर का भी विशेष पूजन करें। लाल मसूर की दाल का दान करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: व्यवसाय में आपके द्वारा निर्धारित किये गये सभी महत्त्वपूर्ण और बड़े लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। आपके द्वारा की गयी व्यापारिक यात्रायें भविष्य में अत्यन्त लाभकारी और धनवर्षा करने वाली साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ या अनुभवी सदस्य की सलाह आपके जीवन में कोई बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव लायेगी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को अचानक कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

अशुभ राशिफल: अत्यधिक आलस्य और काम टालने की प्रवृत्ति के कारण आपके कई महत्त्वपूर्ण कार्य अन्तिम समय तक लटके रह सकते हैं। बोलचाल के दौरान अपनी वाणी में मिठास बनाये रखें, जरा सी बात पर कटु शब्दों का प्रयोग आपके रिश्तों को तोड़ सकता है। वर्तमान समय में नौकरी या कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव करना आपके लिये भारी नुकसानदायक हो सकता है। सहकर्मियों के साथ किसी गलतफहमी को लेकर बात इतनी बढ़ सकती है कि ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

समाधान: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के संयुक्त मन्दिर में पीले रंग की मिठायी या केसर का भोग लगायें। गरीबों में चने की दाल या पीले वस्त्र का दान करें।



मकर राशिफल | Capricorn Prediction


शुभ राशिफल: यदि आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फण्ड या किसी नयी सम्पत्ति में नया निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो यह सप्ताह आपको बम्पर लाभ दिलायेगा। आप परिवार के साथ किसी पवित्र धार्मिक स्थल या दर्शनीय स्थल की आनन्ददायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में अत्यन्त श्रेष्ठ और मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यदि किसी मित्र के साथ अनबन चल रही थी, तो उसे सुलझाने के लिये दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आ रही सभी पुरानी समस्याओं और बाधाओं का हमेशा के लिये अन्त हो जायेगा।

अशुभ राशिफल: कार्यस्थल पर छिपे हुये विरोधी आपकी सफलता और प्रगति से ईर्ष्या की भावना रखकर आपकी टाँग खींचने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी योजनाओं और गुप्त रणनीतियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति या सहकर्मी के साथ साझा करने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ तले दबकर आप मानसिक रूप से थोड़े तनाव और भारीपन का अनुभव कर सकते हैं। मौसमी बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम या बदन दर्द जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें आपको परेशान कर सकती हैं।

समाधान: शनि देव के प्रभाव को सन्तुलित करने के लिये पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें। दीपावली की रात काले तिल का दान करें।




कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction


शुभ राशिफल: कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी आन्तरिक सहनशक्ति, धैर्य और दृढ़ सङ्कल्प आपको हमेशा आगे बढ़ायेंगे। तकनीकी, सॉफ्टवेयर या बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कुछ नये और बेहतरीन सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप समाज कल्याण के किसी बड़े कार्य से जुड़ सकते हैं। अपनी अनोखी और तार्किक सोच के बल पर आप कार्यक्षेत्र में आने वाली किसी बड़ी तकनीकी बाधा को चुटकियों में हल कर लेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपका मन कुछ उचट सा अथवा अनमना सा रहेगा, जिससे कार्यकुशलता पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात पर गम्भीर वैचारिक मतभेद या तनाव उत्पन्न होने की पूरी आशंका है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी, कमजोरी या लगातार सिरदर्द जैसी समस्यायें पूरे सप्ताह आपको परेशान कर सकती हैं। बिजली के उपकरणों या भारी मशीनरी का प्रयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, चोट लगने का जोखिम है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें।

समाधान: गरीब, असहाय या दिव्याङ्गजनों को भोजन करायें। माँ लक्ष्मी को मखाने और बताशे का भोग लगाकर कन्याओं में प्रसाद बाँटें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction


शुभ राशिफल: समाज में आपके मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में अभूतपूर्व और शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आप बचत करने में सफल रहेंगे। अपने सभी कार्यों को एक सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने के कारण आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने व्यस्त दिन में से थोड़ा समय निकालकर अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें, जिससे प्रेम सम्बन्ध और गहरे होंगे। लम्बे समय से फँसा हुआ धन अचानक से वापस मिल सकता है।

अशुभ राशिफल: अत्यधिक काम के बोझ और निरन्तर भागदौड़ के कारण मानसिक तनाव और अनिद्रा की शिकायत लगातार बनी रह सकती है। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आप अपने खुद के जरूरी कार्यों को पीछे छोड़ सकते हैं, जिससे बाद में परेशानी होगी। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण लोग आपकी इस अच्छायी का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं अतः थोड़ा व्यावहारिक बनें। खान-पान में अत्यधिक लापरवाही बरतने से पेट की पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर सकती हैं।

समाधान: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें। जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

Daily Panchang | Daily Rashifal | 08 अक्टूबर 2026

November 8, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

*आप लोगों को पुनः एक बार फिर अवगत कराया जा रहा है कि आप लोगों ने सहयोग की राशि अभी पूरी नहीं हो पाई है इस कारण जल्दी से जल्दी जो स्कैनर भेजा गया है उसे पर पेमेंट कर दें धन्यवाद*


*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*

🌤️ *दिनांक - 08 नवम्बर 2026*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत - 1948*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 

🌤️ *ऋतु - हेमंत ऋतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *योग - आयुष्मान  09 नवम्बर रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️*राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 05:59 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:46*

🌤️ *सूर्यास्त - 05:58* 

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩*व्रत पर्व विवरण - नरक चतुर्दशी, (तैलाभ्यंग स्नान), दर्श अमावस्या, दीपावली, दीपमालीका, महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन, बही खाता पूजन*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷

➡️ *09 नवम्बर 2026 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 12:31 तक सोमवती अमावस्या है।*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

c *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

🙏🏻 

             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के बाहर सरसों के तेल का दिया जला देना, इससे गृहलक्ष्मी बढ़ती है ।*

🎇 *दिवाली की रात प्रसन्नतापूर्वक सोना चाहिये ।*

🍚 *थोड़ी खीर कटोरी में डाल के और नारियल लेकर के घूमना और मन में "लक्ष्मी- नारायण" जप करना और खीर ऐसी जगह रखना जहाँ किसी का पैर ना पड़े और गाये, कौए आदि खा जाएँ और नारियल अपने घर के मुख्य द्वार पर फोड़ देना और इसकी प्रसादी बाँटना । इससे घर में आनंद और सुख -शांति रहेगी ।*

🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम व अशोक (आसोपाल) के पत्तों का तोरण लगा देना, इस पर से पसार होने वाले की रोग प्रतिकारक शक्ति बढेगी ।*

🎇 *दिवाली के दीन अगर घर के लोग गाय के गोबर के जलते हुए कंडे पर ५-५ आहुतियाँ डालते हैं, तो उस घर में सम्पदा व संवादिता की सम्भावना बढ़ जाती है । घी, गुड़, चन्दन चूरा, देशी कपूर, गूगल, चावल, जौ और तिल । ५-५ आहुति इन मंत्र को पढ़कर  डालें - स्थान देवताभ्यो नमः, ग्राम देवताभ्यो नमः, कुल देवताभ्यो नमः । फिर २-५ आहुतियाँ लक्ष्मीजी के लिए ये मंत्र बोलकर डालें - ओम श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा ।*

🙏🏻

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *दिवाली की रात मंत्र सिद्धि* 🌷

🎇 *दिवाली की रात भूलना नहीं जप, ध्यान, सुमिरन सफल होता है, इसलिये स्वास्थ्य का मंत्र जप लेना और संम्पति प्राप्तिवाले संम्पति का लक्ष्मी का मंत्र अथवा श्री हरि वाला मंत्र जप लेना और भगवत प्राप्ति वाले तो संकल्प करना –*

🌷 *ॐकार मंत्र गायत्री छंद परमात्मा ऋषि |*

*अंतर्यामी देवता, अंतर्यामी प्रीति अर्थे जपे विनियोग |*

 *लंबा श्वास लो ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ....*

🙏🏻 

             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷  गत वर्षों में दिवाली के समय बताई गयी कुछ बातें -*

🎇 *पूजा के स्थान पर मोर-पंख रखने से लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है...*

🎇 *दीपावली के दिन लौंग और इलाइची को जलाकर राख कर दें; उससे फिर अपने गुरुदेव (की फोटो) को तिलक करें; लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है, बरकत होती है |*

🎇 *दीपावली की संध्या को तुलसी जी के निकट दिया जलायें, लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है; कार्तिक मास में तुलसीजी के आगे दिया जलाना पुण्य-दाई है, और प्रातः-काल के स्नान की भी बड़ी भारी महिमा है |*

🎇 *दीपावली, जन्म-दिवस, और नूतन वर्ष के दिन, प्रयत्न-पूर्वक सत्संग सुनना चाहिए |*

🎇 *दीपावली की रात का जप हज़ार गुना फलदाई होता है; ४ महा-रात्रियाँ हैं - दिवाली, शिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी - यह सिद्ध रात्रियाँ हैं, इन रात्रियों का अधिक से अधिक जप करके लाभ लेना चाहिए |*

🙏🏻 *दीपावली के अगले दिन , नूतन वर्ष होता है ; उस दिन, सुबह उठ कर थोडी देर चुप बैठ जाएँ; फिर, अपने दोनों हाथों को देख कर यह प्रार्थना करें:*

🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर-मध्ये च सरस्वती,*

*कर-मूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनं ||*

➡ *अर्थात -*

*मेरे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी का वास है, मेरे हाथों के मध्य भाग में सरस्वती जी हैं; मेरे हाथों के मूल में गोविन्द हैं, इस भाव से अपने दोनों हाथों के दर्शन करता हूँ...*

🙏🏻 *फिर, जो नथुना चलता हो, वही पैर धरती पर पहले रखें; दाँया चलता हो, तो ३ कदम आगे बढायें, दांए पैर से ही; बाँया चलता हो, तो ४ कदम आगे बढायें, बाँए पैर से ही;*

🙏🏻 *नूतन वर्ष का दिन जो व्यक्ति हर्ष और आनंद से बिताता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष और आनंद से जाता है |*


                   🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 8 नवंबर

 

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 

शुभ वर्ष : 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 

करियर: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।  सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे।


राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

 

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


🌹 आज का राशिफल 🌹

*दिनांक : 08 नवम्बर 2026*



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज ज्यादा बेहतर तो नही चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी सोच के एकदम विपरीत रहेगा सोचेंगे कुछ होगा उसका उल्टा ही। मानसिक रूप से भी अंदर ही अंदर से जले भुने रहेंगे आवश्यकता होने पर भी अहम के कारण किसी की सहायता अथवा सलाह लेना पसंद नही करेंगे। लाभ की संभावनाए बनेगी अवश्य लेकिन आर्थिक हानि के डर से जोखिम नही लेंगे फलस्वरूप खर्च निकालने के लिये भी अन्य लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। शत्रुओ पर पकड़ बनी रहेगी आपके आगे कोई सर नही उठायेगा फिर भी इसे अनदेखा न करें आपके संपर्क को लोभ देकर अपने पक्ष में कर सकते है सतर्क रहें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत और गृहस्थ दोनो में उतार चढ़ाव लगे रहेंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ना रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी। घर के सदस्यों को छोड़ अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे। अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है इसका भी ध्यान रखें खास कर कर्क एवं कुम्भ राशि के लोगो से बच कर रहे अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते है। जोड़ो में दर्द अथवा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको मौन रहकर बिताने की सलाह है। किसी को भी बिना मांगे सलाह भूल कर भी ना दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा खास कर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के प्रबल योग है संतान अथवा अन्य अनैतिक कार्य इसका कारण बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाएंगे उसी में हानि होगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से खर्च चलाना पड़ेगा। संताने मनमानी करेंगी नजर बनाए रखें सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान हानि भी हो सकती है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा लेकिन झंझटो के बाद ही। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। एक काम करते हुए भी दिमाग अन्य जगह रहने पर कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाकर रहेगें उतना लाभ नही मिल पायेगा। धन की आमद होते होते किसी स्वजन परिचित की गलती से आगे के लिये टलेगी। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे जाना बूझ कर अपना काम अन्य के ऊपर सरकाएँगे। भाई बंधुओ से आपसी तालमेल की कमी रहेगी आपके विचारों के उलट कार्य करने पर बहस भी हो सकती है लेकिन संतान सहयोगी बनने पर राहत मिलेगी। आरोग्य में कमी अनुभव करेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। मेहनत करने के पक्ष में आज बिल्कुल नही रहेंगे इसके विपरीत महात्त्वकांक्षाये सामर्थ्य से अधिक रहेंगी। आलस्य प्रमाद में कार्यो को आगे के लिये टालेंगे बाद में सर पर आने पर जो भी निर्णय लेंगे अधिकांश तह जल्दबाजी में ही होंगे जिससे कोई न कोई भूल होगी। काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उससे वंचित रह जाएंगे। अविवाहितों को योग्य साथी मिलेगा लेकिन यहाँ भी असमंजस की स्थित के कारण बात बिगड़ ना जाये इसके लिये आज निर्णय ना ले तो ही बेहतर रहेगा। धन हाथ मे नही रुकेगा। सेहत के ऊपर खर्च होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पूर्व में कई गई अपनी ही किसी गलती को लेकर शर्मिंदा होंगे। व्यवहारिकता की कमी और अहम की भावना आपसी संबंधों में खटास लाएगी। घर को छोड़ अन्य सभी जगह सम्मान में कमी का अनुभव करेंगे। आज किसी से भी बात करते समय हद पार ना करें अन्यथा लोगो मे आपके प्रति गलत धारणा बनेगी। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन अंत समय मे निराशा में बदल जाएगी। लोग आपसे केवल अपना काम निकालने के लिये ही व्यवहार रखेंगे। खर्चो पर भी नियंत्रण रखें भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जोड़ो में दुर्बलता महसूस करेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे उसी में भ्रम की स्थित रहेगी कार्य आरंभ होने के बाद भी कोई ना कोई टांग अढायेगा लेकिन जिस बीबी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे विजय अवश्य मिलेगी। कार्य व्यवसाय की मध्यान तक धीमी रहेगी धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी लेकिन तुरंत नही होगा जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। गृहस्थ का वातावरण ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन घरेलू सुख सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। शत्रु पक्ष अथवा प्रतिस्पर्धियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है इसका ध्यान रहे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक तो रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही किसी गलती से परेशानी को न्योता देंगे। दिन के आरंभ में जिस भी कार्य की रूप रेखा बनाएंगे मध्यान बाद तक ले देकर उसे पूरा कर ही लेंगे। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कमी देखने को मिलेगी। शत्रु पक्ष से कहासुनी भी हो सकती है मामला गंभीर होने की जगह तुरंत शांत भी हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों को छोड़ अन्य सभी से विचार मेल नही खाएंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे आज नए कार्य अनुबंध भी मिलने की सम्भवना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर परिवार में वातावरण असामान्य रहेगा पत्नी की उम्मीदों का हनन करना महंगा पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी। मूत्राशय संबंधित समस्या रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इस वजह से दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रहेगी। आप आज जहां भी जाएंगे या उठ बैठ करेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर तो रहेंगे लेकिन आर्थिक कमी के चलते विचार सिरे नही चढ़ पाएंगे। नौकरी पेशा जातक सब सुविधा मिलने पर भी प्रतिष्ठा की चाह ने अथवा अन्य किसी न किसी कारण से परेशान ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ जुगाड़ करने पर अवश्य होगा लेकिन धन को रोक नही पाएंगे अनर्गल कार्यो में खर्च हो जाएगा। परिवार में किसी पुराने आपसी विवाद अथवा शत्रु पक्ष के कारण बेचैनी का वातावरण रहेगा। कल दे परिस्थिति बदलने लगेगी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।

*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩

*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है*🙏

https://wa.me/9115651234 

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय दिन की कामना करते हैं।

0+

SATISFIED CLIENTS

0+

LIFE TRANSFORMATIONS

0+

CONSULTATIONS

0+

REMEDIES PROVIDED

icon not found Enquiry

Know About Your Future

Vedic astrology is an ancient science that reveals the cosmic influences shaping your life's journey. Our expert astrologer provides personalized guidance through horoscope readings, numerology, Vastu consulting, and remedial solutions. Discover your life purpose, navigate challenges, and unlock your true potential with authentic astrological wisdom.

Requesting A Call:

+91 91156 51234

Monday - Friday:

10 am - 6 pm

GT Road, Ludhiana - 141008 (Pb)

INDIA
SELECT * FROM banner_modal WHERE status = 1 AND (display_start_date IS NULL OR display_start_date <= '2026-11-08 16:47:30') AND (display_end_date IS NULL OR display_end_date >= '2026-11-08 16:47:30') ORDER BY modal_id DESC LIMIT 1