x
 

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 15 नवम्बर - शनिवार, 21 नवम्बर, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शानदार रहेगी। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनायें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें। व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये बेहद भाग्यशाली रहेगा। आप अपने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर विचार कर सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विनिर्माण कार्य से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये यह अनुकूल सप्ताह है। भोग-विलासिता और सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण समय बीतेगा। रविवार से बुधवार तक का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह कटु वचनों या अपशब्दों के प्रयोग से बचना चाहिये। समस्याओं से घबराने के बजाय उनके समाधान पर ध्यान दें। दूसरों के समक्ष अपनी बड़ाई करने से बचें और अपनी मेहनत में कोई कमी न आने दें। अनजान लोग आपको धोखा दे सकते हैं, अतः सतर्क रहें। किसी से भी व्यर्थ के विवाद में न उलझें। शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

समाधान: पीपल के वृक्ष के नीचे दीप प्रज्वलित कर भगवान नारायण के नाम का स्मरण करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिये। विदेश में व्यवसाय कर रहे जातकों के लिये समय अति उत्तम है। कार्यालय के किसी आवश्यक काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में अचानक धन लाभ की सम्भावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। न्यायिक मामलों में आपको राहत मिल सकती है और सरकारी अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार और शुक्रवार आपके लिये अत्यन्त शुभ सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: किसी सामाजिक घटना या परिस्थिति के कारण मन विचलित हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। प्रपञ्च और निरर्थक निन्दा से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे बहुत अधिक अपेक्षायें रखते हैं, इसीलिये उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। लोग आपके प्रति शंका की भावना रख सकते हैं, ऐसी स्थिति में प्रतिक्रिया देने से बचें। शत्रुओं के षड्यन्त्र से सावधान रहें। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन रहेंगे।

समाधान: हनुमान जी महाराज को प्रतिदिन 'राम' नाम का कीर्तन सुनायें। मंगलवार के दिन पीपल के पत्ते पर 'राम' नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: परिवार में हर्षोल्लास और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने के प्रबल योग हैं। आपके विरोधी कमजोर पड़ते नजर आयेंगे और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में विनम्रता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की सम्भावना है। योग और प्राणायाम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। वैश्विक एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति आप जागरूक रहेंगे। आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। यह सप्ताह वैसे तो हर दृष्टि से शुभ है, किन्तु शुक्रवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार के दिन अकारण ही मन में खिन्नता और उदासी रह सकती है। परिजनों की कुछ बातें आपको आहत कर सकती हैं। पुराना कर्ज चुकाने का दबाव बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कुछ नकारात्मकता के साथ हो सकती है। नाक, कान और गले से जुड़ी स्वास्थ्य समस्यायें तंग कर सकती हैं। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें। अचानक आने वाला गुस्सा आपको हिंसक बना सकता है, जिससे बचना बेहद आवश्यक है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। रविवार और सोमवार को मन व्यथित रह सकता है।

समाधान: ताम्बे के पात्र में जल लेकर उसमें लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सामाजिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा। लम्बे समय के बाद सगे-सम्बन्धियों से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। व्यापार में अपने पुराने अनुभवों का आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। साहसिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। अपने महत्त्वपूर्ण कार्य सप्ताह के आरम्भ में ही निपटा लेना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके भाग्योदय में सहायक सिद्ध होगी। मित्रों का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रविवार और सोमवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: किसी को भी धन उधार देने से पूरी तरह बचें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। यदि अत्यन्त आवश्यक न हो, तो लम्बी यात्राओं से बचें। लोभ या प्रलोभन के चक्कर में पड़ने से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच सकती है। अपने शुभचिन्तकों की अवहेलना न करें। मधुमेह और जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिये। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। मंगलवार और बुधवार का दिन सावधानीपूर्वक व्यतीत करें।

समाधान: देवी अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें और माता को लाल कनेर का पुष्प अर्पित करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपकी व्यस्तता के बीच बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। बाहरी सम्बन्धों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर रह रहे जातक घर जाने की छुट्टी की योजना बना सकते हैं। भविष्य की आर्थिक योजनाओं को ध्यान में रखते हुये किसी पॉलिसी या बीमा में निवेश कर सकते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभायेंगे। सोमवार और गुरुवार शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: पैरों में दर्द की समस्या बनी रह सकती है। मानसिक रूप से आप अपनी बात पर दृढ़ रहेंगे, परन्तु किसी भी प्रकार की जिद करने से बचें। शारीरिक स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सिर में चोट लगने का भय है, अतः सतर्क रहें। आप किसी बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। धन के मार्ग में कुछ बाधायें आ सकती हैं, परन्तु इससे विचलित न हों। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। बिगड़े हुये रिश्तों को और अधिक न बिगाड़ें, बल्कि उन्हें सुधारने का सार्थक प्रयास करें। सप्ताह का अन्त आपके लिये अधिक अनुकूल नहीं रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन माता रानी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: पुरानी परम्पराओं से हटकर कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने का हौसला आपके भीतर रहेगा। इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये पूर्ण रूप से गम्भीर प्रयास करेंगे। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण आपको धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम से थोड़ा अवकाश लेकर जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बिताने का अवसर मिलेगा। मंगलवार और शनिवार का दिन आपके लिये अत्यन्त फलदायी सिद्ध होगा। शुक्रवार को व्यवसाय में बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

अशुभ राशिफल: कार्यालय में महिला सहकर्मियों के साथ अत्यन्त विनम्रता से पेश आयें। लोग अपने वादों से मुकर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक पीड़ा हो सकती है। अपनी पुरानी गलतियों के लिये आत्ममन्थन और प्रायश्चित अवश्य करें। तनाव को दूर करने के लिये परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बितायें। अपने रिश्तों की स्थिति को स्पष्ट करना आपके लिये बेहद आवश्यक है। सप्ताह के अन्त में मानसिक तनाव के कारण घरेलू कलह हो सकती है। अनचाहे परिणामों को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। सोमवार के दिन पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

समाधान: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिन्दूरी चोला अवश्य अर्पित करें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपको अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। रियल एस्टेट और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार स्नेहपूर्ण रखें। अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। सामाजिक दायरे में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। परिस्थितियाँ जल्द ही आपके अनुकूल होने लगेंगी। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता मिलने के योग हैं। शुक्रवार के बाद का समय आपके लिये अति उत्तम रहेगा।

अशुभ राशिफल: यह सप्ताह कारोबार में विशेष सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत सतर्क रहना होगा। बच्चों के साथ नरमी से पेश आयें। विद्यार्थी वर्ग आलस्य से दूरी बनाये रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें बढ़ सकती हैं। आपके विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं, अतः किसी पर भी आँख-मूँदकर या जल्दबाजी में भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नींद पूरी न होने की शिकायत हो सकती है। कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य कर लें। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन रहेंगे।

समाधान: प्रतिदिन दुर्गाष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction


शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपको यश, मान और सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका रुका हुआ धन या पेमेंट वापस मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अपने सृजनात्मक विचारों का उपयोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करें। आपसी रिश्तों में प्रेम और विश्वास प्रगाढ़ होगा। परिवार के लोग आपका विशेष ध्यान रखेंगे। आपकी तर्कशक्ति में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण दिखेगा। आप अपनी योजनाओं पर पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। रविवार और सोमवार अति शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: व्यर्थ की बातों और गपशप में अपना समय नष्ट न करें। जीवन में कुछ बदलाव आने की संभावना है, अतः धैर्य और संयम से काम लें। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कार्यालय में काम का अत्यधिक दबाव रहेगा और परिश्रम की अधिकता से थकान महसूस होगी। बुरी संगत से दूर रहें। कड़वे वचन बोलने से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपके हाथ से कुछ अच्छे अवसर निकल सकते हैं। निजी जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। तन्त्रिका तन्त्र से जुड़े रोग उत्पन्न हो सकते हैं। मंगलवार और गुरुवार को आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है।

समाधान: शनिवार के दिन माँ काली को लौंग की माला अर्पित करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: बहुत कम प्रयासों से ही आपके सभी कार्य आसानी से सिद्ध हो जाएंगे। आपसी रिश्तों में दूसरों के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें। महिलाओं के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों को कोई मनपसंद उपहार देने की योजना बनाएंगे। बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे और प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। धन के मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहेगी। पुरानी कोई बीमारी दोबारा उभर सकती है। आपकी कोई गोपनीय बात उजागर होने की सम्भावना है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। अनावश्यक झन्झटों के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं। अपनी वाणी पर कठोर नियन्त्रण रखें। दूर के रिश्तेदारों से कुछ अनबन हो सकती है। शनिवार के दिन घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है।

समाधान: घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर के ईशान कोण में शुद्ध जल भरकर रखें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: आपकी कार्यशैली में एक विशेष परिपक्वता और विशिष्टता आएगी। सन्तान के करियर के मार्ग में आ रही बाधायें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में नये व्यावसायिक अनुबन्ध स्थापित हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहें, इससे आप समय का सदुपयोग कर पायेंगे। घर के आन्तरिक सज्जा में बदलाव ला सकते हैं। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यों को आरम्भ करने का अवसर मिलेगा। युवा जातकों को मनपसन्द नई नौकरी मिल सकती है।

अशुभ राशिफल: अति आत्मविश्वास के कारण आपके बनते हुये काम बिगड़ सकते हैं। कफ या सर्दी-जुकाम के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। पाचन तन्त्र में कुछ कमजोरी आ सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अनुशासन में रखें। अपनी कमजोरियां भूलकर भी दूसरों के सामने प्रकट न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा और शालीनता का पूरा पालन करें। मनोरंजन और मौज-मस्ती में अत्यधिक समय बर्बाद न करें। कन्धों में जकड़न या दर्द की शिकायत हो सकती है। मंगलवार और शनिवार को आपकी समस्याओं में कुछ वृद्धि हो सकती है।

समाधान: माता रानी के समक्ष प्रज्वलित दीपक में चमेली के तेल के साथ दो लौंग डालकर आरती करें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव और वर्चस्व बढ़ाने में आसानी होगी। मित्रों की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। बिक्री और विपणन से जुड़े जातकों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। विदेश यात्रा के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रबन्धन से जुड़े विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेन्ट मिल सकता है। आप मनोरंजन और आराम भरा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मंगलवार और बुधवार अति शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह के आरम्भ में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वैचारिक मतभेद या वाद-विवाद हो सकता है। नेत्रों से सम्बन्धित समस्यायें आपको परेशान कर सकती हैं। आपकी दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। दिखावे के चक्कर में आप कोई बड़ी भूल कर बैठ सकते हैं। खान-पान में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। व्यापार में आपकी अपेक्षा के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कुछ कमी महसूस होगी। शुक्रवार के दिन धन से जुड़ी किसी भी बड़ी डील से बचें।

समाधान: दुर्गा मंदिर में जाकर माता रानी को चुनरी और सुहाग का श्रृंगार अर्पित करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: आप अपने निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहेंगे। अपने उत्पादों या कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से हल कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र को पूरा समय देंगे, जिससे उन्नति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का माहौल रहेगा। आपके द्वारा किए गए निवेश अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होंगे। सप्ताह का अन्त आपके लिये बेहद सुखदायी होगा।

अशुभ राशिफल: अपने आचरण और व्यवहार को उत्तम बनाए रखें। हर परिस्थिति में संयम और समझदारी का परिचय दें। किसी अन्य के बहकावे में बिल्कुल न आयें। मंगलवार के दिन एलर्जी, खाँसी या जुकाम जैसी मौसमी समस्यायें हो सकती हैं। कार्यों में जरा भी टालमटोल करने से आप सुनहरे अवसर खो सकते हैं। मूड स्विंग के कारण समाज और लोगों में आपकी साख प्रभावित हो सकती है। स्वयं को अशान्त या असहज न होने दें। विदेशी कारोबार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। बुधवार के दिन आपके फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।

समाधान: प्रतिदिन गाय को हरी घास या चारा खिलाएं।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।