x
 
  • 3 अक्टूबर – अष्टमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया), कालाष्टमी, 4 अक्टूबर – नवमी श्राद्ध, 5 अक्टूबर – दशमी श्राद्ध, 6 अक्टूबर – इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, 7 अक्टूबर – द्वादशी श्राद्ध, कृष्ण कल्कि द्वादशी, 8 अक्टूबर – गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, 9 अक्टूबर – चतुर्दशी श्राद्ध, 10 अक्टूबर – सर्वपितृ अमावस्या, महालया अमावस्या, 11 अक्टूबर – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, 12 अक्टूबर – चंद्र दर्शन, 14 अक्टूबर – कपर्दीश चतुर्थी, 15 अक्टूबर – उपांग ललिता व्रत, 16 अक्टूबर – सरस्वती आवाहन, बिल्व निमंत्रण, 17 अक्टूबर – सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति, 18 अक्टूबर – सरस्वती बलिदान, 19 अक्टूबर – दुर्गा अष्टमी, महा नवमी, संधि पूजा, 20 अक्टूबर – विजयादशमी, दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा विसर्जन, 21 अक्टूबर – विद्यारंभम्, मध्वाचार्य जयंती, काशी भरत मिलाप, 22 अक्टूबर – पापांकुशा एकादशी, पद्मनाभ द्वादशी, 23 अक्टूबर – शुक्र प्रदोष व्रत, 25 अक्टूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरा पूजा, 26 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, आश्विन पूर्णिमा, 27 अक्टूबर – कार्तिक मास प्रारंभ, 28 अक्टूबर – अटल तद्दे, 29 अक्टूबर – करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी
icon not foundWhy Choose Us

Welcome to
Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Best Astrologers Online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astrology&nb...

Read More Read More
Astrologer Bhagyraj
Monthly Rashifal | मासिक राशिफल

October 1, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अक्टूबर 2026 राशिफल | October  Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

पारिवारिक जीवन बहुत खुशहाल रहने वाला है। नयी परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिये समय अच्छा है। दाम्पत्य सम्बन्धों में यदि कुछ अनबन थी तो वह दूर होने की सम्भावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपको अभिभूत कर देगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। इस माह का दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।
राशि शुभ दिनाँक3,4,9,11,18,19,21,26,29,30
रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं तो सावधानी रखें। मित्रों के साथ वाद-विवाद उभर के सामने आ सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। अनजाने लोगों पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी आयेगी। महीने के चौथे सप्ताह में आपको करियर को लेकर तनाव हो सकता है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,6,14,17,23,27,31


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

जीवनसाथी के सहयोग से आपको करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी महत्त्वाकाङ्क्षाओं की पूर्ति होगी। करियर में कुछ कड़े निर्णय ले सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश शुभ फलदायी रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। नया स्टार्टअप करना चाह रहे हैं तो उचित फण्ड की व्यवस्था हो जायेगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा।


राशि शुभ दिनाँक

1,5,6,14,15,21,23,24,28,31


अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखनी चाहिये। विनिर्माण कार्यों से जुड़े प्रकल्पों में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अधिक सहयोग की अपेक्षा न रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज में धन खर्च कर सकते हैं। महीने का दूसरा और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,7,8,16,17,25,26,30


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

कार्यक्षेत्र में आपके काम की गुणवत्ता को लेकर सराहना हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। यदि आप किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करेंगे। दूसरा सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में काफी अनुकूलता प्रदान करेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। तीसरे सप्ताह में आप कुछ महत्त्वपूर्ण व्यापारिक समझौते कर सकते हैं।


राशि शुभ दिनाँक

3,4,8,14,17,23,25,26,30


ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियों का माहौल रहेगा। आप कई बार लोगों के साथ बात करते हुये आक्रामक हो जाते हैं। इससे आपको बचना चाहिये। आलस्य में आपका समय बर्बाद होगा। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भालकर रखें। चोरी और ठगी का शिकार हो सकते हैं। चौथा और पाँचवाँ सप्ताह परेशानियाँ उत्पन्न कर सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,5,12,18,19,27,28


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह आपकी आय काफी अच्छी रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे। उच्च शिक्षा में भी स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं। लेकिन फिर भी आप नये ज्ञान की खोज में लगे रहेंगे। शुक्र आपको मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेने के अवसर प्रदान करेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह शुभ रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

1,4,5,9,10,16,18,19,25,26,28

अक्टूबर 3 को शुक्र के वक्री होने के कारण आपको व्यापार में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अधिकारीगण आपके ऊपर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। इसीलिये आपको काम ज्यादा करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। आर्थराइटिस के रोगियों को अधिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर 17 को सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण नौकरीपेशा लोगों के लिये परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। दूसरे और पाँचवें सप्ताह में प्रतिकूलता रहने वाली है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,7,11,14,20,21,30

सिंह राशिफल | Leo Prediction

महीने का प्रथम पूर्वार्ध आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम दिलायेगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुये नजर आयेंगे। बिजनेस में मार्केटिंग और ब्राण्डिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर लम्बित मामलों का निपटारा होगा। यदि कहीं बड़ी धनराशि निवेश कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना न भूलें। उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आपकी अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। शत्रुओं पर आपका प्रभाव मजबूत होगा। महीने का पहला, दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह अनुकूल है।


राशि शुभ दिनाँक

1,2,4,8,11,12,19,21,22,29,30

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। व्यापार में आपकी एक गलत रणनीति के कारण आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी बढ़ सकती है। वक्री शुक्र आपको लगातार भ्रमित करता रहेगा। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े कम उत्साही रहेंगे। तीसरा और चौथा सप्ताह थोड़ा कमजोर हो सकता है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,10,14,15,23,24,31



कन्या राशिफल | Virgo Prediction

कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको मुक्ति मिलेगी। आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। लम्बे समय से रुकी हुयी पदोन्नति इस महीने हो सकती है। म्यूचुअल फण्ड आदि में निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा। कीमती वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर प्रगाढ़ता का आनन्द उठायेंगे। सरकारी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आपके आदर्शवादी स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। इसका लाभ भी आपको सभी जगह मिलेगा। पहला और तीसरा सप्ताह अत्यन्त शुभ रहने वाला है।


राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,10,14,23,24,30,31

शुगर के रोगियों को लगातार अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखना होगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ेंगे। किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधानी रखें। आपका मूड कुछ स्विंग सा हो सकता है। सन्तान को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बड़ी इण्डस्ट्री और उद्योग आरम्भ करना चाह रहे हैं तो यह महीना कठिनाइयों से युक्त रहेगा। सन्तान की शिक्षा की चिन्ता रहेगी। दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ नहीं है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,12,16,21,25



तुला राशिफल | Libra Prediction

इस माह आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम के लिये महीना बहुत शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बिगड़े हुये सम्बन्धों में सुधार हो सकता है। इस महीने में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। महीने का उत्तरार्ध प्रेम सम्बन्धों के लिये काफी अच्छा है।


राशि शुभ दिनाँक

5,6,8,11,16,17,23,25,31

महीने का पहला पखवाड़ा इस दृष्टि से काफी संवेदनशील है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह माह ठीक नहीं है। हाइपरटेन्शन की समस्या उभरकर सामने आ सकती है। जल के सेवन में कन्जूसी बिल्कुल न करें। अत्यधिक क्रोध के कारण कभी-कभी आपका रक्तचाप भी बढ़ जाता है। इसीलिये धैर्य और शान्ति से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना बेहद जरूरी है। महीने का प्रथम और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,9,10,14,18,19,27,28


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

महीने का पूर्वार्ध आपके लिये शुभ रहेगा। इस महीने आपको व्यापार में अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। जिसके कारण आपके जीवन में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। आप थोड़े भ्रमित रहेंगे। हालाँकि व्यवसाय में आपकी दैनिक आय में वृद्धि भी अवश्य होगी। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। अपनी प्रतिभा का समुचित उपयोग कर पायेंगे। भोग-विलास में खूब धन खर्च होगा। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। व्यापारी अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।


राशि शुभ दिनाँक

1,2,7,8,15,18,19,27,28


आपकी दिनचर्या थोड़ी उदासीन हो सकती है। आप कई बार अकेलापन महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। दूसरों पर अधिक निर्भरता उचित नहीं है। मित्रों पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें। महीने के प्रथम और चतुर्थ सप्ताह में काम में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। तीसरे सप्ताह में पिता के साथ झगड़ा हो सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,9,10,12,13,19



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में रोमान्स का आनन्द लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वीकृति मिलने में कठिनायी होगी। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। सोचे हुये काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो अक्टूबर 17 से पहले आरम्भ करना शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों पर आप धन खर्च करेंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।


राशि शुभ दिनाँक

1,4,9,10,12,17,21,22,28,30


महीने का दूसरा सप्ताह करियर के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है। सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रखेंगे। कमीशन सम्बन्धी योजनाओं में अधिक निवेश न करें। ससुराल पक्ष में कुछ आर्थिक परेशानियाँ हो सकती हैं। स्वयं पर विश्वास बनाये रखें। जीवनसाथी के प्रति निष्ठावान बने रहें। व्यय की अधिकता रहने वाली है। एसिडिटी और गैस आपको परेशान करते रहेंगे। बच्चों में हीनता का भाव जन्म ले सकता है। इसीलिये सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,14,15,19,23,31



मकर राशिफल | Capricorn Prediction

महीने का प्रथम पूर्वार्ध व्यापारिक अनुबन्धों के लिये शुभ रहेगा। अनेक जटिल कार्य इस महीने में पूर्ण हो जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका लोगों पर अधिक प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी बातों को लोग प्राथमिकता देंगे। ससुराल पक्ष में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा। तीसरा और चौथा सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा।


राशि शुभ दिनाँक

3,6,12,13,15,19,23,24,31


धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। महिला जातकों को मासिक धर्म सम्बन्धी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। आप स्वास्थ्य को लेकर काफी लापरवाह हो सकते हैं। फेफड़ों में इन्फेक्शन सम्बन्धी बीमारियों से पीड़ित हैं तो इस महीने आपको सावधान रहना चाहिये। कानूनी मामले आपके विरुद्ध हो सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से कुछ चिन्तित रहेंगे। महीने का दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ नहीं है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,16,17,21,26

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यापार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके दम पर आप बड़े लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आप कुछ नये लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। पार्टनरशिप सम्बन्धी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाये रखें। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। पहला और तीसरा सप्ताह कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ रहेगा। महीने के पाँचवें सप्ताह में कोई पारिवारिक आयोजन हो सकता है।


राशि शुभ दिनाँक

5,6,8,14,17,21,22,26,31


महीने के दूसरे सप्ताह में आपका स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। नसों और जोड़ों का ध्यान रखें। आर्थराइटिस के रोगियों को सर्जरी करानी पड़ सकती है। जीवनसाथी पर अपनी राय मानने के लिये दबाव न बनायें। इससे आपके दाम्पत्य सम्बन्ध कुछ प्रभावित हो सकते हैं। चौथे सप्ताह में आपसे लेन-देन को लेकर त्रुटियाँ हो सकती हैं। इसीलिये कारोबारी अपने एकाउन्ट्स पर नजर बनाये रखें। धन की कमी के कारण कई बार आप हताश हो सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,4,9,10,12,18,19,23,30


मीन राशिफल | Pisces Prediction

महीने का प्रथम भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपके जीवन की दिशा तक मोड़ दें। स्वादिष्ट खानपान और जीवनशैली पर आप धन खर्च करेंगे। फैशन डिजाइनिंग और बैंकिंग से जुड़े करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप व्यवसाय और अपने व्यक्तिगत जीवन में उचित सामंजस्य बैठा पाने में सफल रहेंगे। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण को लेकर उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे।


राशि शुभ दिनाँक

1,2,8,10,16,17,19,23,28


आर्थिक मामलों को लेकर कई बार थोड़ा लापरवाह हो सकते हैं। पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्य के कारण कई बार आपको थकान की अनुभूति भी होगी। जिन जातकों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, उनको तनाव और देर रात तक जागने की आदत से बचना चाहिये। व्यापारियों को टैक्स और पेपरवर्क को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। चौथे और पाँचवें सप्ताह में आपको सावधानी रखनी चाहिये।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,6,11,12,15,21,22,30

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 

Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल

October 4, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 27 सितम्बर - शनिवार, 03 अक्टूबर, 2026

 मेष राशिफल | Aries Prediction                       

शुभ राशिफल: इस सप्ताह लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मेहनत से आप प्रसन्न रहेंगे। संगीत और कला के प्रति रुचि जागृत होगी। वाक्पटुता के कारण से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपकी विनम्रता और लचीले स्वभाव से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। अच्छे व्यवहार के कारण आपको प्राथमिकता मिलेगी। आपको सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार सबसे अच्छे दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अनावश्यक कार्यों को लेकर खर्च कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी वाले स्वभाव के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग आपसे नकारात्मक बातें करते हैं उनसे ज्यादा बातें न करें। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। मंगलवार और बुधवार को व्यापार में हिसाब का विशेष ध्यान रखें।

समाधान: घर की दक्षिण दिशा में प्रतिदिन शाम को एक तिल के तेल का दीपक जलायें।



वृषभ राशिफल | Taurus Prediction
शुभ राशिफल: महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं तो ये सप्ताह आपको नये अनुभव करायेगा। जीवनसाथी को करियर में उत्कृष्ठ सफलता मिल सकती है। सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों में कमी आयेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मन में कुछ नये विचार आयेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। सोमवार और मंगलवार विशेष शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: आपको अपने निर्णयों पर अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। दोस्तों के साथ कुछ मतभिन्नता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में पोषण की कमी और थकान के कारण माइग्रेन जैसी समस्या बढ़ सकती है। पेपर वर्क में गलतियाँ आपके काम को लम्बित कर सकती हैं। किसी के काम में गलती निकालने से बचें वरना आप लोगों के निशाने में आ सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
समाधान: प्रतिदिन अपने भोजन में से गौग्रास निकालें।
मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
       शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आपको पुराने नुकसान की भरपायी करने में मदद करेगा। रिलेशनशिप के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। इस सप्ताह मित्रों से उपहार प्राप्त होगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। बुजुर्ग जातकों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। अवसाद दूर करने के लिये कला का अभ्यास शुरू करना लाभकारी होगा। कारोबार में व्यापक बदलाव के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ का तनाव दूर होगा। बुधवार और गुरुवार बेहतरीन रहेगा।

अशुभ राशिफल: दूसरों के मामलों में मध्यस्थता कराने से बचें क्योंकि इससे लोग आपको ही बुरा समझ सकते हैं। आप जाने-अनजाने बहुत से लोगों की नजर में खटक रहें हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। पिताजी की आज्ञा की अवहेलना न करें। मंगलवार को ऋण लेने से बचें। किसी की भावनाओं का अनादर न करें। सोमवार और शनिवार शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: पीपल की जड़ को तिल मिश्रित जल से सींचें।



कर्क राशिफल | Cancer Prediction
शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपको अपनी प्रतिभा विकसित करने के अच्छे अवसर दे रहा है। इसे हाथ से न निकलने दें। नये व्यापार में निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। किसी अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। आशावादी विचारों के कारण आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बने रहेंगे। पिता के लिये यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताहान्त काफी शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप धन को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। बिना मतलब के आरोपों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है की कुछ काम आपके अनुसार न हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की आप उनका सीधा विरोध करें। राजनीतिक जीवन से जुड़े लोग अपने व्यवहार और वक्तव्य को सन्तुलित रखें। पुराने मामले उभरने की आशंका है।

समाधान: जलीय जीवों को आटे और शक्कर खिलायें।


सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: इस सप्ताह घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। मीडिया और कम्प्यूटर के व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ निर्मित होंगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में समय लगायेंगे। बच्चे पद्गाई के अलावा अन्य सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में काफी समय बितायेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। बुधवार के बाद का समय आपके लिये सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन करने से बचें वरना परेशानी बढ़ेंगी। खानपान में बदलाव के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। लोन और बीमा संबन्धित कुछ पॉलिसीज को लेकर सावधानी रखें। अत्यधिक भावुक होने के कारण आप लोगों से अधिक अपेक्षा करेंगे। लेकिन लोग आपकी अपेक्षाओं को उतना महत्व नहीं देंगे। मन में अरिष्ट का भय रहेगा। सोमवार और मंगलवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन अपने घर के जीवित बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह कारोबार की दृष्टि से बहुत शुभ है। नयी योजनाओं के लिये धन-संचय करेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। व्यापारिक यात्रा शुभ फलदायक रहने वाली है। सभी काम तय समय पर होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नये प्रेम सम्बन्ध निर्मित होने की सम्भावना है। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन हो सकते हैं।

अशुभ राशिफल: वैवाहिक जीवन में उम्मीदों का भार बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में आपका समय ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के लिये समय अवश्य निकालें। परिजन आपसे कुछ मामलों में नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। मधुमेंह के रोगियों को नित्य शुगर का लेवल चेक करते रहना चाहिये। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। राजनेताओं को विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ा सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

समाधान: कुत्ते को प्रतिदिन मीठी रोटी खिलायें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। AI प्लेटफार्म से नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी ख़ासी प्रसिद्धि मिलेगी। रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। अच्छे मित्रों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक स्थल में एकान्त में समय बिताने की इच्छा होगी। सप्ताह के सोमवार से गुरुवार तक का समय काफी शुभ है।

अशुभ राशिफल: अपने काम को दूसरों से बाँटना सीखें इससे आपके ऊपर से दबाव कम होगा। फर्जी फोन-कॉल्स को लेकर सावधान रहें। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं उसको लेकर पूरी तैयारी के बिना आगे न बढ़ें। अति उत्साह में आपकी दक्षता घट सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबन्ध करने की आवश्यकता है। रविवार और शनिवार के दिन नकारात्मक हो सकते हैं।

समाधान: घर में जहाँ जल स्रोत हो उसके पास शाम को एक दीपक जलायें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह सकारात्मक विचारों के कारण काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। बॉस आपका हर बात पर समर्थन करेंगे। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। जॉब में पदोन्नति हो सकती है। आप दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में सुख-शान्ति और अनुशासन का वातावरण रहेगा। आपको अपनी कार्यक्षमता को लेकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम करने के लिये ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। गुरुवार के बाद समय बहुत ही शुभ है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आपको आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में घरेलू तनाव की बातें उभर के सामने आ सकती हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। जीवनसाथी से कोई भी बात न छिपायें। यदि आपको कोई समस्या है तो उसे जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। रविवार और सोमवार को आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। अस्थमा और गैस के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

समाधान: शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे पाँच फल, पीली मिठाई और जनेऊ रखें और पीपल की चार परिक्रमा करें।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह सम्पत्ति से धन लाभ मिल सकता है। अध्ययन के शौक़ीन लोगों को कुछ रोचक पढ़ने को मिलेगा। दशम भाव पर सूर्य आपको करियर में कुछ बदलाव करने के मौके देगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। कारोबार में निरन्तरता रहेगी। आप अपने मन की ही करेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बहुत ही अच्छा धन लाभ मिल सकता है। अपने मित्रों और स्वजनों के साथ साथ बिताना पसन्द करेंगे।


अशुभ राशिफल: इस सप्ताह नसों में जकड़न और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। उच्च पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। लोग आपके सिद्धान्तों का उपहास उड़ा सकते हैं। जिसके कारण आप क्रुद्ध भी अवश्य होंगे। लेकिन दूसरों के चक्कर में अपनी मौलिकता से समझौता न करें। मंगलवार और बुधवार को व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


समाधान: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।




मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: पिछले सप्ताह आपको जिस काम में रुकावट आ रही थी वो इस सप्ताह दूर होगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपके सलाहकार आपको परेशनाइयों से निजात दिलाने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा इस सप्ताह के अन्त में हो सकती है। इच्छित परिणाम मिलने से उत्साहित होंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। रविवार से मंगलवार का समय अच्छा है।

अशुभ राशिफल: प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप थोड़े अड़ियल हो सकते हैं। यदि आप अपने लवमेट्स के साथ डेट पर जा रहे हैं तो थोड़े शान्त और धैर्यवान बने रहें। आपको इस सप्ताह धूप पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये। स्वास्थ्य में वैसे तो कोई विशेष परेशानी नहीं है लेकिन शरीर में पोषण की कमी अवश्य महसूस हो सकती है। मन में अनैतिक कार्यों को लेकर उत्सुकता हो सकती है। बच्चों पर विश्वास बनाकर रखें। माता-पिता अपनी जिद को बच्चों पर न थोपें। गुरुवार के बाद का समय शुभ कार्यों के लिये उचित नहीं है।

समाधान: प्रतिदिन गौशाला जाकर वहां गौमाता की सेवा करें और उनसे आशीर्वाद लें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत प्रेम सम्बन्धों के लिये उत्तम है। इस सप्ताह बड़े व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। आपकी आन्तरिक शक्ति आपके लिये सहायक सिद्ध होगी। उच्च संस्थान में प्रवेश लेने के अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुधवार और गुरूवार काफी शुभ दिन होंगे।


अशुभ राशिफल: इस सप्ताह बड़े आर्थिक निवेश को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। कटु वचनों के कारण हानि हो सकती है। बच्चे पढ़ाई के दौरान अपने मन को शान्त रखें। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण बाधा बन सकता है। पुराने बन्द मामलों को दोबारा उठाने से बचें। खानपान में बासी भोजन का सेवन न करें। शनिवार को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


समाधान: किसी वृद्ध ब्राह्मण को अन्न व वस्त्र दान करें।



मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: आप भविष्य के लिये कोई योजना बना सकते हैं। आपकी नयी नौकरी में आय में बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। इस सप्ताह आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सप्ताह आपको अच्छे ग्राहक उपलब्ध करवा सकता है। परिजन आपकी भावनाओं का ध्यान रखेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अपने रहन-सहन को लेकर थोड़े सजग रहेंगे। सप्ताहान्त काफी सुखद रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये बहुत अच्छी नहीं है। किसी से सलाह लेने में स्वयं को नीचा न समझें। छोटे भाई का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में क्लेश का माहौल हो सकता है। प्रयास निरन्तर रखें क्योंकि इसी के कारण आपको सफलता मिलेगी। रविवार और सोमवार का दिन शुभ दिन नहीं है इसीलिये कोई बड़ा काम इन दिनों में शुरू न करें।

समाधान: शनिवार को गीताजी के सातवें और पंद्रहवे अध्याय का पाठ करें व ब्राह्मण को भोजन करायें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

Daily Panchang | Daily Rashifal | 03 अक्टूबर 2026

October 3, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*

 🌤️  *दिनांक - 03 अक्टूबर 2026*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी सुबह 07:59 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा 04 अक्टूबर रात्रि 01:29 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग - वरीयान शाम 03:21 तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️*राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:31*

🌤️ *सूर्यास्त -  06:23*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण - अष्टमी  का श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत समाप्त*

 *विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*  

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *04 अक्टूबर 2026 रविवार को मध्यरात्रि 12:13 से 05 अक्टूबर सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

🙏🏻 

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🙏🏻

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *श्राद्धकर्म* 🌷

🙏🏻 *अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :*

🌷 *"न मेऽस्ति वित्तं न धनं  चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।*

*तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।"*

➡ *'मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।*

💥 *ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।*

           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभआशीष

आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 

 

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 

 

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। 

 

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।



मेष - पॉजिटिव- मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मामले में चल रही दुविधा दूर हो सकती है। जिस खास काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें न रखें। ज्यादा हासिल करने की चाह नुकसान दे सकती है। बेकार के विवादों में समय खराब न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से भी बचें। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।


करियर- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। बिजनेस में कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही फैसला लें। सरकारी नौकरी करने वालों को अपनी पसंद का कार्यभार मिल सकता है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से बातचीत पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है। हेल्थ- सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। थोड़ी सावधानी रखने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


 -

वृष - पॉजिटिव- व्यावहारिक नजरिया रखें और अपनी जरूरतों तथा काम पर ध्यान दें। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई परिस्थितियां अपने आप व्यवस्थित होती जाएंगी। नेगेटिव- युवाओं को मनचाहे नतीजे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत गतिविधियों की ओर न जाएं। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें।


करियर- कार्यस्थल के महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इनसे फायदा मिलने की संभावना है। स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इससे परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


 

मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में भी अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। अपनी इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी विवाद या झगड़े की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।


करियर- कारोबारी दृष्टि से दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कामों को संभव हो तो फिलहाल टालना बेहतर होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करना जरूरी होगा। लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अचानक किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें और जरूरी सावधानियां रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


 

कर्क - पॉजिटिव- नई जिम्मेदारियां और काम के नए अवसर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करने से आत्मविश्वास और संतुष्टि बढ़ेगी। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उपलब्धियां देने वाला हो सकता है। नेगेटिव- मेहनत के नतीजे कभी-कभी उम्मीद से कम मिल सकते हैं। इसे लेकर तनाव न लें और धैर्य रखें। निजी काम लापरवाही की वजह से अधूरे न छोड़ें। खर्चों को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।


करियर- काम में नए प्रयोग करना बिजनेस को बेहतर बना सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। जरूरी फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा थकान और तनाव से कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1


सिंह - पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, काम बनने की संभावना है। युवाओं को भविष्य के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर दुविधा में फंस सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें और अपनी समझ को प्राथमिकता दें। संतान को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है। शांत तरीके से समाधान निकालें।


करियर- कार्यस्थल के काम अपनी निगरानी में करवाएं। आपकी लापरवाही का असर कर्मचारियों के काम पर भी पड़ सकता है। फिलहाल नया काम या योजना शुरू करना अनुकूल नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक से विनम्र व्यवहार करना चाहिए। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मुलाकात के मौके बन सकते हैं। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। एक्सरसाइज और योग नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3


कन्या - पॉजिटिव- कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। अनुभवी लोगों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखें। धोखाधड़ी होने की आशंका है। घर की किसी समस्या का समाधान समझदारी से करें। फैसला लेने में जरूरत से ज्यादा देर न करें।


करियर- कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। दूसरे कारोबारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार में पारदर्शिता रखने से संबंध फिर बेहतर होंगे। कार्यस्थल बदलने या आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासन बना रहेगा। ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6


तुला - पॉजिटिव- किसी समस्या को परिवार के सहयोग से सुलझाना आसान होगा। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है। बीमा और निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नेगेटिव- क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से सेहत प्रभावित हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखें। कुछ रिश्तेदारों को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन संबंध खराब होने से बचाएं।


करियर- समय अनुकूल है, इसलिए इसका सही उपयोग करें। सोशल मीडिया और संपर्कों के जरिये बिजनेस के नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा काम होने के कारण निजी काम रुक सकते हैं। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह के लिए परिवार की स्वीकृति दिलाने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सेहत को अच्छा बनाए रखेगी। खुद को ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


वृश्चिक - पॉजिटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होती रहेगी। अपनी निजी बातें ज्यादा लोगों से शेयर न करें। प्रतिद्वंद्वी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रखें। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है। बेवजह की यात्रा से समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।


करियर- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ फायदेमंद अनुबंध मिल सकते हैं। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान कर सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। लव- परिवार के साथ खरीदारी और समय बिताने से रिश्तों में खुशी बढ़ेगी। प्रेम संबंध उजागर होने की स्थिति बन सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम से बचाव रखें। गले और छाती में कफ या खांसी के कारण इंफेक्शन बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7


धनु - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें। लगातार प्रयास करने से सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। नेगेटिव- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश का फैसला करने से पहले पूरी जानकारी लें। अगर स्थिति साफ न हो तो निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा। सतर्क रहना जरूरी है।


करियर- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। मशीनरी और कारखाने से जुड़े बिजनेस में लाभदायक अनुबंध मिलने की संभावना है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। असंतुलित खानपान से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6


मकर - पॉजिटिव- आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सफलता आपकी मेहनत और योग्यता पर भी निर्भर करेगी। युवाओं को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है तो बहुत समझदारी से काम लें। योजना पर पूरी तरह विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। गुस्सा और अहंकार स्थिति बिगाड़ सकते हैं।


करियर- भूमि और वाहन से जुड़े कारोबार में अच्छा सुधार होगा। सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव- पारिवारिक समस्या का समाधान गुस्से के बजाय शांत तरीके से करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ- जोखिम वाले कामों से बचें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4


कुंभ - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आज इससे जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में समय बीतेगा। घर में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नेगेटिव- किसी सरकारी मामले में उलझन चिंता बढ़ा सकती है। करीबी दोस्त या रिश्तेदार इससे निकलने में मदद करेगा। अपने सामान का ध्यान रखें। कोई कीमती चीज खोने की आशंका है।


करियर- बाजार में उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यस्थल के काम स्टाफ की मदद से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- परिवार में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। हेल्थ- भारी भोजन के कारण गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8


मीन - पॉजिटिव- दिनभर कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताएं। उनके अनुभव आपको नई दिशा दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाएं। गुस्सा और आवेश कम करें, वरना इसका नकारात्मक असर आप पर ही पड़ेगा।


करियर- बिजनेस में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और कई काम आसानी से बन सकते हैं। फिर भी जल्दबाजी न करें और धैर्य से काम पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा। लव- घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी छवि प्रभावित कर सकती है। हेल्थ- खांसी, जुकाम या एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩

*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है🙏*

https://wa.me/9115651234 

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय दिन की कामना करते हैं।

0+

SATISFIED CLIENTS

0+

LIFE TRANSFORMATIONS

0+

CONSULTATIONS

0+

REMEDIES PROVIDED

icon not found Enquiry

Know About Your Future

Vedic astrology is an ancient science that reveals the cosmic influences shaping your life's journey. Our expert astrologer provides personalized guidance through horoscope readings, numerology, Vastu consulting, and remedial solutions. Discover your life purpose, navigate challenges, and unlock your true potential with authentic astrological wisdom.

Requesting A Call:

+91 91156 51234

Monday - Friday:

10 am - 6 pm

GT Road, Ludhiana - 141008 (Pb)

INDIA
SELECT * FROM banner_modal WHERE status = 1 AND (display_start_date IS NULL OR display_start_date <= '2026-10-03 11:47:29') AND (display_end_date IS NULL OR display_end_date >= '2026-10-03 11:47:29') ORDER BY modal_id DESC LIMIT 1