x
 

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 19 जुलाई - शनिवार, 25 जुलाई, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction                                                                                                   

शुभ राशिफल: व्यवसाय में आपको मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अनुसन्धान से जुड़े कार्यों में अचानक सफलता मिल सकती है। प्रेमीजन के साथ समय व्यतीत कर पायेंगे। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। उच्च अधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। इस सप्ताह उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। रविवार से गुरुवार तक का समय अत्यधिक शुभ रहेगा।        

अशुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या अनेक कारणों से असन्तुलित हो सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। लापरवाही के कारण पुराने रोग वापस उभर सकते हैं। तनाव जैसी परिस्थितियों से बचने के लिये नियमित योगाभ्यास करें। शुक्रवार को वैवाहिक जीवन में किसी कारण विवाद हो सकता है। शनिवार को रिश्तेदारों से कुछ बहसबाजी हो सकती है।

समाधान: प्रतिदिन देवी माता को गुड़हल की माला अर्पित करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

                     शुभ राशिफल: इन सात दिनों में आपकी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्य में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये प्रयोग कर सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से आपको कार्यों में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक नीतियों का मूल्याङ्कन करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। प्रेम विवाह की सम्भावना बन रही है। बुधवार और शनिवार का दिन अत्यधिक शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में छल और कपट से दूर रहें। नये कारोबारी समझौतों में दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। विचारशील होकर निर्णय लें। पेट में गर्मी के कारण छाले हो सकते हैं। इससे बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें। जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने चलने की जिद कर सकता है। लेकिन किसी कारणवश आपको यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है। रविवार और सोमवार का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है।

समाधान: देवी माँ को प्रतिदिन गुड़ और केले का भोग लगायें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
                  शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लोग आपकी मित्रता की मिसाल देंगे। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। नौकरी में किया गया परिवर्तन आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा। उच्च तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ मिल सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आप रुचि लेंगे। गुरुवार से शनिवार तक समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने सिद्धान्तों से पीछे हटने जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। किसी महत्त्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में नीरसता महसूस कर सकते हैं। शत्रुओं से आपको अत्यधिक सतर्क रहना चाहिये। रविवार और सोमवार थोड़े कठिन दिन हो सकते हैं।

समाधान: दुर्गाजी के नवार्ण मन्त्र का यथासम्भव जप करें।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction
शुभ राशिफल: सप्ताह आपको आनन्द और उत्साह के नये अवसर प्रदान करेगा। पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। आप धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। सरकारी जॉब में मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। रविवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: कारोबारियों को अपने कमर्चारियों के कारण परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी आ सकती है। आपकी बातों को लोग तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्या होने की आशंका है। किसी को बिना माँगी सलाह न दें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: भगवान शिव को नित्य बिल्वपत्र में शहद लगाकर अर्पित करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आन्तरिक रूप से सुख की अनुभूति करेंगे। नौकरी और कारोबार में स्थिरता रहेगी। आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। विवादों को निपटाने में सफलता मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। इससे आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप कुछ नया अर्जित करने की कोशिश में रहेंगे। सोमवार और गुरुवार अत्यधिक शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेंगे। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिये। किसी को उपहार देने में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स से जुड़े कारोबार में कुछ समस्या हो सकती है। अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। कब्ज की समस्या होने की आशंका है। परिजनों का पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। रविवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं है।

समाधान: दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का प्रतिदिन पाठ करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। आपकी मेहनत और टीम भावना की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर भरोसा बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ और विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। नयी सम्पत्ति में निवेश करना उत्तम होगा। खुदरा व्यापरियों के लिये बहुत अच्छा सप्ताह सिद्ध होने वाला है। विवाह योग्य सन्तान के विवाह को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। रविवार और सोमवार बहुत शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सावधान रहना होगा। अपने स्वभाव और कार्यशैली में परिवर्तन लाना पड़ सकता है। आपको सेहत में लापरवाही करने से बचना चाहिये। हृदय रोगियों को खानपान पर ध्यान देना पड़ेगा। स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने की दिशा में प्रयास करें। इस सप्ताहान्त में मानसिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। विद्यार्थियों को कोई कठिन प्रोजेक्ट मिल सकता है। युवाओं को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। मंगलवार और बुधवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे।

समाधान: बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र दान करें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: पिछले सप्ताह की विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे। इसके कारण आपके शुभचिन्तक आपकी सराहना करेंगे। कम प्रयासों से अनेक महत्त्वपूर्ण काम बन जायेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। इस सप्ताह नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। विदेशी कम्पनी में नौकरी कर रहे जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के उद्देश्य से तीर्थयात्रा कर सकते हैं। बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी सम्भलकर और समझकर करें। अपने विचारों से किसी प्रकार का समझौता न करें। अन्यथा बड़ी मानहानि का सामना करना पड़ेगा। अपनी मनोवृत्ति को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के बहकावे में आकर निर्णय न लें। रिश्तों में आ रही गलतफहमी दूर करें। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। बच्चों को गलत आदतों से बचायें। किसी का अपमान न करें।

समाधान: नित्य भगवान शिव को आँकड़े की एक माला चढ़ायें तथा अभिषेक करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: आप इस सप्ताह काफी शॉपिंग कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश द्वारा आप अत्यधिक धन अर्जित कर सकते हैं। सन्तान के आचरण से प्रसन्न रहेंगे। आप लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। विवाह योग्य कन्याओं का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू हो सकते हैं। अपनी महत्वाकान्क्षाओं को लेकर योजना बना सकते हैं। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। रविवार, सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन होने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: यह सप्ताह लम्बी दूरी की यात्रा के लिये कमजोर हो सकता है। काम का दबाव आपके मूड को खराब करेगा। तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिद्धान्तवादी होने के बजाय व्यावहारिक रहें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं, तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। पुराने लोन और कर्ज के कारण थोड़ी परेशानी होगी। मन में अपने स्वजनों के प्रति असन्तोष भी उत्पन्न हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है।

समाधान: हनुमान जी के समक्ष घी का दीप प्रज्वलित कर राम नाम का जप करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। इस सप्ताह आप काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन को आप काफी समय देंगे। परिजनों के साथ आप यात्रा के लिये जा सकते हैं। आपका पूरा ध्यान परिवार के ऊपर ही रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। राजनीतिक लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। मध्य सप्ताह के दौरान आपके नये मित्र भी बन सकते हैं। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो रविवार से मंगलवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: आपको अपनी क्षमता से अधिक काम नहीं करना चाहिये। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर को पर्याप्त आराम दें। सरकारी नियमों का पालन करें। परस्पर सामञ्जस्य में कमी के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। सम्वादहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखें। शुक्रवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है। शनिवार को लोहे के उपकरणों एवं सामान का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

समाधान: देवी मन्दिर में घी से बने हलुये का भोग लगायें और छोटी कन्याओं को उपहार दें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपनी स्किल्स पर काम करने का प्रयास करेंगे। अचानक धन-लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। आप घर के लिये काफी शॉपिंग भी कर सकते हैं। अपनी स्किल्स को विकसित करने का प्रयास करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बड़ा निवेश कर सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: रविवार को व्यवसाय को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। करियर से जुड़ी कुछ अनिश्चितता हो सकती है। अधिकारी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। इससे आप कुछ हीनता भी महसूस कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। पार्टनरशिप वाले कार्यों में सहयोगियों से तालमेल बिताने में कठिनाई होगी। यदि किसी कानूनी मामले में उलझे हैं तो भी आपको विवेक से काम लेना चाहिये। सोमवार के दिन लम्बी यात्रा नहीं करनी चाहिये। घर में पिता की सेहत का ध्यान रखें।

समाधान: देवी कवच का पाठ करें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने सपने को पूरा कर सकते हैं। प्रेमीजन को डेट पर ले जा सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के लिये सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा। पहले की गयी मेहनत और निष्ठा का आपको इस सप्ताह उत्तम परिणाम मिलेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। सप्ताह का मध्य बहुत ही शुभ रहने वाला है। बौद्धिक सूझबूझ के कारण आपको लाभ होगा। सप्ताहान्त में आप अपने काम से कुछ अवकाश लेना चाहेंगे तथा परिवार को समय देना पसन्द करेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का शुरुआती भाग आपको किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का व्यवहार कुछ स्वार्थी हो सकता है। काम को लेकर कुछ अनिश्चितताओं का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आपने उधार लिया है, तो उसे चुनाने में कठिनायी होगी। बेवजह के खर्चों पर नियन्त्रण रखें। इस सप्ताह आपको चोट-खरोंच लग सकती है। निजी और प्रोफेशनल जीवन के बीच सामञ्जस्य बनाकर रखना आपके लिये थोड़ा असुविधाजनक होगा।

समाधान: प्रतिदिन एक कमल देवी जी को अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा स्थान परिवर्तन मिल सकता है। काफी लम्बे समय से हो रही धन की समस्या दूर होगी। अपने कारोबार का प्रमोशन या मार्केटिंग कर सकते हैं। अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से बड़ा मामला हल कर सकते हैं। नये रचनात्मक विचारों पर आप अत्यधिक काम करेंगे। पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। अपने तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। विपरीत लिङ्ग के लोगों के प्रति अत्यधिक आकर्षण रहेगा। रविवार, शुक्रवार और शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: कानूनी मामलो को लेकर लापरवाही न करें। नींद और दवाइयाँ समय पर अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपने मनोबल में कमी नहीं आने देना चाहिये। किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचायें। गृह कार्यों को लेकर अरुचि महसूस कर सकते हैं। शुक्र और केतु के प्रभाव के कारण पुरुष जातकों को स्त्री जातकों से परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में आपको नरमी लाने की आवश्यकता है। इस वजह से आपका जीवनसाथी भी नाराज हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: देवी विग्रह के सामने 11 हल्दी की गाँठ अर्पित कर दें और नवमी के दिन उसे पीले कपड़े में लपेटकर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।