जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा
जनवरी 2026 राशिफल | January Month Prediction
मेष राशिफल | Aries Prediction
राशि शुभ दिनाँक3,4,9,10,12,18,19,21,29,30परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। IT प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है। विदेशी कम्पनियों के किसी व्यापारिक प्रकल्प में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। दूसरा और चौथा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,5,7,13,14,23,24,28,31
महीने के शुरुआती सप्ताह में कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। पहले और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें, वरना आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे। व्यापारिक पार्टनरशिप में किसी कारणवश समस्या हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कन्फ्यूज कर सकता है।
वृषभ राशिफल | Taurus Prediction
राशि शुभ दिनाँक
1,2,5,6,13,14,20,21,24,28,31
कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेंगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ कई कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विपरीत लिंगी आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा फिर भी आप बखूबी इसका प्रयोग कर पायेंगे। इस माह कानूनी मुकदमों से जुड़े मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। महीने का उत्तरार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
8,9,13,18,26,27,29
महीने के पूर्वार्ध भाग में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। गठिया और वायु विकार में वृद्धि होगी। इस महीने पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रकल्पों में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यद्यपि इसे आप जल्द ही सुलझा भी लेंगे। नींद भरपूर मात्रा में अवश्य लें। अपनी जीवनशैली और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
राशि प्रतिकूल दिनाँक
1,2,11,12,15,19,28,29
कार्यक्षेत्र में आपको काफी समय देना पड़ेगा। सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे। महीने के द्वितीय सप्ताह में घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पाँचवें सप्ताह के दौरान नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
1,2,11,12,15,19,28,29
महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। नया वाहन खरीद रहे हैं तो समस्या आने की आशंका है। प्रिय जन के साथ रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 12 जनवरी के पहले कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है।
कर्क राशिफल | Cancer Prediction
राशि शुभ दिनाँक
1,2,9,10,15,18,19,26,28,31
महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ दूरी समाप्त होगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
3,4,7,11,12,20,21,29,30
आपके ऊपर ऋण का भार बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बना सकते हैं। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।
सिंह राशिफल | Leo Prediction
राशि शुभ दिनाँक
1,2,4,8,11,12,18,20,21,28,30
करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। दूसरा और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
5,6,14,16,23,24,31
इस माह आपको बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा। पहले सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं तो वहाँ की गरिमा का ध्यान रखें। चतुर्थ सप्ताह के दौरान घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
कन्या राशिफल | Virgo Prediction
राशि शुभ दिनाँक
3,4,6,10,13,14,20,23,24,30,31
कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियां हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उपज बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। 14 जनवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
1,7,8,12,15,18,25,26
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कुछ जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। 13 जनवरी तक का समय कुछ कमजोर रहेगा।
तुला राशिफल | Libra Prediction
राशि शुभ दिनाँक
6,8,9,15,16,18,26,27
इस माह आप मांगलिक उत्सवों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कलाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे। 13 जनवरी को शुक्र आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपकी कई सारी परेशानियों का निवारण हो सकता है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
1,2,11,12,19,20,24,29,31
इस माह के शुरुआती सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। वायरल संक्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी काफी कठोर हो सकती है जिसके कारण पड़ोसियों से आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction
शुराशि शुभ दिनाँक
1,2,7,9,10,13,14,18,19,27,28
इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। 14 जनवरी को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
3,4,6,11,12,15,21,29
माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। सम्पत्ति को लेकर डील सावधानी पूर्वक करें।
धनु राशिफल | Sagittarius Prediction
राशि शुभ दिनाँक
3,4,11,12,15,20,21,30
इस माह पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
5,6,13,14,18,23,24,31
महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
मकर राशिफल | Capricorn Prediction
राशि शुभ दिनाँक
4,6,11,12,14,18,23,24,31
नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी ख़ासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इंश्योरेंस पॉलिसीज में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ निर्मित होंगी। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। प्रेम विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
1,7,8,15,16,25,28
महीने के पूर्वार्ध में नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। क्रोध और अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये।
कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction
राशि शुभ दिनाँक
5,7,8,13,14,16,20,25,26
कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है। नव विवाहित दम्पत्ति कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
9,10,18,19,23,27,28
इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध के अन्तिम सप्ताह में झगड़ा हो सकता है।
मीन राशिफल | Pisces Prediction
राशि शुभ दिनाँक
1,2,7,8,10,15,16,18,19,24,28
इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा जिससे आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं। निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है।
राशि प्रतिकूल दिनाँक
3,4,11,12,20,21,25,30
नौकरी बदलने को लेकर जल्दबाज़ी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपने विचारों को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। 14 जनवरी के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है।
ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।