Hindi:
तीसरे भाव में चंद्रमा
कर्क लग्न में तीसरे भाव में बैठा हुआ चंद्रमा प्रायः शुभ फल ही देता है। कर्क लग्न वालों के लिए तीसरे घर में कालपुरुष कुंडली के अनुसार कन्या यानी बुध की राशि आती है और तीसरा घर मंगल का पक्का घर है, इसलिए यहाँ पर चंद्रमा को विशेष दोष नहीं लगता। बुध और मंगल से प्रभावित यहाँ चंद्रमा व्यक्ति की आयु और आर्थिक स्थिति के संबंध में शुभ फल ही देता है।
तीसरे घर में बैठे हुए चंद्रमा को मंगल की सहायता मिलने के कारण व्यक्ति की आयु विशेष तौर पर लंबी होती है। कर्क लग्न वालों के लिए तीसरे घर का चंद्रमा अपनी सातवीं दृष्टि से नवम भाव को देखता है और यहाँ पर बृहस्पति की मीन राशि पड़ती है। इसलिए ऐसा व्यक्ति धर्म के कामों में विशेष तौर पर रुचि रखता है और ऐसा करना उसके अपने भाग्य पर भी बहुत शुभ असर डालता है। चंद्रमा की भाग्य-स्थान पर दृष्टि पड़ने से व्यक्ति के भाग्य में भी वृद्धि होती है। इसलिए आमतौर पर ऐसा व्यक्ति धार्मिक, दानी तथा ईश्वर-भक्त होता है और उसके मन में दूसरों के काम करने की इच्छा भी बहुत प्रबल रहती है।
तीसरे घर के चंद्रमा के विषय में ‘जातक-रत्न’ नामक ग्रंथ में उल्लेख किया गया है कि यहाँ पर चंद्रमा होने पर भाई-बहनों का सुख अच्छी मात्रा में प्राप्त होता है। यह बात ठीक प्रतीत होती है, क्योंकि तीसरा घर हमारे भाई-बहनों का घर है और ऐसे व्यक्ति का अपने भाई-बहनों से संबंध भी अच्छा ही होता है तथा प्रायः उसके भाई-बहन स्वास्थ्य की दृष्टि से भी निरोग होते हैं।
हमारे एक प्राचीन ज्योतिषी श्री महेश का मत है कि तीसरे घर में चंद्रमा होने से व्यक्ति निर्दयी और निर्भय होता है। यह मत तर्कयुक्त प्रतीत नहीं होता। मेरे अपने अनुभव में भी तीसरे घर के चंद्रमा का यह फल देखने में नहीं आता। तीसरा घर हमारे पराक्रम का घर है। यहाँ पर चंद्रमा, जो कि स्त्री ग्रह है, वह व्यक्ति को निर्भय नहीं बना सकता और व्यक्ति का निर्दयी व हिंसक होना, यह फल भी ठीक प्रतीत नहीं होता। दूसरे शब्दों में, यह कहना ज्यादा ठीक होगा कि ऐसा व्यक्ति दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ता या बेकार का झंझट अपने गले नहीं डालता और वह अपना जीवन शांतिपूर्वक व्यतीत करता है।
‘यवन मत’ के अनुसार तीसरे घर का चंद्रमा व्यक्ति को संतोषी व सदाचारी बनाता है। यह मत काफी हद तक ठीक प्रतीत होता है। प्राचीन आचार्यों का मत है कि तीसरे घर में चंद्रमा होने से व्यक्ति के पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहते हैं और वह उनसे लाभ प्राप्त करता है। ‘लाल किताब’ के अनुसार भी यहाँ चंद्रमा होने से पड़ोसियों से संबंध अच्छा ही होता है। इसलिए यहाँ बैठा हुआ चंद्रमा पड़ोस के लोगों के साथ संबंध का कारक है।
कुछ अन्य ज्योतिषियों का यह मत भी है कि यहाँ चंद्रमा होने से व्यक्ति को अड़तीस वर्ष से कीर्ति व प्रसिद्धि प्राप्त होनी प्रारंभ हो जाती है। इस मत को समझने के लिए हमें ‘लाल किताब’ के एक विशेष सिद्धांत को ध्यान में रखना पड़ेगा। ‘लाल किताब’ के अनुसार मंगल का हमारी आयु में पूरा प्रभाव देने का समय आयु के अड़तीसवें साल से आरंभ होता है और तैंतालीस वर्ष तक रहता है, यानी 6 वर्ष तक प्रभाव रहता है। इसलिए तीसरा घर, जो कि मंगल का पक्का घर है और यहाँ मंगल का पूरा प्रभाव है, इसके कारण से जातक के भाग्य में वृद्धि होना व उसे कीर्ति व प्रसिद्धि मिलना ठीक प्रतीत होता है।
साथ में इतना अवश्य कहना चाहूँगा कि यह समय व्यक्ति की अड़तीस वर्ष की आयु से लेकर तैंतालीस वर्ष की आयु तक चलता है और कुछ हालतों में यदि बुध भी अच्छा हो तो यह समय पैंतालीस वर्ष की आयु तक भी चल सकता है, क्योंकि यहाँ चंद्रमा कालपुरुष कुंडली के अनुसार बुध की राशि में भी है और बुध का हमारी पूर्ण आयु पर प्रभाव का समय चौँतीस व पैंतालीस वर्ष में रहता है।
‘लाल-किताब’ के अनुसार तीसरे घर में बैठे चंद्रमा को चोरी से बचाने वाला व मौत का रक्षक कहकर पुकारा गया है। यानी यहाँ चंद्रमा व्यक्ति की आयु के लिए व उसके मन की शांति के लिए शुभ फल देता है। यदि ऐसा व्यक्ति जन्म से ही गरीब घर में पैदा हो, तब भी भाग्य उसका हाथ पकड़कर उसे उन्नति के शिखर पर ले जा सकता है।
चंद्रमा तीसरे घर में होने के समय यदि बुध शुभ हो और चंद्रमा पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि न पड़ती हो तो ऐसा व्यक्ति चरित्रवान होता है और गंदे प्रेम-संबंधों से नफरत करने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति की माता भी उसके पिता का काम देती है, यानी उसके जीवन में उसकी माता का योगदान पिता की तरह होता है।
यहाँ पर बैठा हुआ चंद्रमा यदि अशुभ ग्रहों की दृष्टि से अपना अच्छा फल न दे सके तो धन-दौलत की बरकत के लिए ऐसे जातक को लड़की की पैदाइश पर चंद्र की चीजें यानी चावल, दूध आदि का दान करना आदमी के भाग्य को बढ़ाने का अच्छा उपाय है। या ऐसे जातक के लड़के के जन्म पर सूर्य की चीजों यानी गेहूँ आदि का दान व्यक्ति के शुभ भाग्य को बढ़ाने का काम देता है।
तीसरे घर में यदि चंद्रमा के साथ बृहस्पति हो तो यह युति व्यक्ति के धन-दौलत व प्रसिद्धि के लिए बहुत अच्छा फल देती है। ऐसे व्यक्ति के साथ से भाइयों को भी लाभ होता है और उसके घर में सुख-शांति रहती है, किंतु यदि दोनों पर बुध की दृष्टि पड़ती हो तो बृहस्पति, चंद्र व बुध यानी तीनों ही ग्रहों का फल अशुभ हो जाता है।
तीसरे घर में चंद्रमा के साथ सूर्य का होना व्यक्ति के अपने लिए शुभ असर देता है, किंतु कई बार ऐसे जातक के अंतःकरण में कुछ मात्रा में खुदगर्जी भी छिपी रहती है।
तीसरे घर में चंद्र के साथ शुक्र का होना माता या मामा परिवार के लिए कुछ अशुभ फल देता है। जब ऐसे जातक की माता और पत्नी एक साथ रहें तो दोनों में से किसी एक के यानी माता या पत्नी के स्वास्थ्य पर इसका असर अच्छा नहीं रहता। सास व बहू के अपने आपसी संबंध अच्छे नहीं रह पाते।
तीसरे घर में चंद्र के साथ मंगल का होना व्यक्ति को बुद्धिमान बनाता है तथा आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा फल देता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में अच्छा सम्मान प्राप्त करता है और जीवन की समस्याओं के प्रति सजग होता है और उन्हें सुलझाने की क्षमता भी रखता है।
तीसरे घर में चंद्र के साथ बुध का होना बहुत अच्छा फल नहीं देता। अब ‘लाल-किताब’ में तीसरे घर के चंद्र के विषय में कहा गया है कि यह व्यक्ति के लिए ऐसा फल देगा कि— “बकरी दूध तो देगी पर मींगने डालकर”, यानी बकरी अपना गोबर डालकर दूध देगी। यहाँ पर चंद्र के साथ बुध होने से शनि यानी व्यक्ति के चाचा, राहु यानी व्यक्ति के साला आदि पर या व्यक्ति की पत्नी पर भी कोई बहुत अच्छा असर नहीं पड़ता।
तीसरे घर में चंद्रमा के साथ शनि का होना जायजाद के लिए काफी मात्रा में शुभ फल देता है। ऐसे व्यक्ति को अपने भाइयों व दूसरे रिश्तेदारों से जायजाद मिल सकती है या वह अपनी हिम्मत से जायजाद बनाता है। किंतु यदि चंद्र-शनि पर राहु या केतु की दृष्टि पड़ती हो या किसी तरह से इनका फल खराब हो रहा हो तो ‘लाल-किताब’ में इसे चोरी का घर कहकर पुकारा गया है। यानी घर में धन रखने का संदूक तो होगा, मगर वह धन से खाली होगा।
यहाँ पर चंद्र-शनि जब अशुभ फल देने लगें तो लाल रंग की फिटकरी जमीन में दबाने से दोनों ही ग्रहों का फल शुभ हो जाएगा। फिटकरी बुध की कारक चीज है यानी यदि यहाँ पर बुध को नष्ट कर दिया जाए तो यहाँ दोनों ही ग्रह अच्छा फल देना आरंभ कर देंगे।
तीसरे घर में चंद्र के साथ राहु का होना अशुभ माना गया है। इसका असर व्यक्ति की बुआ, बहन या बेटी पर भी पड़ सकता है। आमतौर पर ऐसा बुरा प्रभाव जातक की चौँतीस वर्ष की आयु तक रहता है। यहाँ पर चंद्र-राहु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए धर्मस्थान पर केले देना अच्छा रहता है।
तीसरे घर में चंद्र के साथ केतु का होना अच्छा प्रभाव नहीं देता। इससे कई बार माता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कई बार व्यक्ति का अपना लड़का व व्यक्ति की माता—दोनों में से एक पर बुरा असर अवश्य पड़ता है। इसलिए ऐसे जातक के लड़का पैदा होने पर उस जातक की माता व नवजात लड़के का 43 दिन इकट्ठे रहना दोनों में से किसी एक के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता है।
इन ग्रहों के इकट्ठे होने से व्यक्ति की शिक्षा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है तथा शरीर में जोड़ों का दर्द व शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की संभावना बनी रहती है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए
Englsh:
Moon in the Third House
For a Cancer Ascendant, the Moon placed in the third house generally yields auspicious results. According to the *Kaalpurush* (Universal Man) horoscope, the third house corresponds to Virgo—ruled by Mercury—and since the third house is also the *Pakka Ghar* (permanent/natural house) of Mars, the Moon does not incur any significant affliction here. Influenced by both Mercury and Mars, the Moon in this position bestows favorable outcomes regarding the individual's longevity and financial status.
The support Mars provides to the Moon in the third house contributes to the individual's exceptional longevity. For a Cancer Ascendant, the Moon in the third house casts its seventh aspect upon the ninth house, which is ruled by Jupiter (Pisces). Consequently, the individual takes a keen interest in religious activities, and this pursuit has a highly auspicious impact on their destiny. The Moon's aspect on the house of fortune enhances the individual's luck. Thus, such a person is typically religious, charitable, and devoted to God, possessing a strong desire to help others.
The text *Jatak-Ratna* mentions that having the Moon in the third house ensures a good measure of happiness derived from siblings. This observation holds true, as the third house governs siblings; such individuals usually share a harmonious relationship with their siblings, who generally enjoy good health.
An ancient astrologer, Shri Mahesh, held the view that the Moon in the third house makes a person ruthless and fearless. This opinion does not seem logical. In my own experience, I have not observed this specific result associated with the Moon in the third house. The third house represents valor and initiative. The Moon—a feminine planet—is unlikely to make a person fearless in this context, nor does the trait of ruthlessness or violence seem accurate. In other words, it is more appropriate to say that such a person avoids getting involved in others' disputes or unnecessary complications, preferring to lead a peaceful life. According to the ‘Yavan Mat’ (a school of astrological thought), the Moon in the third house renders a person contented and virtuous. This view appears largely accurate. Ancient sages hold that the Moon in the third house fosters good relations with neighbors, from whom the individual derives benefits. The ‘Lal Kitab’ also corroborates that the Moon’s presence here ensures cordial ties with neighbors; thus, the Moon in this position acts as a significator of relationships with those living nearby.
Some astrologers also believe that with the Moon in this house, the individual begins to attain fame and renown from the age of thirty-eight. To grasp this perspective, one must consider a specific principle of the ‘Lal Kitab’. According to the ‘Lal Kitab’, the period during which Mars exerts its full influence on one's life begins at age thirty-eight and lasts until age forty-three—a span of six years. Since the third house is the *Pakka Ghar* (permanent/natural house) of Mars—where Mars exerts its full influence—it stands to reason that the native’s fortune would rise, bringing them fame and renown.
I would also add that this phase spans from age thirty-eight to forty-three; however, in certain circumstances—specifically if Mercury is also favorably placed—this period can extend up to age forty-five. This is because, according to the *Kaal Purush Kundali* (Universal Horoscope), the Moon here is situated in a sign ruled by Mercury, and Mercury’s influence on one's life peaks at the ages of thirty-four and forty-five.
The ‘Lal Kitab’ describes the Moon in the third house as a protector against theft and a guardian of life (safeguarding against untimely death). In other words, the Moon here yields auspicious results for the individual's longevity and peace of mind. Even if such a person is born into poverty, destiny can guide them to the pinnacle of success.
When the Moon is in the third house, if Mercury is auspicious and the Moon is free from the aspect of any malefic planet, the individual possesses a virtuous character and holds a strong aversion to illicit romantic liaisons. For such a person, the mother also fulfills the role of the father; in other words, her contribution to his life is akin to that of a father.
If the Moon positioned here is unable to yield favorable results due to the aspect of malefic planets, the individual can enhance his fortune by donating items associated with the Moon—such as rice or milk—upon the birth of a daughter. Similarly, donating items associated with the Sun—such as wheat—upon the birth of a son helps boost the individual's auspicious fortune.
If Jupiter is present alongside the Moon in the third house, this conjunction yields excellent results regarding the individual's wealth and fame. Such a person brings benefits to his brothers, and his household remains peaceful and happy; however, if Mercury aspects both planets, the combined influence of Jupiter, the Moon, and Mercury turns inauspicious.
The presence of the Sun alongside the Moon in the third house brings auspicious results for the individual, though a degree of selfishness may sometimes lie hidden within his inner self.
The presence of Venus alongside the Moon in the third house yields somewhat inauspicious results for the mother or the maternal family. When the individual's mother and wife live together, the health of either one—the mother or the wife—suffers; furthermore, the relationship between the mother-in-law and daughter-in-law tends to be strained.
The presence of Mars alongside the Moon in the third house makes the individual intelligent and is beneficial for his financial status. Such a person earns great respect in life and remains...
Click on this link to improve your present and brighten your future. https:// For Align your Planetary
