Hindi:
हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य माना गया है अर्थात सभी मांगलिक कार्यों में सबसे पहले श्रीगणेश की ही पूजा की जाती है। श्रीगणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। श्रीगणेश प्रश्नावली यंत्र के माध्यम से आप अपने जीवन की परेशानियों व सवालों का हल आसानी से पा सकते हैं। यह बहुत ही चमत्कारी यंत्र है।
उपयोग विधि
भारत के सबसे अच्छे ज्योतिषी के अनुसार जिसे भी अपने सवालों का जवाब या परेशानियों का हल जानना है वो पहले पांच बार ऊँ नम: शिवाय: मंत्र का जप करने के बाद 11 बार ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद आंखें बंद करके अपना सवाल पूछें और भगवान श्रीगणेश का स्मरण करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक(खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने अपने प्रश्न का उत्तर समझें।
1. आप जब भी समय मिले राम नाम का जप करें। आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
2. आप जो कार्य करना चाह रहे हैं, उसमें हानि होने की संभावना है। कोई दूसरा कार्य करने के बारे में विचार करें। गाय को चारा खिलाएं।
3. आपकी चिंता दूर होने का समय आ गया है। कष्ट मिटेंगे और सफलता मिलेगी। आप रोज पीपल की पूजा करें।
4. आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में वृद्धि होगी। सुख संपत्ति प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। आप कुल देवता की पूजा करें।
5. आप शनिदेव की आराधना करें। व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़े तो घबराएं नहीं। लाभ ही होगा।
6. रोज सुबह भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। महीने के अंत तक आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
7. पैसों की तंगी शीघ्र ही दूर होगी। परिवार में वृद्धि होगी। स्त्री से धन प्राप्त होगा।
8. आपको धन और संतान दोनों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से आपको लाभ होगा।
9. आपकी ग्रह दिशा अनुकूल चल रही है। जो वस्तु आपसे दूर चली गई है वह पुन: प्राप्त होगी।
10. शीघ्र ही आपको कोई प्रसन्नता का समाचार मिलने वाला है। आपकी मनोकामना भी पूरी होगी। प्रतिदिन पूजन करें।
11. यदि आपको व्यापार में हानि हो रही है तो कोई दूसरा व्यापार करें। पीपल पर रोज जल चढ़ाएं। सफलता मिलेगी।
12. राज्य की ओर से लाभ मिलेगा। पूर्व दिशा आपके लिए शुभ है। इस दिशा में यात्रा का योग बन सकता है। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
13- कुछ ही दिनों बाद आपका श्रेष्ठ समय आने वाला है। कपड़े का व्यवसाय करेंगे तो बेहतर रहेगा। सब कुछ अनुकूल रहेगा।
14- जो इच्छा आपके मन में है वह पूरी होगी। राज्य की ओर से लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है। मित्र या भाई से मिलाप होगा।
15- आपके सपने में स्वयं को गांव जाता देंखे तो शुभ समाचार मिलेगा। पुत्र से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
16- आप देवी मां पूजा करें। मां ही सपने में आकर आपका मार्गदर्शन करेंगी। सफलता मिलेगी।
17- आपको अच्छा समय आ गया है। चिंता दूर होगी। धन एवं सुख प्राप्त होगा।
18- यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा मंगल, सुखद व लाभकारी रहेगी। कुलदेवी का पूजन करें।
19- आपके समस्या दूर होने में अभी करीब डेढ़ साल का समय शेष है। जो कार्य करें माता-पिता से पूछकर करें। कुल देवता व ब्राह्मण की सेवा करें।
20- शनिवार को शनिदेव का पूजन करें। गुम हुई वस्तु मिल जाएगी। धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाएगी।
21- आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आप श्रीगणेश का पूजन करें।
22- यदि आपके घर में क्लेश रहता है तो रोज भगवान की पूजा करें तथा माता-पिता की सेवा करें। आपको शांति का अनुभव होगा।
23- आपकी समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। आप सिर्फ आपके काम में मन लगाएं और भगवान शंकर की पूजा करें।
24- आपके ग्रह अनुकूल नहीं है इसलिए आप रोज नवग्रहों की पूजा करें। इससे आपकी समस्याएं कम होंगी और लाभ मिलेगा।
25- पैसों की तंगी के कारण आपके घर में क्लेश हो रहा है। कुछ दिनों बाद आपकी यह समस्या दूर जाएगी। आप मां लक्ष्मी का पूजन रोज करें।
26- यदि आपके मन में नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उनका त्याग करें और घर में भगवान सत्यनारायण का कथा करवाएं। लाभ मिलेगा।
27- आप जो कार्य इस समय कर रहे हैं वह आपके लिए बेहतर नहीं है इसलिए किसी दूसरे कार्य के बारे में विचार करें। कुलदेवता का पूजन करें।
28- आप पीपल के वृक्ष की पूजा करें व दीपक लगाएं। आपके घर में तनाव नहीं होगा और धन लाभ भी होगा।
29- आप प्रतिदिन भगवान विष्णु, शंकर व ब्रह्मा की पूजा करें। इससे आपको मनचाही सफलता मिलेगी और घर में सुख-शांति रहेगी।
30- रविवार का व्रत एवं सूर्य पूजा करने से लाभ मिलेगा। व्यापार या नौकरी में थोड़ी सावधानी बरतें। आपको सफलता मिलेगी।
31- आपको व्यापार में लाभ होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा और सबकुछ भी ठीक रहेगा। आप छोटे बच्चों को मिठाई बांटें।
32- आप व्यर्थ की चिंता कर रहे हैं। सब कुछ ठीक हो रहा है। आपकी चिंता दूर होगी। गाय को चारा खिलाएं।
33- माता-पिता की सेवा करें, ब्राह्मण को भोजन कराएं व भगवान श्रीराम की पूजा करें। आपकी हर अभिलाषा पूरी होगी।
34- मनोकामनाएं पूरी होंगी। धन-धान्य एवं परिवार में वृद्धि होगी। कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं।
35- परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। जो भी करें सोच-समझ कर और अपने बुजुर्गो की राय लेकर ही करें। आप भगवान दत्तात्रेय का पूजन करें।
36- आप रोज भगवान श्रीगणेश को दुर्वा चढ़ाएं और पूजन करें। आपकी हर मुश्किल दूर हो जाएंगी। धैर्य बनाएं रखें।
37- आप जो कार्य कर रहे हैं वह जारी रखें। आगे जाकर आपको इसी में लाभ प्राप्त होगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।
38- लगातार धन हानि से चिंता हो रही है तो घबराइए मत। कुछ ही दिनों में आपके लिए अनुकूल समय आने वाला है। मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
39- आप भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं तभी आपके कष्टों का निवारण संभव है। आपको सफलता भी मिलेगी।
40- आपके लिए हनुमानजी का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। खेती और व्यापार में लाभ होगा तथा हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
41- आपको धन की प्राप्ति होगी। कुटुंब में वृद्धि होगी एवं चिंताएं दूर होंगी। कुलदेवी का पूजन करें।
42- आपको शीघ्र सफलता मिलने वाली है। माता-पिता व मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च कम करें और गरीबों का दान करें।
43- रुका हुआ कार्य पूरा होगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सोच-समझकर फैसला लें। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
44- धार्मिक कार्यों में मन लगाएं तथा प्रतिदिन पूजा करें। इससे आपको लाभ होगा और बिगड़ते काम बन जाएंगे।
45- धैर्य बनाएं रखें। बेकार की चिंता में समय न गवाएं। आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। ईश्वर का चिंतन करें।
46- धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसमें लाभ मिलने की संभावना है। रोज गायत्री मंत्र का जप करें।
47- प्रतिदिन सूर्य को अध्र्य दें और पूजन करें। आपको शत्रुओं का भय नहीं सताएगा। आपकी मनोकामना पूरी होगी।
48- आप जो कार्य कर रहे हैं वही करते रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पीपल को रोज जल चढ़ाएं।
49- अगर आपकी समस्या आर्थिक है तो आप रोज श्रीसूक्त का पाठ करें और लक्ष्मीजी का पूजा करें। आपकी समस्या दूर होगी।
50- आपका हक आपको जरुर मिलेगा। आप घबराएं नहीं बस मन लगाकर अपना काम करें। रोज पूजा अवश्य करें।
51- आप जो व्यापार करना चाहते हैं उसी में सफलता मिलेगी। पैसों के लिए कोई गलत कार्य न करें। आप रोज जरुरतमंद लोगों को दान-पुण्य करें।
52- एक महीने के अंदर ही आपकी मुसीबतें कम हो जाएंगी और सफलता मिलने लगेगी। आप कन्याओं को भोजन कराएं।
53- यदि आप विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं। इसी में आपको सफलता मिलेगी। आप श्रीगणेश का आराधना करें।
54- आप जो भी कार्य करें किसी से पुछ कर करें अन्यथा हानि हो सकती है। विपरीत परिस्थिति से घबराएं नहीं। सफलता अवश्य मिलेगी।
55- आप मंदिर में रोज दीपक जलाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा और मनोकामना पूरी होगी।
56- परिजनों की बीमारी के कारण चिंतित हैं तो रोज महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। कुछ ही दिनों में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
57- आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने कार्य पर ध्यान दें। प्रमोशन के लिए रोज गाय को रोटी खिलाएं।
58- आपके भाग्य में धन-संपत्ति आदि सभी सुविधाएं हैं। थोड़ा धैर्य रखें व भगवान में आस्था रखकर लक्ष्मीजी को नारियल चढ़ाएं।
59- जो आप सोच रहे हैं वह काम जरुर पूरा होगा लेकिन इसमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। आप शनिदेव की उपासना करें।
60- आप अपने परिजनों से मनमुटाव न रखें तो ही आपको सफलता मिलेगी। रोज हनुमानजी के मंदिर में चौमुखी दीपक लगाएं।
61- यदि आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो श्रीगणेश की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा।
62- आप रोज शिवजी के मंदिर में जाकर एक लोटा जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं। आपके रुके हुए काम हो जाएंगे।
63- आप जिस कार्य के बारे में जानना चाहते हैं वह शुभ नहीं है उसके बारे में सोचना बंद कर दें। नवग्रह की पूजा करने से आपको सफलता मिलेगी।
64- आप रोज आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। आपकी हर समस्या का निदान स्वत: ही हो जाएगा।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए
English:
In Hinduism, Lord Shri Ganesha is revered as the deity to be worshipped first; this means that in all auspicious undertakings, Shri Ganesha is worshipped before anyone else. No auspicious task is performed without worshipping Him. Through the Shri Ganesha *Prashnavali Yantra* (a divine oracle chart), you can easily find solutions to your life's problems and answers to your questions. This is a truly miraculous instrument.
**Method of Use**
To seek answers to your questions or solutions to your problems,
according to India's best astrologer first chant the mantra "Om Namah Shivaya" five times, followed by the mantra "Om Gam Ganapataye Namah" eleven times. Then, close your eyes, ask your question, and—while meditating on Lord Shri Ganesha—move the cursor over the oracle chart and stop it. Consider the prediction associated with the number in the specific box where the cursor stops as the answer to your question.
1. Chant the name of "Ram" whenever you find time. Your wish will certainly be fulfilled.
2. There is a possibility of loss in the task you intend to undertake. Consider doing something else instead. Feed fodder to a cow.
3. The time has come for your worries to vanish. Troubles will end, and success will follow. Worship the Peepal tree daily.
4. You will gain benefits. Your family will grow. There are indications of acquiring happiness and wealth. Worship your family deity (*Kul Devta*).
5. Worship Lord Shani Dev. Do not be anxious if you have to go on a business trip; it will yield profits.
6. Worship Lord Shri Ganesha every morning. All your wishes will be fulfilled by the end of the month.
7. Financial constraints will soon be resolved. Your family will grow. You will receive wealth through a woman.
8. There are indications that you will be blessed with both wealth and progeny. Worshipping Lord Shani Dev on Saturdays will be beneficial for you.
9. Your planetary alignment is favorable. You will regain something that had been lost or had moved away from you.
10. You will soon receive joyful news. Your wish will also be fulfilled. Perform daily worship.
11. If you are incurring losses in your business, consider switching to a different trade. Offer water to the Peepal tree daily; you will achieve success.
12. You will gain benefits from the state or government. The eastern direction is auspicious for you; travel in this direction is likely. You will earn respect and honor.
13- A prosperous time is approaching soon. Engaging in the textile business would be beneficial for you. Everything will turn out favorably.
14- Your heart's desire will be fulfilled. There are indications of gaining benefits from the state or government. You will reunite with a friend or brother.
15- Seeing yourself visiting a village in a dream is a sign of receiving good news. You will benefit through your son, and there are also indications of financial gain.
16- Worship the Goddess; She will appear in your dreams to guide you. You will achieve success.
17- A good phase has begun for you. Your worries will vanish, and you will attain wealth and happiness.
18- You may go on a journey; the trip will be auspicious, pleasant, and profitable. Worship your family deity (Kuldevi).
19- It will take about another year and a half for your problems to be resolved. Consult your parents before undertaking any task. Serve your family deity (Kuldevta) and Brahmins.
20- Worship Lord Shani (Saturn) on Saturdays. You will recover a lost item, and financial troubles will be resolved.
21- You will succeed in whatever task you undertake. There are also indications of foreign travel. Worship Lord Ganesha.
22- If there is discord in your home, worship God and serve your parents daily; you will experience peace.
23- Your problems will soon be resolved. Focus on your work and worship Lord Shiva.
24- Your planetary alignment is currently unfavorable, so worship the Navagrahas (nine planets) daily. This will alleviate your problems and bring benefits.
25- Financial constraints are causing discord in your home. This issue will be resolved in a few days. Worship Goddess Lakshmi daily.
26- If negative thoughts are troubling you, let them go and organize a recitation of the *Satyanarayan Katha* at home; this will be beneficial.
27- The work you are currently doing is not ideal for you; consider pursuing a different line of work. Worship your family deity (*Kuldevta*).
28- Worship the Peepal tree and light a lamp there. This will eliminate stress in your home and bring financial gains.
29- Worship Lord Vishnu, Lord Shiva, and Lord Brahma daily. This will lead to the success you desire and ensure peace and happiness in your home.
30- Observing a fast on Sundays and worshipping the Sun God will be beneficial. Exercise some caution in your business or job; success will follow.
31- You will gain profits in business. A happy atmosphere will prevail at home, and everything will go well. Distribute sweets to young children.
32- You are worrying unnecessarily; everything is working out fine, and your worries will soon vanish. Feed fodder to a cow.
33- Serve your parents, offer a meal to a Brahmin, and worship Lord Shri Ram. All your wishes will be fulfilled.
34- Your desires will be fulfilled, and you will see growth in wealth and family prosperity. Feed a roti smeared with oil to a dog.
35- Circumstances are not currently in your favor. Whatever you do, act thoughtfully and seek advice from your elders. Worship Lord Dattatreya.
36- Offer *Durva* grass to Lord Shri Ganesha and worship Him daily. All your difficulties will be resolved; maintain patience.
37- Continue with your current work; it will yield profits for you in the future. Worship Lord Vishnu.
38- Do not panic if you are worried about continuous financial losses; a favorable time is approaching soon. Offer *Sindoor* (vermilion) to Lord Hanuman on a Tuesday.
39- Organizing a *Satyanarayan Katha* is the way to resolve your troubles. You will also achieve success.
40- Worshipping Lord Hanuman will be highly beneficial for you. There will be profit in farming and business, and every You will get success in the field.
41- You will get money. There will be growth in the family and worries will go away. Worship the family goddess.
42- You are going to get success soon. You will get support from parents and friends. Reduce expenses and donate to the poor.
43- The pending work will be completed. Money related problems will go away. You will get support from friends. Take the decision thoughtfully. Offer butter and sugar candy to Shri Krishna.
44- Concentrate on religious activities and worship daily. You will benefit from this and the bad things will get resolved.
45- Maintain patience. Don't waste time in unnecessary worries. You will get the desired result. Think about God.
46- May have to go on a religious journey. There is a possibility of getting profit in this. Chant Gayatri Mantra daily.
47- Offer water to the Sun and worship it every day. You will not be afraid of enemies. Your wish will be fulfilled.
48- Keep doing what you are doing. You will meet old friends which will be beneficial for you. Offer water to Peepal tree daily.
49- If your problem is financial then you should recite Shri Sukta daily and worship Goddess Lakshmi. Your problem will be solved.
50- You will definitely get your rights. Don't panic, just do your work diligently. Be sure to do puja daily.
51- You will get success in whatever business you want to do. Don't do anything wrong for money. You should donate to needy people every day.
52- Within a month your troubles will reduce and you will start getting success. You feed the girls.
53- If you are thinking of going abroad then definitely go. You will get success in this. You worship Shri Ganesh.
54- Whatever work you do, do it after asking someone, otherwise loss may occur. Don't be afraid of adverse situations. Will surely succeed.
55- Light a lamp daily in the temple, this will give you benefits and your wishes will be fulfilled.
56- If you are worried due to illness of your family members, then chant Mahamrityunjaya Mantra daily. This problem of yours will go away in a few days.
57- Time is not favorable for you. Focus on your work. Feed bread to a cow daily for promotion.
58- You have all the facilities like wealth, property etc. in your destiny. Have some patience and have faith in God and offer coconut to Goddess Lakshmi.
59- The work you are thinking will definitely be completed but you may have to take someone's help in it. You worship Shanidev.
60- You will get success only if you do not keep any discord with your family members. Light a four-faced lamp in Hanumanji's temple every day.
61- If you are worried about your career then worshiping Lord Ganesha will benefit you.
62- You should go to Lord Shiva's temple every day and offer a pot of water and light a lamp. Your pending work will be completed.
63- Stop thinking about the action you want to know is not auspicious. By worshiping Navagraha you will get success.
64- Make balls of flour and feed them to the fishes every day. Every problem of yours will be solved automatically.
Click on this link to improve your present and brighten your future. https:// For Align your Planetary
