दसवें भाव में बुध मिथुन लग्न MERCURY in Tenth House Prediction for GEMINI Ascendant

Mercury in Tenth House for Gemini Ascendant career, profession, business success and astrological prediction illustration

Hindi:

मिथुन लग्न में दसवें भाव में बुध बृहस्पति की मीन राशि में बैठ जाता है और मीन राशि में बुध नीच है। इसलिए इस प्रभाव से व्यक्ति को अपनी उन्नति के लिए कठोर शारीरिक श्रम करना पड़ता है। पिता की ओर से किसी प्रकार की सहायता मिले ये जरूरी नहीं। बल्कि, यूँ कहना चाहिए कि पिता की ओर से अल्प सुख ही मिलता है। ऐसा व्यक्ति जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त करने से वंचित रह जाता है।

हमारे बहुत से प्राचीन ग्रंथों में, यहाँ बैठे बुध के फल आमतौर पर अच्छे ही कहे गए हैं। उन फलों का वर्णन करने से पहले ये देखना जरूरी होगा कि यहाँ बैठा हुआ बुध शुभ है या अशुभ। लाल किताब के अनुसार यदि बुध खराब हो तो उसको निशानियाँ हैं कि उस व्यक्ति की बेटी, बहन या बुआ पर बुरा असर पड़ता है। उसके दाँतों में तकलीफ हो सकती है। दोस्तों से बिना मतलब झगड़ा हो सकता है। कई दफा जब वह गुस्से में हो तो उसकी जुबान तुतलाने का डर भी रहता है। यहाँ पर शुभ बुध की निशानियाँ ये हैं- आदमी को अपने कारोबार में कोई विशेष धक्का नहीं लगता तथा बुआ, बहन तथा बेटी के लिए उसका फल अच्छा रहता है। यदि हम बुध को इस दृष्टि से जाँच लें तो दूसरे प्राचीन ज्योतिषियों के वर्णन किए हुए फलों को शायद हम और अच्छी तरह से समझ पाएँगे।

चमत्कार चिंतामणि में जिक्र आता है कि यहाँ बैठा हुआ बुध व्यक्ति को राजकीय अधिकारी बनाता है। ये फल एक सीमा तक ही ठीक होता है। यह जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति राजकीय अधिकारी ही बने। वह अपने व्यापार में भी प्रगति कर सकता है। क्योंकि, यदि हम ध्यान से देखें तो राजकीय अधिकारी होने के लिए सूर्य का बहुत महत्त्व होता है। काल-पुरुष कुंडली के अनुसार ये बुध शनि की मकर राशि में है, जिसका राजकीय अधिकारी होने से कोई बहुत नजदीकी संबंध नहीं। इसी ग्रंथ में आगे लिखा हुआ है कि पिता की संपत्ति के कारण ऐसे व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलता है। यहाँ पर सम्मान मिले या मिले, किंतु पिता की संपत्ति का लाभ प्राप्त होने की संभावना रहती है। इसका कारण यह है कि यहाँ पर काल-पुरुष कुंडली के अनुसार शनि की मकर राशि आती है जो सम्पत्ति की कारक है और बुध तथा शनि के अच्छे संबंध होने के कारण इस तरह का फल मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

आर्य ग्रंथकारों के अनुसार, ऐसा व्यक्ति बड़े-बूढ़ों का हित करने वाला होता है। यह बात बहुत हद तक ठीक है, क्योंकि काल-पुरुष कुंडली के अनुसार बुध शनि की मकर राशि में आता है और शनि बड़े-बूढ़ों का कारक है। मेरे विचार में यदि ऐसा व्यक्ति बुजुर्गों की सेवा करे, तो ये उसके जीवन में शुभ योगदान ही देता है।

यहाँ बैठा हुआ बुध व्यापार के लिए अच्छा फल देता है। विशेषकर मिथुन लग्न वालों के लिए ऐसे व्यक्ति को कई प्रकार की भाषाओं के जानने की इच्छा भी होती है, क्योंकि यहाँ बृहस्पति की राशि में होने से बृहस्पति का कुछ प्रभाव बुध में जरूर शामिल हो जाता है। ऐसे व्यक्ति की स्मरणशक्ति काफी अच्छी होती है और वह प्रसंग के अनुकूल बोलने की योग्यता रखता है। गणित और भाषाशास्त्र में प्रवीण होना चाहे तो यह उसके लिए कोई मुश्किल बात नहीं होती। दूसरे काम जैसे दलाली, लेखन, साहूकारी से उसकी आर्थिक स्थिति में अच्छा फल मिल सकता है।

कुछ प्राचीन ग्रंथों में जिक्र आता है कि ऐसे व्यक्ति को अट्ठाईसवें वर्ष में आँख के रोग होने की संभावना होती है। इसी तरह अट्ठारहवीं सदी के एक और ज्योतिषी श्री गोपाल रत्नाकर का मत है कि ऐसे व्यक्ति को आँखों के रोग होते हैं, लेकिन गोपाल रत्नाकर ने आयु का जिक्र नहीं किया कि किस आयु में ऐसा हो सकता है। मेरा अपना विचार है कि यहाँ बैठे हुए बुध से आँखों के रोग हों ये जरूरी नहीं है। क्योंकि आँखों का विशेष संबंध केवल कुंडली के दूसरे और बारहवें भाव से होता है। मिथुन लग्न वालों के लिए दसवें घर में मीन राशि में बैठे हुए बुध से बहुत से लोगों का संबंध समाचार-पत्रों से या संपादक होना भी देखा गया है। ऐसे लोग प्रकाशक और किसी रूप में स्टेशनरी आदि के काम से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि हम आधुनिक संदर्भ में देखें, तो यहाँ बैठे बुध के कारण कंप्यूटर, टेलीविजन आदि की शिक्षा या इससे संबंधित कामों में भी बुध शुभ असर देता है।

प्राचीन ग्रंथ 'गर्ग संहिता' के अनुसार यहाँ बुध होने से व्यक्ति श्रेष्ठ बुद्धि वाला तथा धैर्य से युक्त होता है। वास्तव में, यदि हम श्रेष्ठ बुद्धि के स्थान पर चालाक बुद्धि वाला कहें या होशियार बुद्धि वाला कहें तो मेरे विचार से यह ज्यादा ठीक शब्द होगा। हाँ, व्यक्ति का धैर्यशाली होना ठीक प्रतीत होता है। इसका कारण यह है कि काल-पुरुष कुंडली के अनुसार यहाँ बुध शनि की मकर राशि में आकर अपनी जल्दबाजी तथा हर काम को जल्दी करने की आदत को रात्रि के प्रभाव के कारण कम कर देता है। इसलिए उसमें काफी हद तक धैर्य भाव उत्पन्न होता है और दूसरा मिथुन लग्न वालों के लिए मीन राशि में बैठने के कारण बृहस्पति का प्रभाव भी कुछ हद तक शामिल हो जाता है जिसके कारण बुध में सहनशक्ति बढ़ने की संभावना पैदा होती है।

1942
वाली लाल किताब में दसवें घर के बध को 'खुश्क घास, शराब-कबाब, नास्तिक या भूत की खुराक तथा लेटा हुआ अण्डा' कहकर इसकी एक प्रकार से निंदा ही को है। लेकिन, 1952 की बड़ी लाल किताब में यहाँ बैठे बुध को केवल 'खुश गुजराव' यानी खुशी से जीवन व्यतीत करने वाला जी- हुजूरी वाला, दूसरों की चापलूसी करने वाला कहा है। इन दो प्रकार के वर्णनों को हमें ठीक ढंग से समझना होगा। यहाँ पर बैठा हुआ बुध

काल-पुरुष कुंडली के अनुसार शनि के प्रभाव में आकर यदि शराब-कबाब, जो भूत की खुराक समझा जाता है, इसका सेवन करे तो बुध का फल बहुत हद तक खराब हो जाता है। और वह अपने में एक तरह से खुश्क घास ही रह जाता है। ऐसी घास जिसमें कोई तत्व नहीं होता। बड़ी लाल किताब में यहाँ बैठे बुध को जी-हुजूरी या चापलूसी करने वाला कहना ठीक ही लगता है। क्योंकि, काल-पुरुष कुंडली के अनुसार यहाँ शनि की राशि में बैठा हुआ बुध अपने आपमें एक विशेष तरह की चालाकी पैदा कर लेता है। वह अपने बारे में बहुत ज्यादा बातें करने की बजाय दूसरों को खुश रखने की कोशिश करता है और जरूरत से ज्यादा दूसरों की हाँ-में-हाँ मिलाता है और दूसरों के साथ चाहते हुए भी सहमति प्रकट करने की कोशिश करता है।

इस घर में यदि बुध के साथ बृहस्पति हो तो आदमी के जीवन में खुशहाली रहती है। लेकिन, पिता की ओर से उसके जीवन में कोई विशेष योगदान नहीं होता। कई दफा वह पिता के सुख से वंचित भी रह सकता है।

दसवें घर में बुध के साथ सूर्य का होना आदमी की आर्थिक स्थिति में अच्छा असर देता है। यदि ऐसे हालात में दूसरे घर में शुभ ग्रह हों, तो सूर्य और बुध दोनों का ही बहुत शुभ असर होता है, और यदि दूसरे घर में कोई शत्रु ग्रह हो तो ऐसे आदमी की बदनामी होने का डर भी रहता है या वह खुद ही अपने बहुत से काम अपने गलत फैसलों के कारण बिगाड़ लेता है।

इस घर में बुध के साथ चंद्र का होना उस घर की औरतों और बच्चों के बारे में थोड़ा अशुभ असर ही देता है। ऐसी हालत में, यदि आठवें घर में भी कोई मंदा ग्रह हो तो उस परिवार में अचानक या बुरी तरह से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना रहती है।

दसवें घर में बुध के साथ शुक्र का होना अच्छा फल देता है। उस आदमी का स्वास्थ्य ठीक रहता है और दूसरे लोग भी उसका सम्मान करते हैं। यहाँ पर भी यदि आठवें घर में कोई अशुभ ग्रह हो तो इन दोनों ग्रहों का फल इतना शुभ नहीं रह पाता।

यहाँ इस घर में बुध के साथ मंगल का होना कोई बुरा फल नहीं देता। क्योंकि, काल-पुरुष कुंडली के अनुसार यहाँ मकर राशि होने से मंगल उच्च का हो जाता है। जो किसी--किसी रूप में बुध की सहायता ही करता है।

इस घर में बुध के साथ शनि का होना अच्छा फल देता है। उस व्यक्ति का अपना मकान होना या किसी प्रकार की जायदाद का बढ़ना, ऐसे शुभ फल इस युति से देखने में आते हैं। लेकिन उस व्यक्ति में चालाकी का अंश कुछ हद तक जरूर बढ़ जाता है, और वह चालाकी दूसरों से अपना काम निकलवाने में बहुत सहायता करती है।

यहाँ पर बुध के साथ राहु का होना कोई बुरा फल नहीं देता। यहाँ राहु बुध की सहायता ही करता है और कारोबार में कोई विशेष रुकावट नहीं डालता। लेकिन ऐसे व्यक्ति का दूसरे लोगों पर किसी--किसी रूप में अशुभ प्रभाव जरूर पड़ता है।

इस घर में बुध के साथ केतु का होना व्यक्ति के जीवन में जद्दोजहद को बढ़ा देता है। कई दफा उसे कई व्यवसाय करने पड़ते हैं और कामकाज के बारे में जीवन में अड़चनें आने की संभावना भी रहती है।

अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए और अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


English:

When, in a Gemini ascendant, Mercury is placed in the tenth house in Jupiter’s sign Pisces, Mercury is debilitated in Pisces. Because of this influence, the person has to work hard physically for their advancement. Support from the father is not guaranteed; rather, it can be said that the native receives limited happiness from the father. Such a person may also be deprived of achieving great success in other areas of life.


In many of our ancient texts, the results of Mercury placed here are generally described as favorable. Before describing those results, it is important to determine whether Mercury here is benefic or malefic. According to Lal Kitab, if Mercury is afflicted, its signs include negative effects on the native’s daughter, sister, or paternal aunt. The person may suffer from dental problems, engage in unnecessary quarrels with friends, and sometimes stammer in anger. The signs of benefic Mercury here are that the person does not suffer major setbacks in business, and its effects are good for the paternal aunt, sister, and daughter. If we assess Mercury from this perspective, we may better understand the results described by other ancient astrologers.


In Chamatkar Chintamani, it is mentioned that Mercury placed here can make a person a government officer. This result is true only to a certain extent; it is not necessary that the person must become a government officer. They may also progress in business. For becoming a government officer, the Sun plays a significant role. According to the Kalpurush horoscope, this Mercury falls in Saturn’s sign Capricorn, which does not have a very close connection with becoming a government officer. The same text further mentions that the person gains respect in society due to the father’s property. Whether respect is gained or not, there is a strong possibility of benefiting from the father’s property. This is because, in the Kalpurush chart, Capricorn (ruled by Saturn) is associated with property, and since Mercury and Saturn have a good relationship, the chances of receiving such results increase considerably.


According to Aryan scholars, such a person benefits and supports elders. This is largely correct because, in the Kalpurush horoscope, Mercury in Capricorn (ruled by Saturn) connects with Saturn, the significator of elders. In my opinion, if such a person serves elderly people, it contributes positively to their life.


Mercury placed here gives good results for business, especially for Gemini ascendants. Such a person may have a desire to learn multiple languages because being in Jupiter’s sign, Mercury absorbs some influence of Jupiter. The person usually has a strong memory and the ability to speak appropriately according to the situation. Excelling in mathematics and linguistics is not difficult for them. Other professions such as brokerage, writing, and money-lending can also improve their financial condition.


Some ancient texts mention the possibility of eye diseases at the age of twenty-eight. Similarly, the 18th-century astrologer Shri Gopal Ratnakar stated that such individuals may suffer from eye diseases, though he did not specify the age. In my opinion, eye diseases are not necessarily caused by Mercury placed here, because eyes are mainly related to the second and twelfth houses. For Gemini ascendants, Mercury in Pisces in the tenth house is often seen in people connected with newspapers or editorial work. They may also benefit from publishing or stationery-related work. In modern contexts, this placement can favor education or careers related to computers and television.


According to the ancient text Garg Samhita, Mercury here makes a person highly intelligent and patient. Instead of “highly intelligent,” it may be more accurate to say “clever” or “sharp-minded.” The quality of patience appears correct. In the Kalpurush chart, Mercury in Saturn’s sign Capricorn reduces its usual haste and impulsiveness due to Saturn’s influence, thereby increasing patience. Additionally, for Gemini ascendants, being in Pisces incorporates some influence of Jupiter, which may enhance endurance and tolerance.


In the 1942 edition of Lal Kitab, Mercury in the tenth house is described negatively as “dry grass, wine and meat, food of spirits, and a lying egg,” essentially criticizing it. However, the 1952 edition of the larger Lal Kitab describes it as “a happy life,” someone who flatters others and engages in pleasing behavior. These descriptions must be understood properly. According to the Kalpurush chart, if Mercury under Saturn’s influence indulges in wine and meat (considered impure or spirit-related food), its results become significantly negative, reducing it to “dry grass,” meaning lacking substance. The description in the larger Lal Kitab of Mercury here as a flatterer or sycophant seems appropriate. Under Saturn’s influence, Mercury develops a particular kind of cleverness, speaking less about itself and trying to please others, often agreeing unnecessarily to maintain harmony.


If Mercury is conjunct Jupiter in this house, the person enjoys prosperity, though the father may not contribute significantly to their life, and sometimes the native may lack paternal happiness.


If Mercury is conjunct the Sun in the tenth house, it positively influences financial status. If benefic planets occupy the second house, both Mercury and the Sun give excellent results. However, if a malefic planet is in the second house, there may be a risk of defamation, or the person may spoil their own work due to wrong decisions.


If Mercury is conjunct the Moon here, it gives somewhat unfavorable results regarding the women and children of the household. If a malefic planet is also in the eighth house, there may be a sudden or tragic death in the family.


If Mercury is conjunct Venus in the tenth house, it gives good results. The person enjoys good health and gains respect. However, if the eighth house contains a malefic planet, the positive effects are reduced.


Mercury conjunct Mars here does not give bad results. According to the Kalpurush chart, Mars becomes exalted in Capricorn, which in some way supports Mercury.


Mercury conjunct Saturn in this house gives favorable results. The person may own property or see an increase in assets. However, their cunning nature may increase, which helps them get work done through others.


Mercury conjunct Rahu here does not give bad results. Rahu supports Mercury and does not create major obstacles in business. However, the person may have some kind of negative influence on others.


Mercury conjunct Ketu in this house increases struggle in life. The person may have to pursue multiple professions, and obstacles in career matters are possible. 

Click on this link to improve your present and For Align your Planetary to brighten your future.

दसवें भाव में बुध मिथुन लग्न, Mercury in Tenth House for Gemini Ascendant, मिथुन लग्न दशम भाव बुध, मीन राशि में बुध नीच, Debilitated Mercury in Pisces, दशम भाव करियर भविष्यवाणी, Gemini Ascendant career prediction, बुध और व्यवसाय योग, मिथुन लग्न करियर सफलता, दशम भाव में बुध का फल, Mercury in 10th house astrology, बुध बृहस्पति राशि प्रभाव, पिता से संबंध ज्योतिष, लाल किताब दशम भाव बुध, Mercury conjunction effects in 10th house, बुध सूर्य युति दशम भाव, बुध चंद्र युति फल, बुध शुक्र युति करियर, बुध शनि युति संपत्ति योग, बुध राहु केतु प्रभाव, मिथुन लग्न व्यवसाय योग, दशम भाव में बुध फल, मिथुन लग्न करियर ज्योतिष, Mercury in Pisces in 10th house, मिथुन लग्न प्रोफेशन योग, नीच का बुध दशम भाव, Gemini Ascendant profession analysis, बुध का व्यवसाय पर प्रभाव, दसवें घर में बुध का असर, करियर में बुध की भूमिका, मिथुन लग्न राजयोग संकेत, Mercury debilitated career effects, दशम भाव ग्रह युति फल, बुध और बृहस्पति प्रभाव, Gemini लग्न कार्यक्षेत्र भविष्यवाणी, बुध से धन लाभ योग, मिथुन लग्न प्रतिष्ठा योग, Mercury impact on reputation, दशम भाव से पिता का सुख, बुध का कर्म भाव फल, Gemini Ascendant success prediction, बुध का व्यापारिक कौशल, मिथुन लग्न नौकरी या बिज़नेस योग, Mercury intelligence in career, दशम भाव ज्योतिष विश्लेषण, Mercury in Tenth House for Gemini Ascendant, Mercury in 10th house Gemini rising, Gemini Ascendant Mercury career prediction, Mercury in Pisces 10th house, Debilitated Mercury in 10th house, Gemini rising career astrology, Mercury profession analysis Gemini Ascendant, 10th house Mercury effects, Mercury in Pisces career impact, Gemini Ascendant job and business prediction, Mercury and Sun conjunction 10th house, Mercury and Jupiter conjunction 10th house, Mercury and Saturn conjunction career, Mercury and Venus conjunction profession, Mercury and Rahu in 10th house, Mercury and Ketu career effects, Mercury and Moon conjunction 10th house, Gemini rising reputation and status, 10th house astrology prediction Gemini, Mercury impact on father and career, Mercury in Tenth House, Mercury in 10th house astrology, 10th house Mercury effects, Mercury career prediction, Mercury profession astrology, Mercury in 10th house meaning, Mercury in tenth house personality, Mercury public reputation astrology, Mercury business success yoga, Mercury communication career, Mercury government job indication, Mercury in 10th house fame, Mercury impact on profession, strong Mercury in 10th house, weak Mercury in 10th house, Mercury conjunction in 10th house, Mercury and Sun in 10th house, Mercury and Saturn in 10th house, Mercury and Jupiter in 10th house, Mercury and Rahu in 10th house


100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe