Hindi:
आपके होरोस्कोप में कोई भी हाउस कुंडली का कोई भी घर या कोई भी ग्रह दो पाप ग्रहो के बीच में तो नहीं है अगर ऐसा है तब यह आपके चार्ट में पाप कर्तरी योग को दर्शाता है, पाप कर्तरी योग की शर्त यह है कि "कोई भी ग्रह या भाव अशुभ ग्रहों से घिरा होना चाहिए।" इस योग के लिए, आपको भावों और ग्रहों की पहचान करनी होगी। यदि किसी भाव के बाएँ और दाएँ ओर सूर्य, मंगल, शनि, राहु और केतु हों, तो पाप कर्तरी योग बनता है।
उदारहण के लिए आपको लग्न से समझा देते है लग्न पाप कर्तरी योग कुंडली में तब बनता है जब लग्न (प्रथम भाव) के एक घर आगे (द्वितीय भाव) और एक घर पीछे (द्वादश भाव) अशुभ ग्रह (जैसे शनि, मंगल, राहु, केतु या सूर्य) स्थित हों। यह स्थिति जातक के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में कमी ला सकती है। यह संघर्षपूर्ण जीवन का संकेत देता है, जीवन के हर क्षेत्र में, विशेषकर करियर और भाग्य में, सफलता मिलने में भारी रुकावटें और देरी का सामना करना पड़ता है। यदि लग्न में ही कोई पापी ग्रह बैठा हो तो यह योग अधिक प्रभावशाली हो जाता है।
लग्न पाप कर्तरी योग के प्रभाव और संकेत: ऐसे जातक के लक्षण बताते है जातक क्रूर या षड्यंत्रकारी हो सकता है, या उसे जीवन भर असफलता व दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। यदि लग्न स्वामी निर्बल होकर पापी ग्रहों से घिरा हो, तो यह और अधिक चिंताजनक स्थिति पैदा करता है, लेकिन यदि वह बलवान हो तो संघर्ष से निकलकर सफलता भी प्राप्त करता है। और उचित उपाय से इसके प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
एक और उदाहरण : आपका चौथा घर पाप कर्तरी योग के अंतर्गत है। चौथा घर, परिवार, माता, पालन-पोषण, रिश्तेदार, बुनियादी शिक्षा, वाहन और परिवहन, मन की शांति, पोषण, आत्मविश्वास, धार्मिक आचरण, विलासिता, मातृभूमि, भूमि और सुरक्षा को दर्शाता है। तव इन सबसे रेलेटेड फलो में कमी आएगी
दोषमुक्त स्थिति: यदि इन भावों में पापी ग्रहों के साथ या बीच में कोई शुभ ग्रह बैठा हो, तो यह योग दोषपूर्ण नहीं माना जाता।
इसी तरह जो भी भाव पाप कर्तरी योग में है उस भाव से सम्भंधित और उस भाव के भावेश से संभंधित आपके जीवन में अशुभ फल मिलते हुए दिखाई देंगे या जो भी ग्रह पाप कर्तरी योग से पीड़ित है उस ग्रह से सम्बंधित और वह ग्रह जिस जिस भाव का स्वामी है उन भावो के फलो में खराबी मिलती दिखाई देगी।
पाप कर्तरी योग से मुक्ति के उपाय:
हनुमान चालीसा का पाठ: हनुमान जी की आराधना सबसे उत्तम उपाय है,
गायत्री मंत्र जाप: यह मन को शांत करने और योग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक है।
शंकर भगवान की पूजा: महादेव के एकादश रुद्र अवतार (हनुमान जी) या भगवान शंकर की पूजा से भी लाभ होता है।
हनुमान जी के दाएं पैर के सिंदूर का तिलक लगाना: यह उपाय बहुत कारगर माना गया है।
ध्यान दें: यह योग केवल बुरा नहीं है, यह जातक को अत्यधिक परिश्रमी और संघर्ष करने की क्षमता भी देता है, जो जीवन में बड़ी सफलता का कारण बन सकता है। जो यह दर्शाता है कि चुनौतियों पर काबू पाने या कठिन परिस्थितियों से निपटने के माध्यम से विकास और ज्ञान प्राप्त हो सकता है।
English:
The condition for Paap Kartari Yoga
is that any planet or house must be hemmed in between malefic planets.
For this yoga to form, you need to identify the houses and planets. If on both
sides (left and right) of any house there are malefic planets such as the Sun,
Mars, Saturn, Rahu, or Ketu, then Paap Kartari Yoga is formed.
Example
(Ascendant / Lagna)
Let us understand this from the
Ascendant (First House).
Lagna Paap Kartari Yoga is formed when the house immediately ahead (Second
House) and the house immediately behind (Twelfth House) from the Ascendant
contain malefic planets (such as Saturn, Mars, Rahu, Ketu, or Sun).
This condition may cause:
- Weak health
- Low confidence
- Personality-related struggles
- A life full of conflicts
- Major obstacles and delays in career and fortune
If a malefic planet is also placed
in the Ascendant itself, the yoga becomes more powerful.
Effects
and Indications of Lagna Paap Kartari Yoga
Such a native may:
- Appear harsh or conspiratorial
- Face lifelong struggles, failures, or misfortune
If the Ascendant lord is weak and
surrounded by malefic planets, the situation becomes more concerning. However,
if the Ascendant lord is strong, the person can overcome struggles and achieve
success. Proper remedies can also reduce its negative effects.
Another
Example (Fourth House)
If your Fourth House falls under
Paap Kartari Yoga:
The Fourth House represents:
- Mother
- Family
- Upbringing
- Relatives
- Basic education
- Vehicles and transportation
- Mental peace
- Nourishment
- Self-confidence
- Religious conduct
- Luxury
- Homeland
- Property and land
- Security
If this house is affected, there may
be deficiencies or problems related to these areas of life.
Cancellation
Condition
If a benefic planet is placed along
with or between the malefic planets in these houses, then the yoga is not
considered fully harmful.
Similarly, whichever house is under
Paap Kartari Yoga, the results related to that house and its ruling planet may
give unfavorable outcomes in life. If a planet is afflicted by Paap Kartari
Yoga, then matters related to that planet and the houses it rules may suffer.
Remedies
for Paap Kartari Yoga
- Recitation of Hanuman Chalisa – Worship of Lord Hanuman is considered the best
remedy. - Chanting the Gayatri Mantra – Helps calm the mind and reduce negative effects of
the yoga. - Worship of Lord Shiva
– Praying to Lord Shiva or His eleventh Rudra incarnation (Hanuman) is
beneficial. - Applying Sindoor from Hanuman Ji’s right foot – Considered a very effective remedy.
