Hindi:
मिथुन लग्न वालों के लिए सातवें घर में बृहस्पति की धनु राशि पड़ती है, इसलिए बुध में बहुत हद तक बृहस्पति का अच्छा प्रभाव भी शामिल हो जाता है। ऐसी हालत में, व्यक्ति को अपनी स्त्री के पक्ष से आम जीवन में तथा काम के क्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना रहती है। यहाँ बैठा हुआ बुध अपनी सातवीं दृष्टि से लग्न-भाव को देखता है और लग्न भाव में उसकी अपनी ही मिथुन राशि पड़ती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति का दूसरों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। उसकी बुद्धि में विशेष प्रकार की चतुरता होती है और बहुत हद तक काफी चीजों के बारे में वह ज्ञान भी रखता है। इसी कारण से उसको जीवन में यश की प्राप्ति होने की संभावना रहती है। कुछ हालातों में यह भी देखा गया है, कि ऐसा व्यक्ति कुछ हद तक स्वाभिमानी भी होता है। लाल किताब के अनुसार सातवें घर के बुध और शुक्र दोनों ही कारक हैं। इसलिए बुध जिस घर का कारक है उसी घर में बैठने से और दूसरे कारक शुक्र जो उसी का मित्र है उसके साथ होने के कारण अच्छा प्रभाव ही देता है। क्योंकि बुध और शुक्र दोनों आपस में मित्र हैं और बुद्धि तथा जीवन में सलीके के साथ रहने से दोनों ग्रहों का संबंध काफी हद तक अच्छा सिद्ध होता है। सातवें घर में बैठा हुआ बुध, दूसरे लोगों के लिए जिनके भी वह संपर्क में आता है बहुत अच्छा फल देता है। लाल किताब में ऐसे बुध को 'संसार के लिए पारस' कहा गया है तथा साथ में यह भी वर्णन है कि आदमी के टेवे में ऐसा बुध दूसरों को तारे यानी दूसरों पर अच्छा प्रभाव दे। और स्त्री के टेवे में भी ऐसा बुध उसके लिए बुरा फल नहीं देता। आदमी के लिए बेशक बुध का शुभ फल किसी कारण से मंदा भी हो जाए, किंतु दूसरों के लिए ऐसा आदमी पारस ही रहता है। लड़की बुध की कारक है। लड़की के टेवे में बुध सातवें घर में होने से टेवे वाले की लड़की के लिए तथा बहन के लिए इसका काफी शुभ फल होगा। बहन की तरफ से उसको सुख ही मिलेगा तथा उसकी बेटी का जीवन भी सुखमय हो, ऐसी संभावना बढ़ेगी। लेकिन यहाँ एक बात है कि लाल किताब के उसूलों के अनुसार यदि बुध यहाँ सोया हुआ हो यानी यदि लग्न भाव में कोई मह न हो तब बुध सोया हुआ होगा, उन हालात में बुध का ये बहुत अच्छा प्रभाव ठीक मात्रा में नहीं मिल पाता। इसमें कुछ कभी अवश्य रहती है। ऐसे व्यक्ति की लेखन शक्ति में बहुत कल्पना और शक्ति होती है। लेकिन कुछ हालातों में देखा गया है, कि यदि उस व्यक्ति की साली उसके घर बुरा असर होने की संभावना रहती है। में रहे तब बुध का फल अशुभ हो जाता है और इसका उस व्यक्ति तथा परिवार पर भी 'फलदीपिका' में कहा गया है कि यहाँ बुध होने से वह व्यक्ति धनवान स्वी से विवाह करता है। यहाँ धनवान से मतलब शायद उसके ससुराल घर से है, लेकिन ऐसा होना बहुत हालातों में देखने में नहीं आता। हाँ ये बात जरूर है कि लाल किताब के अनुसार यदि शनि तीसरे घर में बैठा हो तो उस व्यक्ति का ससुराल घर उसकी शादी के बाद अमीर हो आएगा। ससुराल घर के लिए आर्थिक तौर पर ऐसा बुध अच्छा फल ही देगा। हमारे एक पुराने ज्योतिषी वशिष्ठ का मत है कि ऐसे व्यक्ति की पत्नी सुंदर और शोलवती होती है। यह मत वास्तविकता के बहुत नजदीक लगता है। लेकिन कल्याण वर्मा की 'सारावली' में यह वर्णन है कि स्त्री साधारण खानदान की तथा झगड़ालू होती है, और साथ में यह भी लिखा है कि वह बुद्धिमान होती है। यह मत कुछ ठीक प्रतीत नहीं होता। सातवाँ घर पति या पत्नी का घर है। यहाँ बुध जो शुक्र और बृहस्पति दोनों के प्रभाव में है, स्त्री पक्ष की चीजों के बारे में वह कोई इस तरह का फल दे यह ठीक नहीं लगता। ज्योतिष के पितामह महर्षि पाराशर का मत है कि यहाँ बुध होने से व्यक्ति लड़ाई-झगड़े, वाद-रिवाद में पराजित होने वाला तथा वेश्यागामी होता है। मेरे देखने में यहाँ बुध होने से इस प्रकार के फल नहीं मिलते। यहाँ बैठा हुआ बुध जो लग्नेश है जो ज्ञान के दाता बृहस्पति से प्रभावित है और शुभग्रह शुक्र का असर रखता है, इसलिए ऐसे व्यक्ति का वाद-विवाद में पराजित होना संभव नहीं लगता। शायद वेश्यागामी इसलिए कहा गया है कि सातवें घर में बुध काल-पुरुष कुंडली के अनुसार शुक्र ग्रह की राशि में है, इसका यह हेतु हो सकता है। संभवतः इसी कारण से कुछ ज्योतिषियों ने एक से ज्यादा शादियाँ होने का वर्णन भी किया है, जो वास्तव में बहुत कम संख्या में देखने में आता है। कश्मीर प्रांत के पुराने ज्योतिषी जयदेव ने अपने जातक चंद्रिका नामक ग्रंथ में लिखा है कि ऐसा व्यक्ति धर्म को जानने वाला तथा स्त्री-सुख से युक्त होता है। यहाँ धर्म को जानने या विश्वास रखने वाला होना काफी हद तक ठीक लगता है। क्योंकि यहाँ पर बैठे हुए बुध को, जो एक तरह का व्यापारी या हिसाब-किताब करने वाला व्यक्ति है, वह बृहस्पति के प्रभाव के कारण संजीदा हो जाता है और उसमें किसी-न-किसी रूप में ज्ञान की गहराई उत्पन्न होने की संभावना बहुत हद तक बढ़ जाती है। यवन मत के अनुसार भी यहाँ बुध होने से व्यक्ति में मांत्रिक रुचियाँ होती हैं। मांत्रिक से मतलब है, मंत्रों का जाप या मंत्रों में विश्वास। यह बात काफी हद तक ठोक लगती है और साथ में यवन मत के अनुसार ऐसा व्याक्ति सच बोलनेवाला, परोपकारी, बुद्धिभाव तथा शीलवान भी होता है। एक पुराने ग्रंथ 'कुंडली कल्पतरू' में वर्णन है कि यहाँ बुष होने से व्यक्ति खरीद और बिक्री आदि के काम तथा साझेदारी के काम से लाभ प्राप्त करता है। मेरे देखने में आया है कि यहाँ बुध होने से व्यक्ति अच्छा शिक्षक, प्राध्यापक, वकील व प्रकाशन के काम से संबंधित पुस्तक विक्रेता या कंप्यूटर आदि के कामों में सफलता प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा बहुत से चार्टर्ड एकाउन्टैन्ट्स की कुंडलियों में बुध सातवें घर में मिलेगा। भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार यहाँ बुध होने से बिजनेस, मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त करने से भी अच्छा लाभ प्राप्त होता है। इस घर में यदि बुध के साथ बृहस्पति हो तो लड़की के टेवे में यह बहुत उत्तम फल देता है। उसके जीवन में सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। लड़के के टेवे में यहाँ बैठा बुध बुरा तो नहीं , लेकिन धन-दौलत के लिए ऐसे लड़के का परिवार पर बहुत अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता। उसके अपने जीवन में भी आर्थिक तौर पर कई तरह के उतार-चढ़ाव आने की संभावना बनी रहती है। सातवें घर में बुध के साथ सूर्य होने से यदि शुक्र भी अच्छा हो तो उस व्यक्ति की पत्नी अमीर खानदान से होगी। उसका रंग और स्वभाव भी अच्छा होगा। इसका उस व्यक्ति की आमदनी पर भी शुभ असर होता है। ज्योतिष के लिए भी यह योग शुभफल ही देता है। यहाँ पर बुध के साथ चंद्र का होना कोई बहुत अच्छा फल नहीं देता। माता पर किसी-न-किसी रूप में बुरा असर पड़ता है। जैसे बकरी दूध में मींगनी डालकर दे, बिल्कुल उसी प्रकार से उस आदमी को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत जद्दोजहद की जरूरत पड़ती है। इस घर में बुध के साथ शुक्र का होना एक उत्तम फूल की तरह फल देता है जिससे घर-गृहस्थी का सुख प्राप्त होता है। व्यक्ति अच्छा व्यापारी बन सकता है और उसे दलाली आदि के कामों से विशेष लाभ होने की संभावना रहती है। यहाँ पर बुध के साथ मंगल का होना गृहस्थ सुख के लिए अशुभ प्रभाव देता है। जीवन में फिजूल खर्च या फिजूल झगड़े लगे रहते हैं। कई दफा शरीर की नाड़ियों में भी खून संबंधी किसी तरह के रोग होने की संभावना रहती है। यहाँ पर बुध के साथ बैठा हुआ शनि जायदाद के लिए भले ही खराब फल न दे, किंतु ऐसा व्यक्ति दूसरों की नेकी को ज्यादा देर तक याद नहीं रखता। लेकिन यदि इन ग्रहों पर मंगल की दृष्टि भी पड़ती हो तो कई दफा व्यक्ति को शराब आदि या किसी अन्य नशे की आदत लग जाने का डर बना रहता है। यहाँ पर बुध के साथ केतु अच्छा फल नहीं देता। इससे भी आदमी के जीवन में जद्दोजहद काफी हद तक बढ़ जाने की संभावना बनी रहती है। इस घर में बुध के साथ राहु का होना कोई बहुत बुरा फल नहीं देता। लेकिन, उसको दूसरे लोगों से या अपने जानने वालों से किसी-न-किसी तरह का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए और अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://
English:
For those with a Gemini ascendant, Jupiter's Sagittarius sign falls in the seventh house, so Mercury is also significantly influenced by Jupiter's positive influence. In this situation, the individual has a good chance of success in everyday life and work from their wife. Mercury, placed here, aspects the ascendant house with its seventh aspect, and its own Gemini sign falls in the ascendant house. Therefore, such a person has a very positive influence on others. Their intellect possesses a special kind of shrewdness and is quite knowledgeable about many things. This is why they are likely to achieve success in life. In some circumstances, it has also been observed that such a person is somewhat self-respecting. According to Lal Kitab, both Mercury and Venus are factors of the seventh house. Therefore, Mercury being placed in the house of which Mercury is the factor and being with Venus, its friend, gives a positive effect. Because Mercury and Venus are friends, the relationship between the two planets proves to be quite beneficial when intellect and living with grace in life. Mercury in the seventh house brings very good results to those it comes into contact with. According to India Best Astrologer , such Mercury is called "Philosopher's Stone for the World," and it also states that such Mercury in a man's horoscope can bestow positive influence on others. And even in a woman's horoscope, such Mercury does not bring negative results. While Mercury's auspicious results may be diminished for a man due to some reason, for others, such a person remains a true philosopher's stone. A girl is the factor of Mercury. Mercury in the seventh house of a girl's horoscope will bring significant auspicious results to the man's daughter and sister. She will receive happiness from her sister, and the likelihood of her daughter's life also being happy increases. However, according to Lal Kitab's principles, if Mercury is dormant here, that is, if there is no Moon in the ascendant, Mercury will be dormant. In such circumstances, Mercury's positive influence may not be fully realized. However, there is some occasional weakness. Such a person possesses great imagination and power in their writing. However, in some circumstances, it has been observed that if the person's sister-in-law resides in the house, the effects of Mercury become inauspicious, and this can have a negative impact on the person and his family. The Phaladeepika states that the presence of Mercury here leads to a person marrying a wealthy wife. Here, wealth likely refers to the in-laws' family, but this is not often the case. It is true that according to Lal Kitab, if Saturn is placed in the third house, the person's in-laws' family will become wealthy after marriage. Such Mercury will certainly yield good financial results for the in-laws' family. Our ancient astrologer, Vashishtha, believes that such a person's wife will be beautiful and virtuous. This opinion seems very close to reality. However, Kalyan Varma's Saravali describes the woman as being from a humble background and quarrelsome, and also states that she is intelligent. This opinion does not seem to be correct. The seventh house is the house of the husband or wife. It doesn't seem right that Mercury, which is under the influence of both Venus and Jupiter, would give such results regarding matters related to women. Maharishi Parashara, the father of astrology, believed that the presence of Mercury here makes a person prone to fights, arguments, and prostitution. In my view, the presence of Mercury here does not yield such results. Mercury, the lord of the ascendant, is influenced by Jupiter, the giver of knowledge, and has the influence of the auspicious planet Venus, so it seems unlikely that such a person would be defeated in a debate. Perhaps the term "prostitute" is due to Mercury being in the seventh house, in the sign of Venus, according to the Kaal-Purush Kundli. This may be why some astrologers have also described multiple marriages, which is actually very rare. The ancient astrologer of Kashmir, Jaydev, wrote in his book, Jatak Chandrika, that such a person is knowledgeable about religion and enjoys the happiness of women. The presence of knowledge or belief in religion here seems quite appropriate. Because Mercury placed here, which is a type of businessman or accountant, becomes serious due to the influence of Jupiter, and the possibility of developing some form of profound knowledge increases significantly. According to the Greek school of thought, Mercury here leads to a person's interest in magic. Magic means chanting mantras or believing in mantras. This seems to be quite accurate, and according to the Greek school, such a person is also truthful, charitable, intelligent, and well-behaved. An ancient text, "Kundali Kalpataru," describes that Mercury placed here benefits a person from buying and selling, as well as partnerships. I have observed that Mercury placed here can make a person a good teacher, professor, lawyer, book seller, publisher, or successful in computer-related work. Furthermore, Mercury is found in the seventh house in the horoscopes of many chartered accountants. The presence of Mercury here also brings good benefits from pursuing business and management education. If Jupiter is present with Mercury in this house, it gives excellent results in a girl's horoscope. Her life is always full of comforts and luxuries. Is Mercury here in a boy's horoscope a bad thing?
Click on this link to improve your present and For Align your Planetary to brighten your future. https://
