Hindi:
मिथुन लग्न वालों के लिए दूसरे घर में कर्क राशि पड़ती है। इसलिए यहाँ बैठा हुआ बुध आदमी को विशेष रूप से भावनात्मक बनाता है। उसका स्वभाव विनोदी होता है और वह अपने दोस्तों व नजदीकी बंधुओं का भला करना चाहता है। ऐसा व्यक्ति यदि किसी स्त्री से गुप्त संबंध रखे तो उसकी आर्थिक स्थिति पर अशुभ प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। इस घर में बैठा हुआ बुध विशेषतौर से बुद्धि का कारक हो जाता है, क्योंकि दूसरा घर हमारी वाणी से भी संबंधित है और जब वाणी और बुद्धि मिलकर काम करें तो इसके फलस्वरूप ऐसा व्यक्ति बुद्धि द्वारा धन प्राप्त करने में दूसरों के मुकाबले में काफी हद तक ज्यादा सफल होता है। इस विचार को 'सारावली' नामक ग्रंथ में काफी महत्त्व दिया गया है। लेकिन इसी संदर्भ में एक दूसरे प्राचीन ग्रंथ काल चिंतामणि में जिक्र आता है कि वह व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने में सफल जरूर होता है किंतु एकआध बार उसका धन नष्ट होने की परिस्थितियाँ जरूर बन सकती हैं। लेकिन इसके कारण वह आने वाले समय में असफल नहीं होता बल्कि कुछ समय के बाद उसका नष्ट हुआ घन फिर किसी-न-किसी रूप में प्राप्त हो जाता है। कुल मिलाकर आर्थिक हालत के लिए इस घर का बुध अच्छा फल ही देता है। हमारे प्राचीन विद्वानों का मत है कि यहाँ पर यदि बुध हो तो उस व्यक्ति को अपने परिवार की ओर से भी काफी सहायता मिलती है। लेकिन, यह मत ठीक प्रतीत नहीं होता। लाल किताब के अनुसार दूसरा घर बृहस्पति का पक्का घर है और बृहस्पति के पक्के घर में बैठा हुआ बुध बृहस्पति के फल को खराब करता है। ऐसी हालत में पिता की तरफ से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तौर पर कोई विशेष योगदान होने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है। ये बात और है, कि ऐसे व्यक्ति को अपनी बुआ या बहन आदि से जीवन में धन से या संबंध आदि से लाभ हो सकता है। यहाँ पर बैठे हुए बुध से यदि व्यक्ति अपने कुटुंब या पिता की ओर से आर्थिक सहयोग न मिल रहा हो तो नाक-छेदन का उपाय करना बहुत शुभ फल देगा। लाल किताब के अनुसार आदमी को अपने नाक में छेद करवाना चाहिए और यह छेद कम-से-कम चार-पाँच दिन यानी छियानवे घंटे तक अगर स्थापित रहे तो यहाँ पर बुध का यह दोष काफी हद तक दूर हो सकता है। दूसरा घर हमारी वाणी का कारक है। दूसरा घर बृहस्पति का पक्का घर है जो ज्ञान का कारक है। इसलिए बहुत से ग्रंथों में ये वर्णन आता है कि यहाँ बैठा हुआ बुध व्यक्ति की वाणी के प्रभाव को बहुत तेज कर देता है। बेशक उसमें बुद्धिमत प्रतिभा उस तरह से न भी हो, तब भी उसका प्रभाव दूसरों पर अच्छा ही पड़ता है। इस संदर्भ में, हमारे एक प्राचीन ज्योतिषी जीवनाथ का मत है कि ऐसा व्यक्ति बहुत ज्ञान न रखते हुए भी विद्वानों की सभा में बृहस्पति जैसा सम्मान पाता है। इसी तरह एक दूसरे प्राचीन ज्योतिषी श्री जागेश्वर कहते हैं, कि वह किसी भी प्रकार के जन-समूह या सभा में अपनी वाणी के द्वारा सिंह के समान तेजस्वी होने का प्रभाव देता है। इस घर में बुध होने से आमतौर पर आदमी का अच्छे लोगों के साथ ही संपर्क होता है। लेकिन कुछ प्राचीन ग्रंथों ने इस बात का खंडन भी किया है। तेरहवीं शताब्दी के एक महान् ग्रंथ यवन जातक में जिक्र आता है कि दूसरे घर में बुध होने से उस व्यक्ति के मित्र नीच स्वभाव के होते हैं। मेरा अपना विचार है कि ये वर्णन वास्तव में सच प्रतीत नहीं होता। इसका कारण यह है कि एक तो दूसरा घर बृहस्पति का पक्का स्थान है और यदि हम काल-पुरुष कुंडली के हिसाब से देखें तो दूसरे घर पर वृष राशि यानी शुक्र का अधिकार है, तो ऐसे व्यक्ति का नीच या बुरे प्रकार के लोगों से संबंध होना ठीक विचार प्रतीत नहीं होता। हाँ, ये बात जरूर है कि मिथुन लग्न वालों के लिए दूसरे घर में चंद्रमा की कर्क राशि पड़ती है। इसलिए कई बार वह भावना में बहकर छोटी-छोटी शरारतें तो कर सकता है किंतु, ये शरारतें ऐसी होंगी जिनसे किसी बड़े दोष का आरोप नहीं लगाया जा सकता। लाल किताब के अनुसार दूसरे घर में बैठा हुआ बुध राजा की गिनती का आदमी होगा। कहने का अर्थ यह है कि ऐसे आदमी का अपने समाज में या जिन लोगों के साथ वह रहता है उसका अच्छा सम्मान होगा। लाल किताब के ही अनुसार दूसरा घर हमारे ससुराल का घर भी है। यहाँ बैठा हुआ बुध ससुराल परिवार के लिए अच्छा फल देता है और ससुराल परिवार के साथ ऐसे व्यक्ति के संबंध भी बहुत हद तक अच्छे ही रहते हैं। लेकिन, यदि यहाँ पर बुध के साथ कोई अशुभ ग्रह हो तो ये पैसे के लिए या धन के लिए अच्छा फल नहीं देता। बुध के मंदे होने की ये निशानियाँ होती हैं कि बुआ, बहन या लड़की पर किसी प्रकार का बहुत बुरा असर होता है या आदमी को व्यापार आदि में हानि होती है। ऐसी हालत में, यदि कोई व्यक्ति तोता पाल ले तो बुध का असर बहुत ही जहरीला हो जाता है और ऐसे में वह आदमी हर तरफ से बरबाद हो सकता है। इस घर में बुध के साथ बृहस्पति होने से आदमी के लिए धन-दौलत का असर अच्छा पड़ता है और किसी-न-किसी रूप में उसमें धार्मिक विचारधारा भी होती है। प्रसीद सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार यदि वह ठीक ढंग से ईश्वर पर विश्वास रखे तो पैसे के लिए उसका अच्छा फल होता है। लेकिन, देखने में यह भी आता है कि दूसरे घर में बुध के साथ बृहस्पति होने से पिता का धन या पिता का सोना (स्वर्ण) राख हो जाता है। यहाँ पर यदि बुध के साथ सूर्य हो तो शारीरिक तौर पर तथा दिमागी तौर पर इसका काफी हद तक शुभ असर पड़ता है। इस घर में वध के साथ चंद्रमा का होना आमतौर पर शुभ फल देता है। इससे पिता से व्यक्ति के जीवन में अच्छा योगदान होता है। ये योगदान धन के रूप में हो की तरफ से सकता है या किसी और रूप में अपनी उन्नति के लिए पिता से सहायता मिलती है। यहाँ पर बुध के साथ शुक्र हो तो आदमी व्यापार में सफलता प्राप्त करता है और उसके लिए दलाली या आढ़त आदि के काम अच्छा फल देते हैं। किंतु ये जरूरी है कि उस व्यक्ति का चाल-चलन ठीक हो। यहाँ पर यदि बुध के साथ मंगल हो तो व्यक्ति को ससुराल से लाभ होता है और आमतौर पर ससुराल परिवार की हालत भी अच्छी होती है। लेकिन, यहाँ ये जरूरी है कि आठवें घर में कोई ग्रह नहीं होना चाहिए। यदि आठवें घर में ग्रह होगा तो इन शुभ फलों का प्रभाव खत्म हो जाता है। इस घर में यदि बुध के साथ शनि बैठा हो तो पिता के लिए अच्छा असर नहीं देता। देखने में आया है कि ऐसे व्यक्ति का पिता यदि शनि के काम करे, जैसे चमड़ा, लोहा, मशीनें व कैमिकल आदि तो ये काम उसके पिता के लिए कभी भी ठीक ढंग से नहीं फलेंगे। कुछ हालातों में पिता की मृत्यु भी अचानक होने की संभावना रहती है। यहाँ पर बुध के साथ राहु का होना अच्छा फल देता है। ऐसा व्यक्ति जिन लोगों से संपर्क रखता है उनके लिए भी उसका प्रभाव अच्छा पड़ता है। आर्थिक दृष्टि से यह संयोग शुभ ही समझा जाता है। यदि यहाँ पर बुध के साथ केतु हो तो ये अच्छा फल नहीं देता। दोनों ग्रहों में से सिर्फ एक का ही फल अच्छा रहेगा। यदि बुध अच्छा रहा यानी व्यापार, बहन, बुआ, लड़की तो केतु यानी पुत्र पर उसका असर अच्छा नहीं पड़ता। कई दफा ऐसी हालत में आठवें घर में यदि चंद्र और राहु दोनों यह बैठे हों, तो उस व्यक्ति की बहन या मामा के लिए बुरा प्रभाव पड़ता है। ये बुरा प्रभाव शारीरिक कष्ट के लिए ही खासतौर से अशुभ होगा।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए और अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://
English:
For Gemini ascendants, the second house is occupied by Cancer. Therefore, Mercury placed here makes the individual particularly emotional. They possess a humorous nature and desire to do good to their friends and close relatives. If such a person has a secret relationship with a woman, their financial situation is likely to be adversely affected. Mercury placed in this house is particularly a factor of intelligence, as the second house also relates to our speech. When speech and intelligence work together, such a person is significantly more successful than others in acquiring wealth through intelligence. According to the Best astrologer This idea is given considerable importance in the text "Saravali." However, in another ancient text, the Kal Chintamani, it is mentioned that while this person may be successful in earning money in his life, circumstances may arise that may lead to his wealth being lost. However, this does not lead to future failure; instead, after some time, his lost wealth is recovered in some form or the other. Overall, Mercury in this house provides positive results for financial well-being. Our ancient scholars believe that if Mercury is placed here, the person receives considerable support from their family. However, this view does not appear to be correct. According to Lal Kitab, the second house is the permanent house of Jupiter, and Mercury placed in Jupiter's permanent house spoils Jupiter's results. In such a situation, the likelihood of any significant financial contribution from the father in a person's life is greatly reduced. It is also a different matter that such a person may benefit financially or through relationships from their aunt or sister, etc. If Mercury placed here is preventing a person from receiving financial support from their family or father, then a nose piercing remedy will yield very auspicious results. According to Lal Kitab, a person should get their nose pierced, and if this piercing remains in place for at least four to five days, or ninety-six hours, this Mercury defect here can be largely alleviated. The second house is the factor of our speech. The second house is the permanent house of Jupiter, which is the factor of knowledge. Therefore, many texts describe that Mercury placed here greatly enhances the impact of a person's speech. Even if the person lacks intellectual talent, he still has a positive impact on others. In this context, one of our ancient astrologers, Jivanath, believes that despite lacking much knowledge, such a person commands the respect of Jupiter in a gathering of scholars. Similarly, another ancient astrologer, Shri Jageshwar, says that in any gathering or gathering, his speech gives the impression of being as radiant as a lion. Mercury in this house generally associates with good people. However, some ancient texts have refuted this claim. The great thirteenth-century text, Yavana Jataka, mentions that Mercury in the second house leads to a person's friends being of low character. I personally believe that this description does not appear to be true. This is because the second house is Jupiter's permanent abode, and if we consider the Kaal-Purush Kundli, the second house is ruled by Taurus, or Venus, it doesn't seem like a good idea for such a person to associate with lowly or evil people. Yes, it is true that for those with a Gemini ascendant, the Moon in the second house falls in the Cancer sign. Therefore, sometimes, they may engage in small mischiefs out of emotion, but these mischiefs will not be blamed for any major sins. According to Lal Kitab, Mercury placed in the second house is a person of royal status. This means that such a person will be well-respected in their society and by the people they live with. According to Lal Kitab, the second house is also the home of our in-laws. Mercury placed here brings good results for the in-laws, and such a person's relationship with the in-laws is generally good. However, if there is an inauspicious planet alongside Mercury, it does not bring good results for money or wealth. Signs of Mercury being weak include a very negative influence on an aunt, sister, or daughter, or a loss in business. In such a situation, if a person keeps a parrot, the influence of Mercury becomes very toxic, and the person can be ruined in every way. The presence of Jupiter with Mercury in this house brings positive results in terms of wealth and religious beliefs to the person. If the person has proper faith in God, then financial results are favorable. However, it is also observed that Jupiter with Mercury in the second house can cause the father's wealth or gold to turn to ashes. If the Sun is present with Mercury here, it has a significant positive effect on physical and mental health. The presence of the Moon with the Vadha in this house generally brings auspicious results. This brings positive contributions from the father in the person's life. This contribution may come in the form of money or in some other form, perhaps from the father, for his progress. If Mercury is accompanied by Venus, the person achieves success in business, and brokerage or commission work yields good results. However, it is essential that the person's conduct is good. If Mercury is accompanied by Mars, the person benefits from his in-laws, and the in-laws' family is generally well off. However, it is essential that the eighth house is also auspicious There should be no planets in the house. If a planet is in the eighth house, the effects of these auspicious results are nullified. If Saturn is placed with Mercury in this house, it does not have a good effect on the father. It has been observed that if the father of such a person works in Saturn-related work, such as leather, iron, machinery, and chemicals, these jobs will never prosper. In some circumstances, there is a possibility of the father's sudden death. The presence of Rahu with Mercury here gives good results. It also has a positive effect on the people such a person interacts with. This combination is considered auspicious from a financial perspective. If Ketu is placed with Mercury here, it does not give good results. Only one of the two planets will have a good result. If Mercury is good, meaning business, sister, aunt, or daughter, then Ketu, meaning the son, is not affected well. Sometimes, in such a situation, if both Moon and Rahu are placed in the eighth house, it has a negative effect on the person's sister or maternal uncle. This bad effect will be especially inauspicious for physical suffering.
Click on this link to improve your present and For Align your Planetary to brighten your future. https://
