Hindi:
मिथुन लग्न वालों के लिए लग्न में बैठा हुआ बुध पूर्ण रूप से एक सम्राट् की तरह है। बुध के लिए मिथुन राशि उसका अपना घर है। इसलिए वह अपनी राशि में बैठा हुआ पूर्ण शक्तिशाली है। मिथुन राशि आज के युग में आर्थिक विकास और आर्थिक प्रबंध की राशि मानी जाती है और बुध ग्रह भी आज के जमाने में आर्थिक क्षेत्रों में आविष्कारों के माध्यम से अपने योगदान का कारक है। जैसे कि बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर, नए ढंग के व्यापार व व्यापारों में नवीन विचारधारा का विस्तार। यही कारण है कि लग्न में बैठा हुआ बुध व्यक्ति के आर्थिक पक्ष में अच्छा फल देता है। बुध ग्रह का हमारी वाणी से बहुत गहरा संबंध है। इस लग्न में बुध होने से व्यक्ति की वाणी में मधुरता तो आती ही है, इसके साथ-साथ वाणी में एक प्रकार की दुनियावी बुद्धि का विशेषतौर से विकास होता है। अब ये व्यक्ति के दूसरे ग्रहों पर निर्भर करता है कि इस बुद्धि और वाणी की शक्ति का प्रयोग किस रूप में किया जाए। बहुत से लोग इस बुद्धि से धन कमाने में बहुत सफल भी हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोग आपको ऐसे भी मिलेंगे जो जिंदगीभर दूसरों को नसीहत देने या अपनी योग्यता अथवा गुणों के बारे में बात करने में ही अपने जीवन का बहुत कीमती समय नष्ट कर देते हैं। यदि बुध पर किसी ग्रह की थोड़ी बहुत अशुभदृष्टि पड़ती हो तो कई बार मिथुन लग्न में बैठा हुआ बुध आदमी को बातूनी बना देता है। वह अपने बारे में अपनी योग्यता का जरूरत से ज्यादा जिक्र करता है। ऐसा करने से कई दफा कुछ मित्र या करीबी लोग उनकी पीठ पीछे उनका मज़ाक भी उड़ाते हैं और कुछ लोगों का नाम बातों का बादशाह भी रख दिया जाता है। पंजाब के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार कई बार यदि बुद्धि का बहुत ध्यान से प्रयोग न किया जाए तो मिथुन लग्न में अपनी उच्च राशि में बैठा हुआ बुध भी व्यक्ति के लिए कुछ बातों में अशुभ फल देता है। बुध के बारे में जब सबसे ज्यादा पृष्ठोंवाली लाल किताब में आरंभिक जिक्र आता है तो उसमें लिखा है कि, "मिले तख्त औरत को कितना ही ऊँचा; जवानी में कूमत का खतरा ही होगा।" यहाँ बुध को स्त्री के रूप में लिया गया है और तख्त पर बैठी हुई तख्त की मलिका कितनी भी ऊँची हो किंतु उसके जीवन में कई बार लांछन लगने का भय भी रहता है। यह जरूरी नहीं है कि सामाजिक तौर पर या रिश्तेदारों में अथवा दोस्तों में या कई बार कानूनी तौर पर भी किसी-न-किसी किस्म का सच्चा या झूठा इल्जाम लग सकता है। मेरे अपने एक नजदीकी मित्र की कुंडली में यहाँ बैठे हुए बुध पर मंगल की दृष्टि है जिसके फलस्वरूप उनके पिता से जब कोई पूछता था कि आपके कितने बेटे हैं? बस दो ही बेटे हैं। वैसे गिनती में तो तीन हैं, मगर एक का होना न होना बराबर है। पिता की तरफ से बेटे पर जो लांछन लगाए जाते थे वह बहुत संजीदा प्रकार की बातों के लिए नहीं थे। सबसे बड़ा लांछन था कि वह पान खाता है। दूसरा लांछन था कि वह सुबह ब्रश किए बगैर ही चाय पी लेता है और तीसरा लांछन था कि शायद वह मदिरापान भी करता होगा ? यहाँ पर एक बात ध्यान रखने योग्य है कि इस प्रकार के इलजाम चौंतीस-पैंतीस साल, जो बुध की उम्र है उसके पहले-पहले ही लगने का डर रहता है। पैंतीस साल की आयु के बाद इस प्रकार के इलजाम लगने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है बल्कि एक तरह से समाप्त ही हो जाती है। उसके बाद उस व्यक्ति के बारे में दूसरे लोगों की विचारधारा पूरे तौर पर बदल जाती है। चमत्कार चिंतामणि में वर्णन आता है कि लग्न में बुध के होने से ऐसे लोगों को जब किसी प्रकार का रोग होता है तो उसकी चिकित्सा करना थोड़ा मुश्किल-सा हो जाता है। क्योंकि बुध के लग्न में होने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के बारे में कई प्रकार के विचार मन-ही-मन बनाता रहता है जिससे वह डॉक्टर को ठीक ढंग से अपनी बीमारी के कारण या लक्षण बयान नहीं कर पाता। अगर हम सारी बातों को ध्यान में रखें तो इस भाव में बैठा हुआ बुध व्यक्ति को चतुर तथा बोलने वाला अवश्य बनाता है। उसकी भाषा में मिठास, मधुरता होती है, इसलिए उसकी चतुरता और भी प्रभावशाली बन जाती है। ऐसा व्यक्ति दूसरों से अपने काम करवाने में बहुत माहिर होता है। कई बार देखने में आता है कि यदि यहाँ पर बैठे हुए बुध पर मंगल या केतु की दृष्टि हो तो ये उस व्यक्ति के पुत्र के लिए बहुत अच्छा फल नहीं देता। कई दफा शिक्षा अधूरी रहती है या पुत्र की प्राप्ति में भी किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। यहाँ पर बैठा हुआ बुध व्यक्ति की लेखन शक्ति को बढ़ाता है। इसके बारे में हमारे पुराने ग्रंथों में काफी वर्णन आता है। यवन मत के अनुसार मिथुन राशि में बैठा हुआ बुध व्यक्ति को विद्या अभ्यासी बनाता है। दूसरे ज्योतिषियों का ये विचार है कि वह व्यक्ति लेखन द्वारा भी धनोपार्जन करता है। लेकिन यहाँ पर इस बात का जरूर ध्यान रखा जाए कि यहाँ बैठा हुआ बुध सृजनात्मक लेखन शक्ति के लिए इतना शुभ फल नहीं दे सकता। सृजनात्मक शक्ति से मेरा मतलब कोई उपन्यास, कविता लेखन से है। आमतौर पर यहाँ बैठा हुआ बुध आदमी को उस तरह की विद्या के बारे में अच्छा फल देता है, जिसका किसी रूप में दूसरे लोगों से प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध हो। जैसा कि मैंने पहले भी जिक्र किया है कि यहाँ बैठा हुआ बुध एक अच्छा पत्रकार अथवा संवाददाता बना सकता है और इसके अलावा विज्ञापन एजेंसी में विज्ञापन, संदेश लिखने या किसी भी वस्तु का विज्ञापन के रूप में दूसरे लोगों तक संदेश पहुँचाने की योग्यता देता है। कुछ पुराने ग्रंथों में जिक्र आता है कि वह व्यक्ति शास्त्र आदि में विशेष रुचि रखता है। में इस बात से सहमत नहीं हैं। क्योंकि मिथुन राशि में बैठा हुआ बुध धर्म से इतना निकट का संबंध नहीं रखता। हाँ ये और बात है कि वह अपनी चतुरता से किसी भी प्रकार के धार्मिक विवाद में दूसरों से जीत सकता है, क्योंकि वह समय और स्थिति के अनुसार अपनी अनुकूलता का हेतु ढूँढ सकता है। अंत में यही कहना चाहूँगा कि यहाँ बैठा हुआ बुध व्यापारिक रूप से अच्छा फल देगा। ऐसे व्यक्ति की आमदनी में इसका प्रभाव शुभ रहता है। कई बार जब इस पर किसी क्रूर ग्रह की दृष्टि हो तो शादी भी किन्हीं कारणवश देरी से होती है। मेरे देखने में आया है कि यहाँ बैठा बुध यौवन अवस्था में व्यक्ति के मन में ये भ्रम देता है कि शायद उसमें कई प्रकार की सृजनात्मक शक्तियाँ हैं, जिन्हें वह प्रयोग में ला सकेगा। लेकिन ये किसी हद तक वास्तविकता से थोड़ा हटकर विचार है। उसके जीवन की बहुत-सी सृजनात्मक योजनाएँ साकार रूप धारण नहीं कर सकतीं। हाँ, वह महफिलों का राजा जरूर होता है। जहाँ बैठेगा लोग उसकी बातों को जरूर ध्यान से सुनेंगे और कई दफा उसके सृजनात्मक विचारों से चकित भी हो सकते हैं। किंतु यहाँ पर शर्त यह है कि वह अपने विचारों को किसी सीमित विषय पर ही प्रकट करे तभी इसका प्रभाव पूर्ण रूप से आ सकता है। इस घर में बुध के साथ बृहस्पति का होना आर्थिक हालत के लिए काफी अच्छा फल देता है। लेकिन यदि वह व्यक्ति बहुत ही साधु वृत्ति का या साधु ही हो जाए तब उसके लिए गरीबी से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। यहाँ पर बुध के साथ सूर्य अच्छा फल देता है। आदमी की बुद्धि में एक विशेष प्रकार की शक्ति होती है। वह ज्योतिष, आध्यात्मिक विषयों में भी अच्छी प्रगति प्राप्त कर सकता है और किसी-न-किसी रूप में उसको राजदरबार या सरकार से भी लाभ हो सकता है। लेकिन यदि यहाँ किसी बुरे ग्रह की दृष्टि हो तो ऐसे व्यक्ति का अपने से बड़े लोगों के साथ झगड़ा या मुकदमा होता है। इस घर में बुध के साथ चंद्रमा का होना एक प्रकार से ठीक ही रहता है। किंतु, कुछ हालातों में यह अनुभव में आता है, कि यहाँ पर यदि राहु की दृष्टि हो तो कई दफा मानसिक रोग या दिमागी तनाव होने की संभावना भी रहती है या आदमी के मन में अकारण ही एक वहम-सा बना रहता है। यहाँ पर बुध के साथ शुक्र का होना आर्थिक हालत के लिए अच्छा फल देता है। यदि उस व्यक्ति का खेती-बाड़ी या पशुओं से किसी भी रूप में संबंध हो तो ये उसके लिए बहुत अच्छा फल नहीं देगा। इस घर में बुध के साथ मंगल का होना आदमी को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाता है। लेकिन कई बार उसका अपना ध्यान पत्नी के खानदान की तरफ ज्यादा रहता है, जिस कारण से उसके ससुराल वालों के लिए तो यह बात लाभदायक सिद्ध होगी किंतु अपने भाई के लिए संभवतः ऐसा न हो। यहाँ पर जो मिथुन लग्न में लांछन या इलजाम लगने की बात मैंने कही थी उसकी संभावना किसी हद तक और ज्यादा बढ़ जाती है। इस घर में बैठे बुध और शनि जीवन में स्थिरता के लिए कोई बहुत अच्छा फल नहीं देते। लेकिन, जायदाद के लिए इसका असर अच्छा रहता है। जायदाद से मेरा अर्थ है, खानदानी मकान या जमीन आदि का किसी-न-किसी रूप में लाभ हो सकता है। इस घर में बुध के साथ राहु का होना आदमी को थोड़ा शरीफ तबीयत का बना देता है। इन दोनों का असर व्यक्ति के अपने लिए कोई बहुत अच्छा नहीं रहता। बहुत-सी बातों के लिए मन में झूठे भ्रम पैदा होते हैं, लेकिन ऐसे व्यक्ति का दूसरे लोगों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता । यहाँ पर बुध के साथ केतु का होना कोई बहुत अच्छा फल नहीं देता। जीवन में आदमी को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काफी जद्दोजहद करने की जरूरत पड़ती है। कई दफा बहन या बुआ के लिए भी इसका फल बहुत शुभ नहीं रहता ।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए और अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://
English:
For those with Gemini ascendant, Mercury in the ascendant is like a complete emperor. Gemini is Mercury's own sign, so it is fully powerful when situated there. Gemini is considered the sign of economic development and financial management in today's era, and the planet Mercury is also a factor in contributing to economic fields through innovations in modern times, such as business management, computers, new types of businesses, and the expansion of innovative ideas in trade. This is why Mercury in the ascendant gives favorable results in a person's financial life. The planet Mercury has a very deep connection with our speech. With Mercury in this ascendant, not only does the person's speech become sweet, but a kind of worldly intelligence develops in their speech. Now, it depends on the person's other planetary positions how this intelligence and power of speech are used. Many people can be very successful in earning money with this intelligence, but you will also find some people who waste a lot of their precious time giving advice to others or talking about their abilities and qualities. If Mercury is aspected by a malefic planet, Mercury in the Gemini ascendant sometimes makes a person talkative. They talk excessively about themselves and their abilities. Because of this, sometimes some friends or close people make fun of them behind their backs, and some people are even nicknamed "the king of talk." Sometimes, if intelligence is not used carefully, even Mercury in its exalted sign in the Gemini ascendant can give unfavorable results in some aspects of a person's life. When Mercury is first mentioned in the voluminous Lal Kitab (Red Book of Astrology), it says, "No matter how high the throne a woman receives; in her youth, there will be a danger of disgrace. According to Punjab Best Astrologer Here, Mercury is considered in the form of a woman, and no matter how high the position of the queen on the throne, there is always a fear of slander in her life. It's not uncommon for someone to face some kind of accusation, true or false, socially, from relatives, friends, or even legally. A close friend of mine has Mercury aspected by Mars in his birth chart. As a result, when someone would ask his father how many sons he had, the father would reply, "Only two sons." He meant that while he technically had three, one was practically nonexistent. The accusations the father leveled against his son weren't for anything serious. The biggest accusation was that he chewed betel nut. Another accusation was that he drank tea without brushing his teeth in the morning, and a third was that he might even be drinking alcohol. It's important to note that these kinds of accusations are likely to occur before the age of thirty-four or thirty-five, which is the age associated with Mercury. After thirty-five, the likelihood of such accusations decreases significantly, or even disappears altogether. After that age, other people's perception of the person changes completely. The Chamatkar Chintamani mentions that when Mercury is in the ascendant, treating any illness the person develops becomes somewhat difficult. This is because with Mercury in the ascendant, the person constantly develops various ideas about their health, making it difficult for them to accurately describe the cause or symptoms of their illness to the doctor. Considering all these factors, Mercury in this position certainly makes a person clever and articulate. Their language is sweet and charming, which makes their cleverness even more effective. Such a person is very skilled at getting others to do their bidding. It is sometimes observed that if Mercury in this position is aspected by Mars or Ketu, it doesn't bode well for the person's son. Often, their education remains incomplete, or there may be some obstacle in having a son. Mercury in this position enhances a person's writing ability. This is described extensively in our ancient texts. According to the Yavana school of thought, Mercury in Gemini makes a person a diligent student. Other astrologers believe that such a person also earns money through writing. However, it should be noted that Mercury in this position may not be very auspicious for creative writing abilities. By creative writing, I mean writing novels or poetry. Generally, Mercury in this position gives good results in fields of knowledge that are directly or indirectly related to other people. As I mentioned earlier, Mercury here can make a person a good journalist or correspondent, and also gives the ability to write advertisements, messages, or convey messages about any product to others through advertising agencies. Some ancient texts mention that such a person has a special interest in scriptures and religious texts. I do not agree with this, because Mercury in Gemini does not have such a close connection with religion. However, it is true that such a person can win against others in any kind of religious debate due to their cleverness, as they can find arguments to suit the time and situation. In conclusion, I would say that Mercury in Gemini will give good results in business. Its influence is auspicious on a person's income. Sometimes, when it is aspected by a malefic planet If this is the case, the person will have disputes or lawsuits with people older than themselves. The presence of the Moon with Mercury in this house is generally considered favorable. However, in some situations, it has been observed that if Rahu aspects this house, there is a possibility of mental illness or mental stress, or the person may develop an unfounded delusion. The presence of Venus with Mercury in this house yields good results for financial conditions. However, if the person is involved in farming or animal husbandry in any way, it will not be very beneficial for them. The presence of Mars with Mercury in this house makes the person physically strong. But often, their attention is more focused on their wife's family, which proves beneficial for their in-laws, but perhaps not for their own brother. The possibility of slander or accusations, which I mentioned earlier in relation to the Gemini ascendant, increases to some extent here. Mercury and Saturn together in this house do not provide very good results for stability in life. However, its effect is good for property. By property, I mean that there may be some kind of benefit from ancestral house or land. The presence of Rahu with Mercury in this house makes the person somewhat gentle in nature. The combined effect of these two is not very good for the individual. Many false illusions are created in the mind, but such a person does not have a negative impact on others. The presence of Ketu with Mercury in this house does not give very good results. The person has to struggle considerably to improve their financial situation in life. Often, the results are not very auspicious for the sister or paternal aunt either.
Click on this link to improve your present and For Align your Planetary to brighten your future. https://
