वृष लग्न शुक्र एकादश भाव में VENUS in ELEVENTH House Prediction for TAURUS Ascendant

Vedic astrology chart showing the precise placement of Venus (Shukra) in the 11th house for a Taurus Ascendant (Vrishabha Lagna).

Hindi:

वृष लग्न वालों के लिएकादश भाव में मीन राशि पड़ती है जो बृहस्पति की राशि है और शुक्र इस राशि में उच्च का होता है। शायद यही कारण है कि हमारे बहुत से प्राचीन ग्रंथों में एकादश भाव में शुक्र होने के फल शुभ ही बताए गए हैं। ग्यारहवाँ भाव हमारी आमदनी का तथा हमारे मित्रों का घर भी है। यहाँ पर शुक्र होने से व्यक्ति अपने प्रभावशाली मित्रों की सहायता से अपने जीवन में प्रगति करता है। देखने में आता है कि उस व्यक्ति के मित्र उसके साथ सहानुभूति रखने के साथ-साथ उसका सम्मान भी करते हैं और ऐसे मित्रों से कभी धोखा होने की संभावना नहीं रहती। कुछ हालातों में उस व्यक्ति को विवाह से या विवाह के पश्चात् भी धन लाभ होता है। शुक्र जो एक स्त्री गृह है, वह यहाँ बहुत अच्छी स्थिति में होने के कारण ऐसे व्यक्ति को स्त्री वर्ग से किसी-न-किसी रूप में सहायता दिलवाता रहता है, और कुछ हद तक उसके भाग्योदय में भी स्त्रियों का हाथ होता है। अठारहवीं सदी के एक प्रसिद्ध ज्योतिषी गोपाल रत्नाकर का मत है कि एकादश भाव शुक्र व्यक्ति को भूमि का स्वामी बनाता है। मेरे विचार से यह वर्णन सच के बहुत नजदीक है। उस व्यक्ति को भूमि का लाभ होगा या मकान आदि का लाभ होने की संभावना बहुत रहती है। 'फलदीपिका' नामक ग्रंथ में मंत्रेश्वर ने कहा है कि यहाँ शुक्र होने से आदमी पर-स्त्री में आसक्त होता है। यह बात वास्तविकता से दूर लगती है, क्योंकि यदि हम काल-पुरुष की कुंडली को ध्यान में रखते हुए सोचें तो यहाँ पर शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ आती है और शुक्र के शनि की राशि में आ जाने से पर-स्त्री संबंधों से कोई वास्ता नहीं लगता। जब हम वृष लग्न वालों के बारे में विचार करें तो एकादश भाव में मीन होने के कारण शुक्र गुरु की राशि में ही आ जाता है। जिसके कारण उस व्यक्ति में नैतिकता, धर्म तथा अपने चाल-चलन को ठीक रखने की भावना और भी बढ़ जाती है। यहाँ पर शुक्र व्यक्ति को एक अच्छा चरित्र देता है। एक अन्य प्राचीन ज्योतिषी श्री काशीनाथ जिन्होंने 'ज्योतिष लग्न-चंद्रिका' नामक ग्रंथ लिखा था, उनका विचार है कि एकादश भाव में शुक्र व्यक्ति को सदाचारी, श्रेष्ठ मानव, कीर्तिवान तथा सदा सच बोलने वाला बनाता है। साथ में यह भी कहा है कि ऐसा व्यक्ति जीवन में उपभोग प्राप्त करता है। यहाँ 'उपभोग' का अर्थ, जीवन के सुख-साधन की वस्तुओं से है न कि पर-स्त्री भोग के अर्थ में। लाल किताब में एकादश भाव में शुक्र के फल अच्छे ही वर्णन किए गए हैं। इस घर में बैठे शुक्र को 'मोहमाया की भोली-भाली तबीयत की मूरत और रोजगार का चश्मा' कहा गया है। इसका अर्थ यह है कि वह व्यक्ति भोली तबीयत का होगा और उसके मन में दूसरों के प्रति मोहमाया का चश्मा बहता होगा। यहाँ पर आर्थिक स्थिति के बारे में कहा गया है कि वह व्यक्ति दौलत का भंडारी होगा। लाल किताब में शुक्र की तारीफ की गई है। किंतु इसके साथ ही यह वर्णन भी आता है कि यदि उस व्यक्ति की स्त्री उसके घर की खजांची होगी तो ये उस व्यक्ति के लिए धन-दौलत पर अशुभ असर देगी। इस घर में यदि शुक्र हो तो पत्नी के भाई जरूर होंगे। भाइयों की गिनती तीन या तीन से ज्यादा हो सकती है। शायद इसीलिए लाल किताब में जिक्र आता है कि यदि उस व्यक्ति की पत्नी के कोई भी भाई न हो तो इसका यह अर्थ है कि शुक्र का फल काफी हद तक कमजोर हो जाएगा या इस घर में बैठा हुआ शुक्र जो शुभ फल देने की सामर्थ्य रखता है उसमें कुछ हद तक कमी आने की संभावना रहती है। यहाँ पर यदि शुक्र का फल किसी रूप में अशुभ हो रहा है, तो सरसों के तेल का दान करना शुक्र के अशुभ फल को ठीक रखने में बहुत सहायता करता है। एकादश भाव में बृहस्पति और शुक्र दोनों का होना अच्छा फल नहीं देता। इससे सोने के कामों से आदमी का घर बरबाद हो जाता है और पैसे की बरकत के लिए भी इसका फल शुभ नहीं रहता। शुक्र खेती के कामों का कारक है। यदि उस व्यक्ति का संबंध खेती से संबंधित चीजों से हो तब इसका फल बुरा नहीं होता। लेकिन, जेवरात और सोने के काम करने वालों के लिए दोनों का फल धन-दौलत के लिए अशुभ ही गिना जाएगा। पंजाब के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार इस घर में शुक्र के साथ सूर्य का होना भी अच्छा फल नहीं देता। यदि हम काल-पुरुष कुंडली के हिसाब से देखें तो ग्यारहवाँ घर शनि की कुंभ राशि पड़ती है। यहाँ पर सूर्य का अपना असर अशुभ हो जाता है। इसलिए उसका प्रभाव शुक्र पर भी पड़ता है। जिससे पत्नी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहता और कुछ हालातों में पति-पत्नी के आपसी संबंध बहुत प्यार भरे नहीं रहते।इस घर में शुक्र के साथ चंद्र का होना धन-दौलत के लिए तो इतना बुरा फल नहीं देता, किंतु अपनी मानसिक शांति के लिए इसका असर इतना ठीक नहीं रहता। कुछ हालातों में यहाँ पर उस व्यक्ति की पत्नी और माँ के संबंधों में भी कोई बहुत प्रेम नहीं रहता।  एकादश भाव में शुक्र के साथ मंगल का होना धन-दौलत के लिए बुरा फल नहीं देता, किंतु इसका मतलब यह नहीं कि वह आदमी बहुत अमीर होगा। दोनों का एक साथ होने से स्त्री का जीवन में योगदान अच्छा ही रहता है। इस स्थान में शुक्र के साथ बुध का होना अजीब तरह का फल देता है। वह आदमी जहाँ पहली बार काम करता है तो वहाँ पर उसको अपने से बड़े अधिकारियों से कोई बहुत अच्छा सहयोग नहीं मिलता। कुछ हालातों में यह भी देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में कुछ देर के लिए अपने पत्नी-बच्चों या अपने नजदीकी लोगों से दूर भी रहते हैं। अपने काम की वजह से या किसी मजबूरी के कारण भी ऐसा होता है। यहाँ पर शुक्र के साथ राहु का होना भी काफी अशुभ फल देता है। ऐसी हालत में शादी के बाद उस व्यक्ति के पिता पर किसी-न-किसी रूप में अशुभ फल पड़ता है। यह अशुभ फल उस व्यक्ति के पिता के स्वास्थ्य पर भी हो सकता है या शादी के बाद पिता-पुत्र के आपसी संबंध इतने अच्छे नहीं रहते। कुछ हालातों में यह भी देखा गया है कि उसका पिता अपनी बहू को अच्छा नहीं समझता या उसकी पत्नी अपने ससुर से अच्छे संबंध रखने में असमर्थ होती है। इस स्थान में शुक्र के साथ केतु का होना लगभग शुभ फल ही देता है, विशेषकर वृष लग्न वालों के लिए। इसका कारण यह है कि वृष लग्न वालों के लिए ग्यारहवें घर में बृहस्पति की मीन राशि होती है जिसका स्वामी बृहस्पति के अलावा केतु भी है। इसीलिए केतु अपनी राशि में बैठा हुआ, अच्छी स्थिति में है, इस कारण से उसका शुक्र पर अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता । ग्यारहवें भाव में शुक्र के साथ शनि का होना जायदाद तथा आर्थिक स्थिति के लिए शुभ असर देता है। यदि व्यक्ति शराब पीने का आदी हो जाए तो दोनों ग्रहों के शुभ फल नष्ट होने का डर रहता है।

अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  https:// अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए

English:

For those with a Taurus ascendant, the eleventh house is Pisces, the sign of Jupiter, and Venus is exalted in this sign. Perhaps this is why many of our ancient texts describe the auspicious results of Venus in the eleventh house. The eleventh house is the house of our income and also the house of our friends. With Venus in this house, a person progresses in life with the help of influential friends. It is observed that their friends not only sympathize with them but also respect them, and such friends are unlikely to betray them. In some cases, the person gains wealth through marriage or even after marriage. Venus, a female planet, being well-positioned here, ensures such a person receives support from women in one form or another, and to some extent, women also play a role in their fortunes. Gopal Ratnakar, a renowned eighteenth-century astrologer, believes that Venus in the eleventh house makes a person the owner of land. In my opinion, this description is very close to the truth. There is a high possibility that the person will gain land or a house. In the book "Phaldeepika," Mantreshwara states that the presence of Venus here makes a man infatuated with other women. This seems far from reality, because if we consider the horoscope of the Kaal-Purush, Aquarius is Saturn's original trine sign, and Venus being in Saturn's sign does not seem to indicate any connection with extramarital affairs. When we consider those with Taurus ascendant, Pisces in the eleventh house places Venus in Jupiter's sign. This further increases the person's sense of morality, religion, and maintaining good conduct. Venus here gives the person a good character. Another ancient astrologer, Shri Kashinath, who wrote the book "Jyotish Lagna-Chandrika," believes that Venus in the eleventh house makes a person virtuous, a noble person, famous, and always truthful. He also states that such a person enjoys life. Here, "consumption" refers to the luxuries of life, not the enjoyment of other women. The Lal Kitab describes the positive effects of Venus in the eleventh house. Venus in this house is described as "the embodiment of the innocent nature of attachment and the fountain of employment." This means that the person will be innocent and will have a fountain of attachment towards others. Regarding the financial situation, it is said that the person will be a treasurer of wealth. The Lal Kitab praises Venus. However, it also states that if the wife is the treasurer of the household, it will have an inauspicious effect on the person's wealth. If Venus is in this house, the wife will definitely have brothers. The number of brothers can be three or more. Perhaps this is why Lal Kitab states that if the man's wife has no brothers, it means that the effects of Venus will be significantly weakened, or that the auspicious effects of Venus placed in this house, which has the potential to bestow auspicious results, are likely to be somewhat diminished. If Venus's effects are inauspicious in some way, donating mustard oil is very helpful in mitigating its inauspicious effects. The presence of both Jupiter and Venus in the eleventh house does not yield good results. This can lead to the ruination of a person's home due to gold work, and its effects are also not auspicious for financial prosperity. Venus is the factor of farming. If the person is involved in farming, its effects are not bad. However, for those dealing in jewelry and gold, both will be considered inauspicious for wealth. The presence of the Sun along with Venus in this house also does not yield good results. If we consider the Kaal-Purush Kundli, the eleventh house falls in the Aquarius sign of Saturn. Here, the Sun's own influence becomes inauspicious. Therefore, it also impacts Venus, which is not good for the wife's health, and in some cases, the relationship between husband and wife is not very loving. The Moon's association with Venus in this house doesn't have a negative impact on wealth, but it also has a negative impact on mental peace. In some cases, the relationship between the person's wife and mother also lacks love. The presence of Mars with Venus in the eleventh house doesn't have a negative impact on wealth, but it doesn't mean that the person will be very wealthy. The presence of both together ensures a woman's contribution to life. The presence of Mercury with Venus in this house has a strange effect.  According to Punjab Best Astrologer Wherever a person starts their first job, they don't receive very good support from their superiors. In some cases, it has also been observed that such individuals stay away from their wives, children, or close relatives for some time. This can happen due to work or other compulsions. The presence of Rahu with Venus here also produces significant inauspicious results. In such a situation, the man's father is affected in some way after the marriage. This inauspicious effect may also affect his father's health, or the father-son relationship may be less cordial after the marriage. In some cases, it has been observed that the father does not appreciate his daughter-in-law, or the wife is unable to maintain a good relationship with her father-in-law. The presence of Ketu with Venus in this position usually produces auspicious results, especially in the case of the father For those with a Taurus ascendant. This is because for those with a Taurus ascendant, Jupiter's eleventh house is ruled by Pisces, which is ruled by Jupiter as well as Ketu. Therefore, Ketu, being in its own sign, is well-positioned, and therefore, does not have an inauspicious effect on Venus. The presence of Saturn with Venus in the eleventh house has auspicious effects on property and financial status. If a person becomes addicted to alcohol, there is a risk that the auspicious results of both planets may be lost.

Click on this link to improve your present and brighten your future. https:// For Align your Planetary

astrologer in ludhiana, astrologer in punjab, best astrologer in india, astrologer near me, best numerologist in india, numerologist, vastu, kundli online, make kundli, kundali online, online kundali, jyotish near me, kundli horoscope, kundli chart, lal kitab kundali, kundali free online, vedic astro, vedic kundli, free astrology chat, free astrology, free kundali, lal kitab, rashifal saptahik, rashifal this week, house in kundli, kundli mein, free kundli prediction, jyotish acharya, rashifal varshik, kundli chart online, meri shadi kisse hogi, ank rashifal, jyotish upay, rashifal by month, rashi month wise, read kundli, astrology by rashi, rashifal month, rashifal monthly, find rashifal, rashifal chart, astrology free kundli, venus in 11th house taurus ascendant, shukra in 11th house for vrishabha lagna, venus in labh bhava for taurus lagna, 11th house venus effects for taurus, shukra in ekadash bhava vrishabha lagna, venus as 1st and 6th lord in 11th house, venus transit in 11th house taurus ascendant, result of venus in 11th house for taurus, taurus ascendant 11th house ruler venus, shukra ki dasha in 11th house vrishabha lagna, venus mahadasha for taurus ascendant 11th house, venus in 11th house astrology, vrishabha lagna 11th house prediction, venus in pisces 11th house taurus ascendant, taurus ascendant 11th house lord prediction, shukra in meena rashi 11th house taurus lagna, venus 11th house aspect on 5th house, venus retro in 11th house taurus ascendant, vrishabha lagna shukra uchcha 11th house, taurus ascendant venus good or bad in 11th house, effects of venus in 11th house for female taurus, venus placement in 11th house for vrishabha lagna marriage, venus 11th house vargottama taurus ascendant, venus in 11th house navamsa taurus lagna, venus in uttarabhadrapada nakshatra 11th house, financial gains from venus in 11th house taurus, wealth and money from shukra in ekadash bhava, income sources for taurus ascendant venus 11th house, career success for taurus lagna with venus in 11th, business partnership gains venus 11th house, profits from investments taurus ascendant venus 11th, lottery gain prediction venus in 11th, friend circle benefits taurus ascendant venus, gains from older siblings venus 11th house, best career for venus in 11th house taurus ascendant, high income potential taurus ascendant 11th house, success in creative fields venus 11th house, taurus ascendant venus in 11th house dhana yoga, labhadhipati venus in 11th house, growth of business taurus ascendant venus 11th, how to get rich with venus in 11th house, venus in 11th house stock market gains, gains from foreign lands venus 11th house, income from spouse venus 11th house taurus, networking and social circle benefits, venus in 11th house for taurus ascendant laxmi yoga, unexpected money gains venus 11th house, venus 11th house good for self-employment, gains from government taurus ascendant venus 11th, fulfillment of desires venus in 11th house, वृष लग्न शुक्र एकादश भाव में फल, शुक्र एकादश भाव में वृषभ लग्न के लिए, एकादश भाव में शुक्र का फल वृष लग्न, वृषभ लग्न में एकादश भाव के स्वामी शुक्र, शुक्र एकादश भाव में धन लाभ, करियर कैसा होगा वृष लग्न शुक्र 11वें घर में, वृष लग्न एकादश भाव में शुक्र के उपाय, शुक्र की महादशा में लाभ वृषभ लग्न, वृष लग्न एकादश भाव में मीन राशि का शुक्र, वृष लग्न शुक्र ग्यारहवें भाव में, 11वें घर का शुक्र कैसा फल देगा, वृष लग्न शुक्र की स्थिति, एकादश भाव का स्वामी शुक्र 11वें भाव में, शुक्र का 11वें भाव में उच्च होना, वृष लग्न के लिए शुक्र का लाभ भाव में प्रभाव, शुक्र के मित्र संबंध 11वां भाव वृष लग्न, वृष लग्न शुक्र एकादश भाव में राजयोग, शुक्र एकादश भाव फलादेश, वृषभ लग्न में शुक्र उत्तम या अशुभ, शुक्र मीन राशि में 11वें भाव में, वृष लग्न शुक्र 11वें भाव में विवाह, वृष लग्न धन लाभ शुक्र, ग्यारहवें घर में शुक्र का उपाय, वृषभ लग्न इच्छा पूर्ति शुक्र, शुक्र 11वें भाव पारिवारिक लाभ, remedies for venus in 11th house taurus ascendant, best remedies for shukra in labh bhava, how to strengthen venus in 11th house, puja for venus in 11th house vrishabha lagna, mantra for venus in 11th house, venus gemstone for taurus ascendant 11th house, donate for venus in 11th house, venus fast vrat for taurus ascendant 11th house, shukra graha shanti for 11th house placement, positive effects of venus 11th house remedies, taurus ascendant shukra upay for wealth, laxmi ji ki puja for venus 11th house, which color to wear for venus 11th house, venus in 11th house dosh nivaran, mantra jaap for shukra 11th house, venus in 11th house side effects remedy, wearing diamond for venus 11th house, venus beej mantra 11th house taurus ascendant, shukra stotra for 11th house, taurus ascendant remedy for venus 11th house, best charity for venus in 11th house, venus homa for 11th house, goddess laxmi worship for venus 11th house, shukracharya story 11th house, opal stone benefits venus 11th house


100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe