Hindi:
वृष लग्न वालों के लिए, सातवें घर में मंगल की वृश्चिक राशि पड़ती है। शुक्र जो एक कोमल, शीतल स्वभाव और नाजुक स्वभाव स्त्री का कारक है, वह गुस्से से भरे हुए मंगल के प्रभाव में आकर अपनी कोमलता को बहुत हद तक खो देता है। इसके बारे में लाल किताब में एक वर्णन आता है कि जिसके सातवें घर में शुक्र हो उसकी औरत का स्वभाव ठीक होगा, वह अच्छी आदतों वाली होगी। लेकिन, यदि उस स्त्री का रंग बहुत ही ज्यादा गोरा हो और उसकी खूबसूरती भी अधिक हो तो शुक्र का फल अशुभ हो जाता है। ऐसी हालत में वह घर के मामले में ज्यादा दखल देना शुरू कर देगी या उसके स्वभाव में वह कोमलता कुछ हद तक कम हो जाएगी। साथ ही यह भी लिखा है कि यदि उस व्यक्ति के घर में गाय हो तब भी शुक्र का फल खराब हो जाता है। असल में, यदि ध्यान से देखें तो वृष लग्न वालों के लिए यह ज्यादा सही बैठता है। सातवें घर में जिसके शुक्र हो यदि वह व्यक्ति अपने ससुराल खानदान के किसी भी आदमी को अपने काम या व्यापार में साझेदार बना ले तो इसका उसके काम पर बुरा असर ही पड़ता है और स्त्री का मन शांति के लिए भी अच्छा फल नहीं देता। यहाँ पर शुक्र के अशुभ असर को दूर करने के लिए लाल किताब का यह उपाय भी काफी उपयोगी है कि उस व्यक्ति की पत्नी नीले या काले रंग के कपड़े न पहने। इसका कारण यह है कि नीला रंग राहु का है और काला शनि का। शुक्र में राहु का या शनि का प्रभाव पड़ने से शुक्र का फल और भी खराब होने की संभावना रहती है। पुराने ज्योतिषी आचार्य वराहमीर का कहना है कि सातवें घर में शुक्र होने से स्त्री थोड़ी झगड़ालू स्वभाव की होती है। असल में, यह मत वृष लग्न वालों के लिए ज्यादा ठीक लगता है। यदि यहाँ पर शुक्र अपनी राशि में हो, प्रसीद सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार जैसे मेष लग्न में होगा तब इस फल का वर्णन बहुत सही प्रतीत नहीं होगा। देखने में आता है कि सातवें घर में शुक्र होने से उस व्यक्ति का विवाह आम उम्र से पहले ही हो जाता है। पत्नी सुंदर और अच्छे गुणों वाली होती है और उसे कुल-मिलाकर विवाह का सुख भी मिलता है। एक और बात यह है कि यहाँ शुक्र होने से विवाह के बाद उस व्यक्ति का भाग्य उदय होता है, यह बात बहुत हद तक ठीक लगती है। लेकिन, यहाँ पर यदि लग्न खाली हो और सातवें घर में शुक्र हो तब विवाह के बाद भाग्य का उदय होना और भी निश्चित हो जाता है। यहाँ पर शुक्र होने से व्यक्ति को दूसरे लोगों के साथ साँझेदारी से लाभ होता है। इसका कारण यह है कि सातवाँ घर हमारी शादी के अलावा हमारी साँझेदारी का भी है। यहाँ शुक्र होने से जो भी व्यापार में साँझीदार होगा, उसमें शुक्र के गुण अवश्य आ जाएँगे। उसमें धोखे की प्रवृत्ति नहीं हो सकती, जैसे यदि यहाँ पर राहु हो या केतु हो, तब यह प्रवृत्ति हो सकती है। कुल मिलाकर साँझेदारी के कामों से वह आदमी अपने जीवन में और भी सफलता प्राप्त करता है। है। देखने में आया है कि यदि शुक्र सातवें घर में हो, तो वह आदमी अपने जीवन में ज्यादा मेहनत या पुरुषार्थ करने का आदि नहीं होता, इससे उसकी सफलता इस हद तक नहीं पहुँचती, जितनी कि वह उम्मीद करता है। इस मत को चमत्कार चिंतामणि में भी कहा गया है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने के लिए कम कष्ट उठाने वाला ही होता है। फल दीपिका में कहा गया है कि इस स्थान में शुक्र होने से व्यक्ति धनवान तो होता है, किंतु उसमें व्यभिचारी वृत्ति भी होती है। शायद वृष लग्न वालों के लिए यह धारणा कुछ ठीक ही हो। इसका कारण यह है कि व्यक्ति की काम-इच्छा का शुक्र, सातवें घर में जब मंगल की राशि में बैठ जाता है तो उसमें एक प्रकार की कामुक उत्तेजना पैदा होती है। यह उसके स्वभाव का ही हिस्सा है। इसका कारण यह नहीं कि उसकी पत्नी सुंदर न हो या उसमें किसी प्रकार की कमी हो। पत्नी के सुंदर होने के बारे में लगभग सभी प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है। गर्ग संहिता नामक मंथ में पत्नी के सुंदर होने की बहुत तारीफ की गई है। इस ग्रंथ में वर्णन है कि उस व्यक्ति की स्त्री कुलीन होती है। वह देखने में तरुण होती है। वह सुंदर गोरे रंग की कमल के पुष्प-सी शोभा वाली होती है। कुल मिलाकर स्त्री का सुंदर होना ठीक लगता है, लेकिन वृष लग्न वालों के लिए स्त्री के स्वभाव में या उसकी शक्ल पर कुछ मर्दों जैसा प्रभाव भी नजर आता है। वैसे उसके बोलने में बहुत प्यारी कोमलता कुछ हद तक कम हो जाती है। उसका चेहरा देखने में सुंदर तो होता है, मगर वह नाजुक कली की तरह छुई मुई नहीं लगती। कहीं-न-कहीं उसकी शक्ल से एक प्रकार की पुरुषों जैसी शक्ति का आभास भी होता है। कुछ हालतों में पत्नी पूरे तौर पर पति की हाँ-में-हाँ मिलाने वाली नहीं होती। वह पति के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद भी करती है, सदा घर की सत्ता अपने हाथ में रखने की कोशिश करती है। लेकिन यहाँ यह वर्णन करना भी जरूरी है कि वह अपने घर को चलाने की भी क्षमता रखती है और वह घर की जरूरतों को पुरुष से ज्यादा अच्छी तरह से देख सकती है। सातवें घर में यदि शुक्र के साथ बृहस्पति हो तो इससे आदमी बहुत अमीर तो नहीं होता, किंतु उसकी जरूरतें जरूर पूरी होती रहती हैं। यहाँ यह भी देखने में आता है कि सातवें घर में ये दोनों ग्रह होने से उस परिवार के घर के दूसरे व्यक्ति उनके कारण। यानी पत्नी या उस व्यक्ति के कारण बहुत आराम पाते हैं, मगर वह दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते-रखते बहुत हद तक स्वयं आराम नहीं पा सकते । यहाँ पर शुक्र के साथ सूर्य का होना अच्छा फल ही देता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए पारस का काम देता है, अर्थात् जो व्यक्ति भी उसके संपर्क में आता है, उसको किसी-न-किसी रूप में लाभ देता है, किंतु उसकी पत्नी की सेहत के लिए यह योग इतना अच्छा नहीं होता है। इस घर में यदि शुक्र के साथ चंद्रमा हो तो उस व्यक्ति में किसी-न-किसी रूप में धार्मिक विश्वास बना रहता है और वह हमदर्दी के साथ दूसरों की सहायता करने का बहुत इच्छुक होता है। कभी-कभी जब चन्द्र और शुक्र पर अशुभ दृष्टि पड़ती हो तो इसका उस व्यक्ति की माता की नजर पर अशुभ असर पड़ता है। सातवें घर में शुक्र के साथ मंगल को लाल किताब में मीठा अनार कहा है। मीठे अनार से मतलब है, परिवार से संबंधित बहुत-सी खुशियों का कारक। जब दोनों ग्रह इस घर में होंगे तो उस आदमी की औलाद-पोते जरूर होंगे और घर में समय से पहले लोगों की मौत नहीं होगी। ऐसा व्यक्ति अपने खून के रिश्तेदारों की हर तरह से सहायता करता है। इस घर में शुक्र के साथ शनि का होना कोई बहुत अच्छा फल नहीं देता। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के बहुत से नजदीकी रिश्तेदार यदि उसके काम में शामिल हो जाएँ तो उसके धन को नष्ट कर देंगे या उसका धन खा जाएँगे। यदि यहाँ शुक्र के साथ बुध हो तो शुक्र के फल को किसी हद तक कमजोर कर देता है। इसका कारण यह है कि वृष लग्न में सातवें घर में मंगल की राशि होने से यहाँ बुध का फल अपने आप में अशुभ ही हो जाता है, जिसका प्रभाव शुक्र पर भी पड़ता है। यहाँ पर शुक्र के साथ केतु का होना उस व्यक्ति की पत्नी के झगड़ालू होने की संभावना को और भी अधिक कर देता है। कारण यह है कि केतु यहाँ मंगल की राशि में आकर जीवन में किसी-न-किसी प्रकार का द्वंद्व पैदा करता है और शुक्र की कोमलता को बहुत हद तक नष्ट कर देता है। शुक्र के साथ राहु का होना बहुत अशुभ है। ऐसी हालत में जब उस व्यक्ति की शादी की बात कहीं चलती हो तो कहीं-न-कहीं पक्की बात होकर टूटने की संभावना रहती है। शादी होने के पश्चात् पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और कई बार डॉक्टरों को भी उसका रोग समझ आने में बहुत मुश्किल आती है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए
English:
For those with a Taurus ascendant, Mars's Scorpio sign falls in the seventh house. Venus, which represents a woman with a gentle, soft, and delicate nature, loses much of its softness under the influence of an angry Mars. Lal Kitab describes this by stating that a woman with Venus in the seventh house will have a good temperament and good manners. However, if the woman has a very fair complexion and is extremely beautiful, the effects of Venus become inauspicious. In such a situation, she may become overly interfering in household matters, or her gentle nature may diminish somewhat. It is also written that owning a cow in the house also has a negative impact on the effects of Venus. In fact, if we look closely, this is especially true for those with a Taurus ascendant. If a person with Venus in the seventh house makes someone from their in-laws' family a partner in their work or business, it will have a negative impact on their work and will also be detrimental to the woman's peace of mind. To counter the negative effects of Venus, a Lal Kitab remedy recommending that the man's wife not wear blue or black is also very useful. This is because blue represents Rahu, and black represents Saturn. The influence of Rahu or Saturn on Venus can worsen the effects of Venus. Ancient astrologer Acharya Varahmir says that Venus in the seventh house makes a woman a bit quarrelsome. In fact, this view seems more appropriate for those with a Taurus ascendant. If Venus is in its own sign, such as in an Aries ascendant, this prediction may not be entirely accurate. It is observed that Venus in the seventh house leads to marriage before the usual age. According to the Best astrologer The wife is beautiful and possesses good qualities, and the couple enjoys marital bliss overall. Furthermore, the presence of Venus here indicates that the man's fortunes rise after marriage, which seems to be largely true. However, if the ascendant is empty and Venus is in the seventh house, then the rise of fortune after marriage becomes even more certain. The presence of Venus here benefits a person from partnerships with others. This is because the seventh house is not only about marriage but also about partnerships. With Venus here, anyone who partners in business will certainly inherit the qualities of Venus. They may not have a tendency to cheat, as might be the case with Rahu or Ketu. Overall, partnerships lead to greater success in life. It has been observed that if Venus is in the seventh house, the person is not accustomed to putting in much effort or effort, and as a result, their success does not reach the level they expect. This view is also stated in the Chamatkar Chintamani. Such a person is less likely to endure hard work to earn money. Phala Deepika states that Venus in this position makes a person wealthy, but also adulterous. Perhaps this belief holds true for those with a Taurus ascendant. The reason is that when Venus, the planet of sexual desire, sits in the sign of Mars in the seventh house, a kind of sexual excitement arises in the person. This is part of their nature. This is not because their wife is not beautiful or lacks any kind of quality. Almost all ancient texts speak of a wife's beauty. The Garga Samhita, a treatise, highly praises the wife's beauty. This text describes the man's wife as being of noble birth, youthful appearance, and fair complexion, resembling a lotus flower. Overall, a woman's beauty is considered appropriate, but for those with a Taurus ascendant, a woman's nature or appearance may also have a masculine influence. However, the sweet and gentle nature of her speech is somewhat diminished. Her face is beautiful, but it doesn't appear delicate like a delicate bud. Deep within, her appearance also suggests a masculine strength. In some cases, a wife may not be completely subservient to her husband. She may argue with him over trivial matters, constantly trying to maintain control of the household. However, it's important to note that she also possesses the ability to manage her household and can better attend to the household's needs than the man. Jupiter, along with Venus, in the seventh house, may not make a man extremely wealthy, but his needs are certainly met. It's also evident that the presence of these two planets in the seventh house brings a great deal of comfort to other members of the family, namely, the wife or the man himself. However, while attending to the needs of others, the Sun itself is often unable to find comfort. The presence of Venus and the Sun in this house yields positive results. Such a person acts as a philosopher's stone for others, meaning everyone who comes into contact with him benefits in some way, but this combination is not so good for his wife's health. If the Moon is present with Venus in this house, the person maintains some form of religious faith and is very willing to help others with sympathy. Sometimes, when the Moon and Venus are under an inauspicious influence, it has an adverse effect on the person's mother. Mars in the seventh house with Venus is called "sweet pomegranate" in Lal Kitab. Sweet pomegranate means a factor of many family-related happiness. When both planets are in this house, the person will definitely have children and grandchildren, and there will be no premature deaths in the family. Such a person helps his blood relatives in every way. The presence of Saturn with Venus in this house does not give very good results. In such a situation, if many of the person's close relatives get involved in his work, they will destroy or consume his wealth. If Mercury is present with Venus here, it weakens the results of Venus to some extent. This is because the presence of Mars in the seventh house in Taurus ascendant makes the results of Mercury inauspicious in itself, which also affects Venus. The presence of Ketu with Venus here further increases the likelihood of the person's wife being quarrelsome. The reason is that Ketu, placed in Mars' sign, creates some kind of conflict in life and significantly destroys Venus's softness. The presence of Rahu with Venus is very inauspicious. In such a situation, if the person's marriage is discussed, there is a possibility that the engagement may be broken. After marriage, the wife's health may deteriorate, and doctors often have difficulty diagnosing her illness.
Click on this link to improve your present and brighten your future. https:// For Align your Planetary
