Hindi:
वृष लग्न वालों के लिए चौथे घर में सूर्य की सिंह राशि पड़ती है। इससे शुक्र के इस स्थान में होने के फल जीवन के एक पक्ष में बहुत शुभ हो जाते हैं और दूसरे पक्ष में विशेषकर शुक्र से संबंधित फल इतने अच्छे नहीं रह पाते। कुछ हालातों में चौथे घर में शुक्र होने से उस व्यक्ति की स्त्री की प्रधानता काफी हद तक रहती है। यानी उसकी पत्नी बहुत जल्दी उसके विचारों से सहमत नहीं होती। यदि यहाँ शुक्र पर मंगल का प्रभाव भी हो तो पत्नी में थोड़ी बहुत जिद की आदत भी हो सकती है। दूसरी बात यह है कि सूर्य की राशि में शुक्र होने से इस चौथे घर का प्रभाव सातवीं दृष्टि से दसवें घर यानी कर्मस्थान में जाने के कारण यदि उसकी स्त्री पढ़ी-लिखी हो तो उसकी नौकरी या व्यापार करने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। कुछ हालतों में शुक्र चौथे घर में होने से सरकारी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। शुक्र एक वाहन कारक ग्रह है। चौथे घर में शुक्र होने से वाहन का सुख होता है। इस संबंध में 'फल दीपिका' में मंत्रेश्वर का विचार है कि ऐसा शुक्र उस व्यक्ति को वाहन, आभूषण, वस्त्र और सुगंधित पदार्थों का सुख देता है। इसी तरह से हमारे ज्योतिषशास्त्र के एक और प्रसीद सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी के अनुसार कि चौथे घर में शुक्र होने से वाहन सुख प्राप्त होता है। श्री कल्याण वर्मा का विचार भी लगभग यही है। इस संदर्भ में यह याद रखना जरूरी है कि ये शुभ फल तभी आ सकेंगे जब शुक्र इस घर में अकेला हो। यदि यहाँ शुक्र के साथ शनि हो तो दोनों का फल अशुभ हो जाता है। कुछ हालतों में यह भी देखा गया है कि यदि चौथे घर में शुक्र के साथ शनि हो तो उस व्यक्ति में नशीले पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है। यदि ध्यान न रखा जाए तो ऐसे व्यक्ति को जीवन भर नशीले पदार्थों से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। लाल किताब में कहा गया है कि यदि अकेला शुक्र चौथे घर में हो और कुंडली का दूसरा व सातवाँ घर खाली हो तो उस व्यक्ति को औलाद के बारे में चिंता हो सकती है अथवा संतान प्राप्ति में देर होती है। वास्तव में यह स्थिति तब पैदा होती है जब ऐसा व्यक्ति किसी दूसरी औरत से शारीरिक संबंध रखता हो । शुक्र के इस दोष को दूर करने के लिए जरूरी उपाय यह है कि आडू की गुठली में एक तरफ सुराख करके उसमें सुरमा डालकर बाहर कहीं ऐसी जगह दबाने से जहाँ घास हो, शुक्र का यह अशुभ फल दूर हो जाता है। यह भी कहा गया है कि यदि वह व्यक्ति अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी की रस्म करे तो शुक्र का ये अशुभ फल दूर हो सकता है।ज्योतिष के बहुत से प्राचीन ग्रंथों में ये जिक्र आता है कि चौथे घर में शुभ शुक्र के होने से व्यक्ति को सम्मान प्राप्त होता है या वह अपने जीवन में सम्मानित किया जाता है। यह विचार 'कुंडली कल्पतरु' नामक ग्रंथ में स्पष्ट तौर पर प्रकट किया गया है। यही विचार हमारे एक महान् ज्योतिषी नारायण भट्ट ने 'चमत्कार चिंतामणी' में कहा है। यदि हम ध्यान से देखें तो वृष लग्न वालों के लिए यह वर्णन और भी ठीक प्रतीत होता है। क्योंकि वृष लग्न वालों के लिए चौथे घर में सूर्य की राशि आती है। सूर्य सम्मान का कारक है और दूसरा, दसवें घर का भी सम्मान से बहुत नजदीकी संबंध है। सूर्य और शुक्र दोनों की दसवें घर पर दृष्टि होने के कारण व्यक्ति का सम्मानित होना बहुत संगतिपूर्ण लगता है। अशुभ फलों में की भी लाल किताब के अनुसार अब बात की जाए। लाल किताब में कहा गया है कि यदि शुक्र चौथे घर में हो तो मामू परिवार पर या नाना के परिवार पर इसका किसी न किसी रूप में अशुभ असर पड़ता है। इस वर्णन का वास्तव में हेतु यह है कि काल-पुरुष कुंडली में चौथे घर में कर्क राशि आती है जिसका स्वामी चन्द्रमा है। शुक्र चन्द्रमा से शत्रुता करता है इसीलिए चन्द्रमा जो माँ का कारक है उससे संबंधित रिश्तेदारों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। शायद यही कारण है कि नाना के घर पर इस तरह के प्रभाव का वर्णन किया गया है। हमारे एक प्राचीन ज्योतिषी वैद्यनाथ ने लिखा है कि चौथे घर में शुक्र होने से वह व्यक्ति अपनी पत्नी के अधीन रहता है। वास्तव में यह विचार पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पत्नी के अधीन होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे पत्नी के स्वभाव का जरूरत से ज्यादा सख्त होना या पति के स्वभाव का जरूरत से ज्यादा नरम होना या पत्नी की अपनी व उसके परिवार की हैसियत का बहुत अच्छा होना, इस तरह के बहुत से कारण हो सकते हैं। वास्तव में यहाँ शुक्र होने से व्यक्ति अपनी पत्नी के विचारों को मानता है। इस मानने में किसी हद तक उसका अपना लाभ होता है या ऐसा करने से उसे सुख प्राप्त होता है। इस विचार को 'गर्ग सहिता' में अच्छे ढंग से समझाया गया है। गर्ग सहिंता में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति अपनी पत्नी के आश्रय से सुख प्राप्त करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि ऐसा व्यक्ति अपनी पत्नी के विचारों से सहमत होकर अपने भाग्य को बढ़ाता है। मेरा अपना विचार है, कि यदि ऐसा व्यक्ति अपनी पत्नी का निरादर करे तो यह उसके अपने भाग्य पर भी किसी न किसी रूप में अशुभ असर करेगा। इस अशुभ असर के कई रूप हो सकते हैं। यहाँ बैठा हुआ शुक्र सिंह राशि का है तथा काल-पुरुष कुंडली के अनुसार चौथे घर में कर्क राशि आती है। अतः यहाँ चन्द्रमा व सूर्य दोनों का संबंध होने से भी शुक्र दोनों ग्रहों से थोड़ा बहुत पीड़ित रहता ही है। अब पत्नी के लिए पति ही उसका सहारा है यदि ऐसा व्यक्ति स्वयं ही पत्नी का निरादर करे तो ये ठीक ही लगता है कि ये बात उसके भाग्य में किसी-न-किसी प्रकार की अड़चन डाल सकती है। देखने में यह भी आता है कि इस घर में यदि शुक्र के साथ चन्द्र भी हो, तो इसका असर यह पड़ता है कि उस व्यक्ति की पत्नी और उसकी माँ के संबंध ठीक नहीं रहते। दूसरे शब्दों में सास और बहु का मतभेद हो सकता है। 'कुंडली कल्पतरु' नामक ग्रंथ में जिक्र आता है कि यहाँ शुक्र होने से उस व्यक्ति को माता का अच्छा सुख मिलता है। यह विचार बहुत हद तक ठीक प्रतीत होता है। इसी विचार को एक प्राचीन ज्योतिषी गोलप ने भी प्रकट किया है। गोलप के विचार के मुताबिक भी ऐसा व्यक्ति माता के सुख से मालामाल होता है। शायद इसका कारण यह है कि शुक्र प्रेम कारक ग्रह है और चौथे घर में बैठा हुआ शुक्र चन्द्र के घर अर्थात् माता के घर होने से माता के प्रेम का कोई अभाव नहीं रहता। कुछ ज्योतिषियों का विचार है कि यदि ऐसा व्यक्ति अपनी माता की पूरी तरह से देखभाल नहीं करता या किसी रूप में उसका निरादर करता है, तो किसी-न-किसी रूप में उसके अपने मन की शांति भंग हो जाती है या उसके जीवन में इस प्रकार की परिस्थितियों पैदा हो जाती हैं जिसके कारण उसका सुख काफी हद तक नष्ट हो जाता है। लाल किताब में कहा गया है, कि चौथे घर में शुक्र होने से उस व्यक्ति के घर की छत की जो हालत होगी उसका पत्नी के स्वास्थ्य से बहुत निकट का संबंध होगा। यदि उसके घर की छत टूटी होगी तो उसकी पत्नी की सेहत भी ठीक नहीं रह सकती। इसो तरह से ही यदि घर में कुआँ हो और उस पर छत हो तो इसका प्रभाव भी बुरा पड़ता है और ऐसी हालत में आदमी पुत्र सुख से वंचित रह जाता है या पुत्र को लेकर किसी-न-किसी प्रकार की चिंता बनी रहती है। चौथे घर में शुक्र के साथ बृहस्पति का होना शुभ फल देता है, किंतु यदि वा व्यक्ति दूसरी औरतों से संबंध रखेगा तो उसका शुभ फल नष्ट हो जाएगा। किसी-न-किसी रूप में इसका प्रभाव उसकी पत्नी की सेहत पर विशेष रूप से पड़ता है। इस स्थान में शुक्र के साथ सूर्य का होना व्यक्ति को सम्मान दिलाने की समभावनाएँ तो पैदा करता है, परंतु जीवन के और पक्षों में कोई विशेष लाभदायक नहीं। इससे सूर्य या शुक्र दोनों में से एक का ही फल अच्छा रह सकता है, यदि सत्रो और औलाद का फल बहुत हद तक शुभ हो तो उसके अपने राजदरबार अर्थात आजीविका पर मंदा प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत यदि उसकी नौकरी या व्यवसाय बहुत शुभ फलदायी हो, तो स्त्री और औलाद के विषय में अशुभता आएगी। लाल किताब में ही कहा गया है, कि यदि चौथे घर में शुक्र के साथ चन्द्रमा हो हो ऐसी हालत में कई बार नशीले पदार्थ आदि की आदत हो सकती है। कुल मिलाकार यहाँ इस युति का फल खराब नहीं होता। इस स्थान में शुक्र के साथ मंगल का होना अच्छा फल नहीं देता। शायद इसका कारण यह है कि काल-पुरुष कुंडली में चौथे घर में कर्क राशि आने के कारण मंगल यहाँ पर नीच हो जाता है और नीच मंगल से शुक्र का संबंध बुरा फल देता है। यह प्रभाव किसी हद तक शुक्र पर भी पड़ता है। कुछ हालातों में उस व्यक्ति की पत्नी को स्त्री रोग होने की संभावना भी रहती है। दूसरे मंगल का यह प्रभाव चौथे घर पर भी पड़ता है जिसके कारण खासतौर पर माता के खानदान के लोगों के लिए अशुभ असर रहता है और साथ ही यह भी कहा गया है कि यहाँ मंगल होने से उस व्यक्ति की साली का हाल भी बहुत अच्छा नहीं रहता। चौथे घर में शुक्र के साथ बुध का होना आमतौर पर शुभ फल देता है। इस युति से उस व्यक्ति का व्यापार अच्छा चलता है और उसके कामकाज में विशेषतौर पर उन्नति होती है। लेकिन एक बात जरूर ध्यान में रखने की है कि यदि उस व्यक्ति के मामा या मौसी आदि उसके काम में हिस्सेदार होंगे तो इसका अशुभ असर होगा। इस अशुभता को दूर करने के लिए दूध का कुंभ स्थापित करना चाहिए है। क्योंकि यहाँ पर शुक्र और शनि दोनों का इस घर में होना अच्छा फल देता है। दोनों का अपना-अपना फल रहता है। शनि किसी-न-किसी रूप में अपने मित्र ग्रह शुक्र को और शुभ कर देता है किंतु चौथे घर में काल-पुरुष कुंडली के अनुसार कर्क राशि आती है। इससे चन्द्रमा किसी हद तक कमजोर हो जाता है। शनि यह नशे का कारक है और चन्द्रमा जो मन का कारक है उसके कमजोर होने के कारण व्यक्ति में नशे की आदत पड़ने का डर रहता है। यहाँ नशे का अर्थ शराब यानी तरल नशे से है, क्योंकि शनि काल-पुरुष कुंडली के अनुसार जल तत्व, कर्क में बैठा है। चौथे घर में शुक्र के साथ राहु का होना अच्छा नहीं माना जाता। और बातों के अलावा चौथा घर ग्रहस्थ सुख व मन की शांति का घर है। जब सुख का कारक शुक्र राहु से दूषित हो जाएगा तो व्यक्ति के सुख व शांति में किसी-न-किसी कारण से बाधा पड़ती है। शुक्र के साथ केतु चौथे घर में हो तो इसका भी अशुभ प्रभाव रहता है जो माता के स्वास्थ्य तथा मामा के खानदान पर खासतौर से पड़ता है। क्योंकि यहाँ केतु कर्क राशि के मालिक चन्द्रमा को ग्रहण लगा देता है, जिससे माता तथा माता के खानदान पर इसका असर बुरा रहता है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने ग्रहों को संतुलित करने के लिए
English:
For those with a Taurus ascendant, the Sun's sign of Leo falls in the fourth house. This makes the results of Venus in this house very auspicious in one aspect of life, while in other aspects, particularly those related to Venus, the results may not be as good. In some cases, with Venus in the fourth house, the native's spouse holds significant dominance. This means the spouse may not readily agree with their opinions. If Venus here is also under the influence of Mars, the spouse might have a slightly stubborn streak. Secondly, since Venus is in the Sun's sign, its seventh aspect falls on the tenth house, the house of profession. This suggests that if the person's spouse is educated, their chances of getting a job or starting a business increase significantly. In some circumstances, Venus in the fourth house can also lead to opportunities in government service. Venus is a significator of vehicles. Its presence in the fourth house blesses the person with the comforts of a vehicle. In this regard, Mantreshwar, in 'Phala Deepika', states that such a Venus provides the native with the pleasures of vehicles, jewelry, clothes, and fragrant items. Similarly, another ancient astrologer, Shri Jayadeva, in his renowned astrological text 'Chandrika', opined that Venus in the fourth house grants the pleasure of vehicles. Shri Kalyan Varma also shares a similar view. It is important to remember that these auspicious results are only possible if Venus is alone in this house. If Venus is with Saturn, the results of both planets become inauspicious. In some situations, it has also been observed that if Venus is with Saturn in the fourth house, the native is at a higher risk of substance abuse. If not careful, it can become difficult for such a person to get rid of drug or alcohol addiction for life. Lal Kitab states that if Venus is alone in the fourth house and the second and seventh houses are empty, the person may face concerns regarding children or experience a delay in progeny. This situation often arises if the person is in a physical relationship with another woman. To remedy this affliction of Venus, it is suggested to make a hole in a peach pit, fill it with kohl, and bury it in a grassy area. It is also said that if the person remarries his own wife through a ritual, this inauspicious effect of Venus can be removed. Many ancient astrological texts mention that an auspicious Venus in the fourth house brings respect or that the person is honored in their life. This idea is clearly stated in the text 'Kundali Kalpataru'. This same idea was also expressed by our great astrologer Narayan Bhatt in 'Chamatkar Chintamani'. For those with a Taurus ascendant, this description seems even more fitting. This is because for Taurus ascendants, the Sun's sign is in the fourth house. The Sun is the significator of respect, and the tenth house also has a very close connection to honor. With both the Sun and Venus aspecting the tenth house, it is very logical for the person to be honored. According to Lal Kitab, if Venus is in the fourth house, it can have an inauspicious effect on the maternal uncle's family or the maternal grandfather's family. The reason for this is that in the natural zodiac (Kal-Purush Kundali), the fourth house belongs to the sign Cancer, ruled by the Moon. Venus is an enemy of the Moon, and therefore, it can have a negative impact on relatives related to the mother. This is likely the reason for the description of this effect on the maternal grandfather's house. Our ancient astrologer Vaidyanath wrote that Venus in the fourth house makes a person subservient to their wife. In reality, this idea is not entirely clear. There can be many reasons for a person to be under their wife's influence, such as the wife being too dominant, the husband being too soft-natured, or the wife's and her family's social standing being very high. In reality, with Venus here, the person respects and agrees with his wife's views. This compliance brings him a certain degree of benefit or happiness. This idea is well explained in 'Garg Samhita', which says that such a person gains happiness under the patronage of their wife. It is clear from this that by agreeing with his wife, such a person enhances his own fortune. My own view is that if such a person disrespects his wife, it will in some way bring inauspicious results to his own destiny. These inauspicious effects can take many forms. Here, Venus is in the sign of Leo, and according to the natural zodiac, the fourth house is Cancer. Since both the Moon and Sun are involved, Venus is somewhat afflicted by both planets. The wife's husband is her support. If such a person disrespects his wife, it is logical that this action could create obstacles in his destiny. It is also observed that if the Moon is with Venus in this house, the person's wife and his mother may not have a good relationship. In other words, there could be disagreements between the mother-in-law and daughter-in-law. The text 'Kundali Kalpataru' mentions that Venus here gives the native great happiness from their mother. This idea seems to be very accurate. Another ancient astrologer, Golap, also expressed a similar view, stating that such a person is blessed with the happiness of their mother. The reason for this is likely that Venus is a planet of love, and since it is in the fourth house (the house of the Moon, which signifies the mother), there is no lack of love from the mother. Some astrologers believe that if such a person does not take full care of their mother or disrespects her in any way, their own peace of mind is disturbed, or circumstances arise that significantly reduce their happiness. According to the Best astrologer if Venus is in the fourth house, there is a close connection between the condition of the person's house roof and his wife's health. If the roof is broken, his wife's health will not be good. Similarly, if there is a well with a roof over it in the house, it is considered inauspicious. In this case, the person may be deprived of the happiness of a son or constantly worry about a son. The presence of Jupiter with Venus in the fourth house gives auspicious results, but if the person has relationships with other women, the good results will be negated. This particularly affects the wife's health in some way. The presence of the Sun with Venus in this house creates possibilities for the person to gain respect, but it is not particularly beneficial in other aspects of life. Only one of the planets can give good results. If the results for the spouse and children are very auspicious, it will negatively affect the person's career. Conversely, if their job or business is very auspicious, there will be inauspiciousness in matters related to the spouse and children. Lal Kitab also mentions that if the Moon is with Venus in the fourth house, it can sometimes lead to substance abuse. However, overall, this conjunction is not considered bad. The presence of Mars with Venus in this house is not a good combination. The reason for this is likely that in the natural zodiac, the fourth house is Cancer, where Mars is debilitated. The connection between a debilitated Mars and Venus gives bad results. This effect falls on Venus as well. In some cases, the person's wife may be prone to gynecological issues. Mars's influence also affects the fourth house, which is especially inauspicious for the mother's side of the family, and it is also said that with Mars here, the person's sister-in-law may not fare well. The presence of Mercury with Venus in the fourth house usually gives auspicious results. This conjunction helps the person's business to run well and brings significant progress in their work. However, one thing to keep in mind is that if the person's maternal uncle or aunt becomes a business partner, it will bring inauspicious results. To remove this inauspiciousness, a pot of milk should be established at home. The presence of both Venus and Saturn in this house is considered auspicious. Both planets give their own results. Saturn in some way makes its friendly planet Venus even more auspicious. However, according to the natural zodiac, the fourth house is Cancer. This makes the Moon somewhat weak. Saturn is a significator of intoxication, and since the Moon, which is the significator of the mind, is weak, there is a risk of the person developing a habit of intoxication. Here, intoxication refers to liquid substances like alcohol, because in the natural zodiac, Saturn is in the water sign of Cancer. The presence of Rahu with Venus in the fourth house is not considered good. Apart from other things, the fourth house is the house of domestic happiness and peace of mind. When the significator of happiness, Venus, is afflicted by Rahu, the person's happiness and peace are hindered for some reason. The presence of Ketu with Venus in the fourth house also has an inauspicious effect, which particularly impacts the mother's health and the maternal family. This is because Ketu eclipses the Moon, the lord of Cancer, which negatively affects the mother and her family.
Click on this link to improve your present and brighten your future. https:// For Align your Planetary
