आपका आकिंक भविष्यफल
आपका मूलांक 8 है।
अंक 8 ध्वंस व अलगाव का प्रतिनिधि है। यह अंक बुद्धि विकास, अनुसंधान व आविष्कार का मार्ग प्रशस्त करता है। इसका प्रतिनिधि ग्रह शनि के होने से इससे क्षति, हानि, मृत्यु दुःख क्षीणता दृष्टिगोचर होती है। यह अराजकता. विघटन, विभाजन, विखराव व क्रिया-प्रतिक्रिया का प्रतीक है। यह मनुष्य के शारीरिक मानसिक व आर्थिक दुर्बलता को प्रकट करता है। यह प्राकृक्तिक वस्तुओं के आध्यात्मिकीकरण की ओर झुकाव को दर्शाता है। इस अंक का स्वामित्य शनि ग्रह को मिला है।
आप व्यवहारिक, ईमानदार और चतुर होंगे। आप आत्मविश्वासी तथा दृढनिश्चयी होंगे। एक बार जो आप करने का निर्णय कर लेंगे, उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप परिश्रमी होंगे और अपने कार्य को बहुत महत्व देंगे। आपके लिए कर्म ही पूजा होंगी। आप चुनौतियों से नहीं घबरायेंगे और एक बार चुनौती को स्वीकार कर लेने के बाद आप असंभव को भी संभव कर दिखायेंगे। आपकी मानसिक शक्ति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप हर प्रकार के कार्यों को सफलतापूर्वक करने में सक्षम होंगे।
आप हर काम स्वयं करना चाहेंगे और किसी की सहायता लेने का प्रयास बहुत कम ही करेंगे। आपका लक्ष्य बढ़ा होगा। आप छोटी सफलता से संतुष्ट नहीं होंगे और हमेशा बढी उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तब तक प्रयास करते रहेंगे, जब तक आप उसे प्राप्त नहीं कर लेंगे। आपका निरन्तर प्रयास, धैर्य और दृढ़संकल्प आपको अपनी मंजिल प्राप्त कराने में मदद करेगा। आप अपने जीवन में शानदार उपलब्धि प्राप्त कर नाम और यश प्राप्त करेंगे। आपका व्यक्तित्व भिन्न प्रकार का होगा और आप अपनी उपस्थिति का मजबूती से अहसास करवायेंगे। आप अन्तर्मुखी, सुशील, समर्पित, गंभीर और सबका ध्यान रखने वाले होगे। आप अपने मित्रों का बचाव करेंगे और उन्हें हर प्रतिकूलता से बचायेंगे। आप अपने मित्रों के बचाव के लिए हर प्रकार की परेशानियों और हानियों का सामना करने को तैयार रहेंगे। आप अपने शत्रुओं के प्रति कठोर होंगे और उन्हें धूल चटाये बिना आराम से न स्वयं बैठेंगे और न ही उन्हें बैठने देंगे।
आप बाहर से शान्तिप्रिय, संतुलित और मजबूत होंगे। आपकी प्रवृति रहस्यमयी और क्रान्तिकारी होगी। आप गरीबों और दबे-कुचले लोगों की चुपचाप सेवा करेंगे और उनके कल्याण के लिए किसी प्रकार का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आप सांसारिक होंगे और जीवन में आर्थिक सुरक्षा आपकी प्रमुखता होगी। आप धन अर्जित करने के लिए कोई भी व्यवसाय या कार्य कर सकते हैं। आप अपना धन बिना स्वार्थ के दूसरों पर व्यय करेंगे। आप धन का संग्रह करेंगे। एक बार जीवन में पर्याप्त धन अर्जित कर लेने के बाद आप अपने मानसिक संकायों को विकसित करने का प्रयास करेंगे। आप धर्म, दर्शनशास्त्र, गूढ़ विज्ञानों, ध्यान आदि को सीखने का प्रयास करेंगे। यदि आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो जायेगा, तो आप ध्यान की चरम अवस्था को भी प्राप्त कर सकते हैं। आप कम आयु में ही बुद्धिमत्ता को प्राप्त करेंगे और आपमें लोगों को परखने की दक्षता होगी। आप एक उत्तम राजनीतिज्ञ, योद्धा या वैज्ञानिक बन सकते है।
मूलांक के अशुभ होने के लक्षण और उपाय:
आप अपने जीवन में हो रही घटनाओं के आधार पर इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि आपका मूलांक अशुभ प्रभाव दे रहा है या शुभ। यदि आपको अपने व्यवसाय में बार-बार घाटा होने लगे. आपके मकान का कोई हिस्सा गिर जाए, आपके घर अथवा कपड़ों में आग लग जाए, आप किसी लम्बी अवधि तक चलने वाली बीमारी से ग्रसित हो जाए, आपके कार्यों में बाधाएं आने लगे. आप किसी बड़ी दुर्घटना में फंस जाएं या आपको मृत्यु से भय लगने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका मूलांक अशुभ फल प्रदान कर रहा है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने मूलांक को और अनुपस्थिति अंको को संतुलित करने के लिए
Your Numerological Life Analyasis
Your Root Number (Psychic Number or Moolank) is 8.
Number 8 represents destruction and separation. This number paves the way for intellectual development, research, and invention. Since its ruling planet is Saturn, it reflects themes of loss, damage, death, sorrow, and decline. It symbolizes disorder, disintegration, division, fragmentation, and action–reaction. It reflects a person’s physical, mental, and financial weaknesses. It also indicates a tendency toward the spiritualization of natural or material things. This number is ruled by the planet Saturn.
You will be practical, honest, and clever. You will be self-confident and determined. Once you decide to do something, you will make every possible effort to complete it. You will be hardworking and place great importance on your work. For you, work itself will be a form of worship. You will not be afraid of challenges, and once you accept a challenge, you may accomplish what seems impossible. Your mental strength will be very strong, enabling you to perform all kinds of tasks successfully.
You will prefer to do everything yourself and rarely seek help from others. Your ambitions will be high. You will not be satisfied with small achievements and will always strive for greater accomplishments. You will continue working toward your goals until you achieve them. Your persistence, patience, and determination will help you reach your destination. You will achieve remarkable accomplishments in life and gain name, fame, and recognition. Your personality will be distinctive, and you will make your presence strongly felt. You will be introverted, gentle, devoted, serious, and caring toward everyone. You will defend your friends and protect them from adversity. You will be willing to face all kinds of troubles and losses to stand by your friends. You will be strict toward your enemies and will not rest until you have defeated them.
Outwardly, you will appear calm, balanced, and strong. Your nature will be mysterious and revolutionary. You will quietly serve the poor and oppressed and will not hesitate to make sacrifices for their welfare. You will be worldly, and financial security will be a major priority in your life. You may engage in any profession or business to earn wealth. You will spend your money on others selflessly and also accumulate wealth. Once you achieve sufficient financial success, you will strive to develop your mental and intellectual faculties. You may study religion, philosophy, occult sciences, meditation, and related subjects. With proper guidance, you may even attain advanced states of meditation. You will gain wisdom at a young age and possess strong insight into judging people. You may become an excellent politician, warrior, or scientist.
Signs of an Unfavorable Root Number and Remedies:
You can estimate whether your root number is giving favorable or unfavorable results based on events occurring in your life. If you begin experiencing repeated losses in business, part of your house collapses, a fire breaks out in your home or clothes, you suffer from a long-term illness, obstacles begin arising in your work, you become involved in a major accident, or you develop fear of death, then you should understand that your root number may be producing unfavorable effects for you.
Click on this link to improve your present and brighten your future. To balance your root number and missing numbers.
