आपका आकिंक भविष्यफल
आपका मूलांक 7 है
अंक 7 स्वयं में पूर्णता का द्योतक है। इन्द्रधनुषी सप्तरंगों की तरह यह जीवन के विभिन्न रूप व रगों का बोध कराता है। यह अंक सप्तयुग, सप्तद्वीप व सप्ताह के सात दिनों का प्रतीक है। इस अंक से व्यक्ति की स्थिरता, सहनशीलता, वृद्धावस्था, मृत्यु, अमरत्व की स्थिति का आभास होता है। यह सात वचनों अथवा प्रतिज्ञाओं का बोध कराता है। अंक सात समझौता, साझेदारी, अनुकूल, तालमेल व कटुता को जन्म देता है। इससे मनुष्य की पूर्णता, परिपक्वता, सिद्धान्त, विकास क्रम, संतुलन व विश्राम दृष्टिगोचर होता है। यह स्थान, दूरी व समय अन्तराल को दर्शाता है। नेपच्यून या केतु ग्रह को इसका प्रतिनिधित्व मिला है।
आप आन्तरिक रूप से बहुत संगठित और नियमित होंगे जिससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आप आदर्शवादी, सांसारिक और एक निपुण योजनाकार होगे। आप शन्तिप्रिय होंगे और हर प्रकार के वातावरण के अनुसार अपने को अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। आप आकर्षक और मनोहारी होंगे। आप सामाजिक सुशील, उदार और महान आत्मा होंगे। आप परोपकारी होगे और मुक्त हाथों से दान करेंगे। आप व्यक्तिगत स्वतंत्रता के समर्थक होंगे। आप सम्पूर्ण जगत के कल्याण के बारे में सोचेंगे और उसके लिए योजनायें बनायेंगे। आप एक उत्तम वक्ता होगे और आपने अपनी बात या तर्क के पक्ष में लोगों को मोड़ने की दक्षता होगी। आपके विरोधी भी आपकी बात का समर्थन करेंगे। आपको प्रकृति से प्रेम होगा। आप यात्रा पर जाने के शौकीन होंगे और उनसे ज्ञान तथा धन दोनों अर्जित करेंगे। आप विदेश की यात्रा करेंगे। अपने बुद्धिमतापूर्ण विचारों के द्वारा आप विदेश में अपने व्यापार में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। आप साहसी होंगे और खतरों से कभी नहीं डरेंगे।
आप अमीर या गरीब, मालिक या नौकर के बीच कोई भेदभाव नहीं करेंगे। आप सभी के साथ मित्रवत् व्यवहार करेंगे और सबकी सहायता करेंगे। आप सभी के प्रति उदार होंगे। आप बच्चों के साथ बच्चे, युवा के साथ युवा और बुद्धिमान के साथ बुद्धिमान बन जायेगे। आप जिसके साथ जुडेगे, उसके लिए लाभकारी और भाग्यशाली साबित होंगे। यदि किसी कारणवश आप उससे अलग होते है और आपका सम्बन्ध उससे टूटता है. तो उस व्यक्ति को हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपकी अभिव्यक्ति मौलिक होगी आप अपने विचारों को अपने तरीके से व्यक्त करेंगे और परम्पराओं का अनुसरण नहीं करेंगे। अपने दार्शनिक दृष्टिकोण से आप अपनी एक पहचान कायम करेंगे। आप रहस्मयी आधारों पर एक अपने धर्म की स्थापना करेंगे, जो आपके अपने विचारों और कल्पनाओं पर आधारित होगा। आप पुरातन मान्यताओं और सत्य की एक नवीन व्याख्या करेगे।
आपको गूढ़ विज्ञान में रूचि होगी और आप अपने चारों ओर एक रहस्यमयी वातावरण बनाकर रखेंगे। आप चीजों को आसानी से झूठे में नहीं फेकेंगे और उस बेकार चीज का सर्वोत्तम प्रयोग करने की कोशिश करेंगे। आप बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करेंगे। आप जीवन के वास्तविक वैज्ञानिक होंगे। आप कई विषयों पर विचार करेंगे और जो लोग आपके पास आयेगे, उन्हें उचित परामर्श देंगे। आप एक सफल लेखक, कवि या चित्रकार बन सकते हैं और अपने विचारों को किसी भी माध्यम से अभिव्यक्त कर सकते हैं। यदि आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ है, तो आप शीघ्र प्रगति करेंगे और सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। आपको जीवन के प्रथम अर्थभाग में संघर्ष करना पड़ सकता है, परन्तु आप बाद में हर प्रकार की उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। अपनी 34 वर्ष की आयु के आसपास आप जीवन में प्रगति और खुशियों प्राप्त करना आरम्भ कर देंगे। यदि आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो जायेगा, तो आप अपने जीवन में हर प्रकार की सफलता प्राप्त करेंगे।
मूलांक के अशुभ होने के लक्षण और उपाय :
आप अपने मूलांक द्वारा उत्पन्न किए गए अशुभ प्रभावों को अपने जीवन में हो रही बातों से भी जान सकते है। यदि आपको मानसिक तनाव अधिक महसूस होने लगे, आपके शरीर के जोड़ों में दंद रहने लगे. आपकी श्रवण शक्ति कम हो जाए, आपको मूत्र विकार हो जाए, आपके शरीर पर छिपकली गिर जाए या भ्रमण करने से किसी प्रकार की हानि हो तो आपको मान लेना चाहिए कि आपका अंक आपको अशुभ फल प्रदान कर रहा है।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने मूलांक को और अनुपस्थिति अंको को संतुलित करने के लिए
Your Numerological Life Analyasis
Your Root Number (Psychic Number or Moolank) is 7
Number 7 signifies completeness within itself. Like the seven colors of the rainbow, it reflects the various forms and shades of life. This number symbolizes the seven ages, seven continents, and the seven days of the week. It represents a person’s stability, endurance, old age, death, and immortality. It signifies seven vows or promises. Number 7 gives rise to compromise, partnership, compatibility, coordination, and at times bitterness. It reflects human completeness, maturity, principles, development, balance, and rest. It also represents place, distance, and intervals of time. Neptune or the planet Ketu is considered its ruling representative.
You will be internally well-organized and disciplined, which will help maintain excellent physical and mental health. You will be idealistic, practical, and a skilled planner. You will be peace-loving and capable of adapting yourself to every kind of environment. You will be attractive and charming. You will be social, gentle, generous, and noble-hearted. You will be charitable and donate generously. You will support personal freedom. You will think about the welfare of the entire world and create plans for it. You will be an excellent speaker and possess the ability to persuade people in favor of your views and arguments. Even your opponents may come to support your opinions. You will love nature. You will enjoy traveling and gain both knowledge and wealth through your journeys. You may travel abroad. Through your intelligent ideas, you may achieve success and profit in foreign trade or business. You will be courageous and never afraid of risks.
You will not discriminate between rich or poor, employer or employee. You will behave in a friendly manner with everyone and help all people. You will be generous toward everyone. You will become childlike with children, youthful with the young, and wise with the wise. Whoever becomes associated with you may find you beneficial and fortunate. If, for some reason, you separate from someone and the relationship ends, that person may experience loss. Your expression will be original; you will express your thoughts in your own way rather than blindly following traditions. Through your philosophical outlook, you will establish a unique identity. You may create your own spiritual or ideological path based on mystical foundations, personal ideas, and imagination. You will offer new interpretations of ancient beliefs and truths.
You will have an interest in occult sciences and maintain a mysterious aura around yourself. You will not easily discard things as useless and will try to find the best possible use for them. You may create artistic objects from materials considered worthless. You will be a true scientist of life. You will reflect deeply on many subjects and provide sound advice to those who come to you. You may become a successful writer, poet, or painter and express your ideas through any medium. If you are inclined toward spirituality, you may progress quickly and reach great heights of success. You may face struggles during the first half of your life, but later you will achieve success and accomplishments in many forms. Your married life is likely to be successful. Around the age of 34, you may begin to experience progress and happiness in life. With proper guidance, you may achieve success in every aspect of your life.
Signs of an Unfavorable Root Number and Remedies:
You can recognize the unfavorable effects created by your root number through events occurring in your life. If you begin to experience excessive mental stress, pain in your body joints, reduced hearing ability, urinary disorders, a lizard falling on your body, or suffer losses due to travel or wandering, then you should understand that your number may be producing unfavorable effects for you.
Click on this link to improve your present and brighten your future. To balance your root number and missing numbers.
