आपका आंकिक भविष्यफल
आपका मूलांक 4 है।
अंक 4 पर भौतिक जगत का प्रभाव सर्वाधिक रूप से दृष्टिगोचर होता है। यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित भौतिक नियम, तर्क, कारण, परिष्कृत स्वरूप को प्रकट करता है। यह अंक स्थायित्व एवं वास्तविकता का सूचक है। यह अनुभव व अनुभूति, ज्ञान व विवेक के रूप में पहचान स्थापित करता है। यह अंक वर्गाकार व घनाकार है तथा स्वास्तिक, विधि चक्र व संख्याओं का क्रम एवं योग है। इस अंक से मनुष्य को भौतिक सुख व संपत्ति की प्राप्ति होती है। यह अंक जीवन में उपलब्धि, प्रतिष्ठा, श्रेय, स्थान व हैसियत प्रदान करता है। यह आध्यात्मिकता व भौतिकता के अंतर की पहचान स्थापित करता है। इस अंक का स्वामित्व हर्षल या राहु ग्रह को मिला है।
आपके जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और आपको अचानक परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। राहु आपको साहसी, धैर्यवान और निडर बनाएगा, जिससे आप हर प्रकार की विषमता और परेशानी का सामना बिना घबराए हुए करने में सक्षम होंगे। आप हर विरोध का मुकाबला निडरता के साथ करेंगे। आप परोपकारी, विशाल हृदय वाले और व्यावहारिक व्यक्ति होंगे। आपके विचार बहुत महान और बुद्धिमत्तापूर्ण होंगे। आप समाज को बदलने और उसे नई दिशा देने के लिए सामाजिक, सांप्रदायिक, वातावरणीय, घरेलू हर प्रकार के सुधार लागू करना चाहेंगे। आप समाज के लिए मददगार होंगे और गैर-परंपरागत तथा स्वतंत्र सोच के कारण समाज के गरीब और पीड़ित लोगों के हित के लिए महान सुधारों को कार्यान्वित करने में सफल होंगे। इस कारण से आप राजनीतिक या आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं और वहाँ पर आप सुधारों को लागू कर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा सकते हैं।
आपको गलत चीजें पसंद नहीं होंगी। गलत चीजों का विरोध करने के लिए आप विद्रोह कर सकते हैं और नियमों को तोड़ सकते हैं। यदि आप ऐसा संवैधानिक प्राधिकरणों के खिलाफ करते हैं, तो आपको नाम और यश की प्राप्ति होगी। आप एक विश्वसनीय और धैर्यवान मित्र होंगे और अपने को हर प्रकार की परिस्थितियों के अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। आप अपने प्रियजनों को कभी रुष्ट नहीं करेंगे। हालाँकि, आपके मित्रों का दायरा बहुत बड़ा नहीं होगा, लेकिन आपके जो भी मित्र होंगे, उनसे आपकी मित्रता जीवन पर्यंत रहेगी।
आप चीजों को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करेंगे और जीवन को व्यवस्थित और संतुलित रखेंगे। आप बड़े उपक्रमों को करने में दक्ष होंगे। आपकी योजनाएँ व्यावहारिक होंगी और आप परिश्रमी, मजबूत मनोशक्ति वाले तथा कठिनाइयों एवं चुनौतियों से कभी न घबराने वाले होंगे। यदि आपको जीवन में अनुकूल अंक वाले लोगों का सहयोग प्राप्त हो जाएगा, तो आप दिन दूनी रात चौगुनी गति से प्रगति करेंगे। आप बहुत धन-संपत्ति अर्जित करेंगे और आपको यश की भी प्राप्ति होगी। आप कला के एक अति उत्तम समालोचक होंगे। आपको प्रदर्शनियों, संगीत सम्मेलनों और थिएटरों में जाना प्रिय होगा। आपको वहाँ पर प्रदर्शित कला कौशलों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करने में रुचि होगी। आप एक उत्तम वार्ताकार होंगे। आप एक स्वनिर्मित व्यक्ति होंगे। आप अपनी गुप्त बातों को किसी के भी सामने प्रकट नहीं करेंगे। सभी प्रकार के विरोधों और परेशानियों के बावजूद आपको जीवन में एक पहचान मिलेगी और आप महान उपलब्धियों को हासिल करेंगे। आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।
मूलांक के अशुभ होने के लक्षण और उपाय:
आपके जीवन में यदि अशुभ घटनाएँ अचानक से अधिक होने लगें, आपके सगे-संबंधियों का व्यवहार बदल जाए, आपके द्वारा उधार दिया हुआ धन वापस न मिले, आपको अपने कार्यों में सफलता न मिले, आपका नाम किसी घोटाले में लिया जाए, सरकारी कार्यों में बाधाएँ आएँ, पदावनति हो जाए, आपके घर में बिल्ली रोने लगे अथवा आपका भूरा कुत्ता मर जाए या घर से भाग जाए तो आपको मान लेना चाहिए कि आपका मूलांक आपको अशुभ फल प्रदान कर रहा है। आपको इन प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने मूलांक को और अनुपस्थिति अंको को संतुलित करने के लिए
