आपका आकिंक भविष्यफल
आपका मूलांक 2 है।
अंक 2 में इसके प्रयोगात्मक गुण की तरह व्यवहारात्मक गुण भी दोहरे स्वरूप में दिखाई देते हैं। इसमें अनुकूल व प्रतिकूल दोनों तत्व विद्यमान हैं। यह अंक विपरीतता का प्रतीक है। एक ओर यह पुल्लिंग स्वरूप है तो वहीं दूसरी ओर स्त्रीलिंग सूचक है। इसमें कभी क्रियाशीलता दृष्टिगोचर होती है तो कभी निष्क्रियता। इसका संबंध मन से है। यह मनोभावों, हर्ष, दुःख, प्रेम, सहानुभूति, संदेह, दुविधा आदि को दर्शाता है। यह चंद्रमा का प्रतीक है। जिस प्रकार चंद्रमा पूर्णिमा व अमावस्या को दो अलग-अलग स्वरूप में दिखाई पड़ता है, उसी प्रकार अंक 2 में भी सकारात्मक व नकारात्मक, सफलता या असफलता, जीत या हार आदि दोहरी मनःस्थिति के गुण विद्यमान हैं।
अंकशास्त्री भाग्यराज गुप्त जी बताते हैं कि आपका स्वामी चंद्रमा है, जिससे आप सुशील, कोमल और शांतिप्रिय होंगे। आपको झगड़े आदि से घृणा होगी। आप विवादों को सुलझाने में निपुण होंगे और उनका इस प्रकार समाधान करेंगे कि दोनों पक्ष संतुष्ट हो जाएँगे। आपको झूठे वादे करने वाले लोग बिल्कुल नापसंद होंगे। आपको अधिक तर्क-वितर्क और आलोचना आदि से भी नफरत होगी। आपका रुझान कला और सौंदर्य की तरफ होगा और आप कल्पनाशील होंगे। आप कल्पनाओं के संसार में अधिक विचरण करेंगे। आपकी कल्पनाशीलता आपको आविष्कारक बनाएगी। आप सहानी प्रकृति के होंगे। आप महिलाओं से संबंधित मामलों में भाग्यशाली होंगे। आप उन पर अपना प्रभाव डालने में कुशल होंगे और शीघ्र ही उनके विश्वासपात्र बनकर उनकी गुप्त बातों की जानकारी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप आकर्षक होंगे और लोगों को आकर्षित करने की कला से भली-भांति परिचित होंगे। आप प्रेम और सौंदर्य में निपुण होंगे।
आप बंधनमुक्त रहना पसंद करेंगे और आपको देश-विदेश का भ्रमण करना पसंद होगा। आप अपने चारों ओर के वातावरण के प्रभाव को प्रतिबिंबित करेंगे। आप दयालु हृदय, परोपकारी, सहिष्णु और निष्ठावान होंगे। आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सेवा एवं मदद करेंगे। आप एक सामाजिक व्यक्ति होंगे और मानवता के शुभचिंतक के रूप में अपना कार्य करेंगे। आप जियो और जीने दो की विचारधारा का अनुसरण करेंगे। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो आप सामाजिक संरचना में बदलाव लाने के लिए सुधारों को लागू करेंगे। यदि आप लेखक हैं, तो अपने लेखों द्वारा एक बेहतर और शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण करने के लिए आवश्यक परिवर्तनों को विकसित करेंगे। आप एक उत्तम कूटनीतिज्ञ होंगे और जिस समूह का प्रतिनिधित्व करेंगे, उसको अपनी अंतर्शक्ति के द्वारा जान पहुँचाएंगे। आप आसानी से हिम्मत नहीं हारेंगे और बिना हार माने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आप अपने निर्णयों या प्रतिबद्धताओं पर अडिग रहेंगे। अपने ध्येय को प्राप्त करने के लिए सभी विषमताओं का डटकर सामना करेंगे।
आप संकोची, अपने में ही खोए रहने वाले और झूठ न बोलने वाले होंगे। आप अपनी गलती आसानी से स्वीकार कर लेंगे और उसके लिए पश्चाताप भी करेंगे। आपकी इसी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठाकर आपको परेशान कर सकते हैं। आपको 5 भाग्यांक वाले व्यक्तियों के साथ किसी योजना पर काम करने से बचना चाहिए। यदि आप महिला हैं तो आप अधिक नाजुक और संवेदनशील होंगी। आपको सुगंध और इत्र पसंद होंगे। आप स्नान के लिए भी सुगंधित पदार्थ का प्रयोग कर सकती हैं। आपको सुगंधित, मसालेदार, मीठे व्यंजन का शौक होगा। आपको अपने जीवनसाथी और परिवार से बहुत लगाव होगा। आप बहुत रूमानी होंगी।
मूलांक के अशुभ होने के लक्षण
आपका मूलांक आपके लिए अनुकूल फल दे रहा है या नहीं, इसे आप अपने जीवन में हो रही परेशानियों से भी जान सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक जन आपका विरोध करें, आपकी विदेश यात्रा की योजनाओं में बाधाएँ आएँ, आपके घर में स्थित जल स्रोत सूख जाए, आपकी बाईं आँख में चोट लग जाए या दृष्टि में कमी आ जाए, आपको मानसिक परेशानियों के साथ-साथ सिर दर्द, हृदय रोग, स्नायु दुर्बलता, कब्ज, गैस, शारीरिक कमजोरी, मूत्र रोग, नाजुकता, दुर्घटना आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो निश्चय ही आपका अंक आपके लिए अशुभ प्रभाव उत्पन्न कर रहा है। इन अशुभ प्रभावों को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने मूलांक को और अनुपस्थिति अंको को संतुलित करने के लिए
Your Numerological Life Analyasis
Your Root Number (Psychic Number or Mulank) is 2.
Number 2 displays dual characteristics in its practical and behavioral qualities, much like its experimental nature. It contains both favorable and unfavorable elements. This number symbolizes duality. On one hand, it represents masculinity, while on the other, it signifies femininity. At times it reflects activity, and at other times inactivity. It is associated with the mind. It represents emotions, joy, sorrow, love, sympathy, doubt, indecision, and similar feelings. It is the symbol of the Moon. Just as the Moon appears in two different forms during the Full Moon and the New Moon, Number 2 also possesses dual mental traits such as positive and negative tendencies, success or failure, victory or defeat.
Numerologist Bhagyaraj Gupta Ji explains that your ruling planet is the Moon, which makes you gentle, soft-hearted, and peace-loving. You will dislike quarrels and conflicts. You will be skilled at resolving disputes in a way that satisfies both parties. You will strongly dislike people who make false promises. You will also hate excessive arguments, debates, and criticism. You will have an inclination toward art and beauty and possess a highly imaginative mind. You will spend much time in the world of imagination. Your imagination will make you inventive. You will have a sympathetic nature. You will be fortunate in matters related to women. You will be skilled at influencing them and quickly earning their trust, enabling you to learn their confidential matters. You will be attractive and well acquainted with the art of attracting others. You will be adept in matters of love and beauty.
You will prefer to live free from restrictions and will enjoy traveling both within your country and abroad. You will reflect the influence of the environment around you. You will be kind-hearted, charitable, tolerant, and loyal. You will help and serve others selflessly. You will be a social person and work as a well-wisher of humanity. You will follow the philosophy of “Live and Let Live.” If you are a politician, you will implement reforms to bring changes to the social structure. If you are a writer, you will develop ideas through your writings to create a better and more peaceful world. You will be an excellent diplomat and will strengthen the group you represent through your inner strength. You will not lose courage easily and will remain persistent in achieving your goals without giving up. You will stand firm in your decisions and commitments and face all adversities bravely to accomplish your objectives.
You will be shy, introverted, and truthful. You will easily admit your mistakes and feel remorse for them. However, people may misuse this weakness to trouble you. You should avoid working on plans or projects with people whose destiny number is 5. If you are a woman, you may be more delicate and sensitive. You may have a liking for fragrances and perfumes and may even use scented products while bathing. You may enjoy fragrant, spicy, and sweet foods. You will be deeply attached to your spouse and family. You will be highly romantic.
Signs of an Unfavorable Root Number:
You can determine whether your root number is giving favorable results by observing the problems occurring in your life. If your family members oppose you, your plans for foreign travel face obstacles, water sources in your home dry up, you suffer an injury to your left eye or experience reduced vision, or you face mental stress along with headaches, heart disease, nervous weakness, constipation, gas problems, physical weakness, urinary disorders, fragility, accidents, or similar difficulties, then it is likely that your number is producing unfavorable effects for you. To transform these negative influences into favorable ones, you should follow the remedies mentioned below.
