Hindi:
कुंभ लग्न के स्वभाव को समझाने के लिए सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष के आचार्यों ने कई प्रकार के प्रतीक दर्शाएं हैं। एक प्रतीक के अनुसार कुंभ राशि को एक पुरुष दिखाया गया है. जो अपने कंधों पर पानी से भरा हुआ घड़ा ले जा रहा है। यहां पर इशारा इस बात की ओर है कि वह प्यासों को पानी पिलाने वाला अर्थात् दूसरों की जरूरतों को पूरा करने वाला व्यक्ति होता है। कुंभ राशि की एक और आकृति के बारे में यह भी एक प्रतीक है कि कुंभ एक ऐसा बर्तन है जो अमृत से भरा हुआ है और इसके साथ ही यह ऐसे गर्भ का प्रतीक भी है जिसमें उत्पत्ति की क्षमता बहुत ज्यादा है। शायद भारत में शुभ अवसरों पर पानी का कुंभ इसीलिए स्थापित किया जाता है। ऐसा कुंभ शादियों तथा कई और धार्मिक यज्ञ आदि के समय पर भी प्रयोग में आता है। दूसरे शब्दों में, कुंभ राशि, शुभता की प्रतीक मानी गई है तथा गर्भ की उत्पत्ति की आकृति इसके आर्थिक, मानसिक विकास के बारे में भी इशारा करती है। हमारे एक महान् ज्योतिषी हिमाद्री ने कुंभ राशि के प्रतीक को दर्शाते हुए कहा है कि यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसका चेहरा समुद्री मानव का है और यह मानव एक कमल के फूल पर बैठा है और एक पानी से भरे हुए बर्तन को खाली कर रहा है। यदि हम इस प्रतीक को ध्यान से देखें तो यहां पर भी पानी से भरे हुए घड़े को खाली करवा, दूसरों की प्यास बुझाने तथा उत्पत्ति और विकास की ओर ही इशारा करता है। इन प्रतीकों तथा ज्योतिष आचार्यों के भिन्न-भिन्न मतों से हम कुंभ लग्न के व्यक्ति के बारे में विशेष रूप से कह सकते हैं कि कुंभ लग्न का व्यक्ति दूसरों की सहायता करने से कभी नहीं हिचकिचाता। वह अपने जीवन में मानसिक विकास बहुत सीमा तक करता है तथा अपने बचपन की पारिवारिक स्थितियों को तोड़कर बहुत आगे बढ़ता है। इसके कमल के फूल पर बैठे होने के प्रतीक से इस ओर भी इशारा है कि कुंभ लग्न के व्यक्ति जीवन में सुंदरता के पुजारी होते हैं। यह सुंदरता उनके अपने जीवन की शैली में हो या उनके दूसरे सुंदर लोगों के संबंध में हो। सभी मतों को देखते हुए यहां हमें इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कुंभ लग्न के व्यक्ति में पानी के प्रतीक को सभी आचार्यों ने दर्शाया है। इसलिए ऐसे व्यक्ति में सभी गुण होते हुए कुछ पानी का स्वभाव भी आ जाता है। यदि आप कुंभ लग्न के व्यक्ति को देखें तो आपको ऐसा अनुभव होगा कि जैसे कि वह अपने इरादों में अपने दोनों पांव बहुत मजबूती से जमीन पर गड़ाए हुए खड़ा है-यानी वह अपने इरादों का बहुत पक्का है और अपनी लगन या धुन से हटने वाला नहीं। लेकिन यदि आप और भी ध्यान से देखें तो आप समझ पाएंगे कि उसके दोनों पांव मजबूती से जमीन पर नहीं गड़े हुए बल्कि वह चलती हुई हवा में गड़े हुए हैं। मेरे कहने का मतलब यह है कि कुंभ लग्न का व्यक्ति अपने विचारों को कब बदल दे, हम उसके बारे में कह नहीं सकते और इसीलिए उसके बर्ताव या उसके जीवन के दृष्टिकोण को संपूर्ण रूप से समझना बहुत मुश्किल है। शायद इसका दूसरा कारण यह भी है कि यदि हम पानी के प्रतीक को ध्यान में रखें तो पानी में कब लहर उठ जाए या पानी कब शांत हो जाए या पानी का बहता हुआ दरिया अपना रुख किस तरफ मोड़ ले, इसके बारे में हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते। हां, इतना जरूर सच है कि बहता पानी अपने आगे आई मुश्किलों से रुक नहीं पाता और वह रेत, पत्थर, मिट्टी आदि की रुकावटों को दूर करता हुआ जिधर जाना चाहे उस ओर रास्ता बना लेता है। मैं एक महिला को बहुत सालों से बहुत नजदीकी से जानता हूं। उसके विवाहित जीवन में कुछ मुश्किलें थीं और एक दिन उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ हमेशा के लिए अपने पति का घर छोड़ दिया जबकि उसके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। वह महिला होस्टल में रहकर अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण करने लगी। सभी को हैरानी थी कि वह किस तरह जीवन का निर्वाह करेगी। उसके कुछ महीनों बाद मेरे सुनने में आया कि उसने अपनी एक सरकारी स्कूल में लगी हुई अध्यापिका की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है और एक आर्थिक विषय पर पत्रिका प्रकाशित करने का इरादा बना लिया है। मुझे और दूसरे जानने वालों के लिए यह बहुत अचंभे और चिंता की बात थी कि ऐसी स्थिति में इस तरह का एकदम इरादा बना लेना, जानबूझकर आग में कूद जाने जैसी बात है। लेकिन अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और लगन के कारण वह अपने इस क्षेत्र में बहुत सफलता प्राप्त कर सकी। लेकिन जो उसे जानने वाले थे, वह अपनी बुद्धि पर जरूर शंका करने लगे कि हम शायद ही यह क्षमता रखते हैं कि हम सबको ठीक से जान सकते हैं। इस तरह, कुंभ लग्न को एक महिला को ठीक से जानने में हमारी बुद्धि संपूर्ण रूप से बेकार हो गई। मेरे एक और नजदीकी व्यक्ति आर्टस स्कूल में पढे । उनको चित्रकला में काफी रुचि रही और वो बहुत मेहनत से इस काम में लगे भी रहे। उसके बाद किसी शैक्षिक संस्था में वह अध्यापक के तौर पर काम करने लगे, जहां उन्हें अच्छी तनख्वाह भी मिलती थी। फिर अचानक एक दिन उन्हें ज्योतिषी बनने का ख्याल आया और वह अपने चित्रकला के हुनर को एक तरफ रखकर ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में कूद पड़े और इसमें उन्होंने कुछ सीमा तक सफलता भी प्राप्त की। फिर कुछ सालों के बाद लावे जैसा उबलता हुआ उनका जोश चित्रकारी और ज्योतिष से उनके कुंभ लग्न होने की वजह से अपने ही कुंभ से कुछ पानी की बूंदें गिरने पर ठंडा पड़ गया और उन्होंने एक अच्छा कैमरा खरीदकर फोटोग्राफी के क्षेत्र में ही अपना जीवन व्यतीत करने की सोच बना ली। अब वह आगे क्या करेंगे इसके बाद में कोई मुझसे पूछे तो मैं अपने दोनों कान पकड़कर कहूंगा कि नहीं इस व्यक्ति के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। ऊपर दिए गए उदाहरणों के पीछे अर्थ यह है कि कुंभ लग्न के व्यक्ति के बारे में आप कोई पक्की धारणा नहीं बना सकते। आज वो जिस चीज को अपना जीवन समझता है, शायद आने वाले कल में वह उसे एक स्वप्न की तरह अनुभव करे और अपनी क्षमता को किसी और क्षेत्र में पूरी तरह लगा दे। इसलिए मेरे अपने विचार में कुंभ लग्न वालों के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने स्वभाव की इस अस्थिरता को यदि बदलने की कोशिश करें तो उनके जीवन में सफलता की सीमा बहुत हद तक बढ़ सकती है। लेकिन यदि आप ध्यान से देखें तो कुंभ लग्न के लोग ऐसा कर भी कैसे सकते हैं? क्योंकि कुंभ लग्न की कुंडली में छठे घर में कर्क राशि पड़ती है और कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है जो हमारे मन का कारक है। इसलिए छठे घर में चंद्रमा की कर्क राशि के मालिक चंद्रमा के कमजोर होने के कारण से उनमें अपने विचारों व दृष्टिकोण में एक ही लकीर पर चलने की आदत कोई पक्का रूप नहीं ले सकती और इसी कारण से उनके जीवन में कई प्रकार के परिवर्तन आते रहते हैं। किंतु जितनी देर के लिए भी वह किसी भी क्षेत्र में अपने ध्यान को केंद्रित करते हैं: उतने समय तक उनकी सफलता का दायरा काफी तेजी से प्रगति करता है। यह और बात है कि जब वो अपनी प्रगति की चरम सीमा पर पहुंचने वाले हों, तो उनके मन में कोई छोटी-सी हवा के झोंके पानी की लहर-सी पैदा कर दें और वह अपने उस लक्ष्य को छोडकर बिल्कुल किसी दूसरे ही लक्ष्य में लग जाएं। विश्व के लगभग सभी ज्योतिषियों का मत है कि कुंभ का युग अब आने वाला है और कुछ का मत है कि कुंभ युग आरंभ हो चुका है। 'कुंभ युग' के बारे में ज्योतिषियों का विचार है कि वह युग हमारे पिछले युगों के मुकाबले में बहुत प्रगतिशील दृष्टिकोण का होगा और उसमें कई प्रकार के नए अविष्कार होंगे जिनका हमारे भौतिक तत्त्वों से इतना संबंध नहीं होता। इस विचारधारा को कुंभ लग्न के व्यक्तियों के संदर्भ में समझने के लिए यह देखने में आता है कि कुंभ लग्न का व्यक्ति अपने जीवन में अपने दृष्टिकोण में सामाजिक स्थितियों तथा धारणाओं से आगे होता है। यानी आने वाले युग में जिन चीजों को स्वीकार किया जाएगा को अब वर्जित समझी जाती है। शायद कुंभ लग्न का व्यक्ति अपने समय से आगे जीता है इसलिए वह अपने बर्ताव में आज के सामाजिक युग की धारणाओं से बहुत आगे होता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति का दूसरों से भावनात्मक संबंधों व अपने कार्य-क्षेत्र में काम करने की वृत्ति और समाज के प्रति अपने रवैये में वह आज के लोगों से बहुत भिन्न होता है। शायद यही कारण है कि उसे समझना आम लोगों के बस की बात नहीं है। इसीलिए कुंभ लग्न के व्यक्तियों को सनकी स्वभाव का कहा जा सकता है। बहुत से हिप्पी किसी-न-किसी रूप से कुंभ लग्न से प्रभावित पाए जाते हैं। दूसरे शब्दों में, वो आज की सामाजिक कीमतों की बिल्कुल परवाह नहीं करते और वह अपने ही जरूरत से ज्यादा प्रगतिशील विचारों में जीने की कोशिश करते हैं। कोई उनके बारे में क्या राय रखता है, इसकी उन्हें चिंता नहीं होती। कुंभ युग के व्यक्ति में आने वाले युग की धारणा का रूप किसी और दृष्टिकोण से भी देखा जा सकता है। शायद अभी कुंभ युग आरंभ हुआ है। जिसके फलस्वरूप भविष्य में वायरलेस, टेलिफोन तथा बिना तारों के ही आवाज या आकृति को दूर तक पहुंचाने के माध्यमों का आविष्कार हो चुका है। कुंभ लग्न के व्यक्ति के अचेतन मन में इस तरह के आविष्कार जन्म से ही पाए जाते हैं। इसलिए उनमें अतीन्द्रिय क्षमता की वृत्ति भी काफी मात्रा में पाई जाती है। कुछ ज्योतिषियों ने कुंभ लग्न के व्यक्ति को सनकी कहकर पुकारा है, लेकिन कुछ और विद्वानों के अनुसार कुछ सीमा तक उनको पागल भी कहा जा सकता है। इसका कारण यह है कि हम उनके कर्म व उनके बर्ताव से जो आशा करते हैं वो आमतौर पर उसके विपरीत ही होती है। यही कारण है कि उनको समझना बहुत मुश्किल है। लेकिन यहां पर यह बात देखने में जरूर आती है कि ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में किसी-न-किसी रूप में मशहूरी प्राप्त जरूर करते हैं। ऐसी प्रसिद्धि का रूप कुछ भी हो सकता है। कुछ लोगों की नजर में वह बहुत धर्मात्मा या बुद्धिजीवी हो सकते हैं और कुछ लोगों के विचार में वह झूठ बोलने वाले तथा चालाकी से दूसरों से काम निकलवाने में माहिर हो सकते हैं। वास्तव में हो सकता है जब कुंभ लग्न में शनि-बुध या शुक्र हों। लेकिन यदि कुंभ लग्न में सूर्य, चंद्र हों तो उनमें एक विशेष प्रकार की चालाकी भी पाई जाती है और वह इस चालाकी को बहुत कोशिश से छपाने का प्रयत्न भी नहीं करते। कुंभ लग्न पर शुभ प्रभाव हो या अशुभ, यह जरूर देखा गया है कि इन व्यक्तियों में किसी-न-किसी रूप में बुद्धिजीवी होना या किसी प्रकार के शिल्प, लेखन-कार्य, चित्रकारी, संगीत आदि का शौक जरूर देखा जाता है और यदि ऐसे शौक को अपने जीवन में सृजनात्मक रूप में साकार करने का मौका न भी मिले तब भी उनके मन में चेतन रूप से इन चीजों के प्रति विशेष अनकर्षण जरूर रहता है। शायद इसका कारण यह है कि कुंभ राशि वायु तत्त्व की कारक है तथा कुंभ राशि का प्रतीक जल है। जल हमारे भावनात्मक जीवन से बहुत संबंध रखता है क्योंकि हमारी भावना में भी जल की तरह लहरें-सी उठती हैं और वायु का हमारी कल्पनाशीलता यानी विचारों का बहुत तेजी से ऊंचे आकाश में उड़ना आदि से संबंध रहता है। यही कारण है कि इसमें कल्पना-शक्ति तथा भावनात्मक क्षमता बहुत ज्यादा पाई जाती है। देखने में आया है कि कुंभ लग्न के व्यक्तियों का विवाहित जीवन संपूर्ण रूप से सुखमय नहीं होता। इसमें किसी-न-किसी रूप में कमी रहती है। यह कमी पति-पत्नी के विचारों के न मिलने के कारण हो सकती है या किसी और कारण से भी ऐसा हो सकता है। मेरे देखने में आया है कि एक बहुत ही बुद्धिजीवी और पैसे को दिलेरी से खर्च करने वाली औरत की शादी एक अमीर डॉक्टर से हुई, किंतु डॉक्टर इतना कंजूस था कि उनका विवाहित जीवन एक नर्क ही बना रहा। एक और दूसरी स्त्री को मैं जानता हूं, जिसमें सृजनात्मक रूप में संगीत और गायन में बहुत रुचि है, किंतु उनके पति केवल पैसा कमाने में कभी भी उसको इन चीजों में प्रोत्साहन नहीं देते। प्रशंसा करने की बजाय, पत्नी के इस शौक के कारण निंदा ही करते हैं। अगर हम ध्यान से देखें तो इसका कारण शायद यह है कि कुंभ लग्न वालों के सातवें घर में सिंह राशि पड़ती है। कुंभ लग्न का स्वामी शनि है और सातवें घर यानी शादी के घर का स्वामी सूर्य है। शनि और सूर्य में जन्मजात शत्रुता है। शायद यही कारण है कि पति-पत्नी में एक घनिष्ठ प्रेम तथा एक जैसा दृष्टिकोण होना या एक-दूसरे की सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन देना इसी कारण से संभव नहीं होता। कुछ हालतों में पति-पत्नी का शादी-शुदा जीवन समय से पहले ही तलाक आदि के कारण टूट भी सकता है और यदि न भी टूटे तो वह सुख की खुशबू से भरा हुआ जीवन नहीं कहा जा सकता। मेरे देखने में आया है कि कुंभ लग्न के व्यक्तियों को अपने पिता से पूर्ण सुख प्राप्त नहीं होता। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि पिता से संबंध अच्छे नहीं रहते, बल्कि कुछ हालतों में पिता की आयु कम होने के कारण वो अपने पिता के प्रेम का सुख पूरी तरह नहीं भोग पाते। कुंभ लग्न के व्यक्तियों का अपने भाइयों के साथ मुकदमे-बाजी या झगड़ा आदि तो कम होता है, किंतु उनके भाइयों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाते। मेरे अपने अनुभव के अनुसार यदि कुंभ लग्न का व्यक्ति बड़ा भाई हो तो वह अपने छोटे भाई के लिए बहुत कुछ करता है और अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता भी करता है; लेकिन छोटे भाई की ओर से उसको अपने इस शुभचिंतक होने का फल प्राप्त नहीं होता और किसी-न-किसी रूप में अंत में भाइयों के संबंधों में एक प्रकार की दरार आ जाने की संभावना होती है। वास्तव में, इसका कारण यह है कि कुंभ राशि के व्यक्तियों के लिए तीसरे स्थान में यानी जो भाइयों का कारक है उसमें मेष राशि पड़ती है, जो मंगल की राशि है। मंगल और शनि में कोई इतनी शत्रुता नहीं है, किंतु यदि हम कालपुरुष कुंडली के अनुसार देखें तो तीसरे घर में बुध की मिथुन राशि आती है-इसलिए बुध की राशि में, मंगल की राशि का पड़ना, तीसरे घर यानी भाइयों के घर पर कोई शुभ असर नहीं डालता। 'लाल किताब' तथा पराशरीय ज्योतिष के अनुसार और ज्योतिष की दूसरी पद्धतियों के अनुसार भी तीसरे घर का कारक मंगल है और यहां मिथुन राशि पड़ने से यहां इस घर के प्रभाव को खराब कर देता है क्योंकि मंगल और बुध आपस में बहुत शत्रुता रखने वाले ग्रह हैं जिससे दोनों का फल कुछ सीमा तक कमजोर हो जाता है। शायद यही कारण है कि कुंभ लग्न के व्यक्तियों को भाइयों से इतना सुख प्राप्त नहीं होता । आर्थिक तथा पैसे के क्षेत्र में कुंभ लग्न के व्यक्तियों को बहुत मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन यहां पर इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जैसे-जैसे कुंभ लग्न के व्यक्तियों की आयु बढ़ेगी वैसे-वैसे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता रहता है क्योंकि कुंभ लग्न के व्यक्तियों के दूसरे घर में बृहस्पति की मीन राशि आती है और बृहस्पति धन का कारक है। इसके अलावा कुंभ लग्न में खर्च के यानी बारहवें घर में शनि की अपनी ही राशि पड़ती है, इसलिए उनके धन का नाश नहीं होता। यानी उनका धन बहुत बड़ी मात्रा में बेकार के कामों में या मजबूरी के कामों में खर्च नहीं होता। इसलिए ऐसे व्यक्ति अपनी आयु के बढ़ने के साथ-साथ जब वृद्ध अवस्था में पहुंचते हैं तो वह आर्थिक पक्ष से अपने आपको बहुत सुरक्षित अनुभव करते हैं। कुंभ लग्न के व्यक्ति धन को बहुत कंजूसी के साथ जमा करने के आदी नहीं होते। जैसे-जैसे उनके पास धन आता है वो खुले दिल से उसी मात्रा में अपने शौक को पूरा करने के लिए या दूसरों की सहायता करने के लिए खर्च करने में भी कोई बनिए जैसा हिसाब-किताब नहीं रखते | मेरे देखने में आया है कि कुंभ लग्न के व्यक्तियों के जीवन में 40 साल की आयु में बहुत बड़ी तब्दीली आती है। इस आयु में आकर उनके जीवन की धारा कोई दूसरा ही रूप ले जाती है, जिससे उनका 40 साल के पहले के जीवन का कोई विशेष संबंध नहीं होता। लेकिन यदि हम ‘लाल किताब' के हिसाब से सोचें तो बहुत से ग्रंथकारों का मत है कि 40वें साल में उनके जीवन में विशेष परिवर्तन आता है। इसकी बजाय यह कहना ठीक होगा कि 36वें साल से लेकर 41 साल की आयु के बीच में उनके जीवन में इस प्रकार का परिवर्तन कभी भी आरंभ हो सकता है-क्योंकि 'लाल-किताब' के अनुसार शनि का हमारी आयु पर प्रभाव देने का समय 36 से 41 साल की आयु तक होता है। कुंभ लग्न का व्यक्ति मुश्किल स्थितियों से कभी नहीं डरता। शायद यही कारण है कि वह किसी भी प्रकार के अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देता, बेशक उसमें खतरे की या नुकसान की संभावना बहुत ज्यादा हो। इस किस्म के दृष्टिकोण के कारण कुंभ लग्न का व्यक्ति अपने आपको अपनी क्षमता से भी ज्यादा कामों में उलझाए रखता है।
कुंभ लग्न के सटीक उपाय के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/watch?v=OcE4pUbmmB8
English:
To explain the nature of Aquarius ascendant individuals, India Best astrological scholars have depicted several symbols: one shows a man carrying a pot filled with water on his shoulders, indicating someone who gives water to the thirsty, meaning a person who fulfills the needs of others; another symbol represents Aquarius as a vessel filled with nectar, also symbolizing a womb with great capacity for creation, perhaps why a pot of water is placed on auspicious occasions in India, used in weddings and other religious yajnas, thus Aquarius is considered a symbol of auspiciousness, and the depiction of creation in the womb also hints at its economic and mental development; our great astrologer Himadri depicted the symbol of Aquarius as a sea human sitting on a lotus flower and emptying a pot of water, which also points towards quenching others' thirst and towards creation and development; based on these symbols and the different opinions of astrological scholars, we can specifically say about the Aquarius ascendant individual that they never hesitate to help others, they achieve great mental development in their life, and they progress far beyond their childhood family circumstances; the symbol of sitting on a lotus flower also indicates that Aquarius ascendant individuals are worshippers of beauty, whether it is in their own lifestyle or in relation to other beautiful people; considering all opinions, we should also note that all scholars have depicted the symbol of water in the Aquarius ascendant individual, thus despite having all other qualities, some nature of water also comes in such a person; if you look at an Aquarius ascendant individual, you will feel as if they are standing with both feet firmly rooted in the ground in their intentions, meaning they are very firm in their resolutions and will not deviate from their determination or obsession, but if you look more carefully, you will understand that their feet are not firmly rooted in the ground but are rooted in moving air; my point is that we cannot predict when an Aquarius ascendant individual will change their ideas, and hence it is very difficult to completely understand their behavior or their outlook on life; perhaps another reason for this is that if we consider the symbol of water, we cannot say for sure when a wave will rise in the water, or when the water will become calm, or in which direction a flowing river will turn its course; yes, it is certainly true that flowing water does not stop due to difficulties in its path, and removing obstacles like sand, stones, and mud, it creates a path in the direction it wants to go; I have known a woman very closely for many years, she had some difficulties in her married life, and one day she left her husband's house forever with her two daughters, even though she had no place to live, she started raising her two daughters by living in a hostel; everyone was surprised how she would manage her life, and a few months later, I heard that she had resigned from her government school teacher's job and had decided to publish a magazine on an economic subject; for me and other acquaintances, it was a matter of great astonishment and concern that making such a sudden decision in such a situation is like knowingly jumping into fire, but due to her sharp intellect and determination, she achieved great success in this field; but those who knew her certainly started doubting their own intelligence, thinking that perhaps we are not capable of knowing everyone correctly; thus, our intelligence became completely useless in truly knowing an Aquarius ascendant woman; another close acquaintance of mine studied at an arts school, he had a lot of interest in painting and worked very hard at it, after that he started working as a teacher in an educational institution where he got a good salary; then suddenly one day the idea of becoming an astrologer came to him, and putting aside his painting skills, he jumped into the field of astrology and achieved success to some extent in it; then after a few years, his passion, boiling like lava, for painting and astrology cooled down due to his Aquarius ascendant nature, with a few drops of water falling from his own pot, and he decided to spend his life in the field of photography by buying a good camera; now if someone asks me what he will do next, I will cover my ears and say that I cannot say anything about this person; the meaning behind the examples given above is that you cannot form a firm opinion about an Aquarius ascendant individual; what they consider their life today, perhaps in the coming tomorrow they will experience it like a dream and completely invest their energy in another field; therefore, in my opinion, it is essential for Aquarius ascendant individuals to try to change this instability of their nature, which can greatly increase the limits of success in their life; but if you look carefully, how can Aquarius ascendant people even do that? Because in the horoscope of Aquarius ascendant, Cancer sign falls in the sixth house, and the lord of Cancer sign is the Moon, which is the karaka of our mind; therefore, due to the weakness of the Moon, the lord of Cancer sign in the sixth house, the habit of walking on the same path in their thoughts and views cannot take a firm form, and for this reason, various kinds of changes keep coming in their life; however, for as long as they focus their attention on any field, their scope of success progresses quite rapidly; it is another matter that when they are about to reach the peak of their progress, a small gust of wind in their mind may create a ripple like water, and leaving that goal, they may completely engage in some other goal; almost all astrologers in the world believe that the Age of Aquarius is now coming, and some believe that the Age of Aquarius has begun; regarding the 'Age of Aquarius', astrologers believe that it will be an era of a very progressive outlook compared to our previous eras, and there will be many kinds of new inventions which are not so related to our physical elements; understanding this ideology in the context of Aquarius ascendant individuals, it is observed that the Aquarius ascendant individual is ahead of social situations and beliefs in their outlook in life; meaning, things that will be accepted in the coming age are considered forbidden now; perhaps the Aquarius ascendant individual lives ahead of their time, which is why they are much ahead of today's social era's beliefs in their behavior; therefore, such a person is very different from ordinary people in their emotional relationships with others and in their attitude towards their work and society, which is perhaps why it is not possible for ordinary people to understand them; hence, Aquarius ascendant individuals can be called eccentric in nature; many hippies are found to be influenced by Aquarius ascendant in some form or the other; in other words, they completely disregard today's social values, and they try to live in their excessively progressive ideas; they do not care what others think of them; the form of the idea of the coming age in the Aquarius ascendant individual can also be seen from another perspective; perhaps the Age of Aquarius has just begun, as a result of which inventions like wireless, telephone, and means of transmitting voice or images over long distances without wires have been made in the future; such inventions are found in the unconscious mind of the Aquarius ascendant individual from birth; therefore, the tendency towards extra-sensory abilities is also found in considerable measure in them; some astrologers have called the Aquarius ascendant individual eccentric, but according to some other scholars, they can be called mad to some extent; the reason for this is that the expectations we have from their actions and behavior are usually contrary to them, which is why it is very difficult to understand them; but here it is certainly observed that such individuals achieve fame in some form or the other in their life; the form of such fame can be anything; in the eyes of some people, they may be very religious or intellectual, and in the opinion of some people, they may be skilled in lying and cleverly getting work done from others; in reality, this may be the case when Saturn-Mercury or Venus are in Aquarius ascendant, but if the Sun or Moon are in Aquarius ascendant, a special kind of cunning is also found in them, and they do not even try very hard to hide this cunning; whether the influence on Aquarius ascendant is auspicious or inauspicious, it has been observed that these individuals definitely have some form of intellectualism or an interest in some kind of craft, writing, painting, music, etc., and even if they do not get a chance to realize such hobbies in a creative form in their life, a special conscious attraction towards these things definitely remains in their mind; perhaps the reason for this is that Aquarius sign is the karaka of Air element and the symbol of Aquarius sign is water; water is very much related to our emotional life because waves also rise in our emotions like water, and air is related to our imagination, meaning the rapid flying of ideas in the high sky, etc., which is why great imagination and emotional capacity are found in it; it has been observed that the married life of Aquarius ascendant individuals is not completely happy, there is some deficiency in it in some form or the other; this deficiency may be due to differences in the views of the husband and wife or it may be due to some other reason; I have seen that a very intellectual and generously spending woman was married to a rich doctor, but the doctor was so stingy that their married life remained a hell; I know another woman who has a lot of interest in music and singing in a creative form, but her husband, who is only interested in earning money, never encourages her in these things; instead of praising, he criticizes her for this hobby; if we look carefully, the reason for this is perhaps that Leo sign falls in the seventh house of Aquarius ascendant individuals; the lord of Aquarius ascendant is Saturn, and the lord of the seventh house, i.e., the house of marriage, is the Sun; Saturn and the Sun have innate enmity; perhaps this is why a close love and similar outlook between husband and wife or encouraging each other's creative ability is not possible for this reason; in some situations, the married life of husband and wife may even break up due to divorce etc. before time, and even if it does not break up, it cannot be called a life filled with the fragrance of happiness; I have seen that Aquarius ascendant individuals do not get complete happiness from their father; my point is not that the relationship with the father is not good, but in some situations, due to the short lifespan of the father, they do not fully enjoy the happiness of their father's love; Aquarius ascendant individuals have fewer lawsuits or disputes etc. with their siblings, but their relationships with their siblings do not remain good; in my experience, if the Aquarius ascendant individual is the elder brother, he does a lot for his younger brother and helps him according to his capacity, but he does not get the fruit of being his well-wisher from the younger brother's side, and in some form or the other, in the end, there is a possibility of a kind of rift in the relationships between siblings; in reality, the reason for this is that for Aquarius individuals, Aries sign falls in the third house, which is the karaka of siblings, and is the sign of Mars; there is no great enmity between Mars and Saturn, but if we look according to the Kalapurusha Kundali, Gemini sign of Mercury comes in the third house; therefore, in the sign of Mercury, the falling of the sign of Mars does not have a good effect on the third house, i.e., the house of siblings, because Mars and Mercury are planets with great mutual enmity, due to which the result of both is weakened to some extent; perhaps this is why Aquarius ascendant individuals do not get so much happiness from siblings; in the economic and financial sector, Aquarius ascendant individuals do not have to face many difficulties; but here it is important to note that as the age of Aquarius ascendant individuals increases, their financial situation keeps improving because Pisces sign of Jupiter comes in the second house of Aquarius ascendant individuals, and Jupiter is the karaka of wealth; besides this, Saturn's own sign falls in the house of expenditure, i.e., the twelfth house in Aquarius ascendant, so their wealth is not destroyed; meaning, their wealth is not spent in large quantities on useless or compulsory tasks; therefore, such individuals, as their age increases and they reach old age, feel very secure financially; Aquarius ascendant individuals are not in the habit of accumulating wealth very stingily; as they get wealth, they do not keep accounts like a businessman in spending generously to fulfill their hobbies or to help others; I have observed that a very big change comes in the life of Aquarius ascendant individuals at the age of 40; at this age, the course of their life takes a different form, which has no special connection with their life before age 40; but if we think according to 'Lal Kitab', many writers believe that a special change comes in their life in the 40th year; instead, it would be correct to say that this kind of change can start anytime between the age of 36 and 41 in their life, because according to 'Lal Kitab', the time for Saturn to give its effect on our age is from 36 to 41 years; the Aquarius ascendant individual is never afraid of difficult situations; perhaps this is why they do not let any kind of opportunity slip from their hands, even if there is a high possibility of danger or loss; due to this kind of outlook, the Aquarius ascendant individual keeps themselves entangled in more tasks than their capacity.
