• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
14 जुलाई: संकष्टी चतुर्थी | 21 जुलाई: कामिका एकादशी | 22 जुलाई: प्रदोष व्रत (कृष्ण) | 23 जुलाई: श्रावण शिवरात्रि | 27 जुलाई: हरियाली तीज | 29 जुलाई: नाग पंचमी

Our Services

Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
 
 
 
 
11 just dial reviews

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-07-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

जुलाई 2025 राशिफल | July Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,4,11,12,14,15,19,23,29,31समाज में आपका नाम बढ़ेगा। भोग-विलास में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। महीने का मध्य भाग कई महत्त्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नयी नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं। जुलाई 18 को बुध का वक्री होना व्यापार में सुखद परिणाम देगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके सभी कार्य उत्तम गति से चलते रहेंगे। विवाहित जोड़े परिवार बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। करियर में स्थिरता रहेगी। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,16,17,20,25,26दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने की प्रवृत्ति आपकी छवि पर बुरा असर डाल सकती है। कान और गले में कुछ समस्या हो सकती है। किसी को भी बिना माँगा ज्ञान न दें। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में शनि और बुध की वक्री स्थिति आपके जीवन में बदलाव लेकर आयेगी। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि आप व्यापारी हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखें। पिताजी के विचारों से असहमति हो तो भी उस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। परिवार में आपकी छवि अड़ियल व्यक्ति की बन सकती है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,14,15,17,20,21,25,26

आप धन की बचत को लेकर काफी सजग रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखने के लिये महीना उत्तम है। इस महीने आप रिश्तेदारों के प्रति भी काफी नम्र और आभारी रहेंगे। जुलाई 16 के बाद आपके सभी रुके काम गति में आ जायेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। तलाकशुदा लोगों को दूसरे विवाह के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने परिजनों को ध्यान में रखते हुये आपको निर्णय लेने चाहिये।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,9,10,16,18,19,22,23,27,28

महीने के प्रथम सप्ताह में मन में उलझनों का प्रभाव बढ़ेगा। पुराने बिलों का भुगतान भी इस माह आपको करना पड़ सकता है। बाजार जायें तो सामान खरीदते वक्त बजट और गुणवत्ता दोनों का ध्यान रखें। लीवर में सूजन की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये समय कड़ी मेहनत का है। घर में मेहमान आ सकते हैं। वक्री शनि के कारण भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। यदि आपको कोई चीज गलत लगती है तो उस पर विचार अवश्य करें।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,10,16,17,19,22,23,27,28

यदि कोई सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो इस महीने अनुकूल डील मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी से पूछकर निर्णय लेने से आपकी आधी समस्यायें हल हो जायेगी। नवविवाहित जोड़े घूमने के लिये जा सकते हैं। आप जैसा चाहेंगे परिस्थितियाँ उस तरफ मुड़ती हुयी प्रतीत होगी। अध्यात्मिक चिन्तन आपको जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगा। नये उद्योग खोलना चाह रहे हैं तो यह माह शुभ रहेगा। आपको निर्णय लेने में कोई असुविधा नहीं होगी। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सबके लिये उदाहरण बनकर उभरेगा। वकालत से जुड़े प्रोफेशनल्स को उत्तम सफलता मिल सकती है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,20,21,25,30,31

यदि आपको कोई विचार पसन्द नहीं है तो उस पर बहस करने के बजाय उससे दूरी बना लें। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। जुलाई 16 के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन आपको पारिवारिक परेशानियाँ बढ़ा सकता है। रिश्तों को निभाने के लिये आपको कई बार झुकना भी पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की गलतियों के बावजूद आप उन्हे टोक नहीं पायेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। यदि आपने पुराने बिल को नहीं चुकाया है तो आपको अर्थदण्ड का भी सामना करना पड़ेगा।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,10,12,19,21,26,29,30

आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा के लिये जाने जायेंगे। परामर्शदाता सेवाओं और डेटा एनालिसिस जैसे कार्यों से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह काफी शुभ है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से उत्तम धन लाभ हो सकता है। इस महीने आप काफी आराम के मूड में रहेंगे। योजना बनाने के लिये यह माह सर्वोत्तम है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,14,15,22,23,28,31

कारोबार में बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा कर लें। बैंकिंग आदि से जुड़े अवरोधों के कारण कुछ काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान रखना चाहिये। आपको छोटी-छोटी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिये। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। घर से बाहर भोजन करने से बचें। कमर और पीठ के नीचे दर्द हो सकता है। जीवनसाथी से ऊँची आवाज में बात न करें। पुराना रोग दोबारा उभरने की सम्भावना है। जुलाई 11 से जुलाई 17 के बीच आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें।



सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,12,15,20,21,23,28,31

इस माह आप कड़ी मेहनत करेंगे। माह की शुरुआत में शादी-विवाह जैसे आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पूरे महीने आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य और व्यावसायिक जीवन में उत्तम तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। बड़ों की सलाह पर विचार अवश्य करें। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर यात्रा भी हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार में नयी ऊँचाइयों को छू सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,7,16,17,19,25,26,29

इस माह आपको कार्यक्षेत्र में नये शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। वक्री शनि के कारण जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। आपकी सोच का दायरा काफी उन्नत रहेगा। अप्रिय समाचार मिलने की सम्भावना है। मनोबल गिरने के कारण आपकी योजना प्रभावित हो सकती हैं। किसी प्रकार की चिन्ता न करें। पेट से सम्बन्धित बीमारी उभर सकती है। चिकित्सीय परामर्श लेने में देरी न करें। महीने के उत्तरार्ध में आपको अधिकारियों से सावधान रहना चाहिये।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,14,15,17,22,23,26,29

यह महीना करियर में चुनाव के विचित्र अवसर दे सकता है। महीने की शुरुआत हर दृष्टिकोण से लाभकारी रहने वाली है। प्रेम विवाह के लिये यह माह विशेष रूप से अनुकूल है। आप पिछला उधार भी इस महीने चुका देंगे। जिसके कारण से आपकी साख दोबारा काफी अच्छी होगी। आय बढ़ने से आपके रहन-सहन में भी वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे थे वे जॉब के साथ कारोबार की भी योजना बना सकते हैं। इस महीने आप पर्यटन का भी आनन्द लेंगे। यात्रा को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। चौथे सप्ताह में आपको कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,9,10,18,19,21,27,28

महीने की शुरुआत में धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपने काम और निजी जीवन में सन्तुलन बनाये रखना आपके लिये चुनौती सिद्ध होगा। स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। लगातार भागदौड़ के कारण स्वयं को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। जुलाई 16 को सूर्य का गोचर परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अवरोध के संकेत कर रहा है। लोग आपको किसी प्रियजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के तीसरे और अन्तिम सप्ताह में आपको धैर्यपूर्वक रहना चाहिये।


तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,9,10,16,18,19,25,26,28

अपना मनोबल उच्च बनाये रखें। आपके व्यक्तित्व में गम्भीरता रहेगी। आपके काम की गति में विस्तार होगा। घरवाले आपकी सारी बातों पर एकमत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकार्यों और सरकार के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग हैं। प्रणय सम्बन्धों को मनोरम बनाने के लिये प्रेमीजन को उपहार दे सकते हैं। नयी कम्पनी से इन्टरव्यू कॉल आ सकती है। माता-पिता की आज्ञा के बाद ही नया काम शुरू करें। बैंकिंग और फाइनेन्स सम्बन्धी गतिविधियों से लाभ प्राप्त होगा। महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,7,11,12,14,20,21,29

इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। घर पर ही योगाभ्यास और व्यायाम के लिये समय निकालना उचित होगा। आपने जिससे भी ज्यादा उम्मीदें लगायी होंगी वो उस पर खरा नहीं उतरेगा। इसीलिये किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर हो जाना आपको परेशान कर सकता है। शुगर उत्पादों का कम से कम सेवन करें। आपको सहकर्मियों पर नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। ईर्ष्यालु लोग आपको लेकर नकारात्मक बातें प्रचारित कर सकते हैं।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,11,12,18,20,21,27,30

इस महीने आपके घर में रखरखाव आदि व्यवस्थाओं में काफी ध्यान दिया जायेगा। महिलायें शॉपिंग में अधिक धन खर्च कर सकती हैं। मांगलिक उत्सवों की योजना बनाने के लिये यह माह श्रेष्ठ है। परिवार के सदस्यों के प्रति भावनात्मक रूप से काफी जुड़े हुये रहेंगे। भूमि-सम्पत्ति खरीदने के लिये यह माह अत्यन्त भाग्यशाली हो सकता है। कमीशन से जुड़े व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ होने वाला है। माता-पिता तीर्थ यात्रा को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं। समाज के उच्च तबके वाले लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,9,10,14,15,22,23,31

वैवाहिक जीवन में अहङ्कार की भावना को प्रवेश न करने दें। जीवनसाथी आपकी बातों का बुरा भी मान सकता है। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाये रखें। धन के मामलों में सावधानी रखनी आवश्यक है। महीने का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। खर्चों की अधिकता के कारण बहुत आवश्यक मामले भी अटक सकते हैं। प्रिय मित्र कुछ दिनों के लिये आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,9,10,14,15,22,23,29,31

आर्थिक लेन-देन के लिये माह अत्यन्त शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये माह शुभ रहने वाला है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। लगातार मेहनत और प्रयासों का सफल परिणाम आपको प्राप्त होगा। महीने के मध्य में रुके हुये काम बन सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,16,17,19,25,26

महीने के शुरुआती सप्ताह में स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने से बचें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपनी बातों को न थोपें। कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर तीखी बहसबाजी हो सकती है।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,6,7,11,12,16,17,23,24,26,31

माह का पूर्वार्ध आपके लिये अति उत्तम रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों में आपको मनोवान्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिये माह शुभ है। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। धन-सम्पत्ति के मामलों के लिये यह माह शुभ रहने वाला है। परिवार की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। घर के लोगों का विशेष ध्यान आपको रखना चाहिये। माह का दूसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,9,10,14,15,19,27,28

यदि आप अचानक से प्रतिक्रिया देते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर आपका धन खर्च होगा। परिवार के मामलों में दूसरे लोग हस्तक्षेप कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकता है। किसी जरूरी काम के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। शीघ्रता में कोई निर्णय न लें। जुलाई 17 के बाद आप नये फ्लैट और मकान में धन निवेश कर सकते हैं।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,10,14,15,19,26,28

इस माह आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। टेक्सटाइल और होटल कारोबारियों के लिये माह शुभ फलदायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मनचाही जॉब मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सुस्ती दूर होगी। नये व्यापारिक सम्बन्ध और कारोबारी अनुबन्ध जन्म ले सकते हैं। नवयुवकों को नयी नौकरी मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की पूरी सम्भावना है। छोटे बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,16,21,23,29,30

गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें। अचानक से जोड़ों में दर्द और तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को धन उधार देना पड़ सकता है। गैस और कब्जियत की परेशानी हो सकती है। इसीलिये भारी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। व्यायाम और धार्मिक कार्यों के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें। घर-परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण मन उदास हो सकता है। माह का प्रथम और तृतीय सप्ताह कुछ कमजोर हो सकता है।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,16,17,20,21,27,30

नया व्यापार आरम्भ करने के लिये सरलता से आपको लोन मिल सकता है। मन को शान्त रखने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इन्जीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,14,15,18,23,25,31

बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर लेंगे। एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें। आपकी राशि पर गोचरस्थ शनि वक्री होने से तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। समाज सेवी संस्थाओं में आप आर्थिक दान कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-07-13

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 13 जुलाई - शनिवार, 19 जुलाई, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। थोड़े मेहनत से आपके काम बन जायेंगे। प्रेमी जन के साथ एकान्त का आनन्द ले सकते हैं। बिना झिझके अपना काम करें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पार्टनर्स से आपको अत्यधिक सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। रविवार से मंगलवार तक का समय बहुत शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: आज आपको अनावश्यक भागदौड़ से बचना चाहिये। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध खराब न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। पुराने कोर्ट-केस को लेकर परेशानी हो सकती है। दिनभर के कार्यों के कारण आपको थकावट रहेगी। लीवर में थोड़ी सूजन का अनुभव हो सकता है। यदि नया घर लेना चाह रहे हैं तो उसमें बाधायें उत्पन्न होंगी। बुधवार और गुरूवार को घर में कुछ परेशानी हो सकती है।

समाधान: प्रतिदिन शिवजी के मन्दिर में घी का दीपक लगायें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहेगा। नया उद्यम आरम्भ कर सकते हैं। सोमवार को कारोबार में बहुत अच्छा धन लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जो लोग आपके विरुद्ध थे वह आपके पक्ष में आ सकते हैं। धन के मामले में यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रेमी जन को आप प्रपोज कर सकते हैं। सोमवार और गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: रविवार को आपका मूड कुछ खराब हो सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की सेहत खराब हो सकती है। दिखावे के चक्कर में आप अत्यधिक खर्च कर सकते हैं। अधिक सोच-विचार करने के कारण काम रुक सकते हैं। शुक्रवार को आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। अपने विचारों को नकारात्मक न होने दें। कार्यक्षेत्र का तनाव आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। अपने सहकर्मियों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। शनिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

समाधान: शिवजी का दुग्धाभिषेक करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। भूमि और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचि बढ़ने वाली है। इस सप्ताह परिवार के लोगों को जिम्मेदारियाँ सौंपेंगे। लोग आपके आइडियाज और अनुभवों का लाभ उठायेंगे। अपनी कमियों से सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रोमांचक यात्रा के लिये जाने का विचार बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेगी। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

अशुभ राशिफल: सोमवार को आपका मन बुरी तरह व्यथित हो सकता है। आज आपको आराम अवश्य करना चाहिये। मंगलवार को कारोबारी सम्बन्धों को लेकर समस्या होने की सम्भावना है। यात्रा के दौरान सहयात्रियों से अधिक बातें न करें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चे बढ़ने की सम्भावना बन रही है। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें। व्यवसाय में उधारी न करें। खानपान में संयम रखना बेहद जरूरी है। वरना आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है।

समाधान: गाय को गुड़ से बनी रोटी खिलाना लाभकारी होगा।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत करियर के दृष्टिकोण से शुभ है। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। तय समय पर लक्ष्यों को पूर्ण कर लेने से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। कीमती वस्तुओं का व्यापार कर रहे लोगों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कुछ बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। सप्ताहान्त में व्यापार विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह वक्री शनि के प्रभाव के कारण जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। सोमवार को अनावश्यक बातों को लेकर वाद-विवाद उभरने की आशंका है। लेकिन धीरे-धीरे मामला सुलझ भी जायेगा। मौसम में परिवर्तन के कारण त्वचा के रोग परेशान कर सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। विदेश यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार और बुधवार शुभ दिन नहीं है।

समाधान: प्रतिदिन रुद्राष्टक का जप करते हुये शिवजी का अभिषेक करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपकी मेहनत सार्थक होगी। मैन्यूफैक्चरिंग से सम्बन्धी कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। भाग्य इस सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ सकती है। रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। आप मित्रों और परिवार को अत्यधिक महत्व देने वाले हैं। कोर्ट-सम्बन्धी मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। रविवार और मंगलवार अत्यन्त शुभ हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी को उधार धन न दें वरना आप मुश्किल में फँस सकते हैं। शुभचिन्तकों की बातें आपको बुरी लग सकती है। अहंकार के कारण कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को दवाओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आय के साथ आपके खर्चे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। व्यवसायियों को अपने बहीखातों को लेकर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताहान्त में आपको कार्यक्षेत्र व घर में विरोध झेलना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी न आने दें।

समाधान: शनिवार को मछलियों को आटे की गोली खिलायें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अत्यन्त निष्ठावान रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में स्थिरता आयेगी। सन्तान की उन्नति से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत अनुशासित रहने वाली है। सभी काम आसानी से हो जायेंगे। इस सप्ताह आप किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की सम्भावना है। मंगलवार से गुरुवार तक का समय अत्यन्त शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपको टीम भावना में कमी महसूस होगी। प्रेम सम्बन्धों में अपने विवेक का उपयोग करें। नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। कभी आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। धैर्यवान होकर पढ़ाई करें तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विवादित मुद्दों पर हाथ डालने से बचें। शुक्रवार को कमीशन सम्बन्धी कार्यों में समस्या हो सकती है।

समाधान: सुबह-शाम 'नमः शिवाय' मन्त्र की एक माला का जप करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: नवीन परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। मनोरञ्जन में आप धन खर्च करने की योजना बनायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप बहुत रुचि लेंगे। ललित कलाओं में करियर बनाने वाले युवाओं को अच्छी सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। गुरूवार से शनिवार का समय शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह के आरम्भ में आप जिस काम को आसान समझ रहे थे वो काफी कठिनाई से पूर्ण होगा। अपना मनोबल ऊँचा बनाये रखें। सोमवार को आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आक्रामक हुये बिना शब्दों का प्रयोग करें। मंगलवार को परिवार के किसी सदस्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। अजनबी लोगों पर अधिक विश्वास न करें। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।

समाधान: शिवलिंग पर ताँबे के लोटे से जल चढ़ायें और कच्चे काले तिल चींटियों को खिलायें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र की समस्या दूर होगी। अपनी दिनचर्या में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को विभागीय परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। रविवार और शनिवार अच्छे दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: यह सप्ताह आपको कई कटु अनुभव करायेगा जिसके कारण आपको दुःख हो सकता है। अपनी उपलब्धियों पर सन्तोष की भावना रखें। धन उधार लेने के कारण आपके ऊपर मानसिक दबाव बन सकता है। विवादित मामलों में अपनी राय देने से बचें। आपकी बातों का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। अनावश्यक यात्राओं से आपको परहेज करना चाहिये। मंगलवार और गुरुवार को सावधान रहें।

समाधान: किसी निर्धन को खिचड़ी दान करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ उठा सकते हैं। अटके हुये कार्यों को पूरा करना आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। अपनी पसन्द के अनुरूप काम मिलने के कारण आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। सम्पत्ति विवादों का आसानी से निपटारा हो जायेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या खत्म होंगी। अपनी प्रभावशाली वाक्शैली से लोगों को अपना प्रशंसक बना लेंगे। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को कैंम्पस प्लेसमेन्ट मिलने के योग बन रहे हैं। मंगलवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: सन्तान के करियर को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। मित्रों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। पाचन में गड़बड़ी आने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिये। लोगों के साथ व्यवहार करते समय आपको भावुक नहीं होना चाहिये। सप्ताह के अन्त में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार और गुरुवार के दिन मानसिक तनाव हो सकता है।

समाधान: प्रतिदिन शिव जी को बेलपत्र में राम लिखकर अर्पित करें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप निजी रिश्तों में विशेष प्रकार की प्रगाढ़ता का अनुभव करेंगे। व्यापार के लिये यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। सहकर्मियों का उत्तम सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। आप परिपक्वता के साथ परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। रुकी हुयी पेमेन्ट मिलने की सम्भावना बन रही है। बुधवार और गुरूवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। किसी पारिवारिक व्यक्ति के कारण आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। दिखावे के चक्कर में धन बर्बाद हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आपको तूल नहीं देना चाहिये। आपको उधार धन के लेन-देन के कारण परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। मौसम में बदलाव के कारण बुखार हो सकता है। मंगलवार और शनिवार कमजोर दिन होने की सम्भावना है।

समाधान: नित्य बेल के पेड़ के नीचे 'नमः शिवाय' का जप करते हुये घी का दीपक जलायें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: आप सुख-सुविधाओं का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों के लिये सप्ताह बहुत ही शुभ है। आप कुछ जरूरी निर्णय ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। जॉब में आप बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी स्किल्स में सुधार करेंगे। सोमवार, मंगलवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र में अवरोध के संकेत दे रही है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। वाहन में खराबी आने की सम्भावना है। यदि किसी शारीरिक समस्या से परेशान हैं तो उसका उचित समाधान ढूँढे न कि उसे हल्के में लेकर टालें। बुधवार को प्रेम सम्बन्धों में कलह उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ लोगों से सलाह अवश्य ले लें।

समाधान: शिवजी का अभिषेक कर के उन्हें पीला त्रिपुण्ड लगायें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। काम में उत्साह बना रहेगा। मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। इन्टरव्यू में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नये पार्टनर जुड़ सकते हैं। बॉस आपको बड़ा महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है। विवाह योग्य लड़कियों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सोमवार और मंगलवार विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। लेकिन आपको उनसे सावधान रहना चाहिये। इस सप्ताह आपको अपनी स्थिति मजबूत रखनी होगी। अपने वचन को लेकर स्थिर रहें। बुधवार के उपरान्त आपको किसी परिजन की चिन्ता हो सकती है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो उसे अपनों से न छिपायें। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन की समस्या हो सकती है। बृहस्पतिवार को नवीन परियोजनाओं में रुकावटें आने के संकेत मिल रहे हैं। अहंकारी व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

समाधान: प्रतिदिन जल में गङ्गाजल और तिल मिलाकर स्नान करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि वक्री गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि वक्री गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-07-13

जुलाई 13, 2025, रविवार
Saturnशनि वक्री का मेष राशि पर प्रभाव

अकारण बहुत से लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या होने की आशंका है। अनावश्यक चिन्ता से बचने का प्रयास करें। अगले चार माह तक धन के उधार लेन-देन से बचें।

समाधान: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगायें।


Saturnशनि वक्री का वृषभ राशि पर प्रभाव

आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे लोगों को उत्तम कोटि की सफलता मिल सकती है। आपके नये मित्र बन सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

समाधान: काले कुत्ते को प्रतिदिन भोजन करायें।


Saturnशनि वक्री का मिथुन राशि पर प्रभाव

कार्यक्षेत्र में मित्रों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होने की सम्भावना है। शोधकार्यों से जुड़े लोगों के लिये यह गोचर सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की न्यूनता हो सकती है।

समाधान: प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।


Saturnशनि वक्री का कर्क राशि पर प्रभाव

पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत और जीवनशैली का ध्यान रखना होगा। मन में अज्ञात भय की भावना हो सकती है। आपको प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। नौकरी में स्थान-परिवर्तन हो सकता है।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों को वस्त्र और छाता दान करें।

Saturnशनि वक्री का सिंह राशि पर प्रभाव

वैवाहिक जीवन में आपको असन्तोष का सामना करना पड़ सकता है। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। व्यवसाय में अचानक हानि हो सकती है। शरीर में चोट लगने की सम्भावना है। कानूनी मामलों में प्रयत्न करने से सफलता मिल सकती है।

समाधान: शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Saturnशनि वक्री का कन्या राशि पर प्रभाव

शनि की सप्तम स्थिति के कारण व्यवसाय में कुछ ठहराव देखने को मिलेगा। यथास्थिति में बदलाव करने से बचें। अनावश्यक खर्च आपको परेशान करेंगे। पिता को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

समाधान: सात मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें।

Saturnशनि वक्री का तुला राशि पर प्रभाव

आपकी कार्यशैली में बदलाव आ सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आँखों में जलन की समस्या हो सकती है। यात्राओं के दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारी अनुबन्ध सावधानी पूर्वक करें। पुरुष जातकों को महिलाओं के कारण परेशानी हो सकती है।

समाधान: शनिवार को दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Saturnशनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

छात्रों को किसी उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। प्रेमी जन के साथ घूमने जाने से आपको बचना चाहिये। पुराने विवादों का निपटारा होने की सम्भावना बन रही है। आपके घर में कई मेहमान आ सकते हैं।

समाधान: शनिवार को भैरव जी को इमरती का भोग लगायें।

Saturnशनि वक्री का धनु राशि पर प्रभाव

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा सिद्ध करने के कम अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के लिये यह गोचर कुछ कमजोर हो सकता है। पुराने वाहन की मरम्मत कर सकते हैं। बेवजह लोगों से विवाद न करें।

समाधान: अमावस्या और शनिवार के दिन काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

Saturnशनि वक्री का मकर राशि पर प्रभाव

शत्रुओं से खतरा हो सकता है। नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विवाहादि को लेकर बड़ा निर्णय न लें। व्यापारिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं।

समाधान: शनिवार को निर्धन लोगों को भोजन करायें।

Saturnशनि वक्री का कुम्भ राशि पर प्रभाव

आप अपनी सभी परियोजनाओं को यथारीति कार्यान्वित कर पायेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। दवा कारोबारियों के लिये यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें।

समाधान: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।' मन्त्र का प्रतिदिन जप करें।

Saturnशनि वक्री का मीन राशि पर प्रभाव

आप दिखावे में अत्यधिक खर्च कर सकते हैं। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से आपको समस्या हो सकती है। आपकी सलाह से लोगों को अत्यन्त लाभ होगा। नये कारोबार को विस्तार करने में सफलता मिलेगी।

समाधान: 'नमः शिवाय।' मन्त्र का प्रतिदिन जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe