जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा
रविवार, 23 अगस्त - शनिवार, 29 अगस्त, 2026
मेष राशिफल | Aries Prediction
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप नये और स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। नये तरीके से कार्यों को आरम्भ करने का विचार बनायेंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में धन निवेश करने के लिये समय उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मंगलवार के बाद का समय बहुत अच्छा है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के शुरुआती भाग में बदलते मौसम के कारण शरीर का ताप बढ़ सकता है। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। कानूनी विवादों में लापरवाही न करें। किसी महत्त्वपूर्ण काम के लिये ऋण लेना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण अवसरों को चूक सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की चोट लग गयी है तो उसे हल्के में न लेते हुये उचित चिकित्सा लें। अपना क्रोध बच्चों पर न निकालें। रविवार और सोमवार कमजोर दिन होंगे।
समाधान: गणेश जी को दूर्वा चढ़ायें और गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
वृषभ राशिफल | Taurus Prediction
शुभ राशिफल: कारोबार में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अच्छा मञ्च मिल सकता है। निजी सम्बन्धों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। आपके मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। सप्ताह के मध्य में जॉब में स्थान-परिवर्तन होने की प्रबल सम्भावना है। किसी उच्च प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार बहुत शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: किसी मित्र की सलाह से आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। रविवार को सन्तान को लेकर परेशानी होगी। सोमवार को शेयर मार्केट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। अचानक वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ायेगा। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन होने की सम्भावना है।
समाधान: प्रतिदिन गुड़ और रोटी गाय को खिलायें।
मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
कर्क राशिफल | Cancer Prediction
सिंह राशिफल | Leo Prediction
कन्या राशिफल | Virgo Prediction
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाली है। अपनी प्रतिभा और योग्यता का कुशल प्रदर्शन कर पायेंगे। धन को बचाने का प्रयास करें। उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। खेलों से जुड़े लोगों को शासन से प्रोत्साहन मिलेगा। अच्छे कार्यों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के प्रति आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में आपको प्रवेश मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। मन में नयी योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा। वित्तीय स्थिति में प्रभावी सुधार हो सकता है। शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी ईर्ष्या की भावना रखेंगे। छात्र सहपाठियों पर किसी कारणवश क्रुद्ध हो सकते हैं। घर में छोटी-मोटी बातों के कारण झगड़ा हो सकता है। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। सप्ताह के मध्य में आपके कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। जिन लोगों ने आपकी सहायता की, उनका अनादर न करें। आपको स्नायु और घुटनों सम्बन्धी समस्या घेर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से निराशा होगी। रविवार और बुधवार कमजोर होने की सम्भावना है।
समाधान: रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के पेड़ की जड़ को कच्चे दूध और जल से सींचे।
तुला राशिफल | Libra Prediction
शुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी मित्र की मध्यस्थता से आपके विवाद हल हो सकते हैं। धन सम्बन्धी लेन-देन से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपको स्वाभिमान की चिन्ता रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्य योजना से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर बनेगा। ध्यान और गुप्त क्रियाओं के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। रविवार और सोमवार सुखद दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: आप अपने परिजनों के ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। अपना व्यवहार सभी के प्रति अच्छा रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के मन में करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना रहेगी। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखने का प्रयास करें। नकारात्मक स्थिति में आपको उग्र होने से बचना चाहिये। जीवनसाथी आपके क्रोध से आहत हो सकता है। पुराने मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। मंगलवार और गुरुवार को थोड़ा ध्यान रखें।
समाधान: शिवलिङ्ग पर काले तिल और चावल चढ़ायें।
वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction
शुभ राशिफल: सप्ताह का आरम्भिक भाग आपके लिये शुभ रहने वाला है। आप संवेदनशील मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील रहेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन करने के विकल्पों पर काम कर सकते हैं। छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य काफी अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। आपके मन में कुछ नवीन और रचनात्मक करने की इच्छा है। मंगलवार और बुधवार का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपके प्रति कपटी और अवसरवादी लोगों की पहचान होगी। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। यदि आप सर्वाइकल के रोगी हैं तो आपको चिकित्सक के बताये हुये सभी परहेजों का ध्यान रखना चाहिये। कभी-कभी आपका मन विचलित होता रहेगा। आप परिस्थितियों के सामने झुकने की सोचेंगे। लेकिन आपको प्रयास करना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिये।
समाधान: भगवान शिव का शहद और जल से अभिषेक करें।
धनु राशिफल | Sagittarius Prediction
शुभ राशिफल: नौकरीपेशा लोग यदि निजी व्यवसाय को आरम्भ करना चाहते हैं तो यह सप्ताह उनके लिये शुभ है। विदेश से आपको प्रोजेक्ट ऑफर हो सकते हैं। कोई मनोवाञ्छित कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। प्रेमीजन के साथ इस सप्ताह काफी अच्छा समय बितायेंगे। उन्हें प्रसन्न करने के लिये उपहार भी दे सकते हैं। विवाहित लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार काफी अच्छे दिन सिद्ध होंगे।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के शुरुआती दिन आपको झगड़ों से बचना चाहिये। विरोधी आपकी आलोचना करके आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। पुरुष जातकों को स्त्रियों के प्रति आदर का भाव रखना चाहिये। हल्की मौसमी बीमारियाँ लग सकती हैं। जब भी यात्रा पर जायें तो कोशिश करें कि अकेले यात्रा न करें। अपने मन में बनी हुयी धारणाओं से बाहर भी सोचने का प्रयास करें। आपको ऐसा एहसास होगा कि आप कई जगहों पर काफी गलत दृष्टिकोण रखते हैं।
समाधान: छोटी कन्याओं को वस्त्र और मिठाइयाँ प्रदान करें।
मकर राशिफल | Capricorn Prediction
शुभ राशिफल: यह समय व्यापार को लेकर अत्यधिक शुभ है। आर्थिक स्थिति में एकदम से सुधार हो सकता है। सभी काम समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। आप समय के प्रबन्धन को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता से ख्याति और सम्मान अर्जित करेंगे। परिवार के लोगों को आपके प्रति गर्व की अनुभूति होगी। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। आपके मित्र समय पर आपकी सहायता अवश्य करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। जो आपकी आवभगत से अत्यन्त प्रभावित होंगे।
अशुभ राशिफल: धर्म के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है। सुख-सुविधाओं की ओर आपका ध्यान कम रहेगा। छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी से मूल्याङ्कन करें। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। शुगर से पीड़ित जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लोग फालतू विषयों में उलझाकर आपका समय बर्बाद करेंगे। वृद्ध माता-पिता की देखभाल करने में लापरवाही न करें। रविवार और शुक्रवार का दिन काफी कमजोर रहेगा।
समाधान: शुक्रवार को ब्राह्मण को अन्न और वस्त्र दान करें।
कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction
शुभ राशिफल: फाइनेन्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी अच्छे अङ्क अर्जित करेंगे। इस सप्ताह युवा प्रेमियों का प्रेम विवाह तय हो सकता है। आपको आपके सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। नजदीकी सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के लिये आपको समय अवश्य निकालना चाहिये। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में अत्यधिक सुधार होगा। रविवार और शुक्रवार का दिन अत्यन्त सुखद होगा।
अशुभ राशिफल: यह सप्ताह आमतौर पर शुभ परिणामप्रदायक है। किन्तु आपका मन अत्यधिक विचलित हो सकता है। अशुभ सूचनायें सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिदिन प्रार्थना और ध्यान करना न भूलें। महिलाओं को थायरॉइड जैसी समस्या हो सकती है। पुरुष जातक अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। और विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बना लें। अपनी राज की बातों को शेयर न करें। मंगलवार और गुरुवार का दिन कमजोर रहेगा।
समाधान: शनिवार को काली उड़द का दान करें तथा काली गाय की सेवा करें।
मीन राशिफल | Pisces Prediction
शुभ राशिफल: सम्पत्ति मामलों को सुलझाने के लिये अच्छा सप्ताह है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त केन्द्रित रहेंगे। जॉब में स्थानान्तरण आदि को लेकर योजना सफल होगी। समझदारी से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता दूर होगी। आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्ध रोमान्टिक रहेंगे। ससुराल पक्ष से आप प्रसन्न रहेंगे। नया निवेश आपके लिये अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगा। व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार के लिये समय निकालेंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको अपनी योग्यता पर संशय नहीं करना चाहिये। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी रोजगार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रविवार को ऑनलाइन शॉपिंग आदि करने से बचें। किसी कारणवश अधिक धन खर्च हो सकता है। दवाइयों के बजाय जीवनशैली में सुधार करके स्वास्थ्य में सुधार करें। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन होंगे।
समाधान: प्रतिदिन भगवान शिव के मन्दिर में जाकर दीपदान करें।
ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।