x
 

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अगस्त 2026 राशिफल | August Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

आपकी विचार शैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिये आपको उधार में धन मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि हेतु कर सकते हैं। अध्यात्म में आप महत्वपूर्ण रुचि लेंगे। इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकती है।राशि शुभ दिनाँक1,2,6,10,15,18,25,26,29


महीने की शुरुआत में रक्तचाप नियमित रूप से चेक करते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको उलझने से बचना चाहिये। किसी पुराने झूठ के कारण अवसरों को खो सकते हैं। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। गुरु के पुष्य नक्षत्र में होने के कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण से आपको थकान महसूस होगी। महीने का उत्तरार्ध शुभ रहेगा।राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,12,20,21,30,31


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

इस महीने आप जिससे उम्मीद करेंगे वो आपकी मदद अवश्य करेगा। आपके नये दोस्त बनने की प्रबल सम्भावना है। यह माह आपके लिये बहुत से बदलाव लेकर आयेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। पुराने प्रेमी जन के साथ नजदीकियाँ बढ़ सकती है। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। पिता का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महीने का पहला,दूसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

2,3,7,8,11,12,18,20,29,31


मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण परिवार का कोई सदस्य धोखाधड़ी का शिकार हो सकता है। मास आर्थिक मामलों के लिये शुभ नहीं रहेगा। तीसरे सप्ताह में मौसम बदलाव के कारण चर्म रोग की समस्या हो सकती है। इस दौरान अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। हड्डियों में समस्या हो सकती है। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी में सावधानी पूर्वक निवेश करें। दस्तावेजों की ठीक तरह से जांच-परख कर लें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,9,10,13,22,23


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

इस माह आप अपने व्यवसाय में विस्तार के लक्ष्यों पर काम कर सकते हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। बुध की अनुकूलता के कारण यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से तीसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,10,13,14,23,31


यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में कर्ज को लेकर परेशानी होगी। छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियंत्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई दूरगामी लक्ष्य आपके मन से उतर सकता है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,12,16,25,29


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास अथवा कार्यस्थल को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशन्सा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

राशि शुभ दिनाँक

5,6,8,12,15,16,25


व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। कामुकता पर नियन्त्रण रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेन्शन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। वाहन अथवा मशीनरी में खराबी आ सकती है। आप जिनकी सहायता करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। अगस्त 13 से अगस्त 17 के बीच बनते कार्यों में बाधा आने की आशंका है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,9,10,18,28,29


सिंह राशिफल | Leo Prediction

इस महीने आप अपने कारोबार में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। सहकर्मी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। वे आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम सहयोग भी प्रदान करेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। हेल्थ केयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह मास काफी लाभकारी रहेगा। 17 अगस्त को सूर्य के राशि में परिवर्तन होने से आपके यश में वृद्धि होगी। महीने का द्वितीय और तृतीय सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है।

राशि शुभ दिनाँक

1,8,10,14,17,18,25,28,29


इस माह शत्रु काफी सक्रिय हो सकते हैं। आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये इसका ध्यान रखें। सामाजिक वर्जनाओं का विशेष ध्यान रखें। इस कारण आपका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो बेहतर रहेगा। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह काम आयेगी। किसी दूसरे व्यक्ति की गारंटी या ज़िम्मेदारी लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको मुश्किल झेलनी पड़ेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,11,12,15,20,21,30


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

महीने की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है। लम्बे समय से सन्तानहीन दम्पतियों को सन्तान प्राप्त हो सकती है। कला-साहित्य और संगीत आदि विधाओं से जुड़े लोगों को करियर के नये विकल्प और अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रता प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। जॉब में आपको स्थानांतरण भी मिल सकता है। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। इस पर आप कुछ शोध कार्य भी कर सकते हैं। तीसरा और चौथा सप्ताह विशेष कार्यों के लिये शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

2,4,9,10,12,16,20,21,30,31


इस माह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की परेशानी हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकते हैं। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। शनि का वक्री गोचर आपके बजट को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। अन्यथा बात तलाक या अलगाव तक जा सकती है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,13,14,18,22,23,28


तुला राशिफल | Libra Prediction

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी फोकस रहेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड्स में निवेश द्वारा अच्छे रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको इसका परिणाम भी सुखद प्राप्त अवश्य होगा।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,6,12,13,18,22,23,30


महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास हीनता या संवादहीनता महसूस होगी। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। नीचस्थ शुक्र के कारण घर में कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सब समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,7,8,15,16,27,29


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। बड़े भाई-बहनों की मदद से अति आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। 17 अगस्त के बाद रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी।

राशि शुभ दिनाँक

3,5,7,8,13,15,16,20,25,26


किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। चौथे सप्ताह में पिता के साथ वैचारिक तनाव उभर के सामने आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। महीने का द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,9,10,17,18,23,30


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

इस महीने भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। आप अधिकारों का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये मंहगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। तृतीय और चतुर्थ सप्ताह शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,10,15,16,23,27,28


दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ की कमी का सामना करना पड़ेगा। बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। सूर्य के कर्क में गोचर का स्पष्ट प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। किन्तु 17 अगस्त के बाद आप काफी राहत महसूस करेंगे। बच्चों की इन्टरनेट में सक्रियता पर नजर बनाकर रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,6,11,12,20,21,25,30


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

महीने का पूर्वार्ध आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा। विदेशी स्तोत्रों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,10,11,18,21,25,30,31


इस माह नीचस्थ शुक्र के कारण जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से झूठ बोलना भारी पड़ सकता है। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में नकदी की परेशानी हो सकती है। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। युवा जोड़ों के ऊपर शादी का दबाव रहेगा। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें। बच्चों को अजनबी लोगों से दूर रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,6,13,14,22,23,28


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये बेहद लाभकारी रहने वाला है। यदि पिछले कई माह से किसी रोग से पीड़ित थे तो आप काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। रीटेल सम्बन्धी व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। दूसरा और चौथा सप्ताह बहुत शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

2,5,6,12,14,22,23,28


कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। मौद्रिक लेन-देन में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। सहयोगियों के प्रति अविश्वास की भावना उभर सकती है। लोग आपसे कपटपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में संयम बनाये रखें। महीने के पूर्वार्ध में सिरदर्द को लेकर समस्या हो सकती है। पांचवा सप्ताह काफी नकारात्मक रहने की सम्भावना है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,8,15,16,26,31


मीन राशिफल | Pisces Prediction

इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

3,4,8,15,16,23,25,26,31


इस माह हैवी मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। दवाइयों का सेवन सावधानी से करें। यदि पेट में जलन की समस्या हो सकती है ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। धन का दुरुपयोग करने से बचें।राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,6,12,17,18,28,29

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।