सावधानः धनतेरस पर नहीं है वाहन खरीद का शुभ योग | Caution: Dhanteras is not an auspicious time to buy a vehicle
Hindi:
साबधान- इस धनतेरस पर वाहन खरीद शुभ योग नहीं है
Dhanteras 2025 Date And Time : धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचदिवसीय त्योहार दिवाली जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। वहीं, भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन आगमन और अच्छी सेहत के भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और यक्ष कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। त्रयोदशी का मतलब है १३ गुना बृद्धि होना इसी लिए धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। जिस से आप जो भी शुभ वास्तु सोना, चाँदी, बर्तन, ख़रीदे उसमे तेरह गुना बृद्धि हो जाये इसी लिए इस दिन अशुभ बोलने या कोई भी अशुभ कार्य करने से बचना चाहि। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी ( ASTRO Bhagyaraj Gupt ) ने बताया की इस बार पीतल का बर्तन खरीद कर उसमे काले गुलाब जामुन रखकर घर लेकर आए और धन के देवता यक्ष कुबेर जी को भोग लगाए इस से धन आने के रास्ते खुलेंगे।
हालांकि, इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि यह त्योहार 18 को मनाया जाएगा या 19 अक्टूबर को।
18 अक्टूबर, शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से होगा। वहीं, 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन प्रदोष काल में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लगती है। उसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाने की परंपरा है। ऐसे में 18 अक्टूबर के दिन यह त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो रही है। ऐसे में जो लोग 18 तारीख को खरीदारी न कर पाएं वे 19 तारीख को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर भी खरीदारी कर सकते हैं। यानी इस बार आप धनतेरस 18 और 19 अक्टूबर दो दिन मना सकते हैं।
धन के देवता यक्ष है इनकी पूजा का जो महत्व होता वह दोपहर 12 से 3 के बीच शुभ माना गया है इसी लिए लाभ चौघड़िया में दिन के 1 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ है है जिस से इस समय पूजा करने से लाभ की प्राप्ति होगी।
ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी ( ASTRO Bhagyaraj Gupt ) ने ये भी कहा की इस बार वाहन खरीद से बचना चाहिए क्योंकि शनिवार को वाहन खरीदने के लिए मनाही है और इस वार धनतेरस शनिवार को पड़ने से वाहन खरीदना शुभ फल नहीं देगा। अब आपको देने जा रहे है धनतेरस का महा उपाय और अगर आपके घर कोई न कोई बीमार रहता है तब आपको अपनी सेहत के लिए सूखा धनिया खरीद कर घर लाना चाहिए उस धनिया का देवो के डॉकटर भगवान धन्वंतरि जी भोग लगाकर कुछ धनिया पीले कपडे की पोटली में बांध कर घर की पूर्व दिशा में लटका दें और वचे हुए को किसी भी रूप में सेवन करें।
आप सभी के लिए धनतेरस की पंचदिवसीय त्योहार की हार्दिक शुभकामनाये।
यदि आप एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहते हैं तो अपॉइंटमेंट लें इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं।
English:
Caution: Buying a vehicle on this Dhanteras is not auspicious.
Dhanteras 2025 Date and Time: When is Dhanteras? October 18th or 19th. Learn the correct date and auspicious time.
The five-day festival of Diwali is about to begin, beginning with Dhanteras and concluding with Bhai Dooj. Every year, Dhanteras is celebrated on the thirteenth day of the dark fortnight of the month of Kartik. On this day, Lord Dhanvantari, the god of wealth and good health, Goddess Lakshmi, and the Yaksha Kubera are worshipped with rituals. Trayodashi means thirteenfold increase, hence, shopping on Dhanteras holds special significance. This means that any auspicious items you purchase, such as gold, silver, or utensils, will increase thirteenfold. Therefore, refrain from speaking ill or performing any inauspicious acts on this day. Worshiping Lord Dhanvantari on this day bestows good health and brings happiness and prosperity. Astrologer Bhagyaraj Gupta advised that this time, buy a brass vessel, place black rose berries in it, and bring it home. Offering it to Yaksha Kubera, the god of wealth, will open the doors to wealth.
However, this time there is confusion regarding the date of Dhanteras, whether it will be celebrated on October 18th or 19th.
Trayodashi Tithi will begin at 12:20 pm on Saturday, October 18th. It will end at 1:52 pm on Sunday, October 19th. According to the scriptures, it is traditional to celebrate Dhanteras on the day when Kartik Krishna Trayodashi Tithi falls during Pradosh Kaal. Therefore, the festival will be celebrated on October 18th. Trayodashi Tithi is also falling on October 19th. Therefore, those who are unable to shop on the 18th can do so on the 19th at 1:52 PM. This means that this year, Dhanteras can be celebrated on two days, October 18th and 19th.
Yaksha is the god of wealth. His worship is considered auspicious between 12 and 3 PM. Therefore, the time from 1:31 PM to 2:57 PM in Labh Chaughadiya is considered very auspicious, and worshipping during this time will bring benefits.
Astrologer Bhagyaraj Gupta also said that one should avoid buying a vehicle this time, as it is forbidden to buy a vehicle on Saturday, and since Dhanteras falls on Saturday, buying a vehicle will not bring auspicious results. Now we are going to give you a great remedy for Dhanteras and if someone in your house is sick then for your health you should buy dry coriander and bring it home, offer that coriander to Lord Dhanvantari, the doctor of gods, tie some coriander in a yellow cloth bundle and hang it in the east direction of the house and consume the remaining in any form.
Heartiest wishes to all of you for the five-day festival of Dhanteras.
if you want to analyses your horoscope by Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
