🍁 दुनिया वैसी नहीं जैसी दिखती, वैसी है जैसे हम देखते हैं | The World Is Not As It Seems, It’s How We See It 🍁
Hindi:
🍁दृष्टिकोण का अंतर🍁
एक व्यक्ति के बारे में मशहूर हो गया कि उसका चेहरा बहुत मनहूस है। लोगों ने उसके मनहूस होने की शिकायत राजा से की। राजा ने लोगों की इस धारणा पर विश्वास नहीं किया ,लेकिन इस बात की जाँच खुद करने का फैसला किया।
उसने जल्लाद को बुलाकर उस व्यक्ति को मृत्युदंड देने का हुक्म सुना दिया।
जब मंत्री ने राजा का यह हुक्म सुना तो उसने पूछा ,"महाराज!इस निर्दोष को क्यों मृत्युदंड दे रहे हैं ?राजा ने कहा ,"हे मंत्री! यह व्यक्ति वास्तव में मनहूस है ।आज सर्वप्रथम मैंने इसका मुख देखा तो मुझे दिन भर भोजन भी नसीब नहीं हुआ ।
इस पर मंत्री ने कहा ,"महाराज क्षमा करें ,प्रातः इस व्यक्ति ने भी सर्वप्रथम आपका मुख देखा। आपको तो भोजन नहीं मिला, लेकिन आपके मुखदर्शन से तो इसे मृत्युदंड मिल रहा है। अब आप स्वयं निर्णय करें कि कौन अधिक मनहूस है ।
मनहूसियत हमारे देखने या सोचने के ढंग में होती है।
दुनिया वैसी नहीं है जैसी वह दिखती है, बल्कि वैसी है जैसे हम उसे देखते हैं।
आप कृपा कर इस व्यक्ति को मुक्त कर दें। राजा ने उसे मुक्त कर दिया। उसे सही सलाह मिली।
भारत के नंबर 1 वास्तु शास्त्र एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी प्रॉपर्टी चेक करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
🍁Difference in Perspective🍁
There was a famous rumor about a man that his face was very unlucky. People complained about his “unluckiness” to the king. The king did not immediately believe their claims but decided to investigate the matter himself.
The king then summoned the executioner and ordered the man to be put to death.
When a minister heard the king’s order, he asked, “Your Majesty! Why are you sentencing this innocent man to death?” The king replied, “Minister, this man truly is unlucky. Today, I saw his face first thing in the morning, and I didn’t even get a single meal all day.”
The minister said, “Your Majesty, forgive me—but this morning, this man also saw your face first. You did not get your meal, yet it is him who is now facing the death penalty just from seeing you. Now you decide—who is truly unlucky?”
Unluckiness exists in the way we perceive and think. The world is not as it appears—it is as we see it.
You may kindly release this man.
”The king released him, having received wise counsel and a valuable lesson.
Check your property by India no 1 Vastu Shastra Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
