🍁 तीन बातें : मौसम, धैर्य और समझ का जीवन पाठ | 🍁 Three Lessons : A Story of Time, Patience, and Perspective 🍁
Hindi:
आज की कहानी
आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे
🍁तीन बातें🍁
सुदूर दक्षिण में किसी प्रतापी राजा का राज्य था। राजा के तीन पुत्र थे, एक दिन राजा के मन में आया कि पुत्रों को कुछ ऐसी शिक्षा दी जाये कि समय आने पर वो राज-काज सम्भाल सकें।
इसी विचार के साथ राजा ने सभी पुत्रों को दरबार में बुलाया और बोला, पुत्रों, हमारे राज्य में नाशपाती का कोई वृक्ष नहीं है, मैं चाहता हूँ तुम सब चार-चार महीने के अंतराल पर इस वृक्ष की तलाश में जाओ और पता लगाओ कि वो कैसा होता है ?
राजा की आज्ञा पाकर तीनों पुत्र बारी-बारी से गए और वापस लौट आये।
सभी पुत्रों के लौट आने पर राजा ने पुनः सभी को दरबार में बुलाया और उस पेड़ के बारे में बताने को कहा।
पहला पुत्र बोला, पिताजी वह पेड़ तो बिलकुल टेढ़ा-मेढ़ा, और सूखा हुआ था।
नहीं-नहीं वो तो बिलकुल हरा-भरा था, लेकिन शायद उसमें कुछ कमी थी क्योंकि उस पर एक भी फल नहीं लगा था। दूसरे पुत्र ने पहले को बीच में ही रोकते हुए कहा।
फिर तीसरा पुत्र बोला, भैया, लगता है आप भी कोई गलत पेड़ देख आये क्योंकि मैंने सचमुच नाशपाती का पेड़ देखा, वो बहुत ही शानदार था और फलों से लदा पड़ा था।
और तीनों पुत्र अपनी-अपनी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे।
तभी राजा अपने सिंघासन से उठे और बोले, पुत्रों, तुम्हे आपस में बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है, दरअसल तुम तीनो ही वृक्ष का सही वर्णन कर रहे हो। मैंने जानबूझ कर तुम्हे अलग-अलग मौसम में वृक्ष खोजने भेजा था और तुमने जो देखा वो उस मौसम के अनुसार था।
मैं चाहता हूँ कि इस अनुभव के आधार पर तुम तीन बातों को गाँठ बाँध लो...
पहली बात किसी चीज के बारे में सही और पूर्ण जानकारी चाहिए तो तुम्हे उसे लम्बे समय तक देखना- परखना चाहिए। फिर चाहे वो कोई व्यवसाय, विषय, वस्तु हो या फिर कोई व्यक्ति ही क्यों न हो।
दूसरी हर मौसम एक सा नहीं होता, जिस प्रकार वृक्ष मौसम के अनुसार सूखता, हरा-भरा या फलों से लदा रहता है उसी प्रकार ब्यवसाय तथा मनुष्य के जीवन में भी उतार चढाव आते रहते हैं, अतः अगर तुम कभी भी बुरे दौर से गुजर रहे हो तो अपनी हिम्मत और धैर्य बनाये रखो, समय अवश्य बदलता है।
और तीसरी बात अपनी बात को ही सही मान कर उस पर अड़े मत रहो, अपना दिमाग खोलो, और दूसरों के विचारों को भी जानो।
शिक्षा:-
यह संसार ज्ञान से भरा पड़ा है, चाह कर भी तुम अकेले सारा ज्ञान अर्जित नहीं कर सकते, इसलिए भ्रम की स्थिति में किसी ज्ञानी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच मत करो।
अभी सम्पर्क करें ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी से
भारत के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं।
English:
Today’s Story
Please make sure to follow the channel and encourage your friends and relatives to follow it as well, so that you always receive all our updates.
🍁 Three Lessons 🍁
In the distant south, there once ruled a powerful king. The king had three sons. One day, the king thought that his sons should be given such training that would prepare them to manage the kingdom when the time came.
With this thought, the king summoned all three sons to the court and said,
“Sons, there is no pear tree in our kingdom. I want each of you to go, at an interval of four months, in search of this tree and find out what it is like.”
Obeying the king’s command, the three sons went one by one and then returned.
After all the sons had returned, the king again called them to the court and asked them to describe the tree.
The first son said,
“Father, that tree was completely crooked and dry.”
“No, no,” the second son interrupted, “it was completely green and lush, but perhaps something was missing because there wasn’t a single fruit on it.”
Then the third son said,
“Brothers, it seems you both saw the wrong tree, because I truly saw a pear tree. It was magnificent and heavily laden with fruits.”
Soon, all three sons began arguing among themselves, each insisting that his description was correct.
At that moment, the king rose from his throne and said,
“Sons, there is no need to argue. In fact, all three of you are correct. I deliberately sent you to look for the tree in different seasons, and what each of you saw was true according to that season.”
“I want you to remember three important lessons from this experience…”
First:
If you want complete and accurate knowledge about anything, you must observe and examine it over a long period of time—whether it is a business, a subject, an object, or even a person.
Second:
Every season is not the same. Just as a tree appears dry, green, or full of fruits depending on the season, businesses and human lives also go through ups and downs. Therefore, if you are passing through a difficult phase, maintain your courage and patience—time always changes.
Third:
Do not stubbornly believe that only your opinion is right. Keep your mind open and try to understand the views of others as well.
Moral:
This world is full of knowled ge, and it is impossible for one person to acquire all of it alone. Therefore, in times of confusion, never hesitate to seek advice from a wise person.
Contact now: Jyotishacharya Bhagyaraj Gupt Ji 🙏
analyse your horoscope by India no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
