पहले सोचें, घबराएँ नहीं – बुद्धि हमेशा रास्ता खोज लेती है | Think First, Don’t Panic – Wisdom Always Finds a Way
Hindi:
🍁 पहले सोचें, घबराएं नहीं 🍁
पुराने समय में एक व्यापारी ने किसी धनी साहूकार से पैसा उधार ब्याज पर लिया था लेकिन व्यापार में नुकसान हो जाने की वजह से वह साहूकार का पैसा लौटा नहीं पा रहा था।
व्यापारी की एक बेहद सुन्दर बेटी थी। साहूकार बड़ा कुटिल था। उसने सोचा कि व्यापारी पैसा तो वापस कर नहीं पा रहा है तो क्यों ना इसकी परिस्थिति का फायदा उठाया जाए! उसने व्यापारी को एक सुझाव दिया कि अगर वह अपनी बेटी की शादी उस साहूकार से कर दे तो वह व्यापारी का सारा कर्ज माफ़ कर देगा।
व्यापारी बेचारा मरता क्या ना करता, उसने अपनी बेटी को सारी बात बताई; समस्या बड़ी थी, साहूकार अधेड़ उम्र का कुरूप व्यक्ति था।
अब उस बेटी के आगे 2 ही रास्ते थे- पहला, या तो साहूकार से विवाह करने से इंकार कर दे और अपने पिता को कर्ज में दबा रहने दे। दूसरा, साहूकार से ख़ुशी से विवाह कर ले ताकि उसका पिता स्वतंत्रता से रह सके।
मित्रों, अक्सर हमारे जीवन में भी ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें यकीन होने लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा है और अब हम बुरी तरह फंस चुके हैं अख़बारों में सुनने में आता है कि लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं, लेकिन अपने दिमाग को पानी की तरह रखिये, एकदम निर्मल, शांत और चलायमान पानी को देखा है? पानी हर जगह से अपना रास्ता निकाल ही लेता है ठीक वैसे ही बन जाओ।
आगे देखिये लड़की ने क्या फैसला लिया- लड़की ने साहूकार के आगे एक शर्त रखी कि साहूकार एक थैला लाये और उसमें दो गोलियां डाले, एक सफ़ेद रंग की तथा दूसरी काले रंग की। इसके बाद लड़की उस थैले से आँख बंद करके कोई एक गोली निकालेगी।
गोली अगर काली निकली तो लड़की साहूकार से विवाह कर लेगी और उसके पिता का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा।
साथ ही, अगर गोली सफ़ेद निकली तो भी पिता कर कर्ज माफ़ किया जायेगा लेकिन लड़की साहूकार से विवाह नहीं करेगी।
साहूकार तुरंत बात मान गया और जल्द ही एक थैला लेकर आ गया। अब वह जब थैले में गोलियां डाल रहा था तो लड़की ने देखा कि साहूकार ने चालाकी से दोनों गोली काली ही थैली में डाल दीं है।
अब लड़की परेशान हो गयी कि अब वह करे तो क्या करे, साहूकार का भांडा फोड़ भी दे तो भी वह दूसरी किसी चाल में उनको जरूर फंसाएगा।
लड़की कुछ सोचकर आगे बढ़ी और उसने थैले से एक गोली निकाली और गोली बाहर निकालते ही, उसे हाथ से छिटका दी, जिससे गोली नाली में जा गिरी।
लड़की बोली- माफ़ करना, गोली मेरे हाथ से छिटक गयी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, थैले में अभी दूसरी गोली भी तो होगी उसे देख लेते हैं अगर गोली काली निकली तो मैंने सफ़ेद गोली उठायी होगी और थैले में गोली सफ़ेद निकली तो मैंने काली गोली उठाई होगी।
व्यापारी ने थैले में हाथ डाला तो देखा, काली गोली निकली।
व्यापारी बोला- अहा, बेटी थैले में काली गोली बची है इसका मतलब तुमने सफ़ेद गोली चुनी थी।
साहूकार बेचारा बोलता भी क्या? अगर बोलता तो चोरी पकड़ी जाती। इस प्रकार पिता का कर्ज भी माफ़ हो गया और बेटी ने अपनी रक्षा भी कर ली।
https://astrobhagyarajgupt.org
जब तक आप समस्याओं के समाधान के बारे में नहीं सोचेंगे तब तक आप समस्याओं में ही उलझे रहेंगे।
शिक्षा:-
अपने विचारों को खुलने दें, थोड़ा हटकर सोचें, यह सोचें कि हर समस्या का हल है तो मेरी समस्या का भी कोई ना कोई हल जरूर होगा। जब आप ऐसा सोचने लगेंगे तो यकीन मानिये आपको समस्याओं के हल भी मिलना शुरू हो जायेंगे।
राम रक्षा स्तोत्र मंत्र
राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।
सदैव प्रसन्न रहिये!!
जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!
भारत के नंबर 1 अंक विशेषज्ञ एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं।
English:
🍁 Think First, Don’t Panic 🍁
In earlier times, a merchant borrowed money at interest from a wealthy moneylender. Unfortunately, due to losses in his business, he was unable to repay the debt.
The merchant had a very beautiful daughter. The moneylender was extremely cunning. He thought, “Since the merchant cannot repay the loan, why not take advantage of his situation?” He proposed that if the merchant married his daughter to him, he would forgive the entire debt.
The helpless merchant had no option. He told his daughter everything. The problem was serious—the moneylender was middle-aged and unattractive.
Now the daughter had only two choices:
Refuse to marry the moneylender and let her father remain trapped in debt.
Agree to marry the moneylender so her father could live freely.
Friends, such moments often come in our lives too, when we start believing there is no way out and that we are completely trapped. We read in newspapers that people even commit suicide. But keep your mind like water—pure, calm, and flowing. Have you ever seen flowing water? It always finds a way. Become like that.
Now see what decision the girl made.
She placed a condition before the moneylender. She asked him to bring a bag and put two balls inside it—one white and one black. Then she would close her eyes and pick one ball from the bag.
If the black ball came out, she would marry the moneylender, and her father’s debt would be forgiven.
If the white ball came out, her father’s debt would still be forgiven, but she would not marry the moneylender.
The moneylender immediately agreed and brought the bag. But as he put the balls into the bag, the girl noticed that he cleverly placed two black balls inside.
Now the girl became worried. Even if she exposed his trick, he would surely trap them in some other deceit.
After thinking for a moment, she moved forward, took one ball out of the bag—and as soon as it came out, she deliberately dropped it so that it fell into a drain.
She said, “I’m sorry, the ball slipped from my hand. But there’s no need to worry. The other ball is still in the bag. If that ball is black, then the one I picked must have been white. And if the ball in the bag is white, then I must have picked the black one.”
The merchant checked the bag and found a black ball inside.
He said, “Ah! Daughter, the ball left in the bag is black. That means you must have chosen the white ball.”
What could the moneylender say? If he spoke, his cheating would be exposed. In this way, the father’s debt was forgiven, and the daughter protected herself as well.
https://astrobhagyarajgupt.org
Until you think about solutions to problems, you will remain entangled in the problems themselves.
Lesson:
Let your thoughts open up. Think differently. Believe that every problem has a solution—so your problem must also have one. When you start thinking this way, you will surely begin to find solutions.
Ram Raksha Stotra Mantra
Ram Rameti Rameti, Rame Rame Manorame |
Sahasranama Tatulyam Ramnama Varanane ||
Always stay happy!!
What you have is sufficient!!
Analyse your horoscope by India's no 1 Numerologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
