Jatayu vs Bhishma: Courage to Act and the Price of Silence | जटायु बनाम भीष्म: संघर्ष का साहस और मौन की कीमत.
Hindi:
जब रावण ने जटायु के दोनों पंख काट डाले तब काल जटायु को लेने आया !
और जैसे ही काल आया। गिद्धराज जटायु ने मौत को ललकार कहा: "सावधान ऐ काल !आगे बढ़ने की कोशिश मत करना...!”
मैं मृत्यु को स्वीकार तो करूँगा...लेकिन तू मुझे तब तक नहीं छू सकता जब तक मैं सीता जी की सुधि प्रभु "श्रीराम" को नहीं सुना देता...!”
मौत उन्हें छू नहीं पा रही है प्रतीक्षा कर रही खड़ी हो कर..! और मौत तब तक खड़ी रही, जब तक जटायु ने प्राण नहीं त्यागे।
यही इच्छा मृत्यु का वरदान जटायु को मिला।
किन्तु महाभारत के भीष्म पितामह छह महीने तक बाणों की शय्या पर लेट करके मृत्यु का इंतजार करते रहे...
उनकी आँखों में आँसू हैं, रो रहे हैं और भगवान मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं...!
कितना अलौकिक है यह दृश्य...
रामायण में जटायु भगवान की गोद रूपी शय्या पर लेटे हैं...! प्रभु "श्रीराम" रो रहे हैं और जटायु हँस रहे हैं..!
वहाँ महाभारत में भीष्म पितामह रो रहे हैं और भगवान "श्रीकृष्ण" हँस रहे हैं।
कितनी भिन्नता है दोनों की इच्छा मृत्यु में ?
अंत समय में जटायु को प्रभु "श्रीराम" की गोद की शय्या मिली !
लेकिन भीष्म पितामह को मरते समय बाण शय्या मिली.!
जटायु अपने कर्म के बल पर अंत समय में भगवान श्री राम की "गोद रूपी शय्या" में प्राण त्याग रहे हैं और बाणों पर लेटे लेटे भीष्म पितामह रो रहे हैं.!
ऐसा अंतर क्यों.?
ऐसा अंतर इसलिए कि भरे दरबार में भीष्म पितामह ने द्रौपदी की इज्जत को लुटते हुए देखा था पर विरोध नहीं कर पाये थे.!
दुःशासन को डाँट देते, दुर्योधन को ललकार देते।
लेकिन द्रौपदी रोती रही, बिलखती रही, चीखती रही, चिल्लाती रही।
फिर भी भीष्म पितामह सिर झुकाये ही बैठे रहे, नारी के सम्मान की रक्षा नहीं कर पाये!
उसका परिणाम यह निकला कि इच्छा मृत्यु का वरदान पाने पर भी उन्हें बाणों की शय्या मिली !
और जटायु ने नारी का सम्मान किया अपने प्राणों की आहुति दे दी ! तो उन्हें मरते समय भगवान "श्रीराम" की गोद की शय्या मिली.!
जो दूसरों के साथ गलत होते देखकर भी आंखें मूंद लेते हैं, उनकी गति भीष्म जैसी होती है।
और जो अपना परिणाम जानते हुए भी औरों के लिए संघर्ष करते है, उसका माहात्म्य जटायु जैसा कीर्तिवान होता है!
इसीलिए कहते हैं कि "कर भला तो हो भला”।
भारत के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं।
English:
When Ravana cut off both wings of Jatayu, Death itself came to take him.
And the moment Death arrived, King of Birds Jatayu challenged it and said,
“Be careful, O Death! Do not dare to move forward…!
I will accept death, but you cannot touch me until I deliver the message of Mother Sita to my Lord, Shri Ram!”
Death could not touch him. It stood there waiting…
And Death waited until Jatayu himself gave up his life.
This is the boon of death at will that Jatayu received.
But in the Mahabharata, Pitamah Bhishma lay on a bed of arrows for six months, waiting for death…
There were tears in his eyes; he was crying, while the Lord stood there smiling silently.
How extraordinary this scene is…
In the Ramayana, Jatayu lies on the bed of the Lord’s own lap.
Lord Shri Ram is crying, and Jatayu is smiling.
In the Mahabharata, Pitamah Bhishma is crying, and Lord Shri Krishna is smiling.
What a profound difference there is between the two blessings of death at will.
At the final moment, Jatayu received the Lord Shri Ram’s lap as his resting place.
But Pitamah Bhishma received a bed of arrows at the time of death.
Jatayu, by the strength of his righteous actions, gives up his life resting in the Lord’s lap,
while Bhishma, lying on arrows, sheds tears.
Why such a difference?
The difference exists because in the royal court, Pitamah Bhishma witnessed Draupadi being humiliated, yet he could not raise his voice in protest.
He could have scolded Dushasana, he could have challenged Duryodhana.
But Draupadi kept crying, sobbing, screaming in anguish…
And Bhishma sat with his head bowed, unable to protect a woman’s honor.
As a result, even after receiving the boon of death at will, he had to lie on a bed of arrows.
On the other hand, Jatayu honored womanhood and sacrificed his life for it.
Therefore, at the time of death, he received the Lord Shri Ram’s lap as his resting place.
Those who close their eyes even after witnessing injustice meet a fate like Bhishma.
And those who fight for others despite knowing the consequences attain glory like the immortal Jatayu.
That is why it is said:
“Do good, and good shall come to you.”
analyse your horoscope by India no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
