भगवान कृष्ण और सुदामा की कहानी | Story of Lord Krishn and Sudama
Hindi:
एक बार भगवान कृष्ण द्वारका में राजसभाओं, युद्धों और राज्यकार्य में इतने व्यस्त थे कि कई दिनों से उन्होंने शांति का एक पल तक महसूस नहीं किया। उसी समय नारद जी उनसे मिलने आए।
नारद ने मुस्कुराकर पूछा “प्रभु, आप इतने थके क्यों दिख रहे हैं?”
कृष्ण मुस्कुराए “मैं थकता नहीं नारद, पर कभी-कभी मन भी विश्राम चाहता है।”
नारद ने चुटकी ली “और वो विश्राम कहाँ मिलेगा?”
कृष्ण ने कहा “जहाँ प्रेम बिना स्वार्थ हो, वही मेरा विश्राम है।
यह कहकर कृष्ण अचानक अपनी द्वारका छोड़कर चल पड़े। किसी को पता नहीं चला कि भगवान कहाँ चले गए।
भारत के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं।
कई मील दूर एक गाँव में उनका बालसखा सुदामा चावल कूट रहा था। तभी पीछे से किसी ने उसके कंधे पर हाथ रखा। सुदामा ने मुड़कर देखा तो सामने स्वयं कान्हा खड़े थे।
सुदामा चौंक गया “कन्हैया! तुम यहाँ?”
कृष्ण ने हंसकर कहा “थक गया था सखा, सोचा सच्चे प्रेम के घर थोड़ा विश्राम कर लूँ।”
उस दिन दोनों ने मिट्टी के आँगन में बैठकर बिना ताज, बिना सिंहासन, सिर्फ प्रेम में भरा खाना खाया।
जय श्री राधे कृष्ण जी ????
English:
Once, Lord Krishna was so busy in Dwarka with court affairs, wars, and state duties that he hadn't had a single moment of peace for many days. At that time, Narada Muni came to visit him.
Narada smiled and asked, "Lord, why do you look so tired?"
Krishna smiled and replied, "I don't get tired, Narada, but sometimes even the mind needs rest."
Narada teased, "And where will you find that rest?"
Krishna said, "Where love is selfless, that is where I find my rest."
Saying this, Krishna suddenly left Dwarka. No one knew where the Lord had gone.
analyse your horoscope by India no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
Many miles away, in a village, his childhood friend Sudama was pounding rice. Suddenly, someone placed a hand on his shoulder from behind. Sudama looked up and saw none other than Krishna himself.
Sudama was astonished, "Kanha! You here?"
Krishna laughed and said, "I was tired, my friend, and I thought I would rest for a while in the home of true love."
That day, the two of them ate a simple meal in the earthen courtyard, without crowns or thrones, just filled with love.
Jai Shri Radhe Krishna ????
