Hindi:
गुरु के पेट को चीरकर बाहर निकला शिष्य! जब मदिरा के नशे में शुक्राचार्य अनजाने में पी गए अपने ही शिष्य की राख, तो उन्होंने अपने पेट के भीतर ही कच को दी मृतसंजीवनी-विद्या। और उसी दिन दिया गया मदिरापान का वह भयानक शाप, जिसने बदल दिया पूरा इतिहास
शुक्राचार्यने कहा — बेटी! बृहस्पति का पुत्र कच मर गया। मैंने विद्यासे उसे कई बार जिलाया तो भी वह इस प्रकार मार दिया जाता है, अब मैं क्या करूँ। देवयानि! तुम इस प्रकार शोक न करो, रोओ मत। तुम-जैसी शक्तिशालिनी स्त्री किसी मरने वाले के लिये शोक नहीं करती। तुम्हें तो वेद, ब्राह्मण, इन्द्रसहित सब देवता, वसुगण, अश्विनीकुमार, दैत्य तथा सम्पूर्ण जगत के प्राणी मेरे प्रभाव से तीनों संध्याओं के समय मस्तक झुकाकर प्रणाम करते हैं। अब उस ब्राह्मण को जिलाना असम्भव है। यदि जीवित हो जाय तो फिर दैत्यों द्वारा मार डाला जायगा, अतः उसे जिलाने से कोई लाभ नहीं है।
देवयानी बोली — पिताजी! अत्यन्त वृद्ध महर्षि अङ्गिरा जिसके पितामह हैं, तपस्याके भण्डार बृहस्पति जिसके पिता हैं, जो ऋषिका पुत्र और ऋषिका ही पौत्र है, उस ब्रह्मचारी कच के लिये मैं कैसे शोक न करूँ और कैसे न रोऊँ? तात! वह ब्रह्मचर्यपालन में रत था, तपस्या ही उसका धन था। वह सदा ही सजग रहनेवाला और कार्य करने में कुशल था। इसलिये कच मुझे बहुत प्रिय था। वह सदा मेरे मन के अनुरूप चलता था। अब मैं भोजन का त्याग कर दूँगी और कच जिस मार्गपर गया है, वहीं मैं भी चली जाऊँगी।
शौनकजी कहते हैं — शतानीक! देवयानीके कहने से उसके दुःख से दुःखी महर्षि शुक्राचार्य ने कचको पुकारा और दैत्यों के प्रति कुपित होकर बोले — 'इसमें तनिक भी संशय नहीं है कि असुरलोग मुझसे द्वेष करते हैं। तभी तो यहाँ आये हुए मेरे शिष्योंको ये लोग मार डालते हैं। ये भयंकर स्वभाव वाले दैत्य मुझे ब्राह्मणत्व से गिराना चाहते हैं। इसीलिये प्रतिदिन मेरे विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। इस पापका परिणाम यहाँ अवश्य प्रकट होगा। ब्रह्महत्या किसे नहीं जला देगी, चाहे वह इन्द्र ही क्यों न हों?
जब गुरुने विद्या का प्रयोग करके बुलाया, तब उनके पेट में बैठा हुआ कच भयभीत हो धीरे से बोला। उसकी आवाज सुनकर शुक्राचार्य ने पूछा — 'वत्स! किस मार्गसे जाकर तुम मेरे उदर में स्थित हो गये? ठीक-ठीक बताओ।'
कच ने कहा — गुरुदेव! आपके प्रसाद से मेरी स्मरणशक्ति ने साथ नहीं छोड़ा है। जो बात जैसे हुई, वह सब मुझे स्मरण है। इस प्रकार पेट फाड़कर निकल जानेसे मेरी तपस्याका नाश होगा। वह न हो, इसलिये मैं यहाँ घोर क्लेश सहन करता हूँ। आचार्यपाद! असुरोंने मुझे मारकर मेरे शरीरको जलाया और चूर्ण बना दिया। फिर उसे मदिरामें मिलाकर आपको पिला दिया। विप्रवर! आप ब्राह्मी, आसुरी और दैवी — तीनों प्रकार की मायाओं को जानते हैं। आपके होते हुए कोई इन मायाओंका उल्लङ्घन कैसे कर सकता है?
शुक्राचार्य बोले — बेटी देवयानि! अब तुम्हारे लिये कौन-सा प्रिय कार्य करूँ! मेरे वध से ही कचका जीवित होना सम्भव है। मेरे उदरको विदीर्ण करने के अतिरिक्त और कोई ऐसा उपाय नहीं है, जिससे मेरे शरीरमें बैठा हुआ कच बाहर दिखायी दे देवयानीने कहा — पिताजी! कचका नाश और आपका वध — ये दोनों ही शोक अग्निके समान मुझे जला देंगे। कचके नष्ट होने पर मुझे शान्ति नहीं मिलेगी और आपके मरने पर मैं जीवित न रह सकूँगी शुक्राचार्य बोले — बृहस्पति के पुत्र कच! अब तुम सिद्ध हो गये क्योंकि तुम देवयानी के भक्त हो और वह तुम्हें चाहती है। यदि कचके रूपमें तुम इन्द्र नहीं हो तो मुझसे मृतसंजीविनी-विद्या ग्रहण करो। केवल एक ब्राह्मणको छोड़कर दूसरा कोई ऐसा नहीं है, जो मेरे पेटसे पुनः जीवित निकल सके। इसलिये तुम विद्या ग्रहण करो। तात! मेरे इस शरीर से जीवित निकलकर मेरे लिये पुत्र के तुल्य हो मुझे पुनः जिला देना। मुझ गुरु से विद्या प्राप्त करके विद्वान् हो जाने पर भी मेरे प्रति धर्मयुक्त दृष्टि से ही देखना।
शौनकजी कहते हैं — शतानीक! गुरु से संजीविनी-विद्या प्राप्त करके विप्रवर कच तत्काल ही महर्षि शुक्राचार्य का पेट फाड़कर ठीक उसी तरह निकल आया, जैसे दिन बीतने पर पूर्णिमा की संध्या के समय हिमालय पर्वतके श्वेत शिखर को भेदकर चन्द्रमा प्रकट हो जाते हैं। मूर्तिमान् वेदराशिके तुल्य शुक्राचार्य को भूमिपर पड़ा देख कचने भी अपने मरे हुए गुरु को संजीविनी-विद्या के बलसे पुनः जीवित कर दिया। विद्या को प्राप्त कर लेने पर गुरुको प्रणाम कर वह इस प्रकार बोला — 'जो लोग निधियों के भी निधि, श्रेष्ठ लोगों को भी वरदान देने वाले, मस्तकपर हिमालय पर्वत के समान श्वेत केशधारी पूजनीय गुरुदेव का उनसे विद्या प्राप्त करके भी आदर नहीं करते, वे प्रतिष्ठारहित होकर पापपूर्ण लोकों यानी नरकों में जाते हैं।
शौनकजी कहते हैं — शतानीक! विद्वान् शुक्राचार्य मदिरापान से ठगे गये थे और उस अत्यन्त भयानक परिस्थिति को पहुँच गये थे, जिसमें तनिक भी चेत नहीं रह जाता। मदिरा से मोहित होने के कारण ही वे उस समय अपने मन के अनुकूल चलने वाले प्रिय शिष्य ब्राह्मण कुमार कचको भी पी गये थे। यह सब देख और सोचकर वे महानुभाव कविपुत्र शुक्र कुपित हो उठे। मदिरा-पान के प्रति उनके मनमें क्रोध और घृणा का भाव जाग उठा और उन्होंने ब्राह्मणों का हित करनेकी इच्छा से स्वयं इस प्रकार घोषणा की।
शुक्राचार्यने कहा — 'आज से इस जगत् का जो कोई भी मन्दबुद्धि ब्राह्मण अज्ञान से भी मदिरापान करेगा, वह धर्म से भ्रष्ट हो ब्रह्महत्या के पाप का भागी होगा तथा इहलोक और परलोक — दोनों में निन्दित होगा। धर्मशास्त्रों में ब्राह्मण-धर्म की जो सीमा निर्धारित की गयी है, उसी में मेरे द्वारा स्थापित की हुई यह मर्यादा भी रहे और सम्पूर्ण लोक में मान्य हो। साधु पुरुष, ब्राह्मण, गुरुओं के समीप अध्ययन करने वाले शिष्य, देवता और समस्त जगत् के मनुष्य मेरी बाँधी हुई इस मर्यादाको अच्छी तरह सुन लें।
शौनकजी कहते हैं — ऐसा कहकर तपस्या की निधियों की निधि, अप्रमेय शक्तिशाली महानुभाव शुक्राचार्यने, दैवने जिनकी बुद्धिको मोहित कर दिया था, उन दानवों को बुलाया और इस प्रकार कहा।
शुक्राचार्यने कहा — 'दानवो! तुम सब बड़े मूर्ख हो। मैं तुम्हें बताये देता हूँ — महात्मा कच मुझसे संजीवनी-विद्या पाकर सिद्ध हो गया है। इसका प्रभाव मेरे ही समान है। यह ब्राह्मण ब्रह्मस्वरूप है।'
शौनकजी कहते हैं — कचने इस प्रकार एक हजार वर्षों तक गुरु के समीप रहकर अपना व्रत पूरा कर लिया। तब गुरु से घर जाने की अनुमति मिल जाने पर उसने देवलोक में जाने का विचार किया।
शुक्राचार्य के पेट से निकलने के कारण कच अब उनका 'पुत्र' बन चुका था, जिसका अर्थ था कि वह देवयानी का 'भाई' हो गया। क्या देवयानी इस रिश्ते को स्वीकार करेगी या कच को कोई नया श्राप देगी?
!! जय श्री कृष्णा !!
English
The Disciple Who Tore His Way Out of His Guru’s Stomach! The Terrifying Curse That Changed HistoryWhen Shukracharya, under the influence of alcohol, unknowingly consumed the ashes of his own disciple, Kacha, he was forced to impart the Mritasanjivani Vidya—the sacred knowledge of bringing the dead back to life—to Kacha from within his own stomach. And on that very day, he pronounced a dreadful curse against alcohol consumption, a curse that changed the course of history.Shukracharya said:“My daughter! The son of Brihaspati, Kacha, has died. I revived him several times using my knowledge, yet the demons keep killing him in this manner. Devayani, what am I to do now? Do not grieve or weep like this. A powerful woman like you should not mourn someone who has died. Through my influence, the Vedas, the Brahmins, all the gods, including Indra, the Vasus, the Ashwini Kumaras, the demons, and all the creatures of the world bow their heads before you at the three Sandhya times each day. Now, reviving that Brahmin seems impossible. Even if he comes back to life, the demons will kill him again. Therefore, there is no benefit in bringing him back to life.”Devayani replied:“Father! How can I not grieve or weep for Brahmachari Kacha, whose grandfather is the venerable and aged sage Angiras, whose father is Brihaspati, a treasure house of penance, and who is the son and grandson of sages? Dear Father, he was devoted to observing Brahmacharya, and austerity was his greatest wealth. He was always alert and skilled in his duties. That is why Kacha was so dear to me. He always acted in accordance with my wishes. Now I shall give up food and follow the same path that Kacha has taken.”Sage Shaunaka said:“O Shatanika! Hearing Devayani's words and becoming deeply distressed by her sorrow, the great sage Shukracharya called out to Kacha. Enraged with the demons, he said:‘There is no doubt that the Asuras hate me. Otherwise, why would they repeatedly kill my disciples who come here to study? These demons, whose nature is terrible, wish to deprive me of my Brahminhood. That is why they act against me every day. The consequences of this sin will surely manifest here. Who can escape the burning consequences of Brahminicide, even if he is Indra himself?’”When the Guru invoked his sacred knowledge and called out to Kacha, the disciple, sitting inside his stomach, answered in a frightened and subdued voice.Hearing him, Shukracharya asked, “My child! By what means did you come to reside inside my stomach? Tell me exactly what happened.”Kacha replied:“Revered Guru! By your grace, my memory has not failed me. I remember everything exactly as it happened. If I tear open your stomach and emerge, my spiritual discipline will be destroyed. To prevent that from happening, I am enduring this terrible suffering here. O revered teacher! The demons killed me, burned my body, and reduced it to ashes. They then mixed those ashes into alcohol and made you drink it. O best of Brahmins! You know the three kinds of mystical powers—Brahmi, Asuri, and Daivi. How can anyone overcome these powers when you yourself are present?”Shukracharya said:“Daughter Devayani! What can I do now to please you? Kacha can come back to life only if I die. There is no other way for Kacha, who is residing inside my stomach, to emerge and become visible except by tearing open my abdomen.”Devayani replied, “Father! The destruction of Kacha and your death would both burn me like flames of sorrow. I would find no peace if Kacha were destroyed, and if you died, I would not be able to remain alive either.”Shukracharya then said:“O Kacha, son of Brihaspati! You have now attained perfection because you are devoted to Devayani, and she loves you. If you are truly Kacha and not Indra in disguise, then learn the Mritasanjivani Vidya from me. There is no one other than a Brahmin who can emerge alive again from my stomach. Therefore, learn this sacred knowledge. My child, emerge alive from my body and then bring me back to life, as though you were my own son. Even after obtaining this knowledge from me and becoming learned, you must always regard me with the respect and righteousness due to a Guru.”Sage Shaunaka continued:“O Shatanika! Having received the Mritasanjivani Vidya from his Guru, the illustrious Brahmin Kacha immediately tore open the great sage Shukracharya's stomach and emerged, just as the Moon appears after piercing the white peaks of the Himalayan mountains on a full-moon evening.Seeing Shukracharya, who resembled the embodiment of the entire body of Vedic knowledge, lying lifeless on the ground, Kacha used the power of the Mritasanjivani Vidya to bring his deceased Guru back to life.After acquiring this sacred knowledge, Kacha bowed before his Guru and spoke:‘Those who receive knowledge from a revered Guru, whose white hair resembles the snowy peaks of the Himalayas, who is a treasure among the great, and who bestows blessings upon the worthy, yet fail to show him respect, lose their honour and descend into sinful realms, including hell.’”Sage Shaunaka continued:“O Shatanika! The learned Shukracharya had been deceived by alcohol and had reached an extremely dangerous state in which his senses were almost entirely overcome. Under the influence of alcohol, he had unknowingly consumed even his beloved Brahmin disciple Kacha, who always sought to please him.Witnessing and reflecting upon this terrible incident, the great sage Shukracharya, son of the sage Kavi, became furious. His heart filled with anger and disgust toward the consumption of alcohol. Desiring the welfare of the Brahmins, he made the following solemn declaration.”Shukracharya pronounced the curse:“From this day onward, any Brahmin of foolish understanding who consumes alcohol, even unknowingly, shall fall from the path of Dharma and become liable to the sin of Brahminicide. Such a person shall be condemned in both this world and the next.Let this boundary, established by me, become a part of the sacred code governing the conduct of Brahmins and be recognised throughout the world. Let virtuous people, Brahmins, disciples studying under their Gurus, the gods, and all human beings hear and understand the rule I have established.”Sage Shaunaka continued:“Having spoken these words, the great and immensely powerful Shukracharya, who was a treasure house of penance and possessed immeasurable spiritual strength, summoned the demons whose intelligence had been clouded by destiny and addressed them.”Shukracharya said:“O Demons! You are all exceedingly foolish. Let me tell you the truth: the great Kacha has mastered the Mritasanjivani Vidya from me and has attained perfection. His power is now equal to my own. This Brahmin is divine in essence, embodying the very nature of Brahman.”Sage Shaunaka concluded:“O Shatanika! Kacha completed his vow after spending a thousand years in the service of his Guru. Once his teacher granted him permission to return home, he decided to proceed to the celestial realm, Devaloka.”Because Kacha had emerged from Shukracharya's stomach, he was now regarded as Shukracharya's son. This meant that Devayani had effectively become his sister.But would Devayani accept this new relationship? Or would she pronounce another curse upon Kacha?The next chapter of this extraordinary tale reveals another dramatic turn in the legendary story of Kacha and Devayani.!! Jai Shri Krishna !! 🙏