💎 “जिनको दाम चाहिए उनको दाम, जिनको राम चाहिए उनको राम!” संत सूर्यप्रकाश जी महाराज की अद्भुत कहानी | Ram Bhakti & True Renunciation
Hindi:
✨श्री हरि✨
छत्तीसगढ़ की एक माता जी जो सूर्यप्रकाश जी के नाम अपनी 300 एकड़ भूमि करना चाहती थी
आज जिस मान पद पैसा प्रतिष्ठा के लिए लोग परेशान हैं - “ रमा बिलासु राम अनुरागी। तजत बमन जिमि जन बड़भागी ।।” । ये गुण सच्चे महापुरुषों में विद्यमान रहता है । पूज्य रामहर्षणदास महाराज जी के शिष्य , अनन्य गुरुभक्त सिद्ध संत श्रीसूर्यप्रकाश जी महाराज जी के सेवा में उस समय श्रीभरत लाल जी जो संत श्रीभगवानदास जी के शरीर के मामा जी ही थे ( बाद में श्रीभगवानदास जी , संत श्रीसूर्यप्रकाश जी महाराज जी की सेवा में 15 वर्ष रहे और शरीर से निश्चित ही अभी भी होंगे ) , वो सेवा में रहा करते थे । पूज्य संत श्रीसूर्यप्रकाश जी महाराज छत्तीसगढ़ में एक माता के यहाँ वार्षिक कथा करने जाते थे । वो माता जी लगातार विगत 3 वर्षों से अपनी 300 एकड़ भूमि संत श्रीसूर्यप्रकाश जी को देना चाहती थी किंतु वो किसी भी तरह 3 वर्षों तक कुछ न कुछ बातें बनाकर माता जी को टाल दे जा रहे थे , किंतु एक बार तो वे अड़ ही गई कि जिस दिन कथा का विश्राम होगा , उससे अगली सुबह होते ही सबसे पहला कार्य यही करेंगी कि ज़मीन की रजिस्ट्री तुम्हारे नाम करूँगी , किंतु सूर्यप्रकाश जी ने भरत लाल जी से कहा कि अबकी बार माता जी अड़ ही गई है , कोई और बात करती ही नहीं और सूर्यप्रकाश जी महाराज रात्रि में ही भरत लाल जी के संग वहाँ से निकल गए ।
1980 के दशक में भारत के प्रसिद्ध व्यवसायी बिड़ला जी ने उस समय के एक प्रसिद्ध महापुरुष को 3 करोड़ की कार भेंट की थी ( नाम लेना उन महापुरुष का उचित नहीं लगता ) तो इसी बात का सूर्यप्रकाश जी के ही सुपुत्र जी जो उस समय उनकी परमार्थिक स्थिति जानते नहीं थे , उन्होंने सूर्यप्रकाश जी को उलाहना देते हुए कहा कि लोग आपकी कथा को इतना सराहते हैं , किंतु जो और कथा कहने वाले हैं , उनके पास तो घर गाड़ी पैसा सबकुछ है और आपको 50 वर्ष से अधिक हो गए कथा करते हुए और आप अभी भी केवल एक लँगोटी , और एक झोली जिसमें श्रीरामचरितमानस और एक तुलसी माला , ये उन्होंने घर की स्थिति देखते हुए और खीजते हुए कहा , उस समय उनकी सेवा में पूज्य रामहर्षणदास जी महाराज जी के ही शिष्य श्रीभगवानदास जी उनकी सेवा में थे तो ये पुत्र की मानसिक टीस को समझते हुए सूर्यप्रकाश जी बोले - “ भगवान की सेवा पूजा कभी निष्फल नहीं जाती , वो बड़े दयालु हैं । जिनको दाम चाहिए होते हैं उनको दाम मिल जाते हैं _ जिनको राम चाहिए होते हैं उनको राम मिल जाते हैं.
चंडीगढ़ के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
✨Shri Hari✨
There was a lady in Chhattisgarh who wished to transfer the title of her 300 acres of land to Shri Suryaprakash Ji. People today are often consumed by the pursuit of honor, status, wealth, and prestige; however, the truly fortunate—like the great souls who embody the sentiment, "Those devoted to the Lord's pastimes and love for Rama forsake such worldly attachments just as one discards vomit"—possess a different nature. Shri Bharat Lal Ji—who was the maternal uncle of Sant Shri Bhagwandas Ji (and with whom Sant Shri Bhagwandas Ji later served Sant Shri Suryaprakash Ji Maharaj for 15 years, and surely remains connected in spirit)—used to be in the service of the revered disciple of Sant Shri Ramharshandas Maharaj, the devoted saint Shri Suryaprakash Ji Maharaj. The revered Sant Shri Suryaprakash Ji Maharaj used to visit a lady in Chhattisgarh to conduct an annual religious discourse (*Katha*). For three consecutive years, this lady had wanted to gift her 300 acres of land to the saint, but he kept putting her off with various excuses. Finally, she became adamant, declaring that the very next morning after the conclusion of the *Katha*, her first act would be to register the land in his name. Realizing that she was now immovable in her resolve and would discuss nothing else, Shri Suryaprakash Ji Maharaj left the place that very night, accompanied by Shri Bharat Lal Ji. In the 1980s, the renowned Indian industrialist Birla ji gifted a car worth ₹3 crore to a famous luminary of that era (it does not seem appropriate to mention that person's name). Observing this, Suryaprakash ji’s own son—who was unaware of his father’s spiritual state—reproached him. He remarked that while people greatly appreciated Suryaprakash ji’s discourses, other preachers possessed homes, cars, and wealth; yet, despite having spent over fifty years delivering discourses, Suryaprakash ji still owned nothing more than a *langoti* (loincloth) and a satchel containing the *Shri Ramcharitmanas* and a Tulsi rosary. He said this out of frustration, looking at their modest household circumstances. At that moment, Shri Bhagwandas ji—a disciple of the revered Ramharshandas ji Maharaj—was attending to him. Understanding the anguish in his son's mind, Suryaprakash ji replied, "Service and worship of the Divine never go unrewarded; He is immensely compassionate. Those who seek wealth receive wealth, while those who seek Ram receive Ram."
Analyse your horoscope by Chandigarh Bests Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
