🌸 मंदिर से निकाली गई भक्तिन के घर स्वयं पहुँचे श्रीकृष्ण! | Lord Krishna Personally Visited the Devotee Rejected by the Temple
Hindi:
वृंदावन के पास एक गाँव में भोली-भाली माई ‘पंजीरी’ रहती थी।दूध बेच कर वह अपनी जीवन नैया चलाती थी। वह मदनमोहन जी की अनन्य भक्त थी।
ठाकुर मदनमोहन लाल भी उससे बहुत प्रसन्न रहते थे। वे उसे स्वप्न में दर्शन देते और उससे कभी कुछ खाने को माँगते, कभी कुछ। पंजीरी उसी दिन ही उन्हें वह चीज बनाकर भेंट करती,
वह उनकी दूध की सेवा नित्य करती थी, सबसे पहले उनके लिए प्रसाद निकालती, रोज उनके दर्शन करने जाती और दूध दे आती।
लेकिन गरीब पंजीरी को चढ़ावे के बाद बचे दूध से इतने पैसे भी नहीं मिलते थे कि दो वक्त का खाना भी खा पाये, अतः कभी कभी मंदिर जाते समय यमुना जी से थोड़ा सा जल दूध में मिला लेती।
फिर लौटकर अपने प्रभु की अराधना में मस्त होकर बाकी समय अपनी कुटिया में बाल गोपाल के भजन कीर्तन करके बिताती।
कृष्ण कन्हैया तो अपने भक्तों की टोह में रहते ही हैं, नित नई लीला करते हैं।
एक दिन पंजीरी के सुंदर जीवन क्रम में भी रोड़ा आ गया। जल के साथ-साथ एक छोटी सी मछली भी दूध में आ गई और मदनमोहन जी के चढ़ावे में चली गई।
दूध डालते समय मंदिर के गोसाईं की दृष्टि पड़ गई। गोसाईं जी को बहुत गुस्सा आया, उन्होंने दूध वापस कर दिया,
पंजीरी को खूब डाँटा फटकारा और मंदिर में उस का प्रवेश निषेध कर दिया।
पंजीरी पर तो आसमान टूट पड़ा। रोती-बिलखती घर पहुँची-ठाकुर; मुझसे बड़ा अपराध हो गया, क्षमा करो, पानी तो रोज मिलाती हूँ, तुमसे कहाँ छिपा है,
ना मिलाओ तो गुजारा कैसे हो ? और उस बेचारी मछली का भी क्या दोष ? उस पर तो तुम्हारी कृपा हुई तो तुम्हारे पास तक पहुँची।
लेकिन प्रभु, तुमने तो आज तक कोई आपत्ति नहीं की, प्रेम से दूध पीते रहे, फिर ये गोसाईं कौन होता है मुझे रोकने वाला।
और मुझे ज़्यादा दुख इसलिए है कि तुम्हारे मंदिर के गोसाईं ने मुझे इतनी खरी खोटी सुनाई और तुम कुछ नहीं बोले।
ठाकुर, यही मेरा अपराध है तो मैं प्रतिज्ञा करती हूँ कि तुम अगर रूठे रहोगे, मेरा चढ़ावा स्वीकार नहीं करोगे तो मैं भी अन्न-जल ग्रहण नहीं करुंगी,
यहीं प्राण त्याग दूंगी। भूखी प्यासी, रोते रोते शाम हो गई।
तभी पंजीरी के कानों में एक मधुर कंठ सुनाई दिया- माई ओ माई, उठी तो दरवाजे पर देखा कि एक सुदर्शन किंतु थका-हारा सा एक किशोर कुटिया में झाँक रहा है।
कौन हो बेटा...???
मैया, बृजवासी ही हूँ, मदन मोहन के दर्शन करने आया हूँ। बड़ी भूख लगी है कुछ खाने का मिल जाए तो तुम्हारा बड़ा आभारी रहूँगा।
पंजीरी के शरीर में ममता की लहर दौड़ गई। कोई पूछने की बात है बेटा, घर तुम्हारा है।
ना जाने तुम कौन हो जिसने आते ही मुझ पर ऐसा जादू बिखेर दिया है।
बड़ी दूर से आए हो क्या ? क्या खाओगे ? अभी जल्दी से बना दूँगी।
अरे मैया, इस समय क्या रसोई बनाओगी, थोड़ा सा दूध दे दो वही पी कर सो जाउँगा।
दूध की बात सुनते ही पंजीरी की आँखें डबडबा आयीं, फिर अपने आप को सँभालते हुए बोली-
बेटा, दूध तो है पर सवेरे का है, जरा ठहरो अभी गैया को सहला कर थोड़ा ताजा दूध दुह लेती हूँ।
अरे नहीं मैया, उसमें समय लगेगा। सवेरे का भूखा प्यासा हूँ, दूध का नाम लेकर तूने मुझे अधीर बना दिया है,
अरे वही सुबह का दे दो, तुम बाद में दुहती रहना।
डबडबायी आँखों से बोली... थोड़ा पानी मिला हुआ दूध है।
अरे मैया तुम मुझे भूखा मारोगी क्या ? जल्दी से दूध छान कर दे दो वरना मैं यहीं प्राण छोड़ दूंगा।
पंजीरी को बड़ा आश्चर्य हुआ कि ये बालक कैसी बात कर रहा है, दौड़ी-दौड़ी गई और झटपट दूध दे दिया।
दूध पीकर बालक का चेहरा खिल उठा।
मैया, कितना स्वादिष्ट दूध है। तू तो यूँ ही ना जाने क्या-क्या बहाने बना रही थी,
अब तो मेरी आँखों में नींद भर आई है, अब मैं सो रहा हूँ, इतना कहकर वो वहीं सो गया।
पंजीरी को फ़ुरसत हो गई तो दिन भर की थकान, दुख और अवसाद ने उसे फिर घेर लिया।
जाड़े के दिन थे ,भूखे पेट उसकी आँखों में नींद कहाँ से आती। जाडा़ बढ़ने लगा तो अपनी ओढ़नी बालक को ओढ़ा दी।
दूसरे प्रहर जो आँख लगी कि ठाकुर श्री मदन मोहन लाल जी को सम्मुख खड़ा पाया।
ठाकुर जी बोले, मैया, मुझे भूखा मारेगी क्या ? गोसाईं की बात का बुरा मान कर रूठ गयी।
खुद पेट में अन्न का एक दाना तक न डाला और मुझे दूध पीने को कह रही है।
मैंने तो आज तेरे घर आकर दूध पी लिया अब तू भी अपना व्रत तोड़ कर कुछ खा पी ले और देख,
मैं रोज़ तेरे दूध की प्रतीक्षा में व्याकुल रहता हूँ, मुझे उसी से तृप्ति मिलती है। अपना नियम कभी मत तोड़ना।
गोसाईं भी अब तेरे को कुछ ना कहेंगे। दूध में पानी मिलाती हो, तो क्या हुआ ? उससे तो दूध जल्दी हज़म हो जाता है। अब उठो और भोजन करो।
पंजीरी हड़बड़ाकर उठी, देखा कि बालक तो कुटिया में कहीं नहीं था।
सचमुच लाला ही कुटिया में पधारे थे। पंजीरी का रोम-रोम हर्षोल्लास का सागर बन गया।
झटपट दो टिक्कड़ बनाए और मदन मोहन को भोग लगाकर आनंदपूर्वक खाने लगी। उसकी आंखों से अश्रुधारा बह रही थी।
थोड़ी देर में सवेरा हो गया पंजीरी ने देखा कि ठाकुर जी उसकी ओढ़नी ले गये हैं और अपना पीतांबर कुटिया में ही छोड़ गए हैं।
इधर मंदिर के पट खुलते ही गोसाईं ने ठाकुर जी को देखा तो पाया की प्रभु एक फटी पुरानी सी ओढ़नी ओढ़े आनंद के सागर में डूबे हैं।
उसने सोचा कि प्रभु ने अवश्य फिर कोई लीला की है, लेकिन इसका रहस्य उसकी समझ से परे था।
लीला-उद्घाटन के लिए पंजीरी दूध और ठाकुर जी का पीताम्बर लेकर मंदिर के द्वार पर पहुँची और बोली -
लेकिन भूखा प्यासा मेरा लाला दूध के लिये मेरी कुटिया पर आ गया।
गोसाईं जी पंजीरी के सामने बैठ गए।
भक्त और भगवान के बीच मैंने क्या कर डाला, भक्ति बंधन को ठेस पहुंचा कर मैंने कितना बड़ा अपराध कर डाला, माई, मुझे क्षमा कर दो।
पंजीरी बोली.. गुसाई जी, देखी तुमने लाला की चतुराई, अपना पीतांबर मेरी कुटिया मे जानबूझकर छोड़ दिया और मेरी फटी-चिथड़ी ओढ़नी उठा लाये।
भक्तों के सम्मान की रक्षा करना तो इनकी पुरानी आदत है।”
ठाकुर धीरे-धीरे मुस्कुरा रहे थे, अरे मैया तू क्या जाने कि तेरे प्रेम से भरी ओढ़नी ओड़ने में जो सुख है वो पीतांबर में कहाँ।
जय हो बांकेबिहारी श्रीबांकेबिहारी लाल की
जय जय श्री राधे
जयपुर, राजस्थान के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
Engish:
A simple, innocent woman named ‘Panjiri’ lived in a village near Vrindavan.
She earned her livelihood by selling milk and was a devoted worshipper of Madanmohan-ji.
Thakur Madanmohan Lal was very pleased with her; He would appear to her in dreams and ask for various food items, which Panjiri would prepare and offer to Him that very day.
She faithfully served Him milk every day; she would set aside a portion as *Prasad* first, visit the temple daily for *Darshan*, and deliver the milk.
However, the poor woman could not earn enough from the remaining milk—after the offering—to afford two square meals a day; consequently, while on her way to the temple, she would sometimes mix a little water from the Yamuna River into the milk.
Upon returning, she would lose herself in the worship of her Lord, spending the rest of her time in her hut singing *bhajans* and *kirtans* dedicated to Bal Gopal.
Krishna Kanhaiya is always watching over His devotees, constantly performing new divine plays (*leelas*).
One day, a hitch occurred in Panjiri’s simple routine. Along with the water, a small fish found its way into the milk and ended up in the offering made to Madanmohan-ji.
While pouring the milk, the temple priest (*Gosain*) noticed it. He became furious, returned the milk,
scolded Panjiri severely, and banned her from entering the temple.
Panjiri was devastated. Weeping bitterly, she reached home and cried out, "Oh Thakur, I have committed a grave offense; please forgive me. I mix water every day—nothing is hidden from You—
but how else could I survive? And what fault was it of that poor fish? It only reached You because of Your grace.
Yet, Lord, You never raised any objection until today; You drank the milk with love. So, who is this priest to stop me?
What hurts me most is that the temple priest spoke such harsh words to me, and You said nothing." "Thakur, if this is my offense, then I vow: if You remain displeased and refuse to accept my offering, I too shall abstain from food and water—
I will give up my life right here." Hungry, thirsty, and weeping, she watched the evening fall.
Just then, a sweet voice reached Panjiri’s ears: "Mother... oh, Mother." Rising, she saw a handsome yet weary-looking youth peering into her hut.
"Who are you, son...?"
"Mother, I am a resident of Braj; I have come to seek a glimpse of Madan Mohan. I am famished; if I could get something to eat, I would be deeply grateful to you."
A wave of maternal affection surged through Panjiri. "Is there any need to ask, son? This home is yours.
I know not who you are, yet the moment you arrived, you cast such a spell upon me.
Have you come from afar? What would you like to eat? I can whip something up quickly."
"Oh Mother, why cook a meal at this hour? Just give me a little milk; I’ll drink that and go to sleep."
At the mention of milk, tears welled up in Panjiri’s eyes; composing herself, she said—
"Son, I do have milk, but it is from this morning. Wait a moment; let me tend to the cow and milk some fresh for you."
"Oh no, Mother, that will take too long. I’ve been hungry and thirsty since morning; the mere mention of milk has made me impatient—
Just give me that morning milk; you can milk the cow later."
With tear-filled eyes, she said... "It is milk mixed with a little water."
"Oh Mother, do you mean to starve me? Quickly strain and give me the milk, or else I shall give up my life right here."
Panjiri was astonished by the boy's words; she hurried over and quickly handed him the milk.
After drinking the milk, the boy’s face lit up with joy.
"Mother, what delicious milk this is." "You were just making up all sorts of excuses..."
"Now sleep has filled my eyes; I am going to sleep." Saying this, he fell asleep right there.
Once Panjiri was free from her duties, the day's fatigue, sorrow, and depression engulfed her once more.
It was the dead of winter; how could sleep come to her on an empty stomach? As the cold intensified, she covered the boy with her own shawl.
When she finally dozed off, she found Thakur Shri Madan Mohan Lal standing right before her.
Thakurji spoke, "Mother, do you intend to starve me to death? You got offended by the Gosain's words and sulked."
"You haven't put even a single grain of food in your own stomach, yet you are telling me to drink milk."
"I came to your house today and drank the milk; now you too should break your fast and have something to eat. And look..."
"...I wait anxiously for your milk every day; it is what truly satisfies me. Never break your vow."
"The Gosain won't say anything to you anymore, either. So what if you mix water in the milk? It actually makes the milk easier to digest. Now, get up and eat."
Panjiri woke up with a start, only to find that the boy was nowhere to be found in the hut.
It was truly Lala Himself who had graced the hut with His presence. Every fiber of Panjiri's being overflowed with a sea of joy.
She quickly made two *tikkads* (thick flatbreads), offered them to Madan Mohan, and began to eat with delight. Tears of joy streamed from her eyes.
Soon, dawn broke. Panjiri saw that Thakurji had taken her shawl with Him but had left His own *Pitambar* (yellow divine garment) behind in the hut.
Meanwhile, when the temple doors opened, the Gosain saw Thakurji draped in a tattered, old shawl, immersed in an ocean of bliss.
He realized that the Lord had surely performed another divine *Leela* (miraculous play), though the mystery behind it remained beyond his comprehension. Panjiri arrived at the temple entrance carrying milk and Thakur-ji’s *Pitambar* (yellow silk robe), and said—
"Gosain-ji, just look at Lala; he left his *Pitambar* at my home and brought back my tattered shawl instead.
You had turned me away yesterday morning, yet my Lala—hungry and thirsty—came all the way to my hut seeking milk."
Gosain-ji sat down before Panjiri.
"What have I done between the devotee and the Divine? By hurting the sacred bond of devotion, I have committed a grave offense. Mother, please forgive me."
Panjiri said, "Gosain-ji, did you see Lala’s cleverness? He deliberately left his *Pitambar* in my hut and picked up my tattered, threadbare shawl."
Upholding the honor of devotees.
Analyse your horoscope byJaipur, Rajasthan Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
