🙏 महाभारत का रहस्य: ज्ञानी व्यक्ति कभी दुखी क्यों नहीं होता? | Why Wise People Never Suffer
Hindi:
🌹ॐ नमो भगवते वासुदेवाय🌹
महाभारत: शान्ति पर्व: षडशीत्यधिकद्विशततम अध्याय
समंग के द्वारा नारद जी से अपनी शोकहीन स्थिति का वर्णन--
युधिष्ठिर ने पूछा- पितामह! संसार के सभी प्राणी सदा शोक, दु:ख और मृत्यु से डरते रहते हैं; अत: आप हमें ऐसा उपदेश दें, जिससे हम लोगों को उन दोनों का भय न रहे।
भीष्म जी ने कहा- भरतनन्दन! इस विषय में विद्वान पुरुष देवर्षि नारद और समंग के संवाद रूप प्राचीन इतिहास का उदाहरण दिया करते हैं।
नारद जी ने पूछा- संमग जी! दूसरे लोग तो सिर झुकाकर प्रणाम करते हैं; परंतु आप हृदय से प्रणाम करते जान पड़ते हैं। मालूम होता है, आप इस संसार सागर को अपनी इन दोनों भुजाओं से ही तैरकर पार हो जायेंगे। आपका मन नित्य प्रसन्न रहता है तथा आप सदा शोकशून्य-से दिखायी देते हैं। मैं आपके चित्त में कभी कोई थोड़ा-सा भी उद्वेग नहीं देख पाता हूँ। आप नित्य तृप्त की भाँति अपने-आपमें ही स्थित रहकर बालकों के समान चेष्टा करते हैं (इसका क्या कारण है?)
समंग जी ने कहा- दूसरों को मान देने वाले देवर्षे! मैं भूत, वर्तमान और भविष्य इन सबका स्वरूप तथा तत्त्व जानता हूँ; इसलिये मेरे मन में कभी विषाद नहीं होता है। मुझे कर्मों के आरम्भ का तथा उनके फलोदयकाल का भी ज्ञान है और लोक में जो भाँति-भाँति के कर्मफल प्राप्त होते हैं, उनको भी मैं जानता हूँ; इसीलिये मेरे मन में कभी खेद नहीं होता।
नारद जी! देखिये, जैसे जगत में गम्भीर, अप्रतिष्ठित, प्रगतिशील, अन्धे और जड़ मनुष्य भी जीवित रहते हैं, उसी प्रकार हम भी जी रहे हैं। नीरोग शरीर वाले देवता, बलवान और निर्बल सभी अपने प्रारब्ध-विधान के अनुसार जीवन धारण करते हैं; अत: हम भी प्रारब्ध पर ही अवलम्बित रहकर किसी कर्म का आरम्भ करते हैं, इसलिये हमारे प्रति भी आप आदर बुद्धि रखें (अकर्मण्य समझकर हमारा निरादर न करें)। जिनके पास हजायें रूपये हैं, वे भी जीते है। जिनके पास सैकड़ों रूपयों का संग्रह है, वे भी जीवन धारण करते हैं। दूसरे लोग साग से ही जीवन-निर्वाह करते हैं। उसी तरह हमें भी जीवित समझिये। नारद जी! जब अज्ञान दूर हो जाने के कारण हम शोक ही नहीं करते हैं तो धर्म अथवा लौकिक कर्म से हमारा क्या प्रयोजन है। सारे सुख और दुख काल के अधीन होने के कारण क्षणभंगुर हैं, अत: वे ज्ञानी पुरुष को पराभूत नहीं कर सकते हैं। ज्ञानी पुरुष जिसके लिये कहा करते हैं, उस प्रज्ञा की जड़ है इन्द्रियों की निर्मलता। जिसकी इन्द्रियाँ मोह और शोक में मग्न हैं, उस मोहाच्छन्न इन्द्रिय वाले पुरुष को कभी प्रज्ञा का लाभ नहीं मिल सकता। मूढ़ मनुष्य को गर्व होता है। उसका वह गर्व मोहरूप ही है। मूढ़ के लिये न तो यह लोक सुखद होता है और न परलोक ही। किसी को भी न तो सदा दु:ख ही उठाने पड़ते हैं और न नित्य निरन्तर सुख का ही लाभ होता है। संसार के स्वरूप को परिवर्तित होता देख मेरे-जैसा मनुष्य कभी संताप नहीं करता है। अभीष्ट भोग अथवा सुख का भी अनुसरण नहीं करता तथा दु:ख आ जाय तो उसके लिये चिन्तित नहीं होता
सब प्रकार से उपरत महापुरुष दूसरों से कुछ भी नहीं चाहता। भविष्य में होने वाले अर्थ लाभ का भी अभिनन्दन नहीं करता। बहुत-सी सम्पत्ति पाकर हर्षित नहीं होता तथा धनका नाश हो जाने पर भी खेद नहीं करता। बन्धु-बान्धव, धन, उत्तम कुल, शास्त्राध्ययन, मन्त्र तथा पराक्रम- ये सब-के-सब मिलकर भी किसी को दु:ख से छुटकारा नहीं दिला सकते हैं। परलोक में मनुष्य उत्तम स्वभाव के कारण ही शान्ति पाते हैं। जिसका चित्त योगयुक्त नहीं है, उसे समत्त्व बुद्धि नहीं प्राप्त होती। योग के बिना कोई सुख नहीं पाता है।
नरेश्वर! दु:खों के संबंध का त्याग और धैर्य- ये ही दोनों सुख के कारण हैं। प्रिय वस्तु हर्षजनक होती है। हर्ष अभिमान को बढ़ाता है और अभिमान नरक में ही डुबाने वाला है। इसलिये मैं इन तीनों का त्याग करता हूँ। शोक, भय और अभिमान- ये प्राणियों को सुख-दुख में डालकर मोहित करने वाले हैं; इसलिये जब तक यह शरीर चेष्टा कर रहा है, तब तक मैं इन सबको साक्षी की भाँति देखता हूँ। अर्थ और काम को त्याग कर एवं तृष्णा और मोह का सर्वथा परित्याग करके मैं शोक और संताप से रहित हुआ इस पृथ्वी पर विचरता हूँ। जैसे अमृत पीने वाले को मृत्यु से भय नहीं होता, उसी प्रकार मुझें भी इहलोक या परलोक में मृत्यु, अधर्म, लोभ तथा दूसरे किसी से भी भय नहीं है। ब्रह्मन! मैंने महान और अक्षय तप करके यही ज्ञान पाया है; अत: नारद जी! शोक की परिस्थिति उपस्थित होकर भी मुझे व्याकुल नहीं कर सकती।
इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्ति पर्व के अन्तर्गत मोक्षधर्म पर्व में समंग और नारद जी का संवाद विषयक दो सौ छियासीवाँ अध्याय पूरा हुआ।
🌺 बोल हरि बोल हरि हरि हरि बोल केशव माधव गोविंद बोल🌺
हैदराबाद के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
🌹Om Namo Bhagavate Vasudeva🌹
Mahabharata: Shanti Parva: Chapter Sixty-Six
Samanga describes his grief-free state to Narada -
Yudhishthira asked, "Grandfather! All beings in the world are always afraid of grief, sorrow, and death; so please give us such advice that we will not fear either of them."
Bhishma replied, "O descendant of Bharata! In this regard, the learned cite the ancient dialogue between the divine sage Narada and Samanga as an example."
Narada asked, "O Samanga! While others offer salutations merely by bowing their heads, you appear to offer salutations from the heart. It seems as though you will cross this ocean of worldly existence using only your own arms. Your mind remains perpetually cheerful, and you always appear free from grief. I never perceive even the slightest agitation in your mind. You remain established within yourself—ever-content—yet behave like a child; what is the reason for this?"
Samanga replied, "O divine sage who honors others! I understand the true nature and essence of the past, present, and future; therefore, my mind never experiences despondency. I am aware of the initiation of actions and the timing of their fruition, and I know the various consequences of actions that manifest in the world; that is why my mind never feels regret.
O Narada! Just as the profound, the unanchored, the progressive, the blind, and the dull-witted all live in this world, so too do I live. Whether they are disease-free gods, the strong, or the weak—all sustain their lives according to the dictates of their destiny (prarabdha)." Therefore, we too undertake our actions relying on destiny; hence, please regard us with respect (do not disrespect us by deeming us idle). Those who possess thousands of rupees live, and those who have only hundreds also sustain their lives; others subsist merely on greens. Consider us to be living in the same manner. O Narada! When, through the dispelling of ignorance, we no longer grieve, what need have we for religious rituals or worldly activities? Since all joys and sorrows are subject to the passage of time and are fleeting, they cannot overwhelm the wise. The root of that wisdom—which the wise speak of—lies in the purity of the senses; one whose senses are immersed in delusion and grief, and whose senses are thus clouded by delusion, can never attain such wisdom. The foolish man is filled with pride, and that very pride is a form of delusion; for the fool, neither this world nor the next holds happiness. No one is destined to suffer forever, nor does anyone enjoy uninterrupted happiness; observing the ever-changing nature of the world, a person like me never succumbs to anguish. I neither pursue desired pleasures nor worry when sorrow befalls me. The great soul, detached from all worldly attachments, desires nothing from others; he does not eagerly anticipate future gains, nor does he rejoice upon acquiring vast wealth or grieve when it is lost. Kinsmen, wealth, noble lineage, scriptural knowledge, mantras, and valor—collectively, none of these can liberate a person from sorrow; it is solely through a noble nature that one finds peace in the hereafter. One whose mind is not united with Yoga cannot attain the intellect of equanimity. Without Yoga, no one finds happiness. O King! Renouncing the association with sorrow and possessing patience—these two are the causes of happiness. A cherished object brings joy; joy fuels arrogance, and arrogance leads one to sink into hell. Therefore, I renounce all three. Grief, fear, and arrogance delude living beings by plunging them into happiness and sorrow; hence, as long as this body remains active, I observe them all merely as a witness. Having renounced material wealth and worldly desires, and having completely abandoned craving and delusion, I wander this earth free from grief and anguish. Just as one who has consumed nectar fears not death, similarly, I harbor no fear of death, unrighteousness, greed, or anything else—whether in this world or the next. O Brahmin! It is through great and imperishable penance that I have attained this wisdom; therefore, O Narada, even when a situation of grief arises, it cannot unsettle me.
Thus concludes the two hundred and eighty-sixth chapter—a dialogue between Samanga and Narada—within the *Mokshadharma Parva* of the *Shanti Parva* of the *Mahabharata*.
🌺 Chant Hari, chant Hari, Hari, Hari; chant Keshav, Madhav, Govind 🌺
analyse your horoscope by Hyderabad Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
