युधिष्ठिर को क्यों शर्मिंदा होना पड़ा? राजा बलि का अनसुना सत्य | Why Was Yudhishthira Left Ashamed? The Untold Truth Revealed by King Bali.
Hindi:
दान का दम्भ और राजा बलि की सीख🍁
महाराज युधिष्ठिर का संकल्प था कि उनकी प्रजा में कोई भी व्यक्ति दान से वंचित न रहे। उनके पास एक दिव्य अक्षय पात्र था, जिसकी विशेषता यह थी कि उससे जो भी माँगा जाता, वह तुरंत प्राप्त हो जाता था। प्रतिदिन उनके राजमहल में 16,008 ब्राह्मण भोजन करते और मनचाहा दान पाते थे। धीरे-धीरे युधिष्ठिर के मन में यह भाव आने लगा कि दानवीरता में वे राजा शिवि, महर्षि दधीचि और राजा हरिश्चंद्र से भी आगे निकल गए हैं।
भगवान श्रीकृष्ण अंतर्यामी थे। उन्होंने युधिष्ठिर के मन में उठ रहे इस सूक्ष्म अभिमान को पहचान लिया। एक दिन वे उन्हें साथ लेकर पाताल लोक में असुरराज बलि के महल पहुँचे।
राजा बलि ने दोनों का अत्यंत आदर-सत्कार किया। बातचीत के दौरान श्रीकृष्ण ने मुस्कुराते हुए पूछा, "बलि, क्या तुम इन महापुरुष को पहचानते हो?"
बलि ने विनम्रता से कहा, "नहीं प्रभु, मैं इनसे परिचित नहीं हूँ।"
श्रीकृष्ण बोले, "ये धर्मराज युधिष्ठिर हैं। पृथ्वी पर इनके दान की बड़ी कीर्ति है। इनके द्वार से कोई याचक खाली नहीं लौटता। आज लोग इनके गुण गाते हैं और तुम्हें लगभग भूल चुके हैं।"
यह सुनकर भी बलि के चेहरे पर न ईर्ष्या थी, न दुःख। वे मुस्कुराकर बोले, "प्रभु! मैंने तो कोई विशेष दान नहीं किया। मैंने तो केवल वामन भगवान को तीन पग भूमि दी थी। समय का चक्र ऐसा ही होता है। वर्तमान के सामने अतीत धुंधला पड़ जाता है। मुझे प्रसन्नता है कि धर्मराज ने मेरी कथाओं का स्थान ले लिया है।"
यह सुनते ही राजा बलि गंभीर हो गए। उन्होंने कहा, "प्रभु! क्या आप इसे दान कहते हैं? यदि यह दान है, तो पाप किसे कहेंगे?"
फिर वे युधिष्ठिर की ओर देखकर बोले, "हे धर्मराज! यदि ब्राह्मणों को बिना पुरुषार्थ के सब कुछ मिलने लगे, तो वे अध्ययन, अध्यापन, यज्ञ और धर्मकर्म क्यों करेंगे? केवल अपनी दानवीरता की प्रशंसा सुनने के लिए कर्मशील लोगों को अकर्मण्य बनाना उचित नहीं है।"
श्रीकृष्ण ने पूछा, "तो क्या तुम्हारे राज्य में कोई दान नहीं माँगता?"
बलि ने उत्तर दिया, "प्रभु! मेरे राज्य में यदि मैं किसी याचक को तीनों लोकों का स्वामी भी बना दूँ, तब भी वह बिना परिश्रम के जीवन नहीं बिताएगा। यहाँ लोग कर्म और पुरुषार्थ को ही सबसे बड़ा धन मानते हैं।"
बलि की बातें सुनकर युधिष्ठिर का सिर झुक गया। उन्हें समझ आ गया कि सच्चा दान वह नहीं जो लोगों को निर्भर बना दे, बल्कि वह है जो उन्हें कर्म, आत्मनिर्भरता और पुरुषार्थ के मार्ग पर आगे बढ़ाए।
शिक्षा:
दान का उद्देश्य किसी को आलसी बनाना नहीं, बल्कि उसे समर्थ और कर्मशील बनाना होना चाहिए। अहंकार से किया गया दान पुण्य नहीं, बल्कि पुरुषार्थ को नष्ट करने का कारण बन सकता है।
कनाडा के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
The Arrogance of Charity and the Lesson of King Bali 🍁
Maharaj Yudhishthira was resolved that no one among his subjects should go without receiving charity. He possessed a divine, inexhaustible vessel (*Akshaya Patra*) with the unique quality that whatever was asked of it was instantly granted. Every day, 16,008 Brahmins would dine at his palace and receive whatever alms they desired. Gradually, the thought began to take root in Yudhishthira's mind that he had surpassed even King Shibi, Maharshi Dadhichi, and King Harishchandra in the virtue of charity.
Lord Shri Krishna, the Knower of Hearts, perceived this subtle pride rising within Yudhishthira. One day, He took Yudhishthira along and arrived at the palace of the Asura King Bali in the netherworld (*Patala Loka*).
King Bali accorded them a respectful welcome. During the conversation, Shri Krishna smiled and asked, "Bali, do you recognize this great soul?"
Bali replied humbly, "No, Lord; I am not acquainted with him."
Shri Krishna said, "This is Dharmaraj Yudhishthira. His fame for charity is widespread on Earth; no supplicant ever returns empty-handed from his doorstep. Today, people sing his praises and have all but forgotten you."
Hearing this, neither envy nor sorrow appeared on Bali's face. Smiling, he said, "Lord! I did not perform any extraordinary act of charity. I merely offered three paces of land to Lord Vamana. Such is the wheel of time; the past fades before the present. I am happy that Dharmaraj has taken the place of my stories."
Then Shri Krishna said, "Dharmaraj feeds 16,008 Brahmins daily and gives them whatever charity they desire. That is why he is being acclaimed everywhere."
Upon hearing this, King Bali turned grave. He said, "Lord! Do You call this charity? If this is charity, then what would You call a sin?" Then, looking at Yudhishthira, he said, "O Dharmaraj! If Brahmins were to receive everything without any effort of their own, why would they engage in study, teaching, performing sacrifices, or righteous deeds? It is not proper to render industrious people idle merely to hear praise for one's own generosity."
Shri Krishna asked, "So, does no one ask for alms in your kingdom?"
Bali replied, "Lord! Even if I were to make a petitioner the ruler of all three worlds, they would still not lead a life devoid of effort. Here, people regard hard work and personal endeavor as their greatest wealth."
Hearing Bali's words, Yudhishthira bowed his head in realization. He understood that true charity is not that which fosters dependency, but rather that which encourages people to pursue the path of industry, self-reliance, and purposeful action.
Moral:
The purpose of charity should not be to make someone lazy, but to empower them and make them industrious. Charity given out of arrogance does not yield spiritual merit; instead, it can destroy one's drive for self-effort
analyse your horoscope by Canada Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोनपर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
