महादेव ने आखिर शुक्राचार्य को क्यों निगल लिया? जानिए चौंकाने वाला रहस्य! | Why Did Lord Shiva Swallow Shukracharya? Discover the Shocking Secret!
Hindi:
दानव गुरु शुक्राचार्य के संबंध में काशी खंड महाभारत जैसे ग्रंथों में कई कथाएं वर्णित हैं। शुक्राचार्य भृगु महर्षि के पुत्र थे। देवताओं के गुरु बृहस्पति अंगीरस के पुत्र थे। इन दोनों बालकों ने बाल्यकाल में कुछ समय तक अंगीरस के यहां विद्या प्राप्त की। आचार्य अंगीरस ने विद्या सिखाने में शुक्र के प्रति विशेष रुचि नहीं दिखाई। असंतुष्ट होकर शुक्र ने अंगीरस का आश्रम छोड़ दिया और गौतम ऋषि के यहां जाकर विद्यादान करने की प्रार्थना की।
गौतम मुनि ने शुक्र को समझाया कि बेटे इस समस्त जगत के गुरु केवल ईश्वर ही हैं। इसलिए तुम उनकी आराधना करो। तुम्हें समस्त प्रकार की विद्याएं और गुण खुद ही प्राप्त होंगे। गौतम मुनि की सलाह पर शुक्र ने गौतमी तट पर पहुंचकर शिव जी का ध्यान किया। शिव जी ने प्रत्यक्ष होकर शुक्र को मृत संजीवनी विद्या का उपदेश दिया। शुक्र ने मृत संजीवनी विद्या के बल पर समस्त मृत राक्षसों को जीवित करना आरंभ किया।
परिणाम स्वरूप दानव अहंकार के वशीभूत हो देवताओं को यातनाएं देने लगे क्योंकि देवता और दानवों में सहज ही जाति-वैर था। इसके बाद देवता और दानवों में निरंतर युद्ध होने लगे। मृत संजीवनी विद्या के कारण दानवों की संख्या बढ़ती ही गई। देवता असहाय हो गए। वे युद्ध में दानवों को पराजित नहीं कर पाए। देवता हताश हो गए। कोई उपाय ने पाकर वे शिव जी की शरण में गए क्योंकि शिव जी ने शुक्राचार्य को मृत संजीवनी विद्या प्रदान की थी।
देवताओं ने शिव जी से शिकायत कि महादेव आपकी विद्या का दानव लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। आप तो समदर्शी हैं। शुक्राचार्य संजीवनी विद्या से मृत दानवों को जिलाकर हम पर भड़का रहे हैं। यही हालत रही तो हम कहीं के नहीं रह जाएंगे। कृपया आप हमारा उद्धार कीजिए। शुक्राचार्य द्वारा मृत संजीवनी विद्या का इस प्रकार अनुचित कार्य में उपयोग करना शिव जी को अच्छा न लगा।
शिव जी क्रोध में आ गए और शुक्राचार्य को पकड़कर निगल डाला। इसके बाद शुक्राचार्य शिव जी की देह से शुक्ल कांति के रूप में बाहर आए और अपने निज रूप को प्राप्त किया। शुक्राचार्य के संबंध में एक और कथा इस प्रकार है। शुक्राचार्य ने किसी प्रकार छल-कपट से एक बार कुबेर की सारी संपत्ति का अपहरण किया। कुबेर को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने शिव जी से शुक्राचार्य की करनी की शिकायत की।
शुक्राचार्य को जब मालूम हुआ कि उनके विरुद्ध शिव जी तक शिकायत पहुंच गई तो वे डर गए और शिव जी के क्रोध से बचने के लिए झाड़ियों में जा छिपे। आखिर वे इस तरह शिव जी की आंख बचाकर कितने दिन छिप सकते थे। एक बार शिव जी के सामने पड़ गए। शिव स्वभाव से ही रौद्र हैं। शुक्राचार्य को देखते ही शिव जी ने उनको पकड़कर निगल डाला। शिव जी की देह में शुक्राचार्य का दम घुटने लगा। उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि उनको शिव जी की देह से बाहर कर दें।
शिव जी का क्रोध शांत नहीं हुआ। उन्होंने गुस्से में आकर अपने शरीर के सभी द्वार बंद किए। अंत में शुक्राचार्य मूत्रद्वार से बाहर निकल आए। इस कारण शुक्राचार्य पार्वती-परमेश्वर के पुत्र समान हो गए। शुक्राचार्य को बाहर निकले देख शिव जी का क्रोध फिर से भड़क उठा। वे शुक्राचार्य की कुछ हानि करें इस बीच पार्वती ने परमेश्वर से निवेदन किया कि यह तो हमारे पुत्र समान हो गया है। इसलिए इस पर आप क्रोध मत कीजिए। यह तो दया का पात्र है।
पार्वती की अभ्यर्थना पर शिव जी ने शुक्राचार्य को अधिक तेजस्वी बनाया। अब शुक्राचार्य भय से निरापद हो गए थे। उन्होंने प्रियव्रत की पुत्री ऊर्जस्वती के साथ विवाह किया। उनके चार पुत्र हुए-चंड, अमर्क, त्वाष्ट्र और धरात्र। एक कथा शुक्राचार्य के संबंध में इस प्रकार है। एक बार वामन ने राजा बलि के पास जाकर तीन कदम रखने की पृथ्वी मांगी।
जब यह समाचार शुक्राचार्य को मिला। उन्होंने राजा बलि को समझाया कि राजन सुनो आपसे तीन कदम जमीन मांगने वाले व्यक्ति नहीं हैं। वे नर भी नहीं। भूल से भी सही उनको एक कदम रखने की जमीन तक मत देना। नीति शास्त्र बताता है कि वारिजाक्ष, विवाह, प्राण, मान तथा वित्त के संदर्भ में झूठ बोला जा सकता है इसलिए मेरी सलाह मानकर याचक को जमीन का दान देने से अस्वीकार करो।
शुक्राचार्य ने राजा बलि को इस तरह अनेक प्रकार से समझाया परंतु राजा बलि अपने वचन के पक्के थे और साथ ही ज्ञानी भी। इसलिए उन्होंने दृढ़ स्वर में उत्तर दिया कि यदि याचक नर न होकर नारायण ही हों तो और अधिक उत्तम। यदि उनके हाथों में मेरा कुछ अहित भी होता है तो वह मेरा भाग्य ही माना जाएगा। इसलिए ऐसे सुअवसर से मैं वंचित होना नहीं चाहता। मैं अपने वचन का पालन हर हालत में करना चाहूंगा। यह कहकर राजा बलि ने प्रसन्नतापूर्वक वामन को तीन कदम रखने की भूमि दान कर दी।
इससे दानवार्च शुक्र चिंता में पड़ गए। उन्होंने संकल्प किया कि किसी प्रकार से राजा बलि का उपकार करना चाहिए। चह विचार करके वे मक्खी का रूप धरकर कमंडल की टोंटी से जलधारा के गिरने से अटक गए। टोंटी से जल के न गिरते देख राजा बलि ने तीली लकेर कमंडल की टोंटी में घुसेड़ दिया। तीली मक्खी की आंख में चुभ गई और आंख छितर गई। परिणामस्वरूप दानवाचार्य शुक्र काना बन गए। तब से दानवाचार्य काना शुक्राचार्य कहलाए।
हिमाचल के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
The Story of Shukracharya – The Guru of the Asuras
Several ancient scriptures, including the Kashi Khanda and the Mahabharata, describe many fascinating stories about Shukracharya, the preceptor of the Asuras (demons). Shukracharya was the son of Maharishi Bhrigu, while Brihaspati, the guru of the Devas (gods), was the son of Sage Angiras.
During their childhood, both boys studied under Sage Angiras for some time. However, Angiras did not show the same level of interest in teaching Shukra as he did Brihaspati. Feeling dissatisfied, Shukra left Angiras' hermitage and approached Sage Gautama, requesting him to accept him as a disciple.
Following Gautama's advice, Shukra went to the banks of the Gautami River and performed intense penance to Lord Shiva. Pleased with his devotion, Lord Shiva appeared before him and imparted the sacred knowledge of the Mrita Sanjeevani Vidya—the power to restore the dead to life. With this divine knowledge, Shukra began reviving the slain Asuras.
When Lord Shiva Swallowed Shukracharya
As the Asuras gained the power to return to life after every battle, they became arrogant and started tormenting the Devas. Since there had always been enmity between the Devas and the Asuras, fierce wars continued relentlessly.
Because of the Mrita Sanjeevani Vidya, the number of Asuras kept increasing, while the Devas found themselves helpless and unable to defeat them. In desperation, the Devas sought refuge in Lord Shiva, who had originally granted Shukracharya this divine knowledge.
They complained, "O Mahadeva, the Asuras are misusing the knowledge You bestowed upon Shukracharya. By reviving the dead demons repeatedly, he is encouraging them to wage endless wars against us. If this continues, we will be completely destroyed. Please protect us."
Lord Shiva was displeased that such sacred knowledge was being used for destructive purposes. Filled with anger, He seized Shukracharya and swallowed him whole.
Later, Shukracharya emerged from Lord Shiva's body in the form of a radiant white light and regained his original form.
The Story of Kubera's Wealth
Another legend tells that Shukracharya once deceitfully seized all the wealth of Kubera, the god of riches. When Kubera learned about this, he complained to Lord Shiva.
Realizing that Shiva had become aware of his actions, Shukracharya became frightened and hid among dense bushes to escape His wrath. However, he could not remain hidden forever.
Inside Shiva's body, Shukracharya found it impossible to breathe. He prayed earnestly to Mahadeva, begging to be released.
Still enraged, Lord Shiva sealed every opening of His body. Finally, Shukracharya emerged through Shiva's urinary passage.
For this reason, Shukracharya came to be regarded as a son of Lord Shiva and Goddess Parvati.
When Shiva saw him emerge, His anger flared up once again. Before He could punish Shukracharya further, Goddess Parvati intervened.
She said, "Since he has emerged from Your own body, he is now like our son. Please do not be angry with him anymore. He deserves compassion."
At Parvati's request, Lord Shiva calmed down and blessed Shukracharya with even greater brilliance and spiritual power.
Why Shukracharya Became One-Eyed
Another famous story concerns King Bali and Lord Vamana.
Once, Lord Vamana approached King Bali and asked for only three paces of land.
When Shukracharya heard about this, he immediately warned King Bali:
"O King, the one asking for three steps of land is no ordinary man. He is none other than Lord Narayana Himself. Do not grant Him even a single step of land. Political wisdom allows one to speak an untruth in matters concerning marriage, life, honor, or wealth. Therefore, refuse this request."
Despite repeated warnings, King Bali remained steadfast.
He replied firmly:
"If the seeker is indeed Lord Narayana, then it is an even greater blessing. Even if I suffer because of Him, I shall consider it my greatest fortune. I will never break my promise."
With great joy, King Bali granted Lord Vamana the requested three paces of land.
Shukracharya became deeply worried. Determined to prevent the donation, he transformed himself into a tiny insect and blocked the spout of King Bali's Kamandalu (water vessel), preventing the ritual water from flowing.
When King Bali noticed that no water was coming out, he inserted a small blade of sacred grass (or a thin stick) into the spout to clear the blockage.
The blade pierced the insect's eye, severely injuring it.
As a result, Shukracharya lost one eye and became one-eyed. From that day onward, he became known as Kana Shukracharya (the one-eyed Shukracharya).
analyse your horoscope by Himachal no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
