राजा जनमेजय ने भाग्य बदलने की ठानी... फिर क्या हुआ? | King Janamejaya Challenged Destiny... What Happened Next Will Leave You Amazed!
Hindi:
अभिमन्यु के पुत्र, राजा परीक्षित थे। राजा परीक्षित के बाद उन के लड़के जनमेजय राजा बने।
एक दिन जनमेजय वेदव्यास जी के पास बैठे थे। बातों ही बातों में जन्मेजय ने कुछ नाराजगी से वेदव्यास जी से कहा.. कि,"जहां आप समर्थ थे भगवान श्रीकृष्ण थे, भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य कुलगुरू कृपाचार्य जी, धर्मराज युधिष्ठिर, जैसे महान लोग उपस्थित थे...फिर भी आप महाभारत के युद्ध को होने से नहीं रोक पाए और देखते-देखते अपार जन-धन की हानि हो गई। यदि मैं उस समय रहा होता तो, अपने पुरुषार्थ से इस विनाश को होने से बचा लेता"।
अहंकार से भरे जन्मेजय के शब्द सुन कर भी, व्यास जी शांत रहे।
उन्होंने कहा, पुत्र अपने पूर्वजों की क्षमता पर शंका न करो। यह विधि द्वारा निश्चित था, जो बदला नहीं जा सकता था, यदि ऐसा हो सकता तो श्रीकृष्ण में ही इतनी सामर्थ्य थी कि वे युद्ध को रोक सकते थे।
जन्मेजय अपनी बात पर अड़ा रहा और बोला,"मैं इस सिद्धांत को नहीं मानता। आप तो भविष्यवक्ता है, मेरे जीवन की होने वाली किसी होनी को बताइए... मैं उसे रोककर प्रमाणित कर दूंगा कि विधि का विधान निश्चित नहीं होता"।
व्यास जी ने कहा पुत्र यदि तू यही चाहता है तो सुन...।
कुछ वर्ष बाद तू काले घोड़े पर बैठकर शिकार करने जाएगा दक्षिण दिशा में समुद्र तट पर पहुंचेगा...वहां तुम्हें एक सुंदर स्त्री मिलेगी.. जिसे तू महलों में लाएगा, और उससे विवाह करेगा। मैं तुम को मना करूँगा कि ये सब मत करना लेकिन फिर भी तुम यह सब करोगे। इस के बाद उस लड़की के कहने पर तू एक यज्ञ करेगा। मैं तुम को आज ही चेता रहा हूं कि उस यज्ञ को तुम वृद्ध ब्राह्मणो से कराना.. लेकिन, वह यज्ञ तुम युवा ब्राह्मणो से कराओगे.... और..
जनमेजय ने हंसते हुए व्यासजी की बात काटते हुए कहा कि,"मै आज के बाद काले घोड़े पर ही नही बैठूंगा..तो ये सब घटनाऐ घटित ही नही होगी।
व्यासजी ने कहा कि ये सब होगा..और अभी आगे की सुन... "उस यज्ञ मे एक ऐसी घटना घटित होगी....कि तुम उस रानी के कहने पर उन युवा ब्राह्मणों को प्राण दंड दोगे, जिससे तुझे ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा...और तुझे कुष्ठ रोग होगा.. और वही तेरी मृत्यु का कारण बनेगा। इस घटनाक्रम को रोक सको तो रोक लो"।
वेदव्यास जी की बात सुनकर जन्मेजय ने एहतियात वश शिकार पर जाना ही छोड़ दिया। परंतु जब होनी का समय आया तो उसे शिकार पर जाने की बलवती इच्छा हुई। उस ने सोचा कि काला घोड़ा नहीं लूंगा.. पर उस दिन उसे अस्तबल में काला घोड़ा ही मिला। तब उस ने सोचा कि मैं दक्षिण दिशा में नहीं जाऊंगा परंतु घोड़ा अनियंत्रित होकर दक्षिण दिशा की ओर गया और समुद्र तट पर पहुंचा वहां पर उसने एक सुंदर स्त्री को देखा, और उस पर मोहित हुआ। जन्मेजय ने सोचा कि इसे लेकर महल मे तो जाउंगा.... लेकिन शादी नहीं करूंगा।
परंतु, उसे महलों में लाने के बाद, उसके प्यार में पड़कर उस से विवाह भी कर लिया। फिर रानी के कहने से जन्मेजय द्वारा यज्ञ भी किया गया। उस यज्ञ में युवा ब्राह्मण ही रक्खे गए।
अब जन्मेजय घबरा गया और तुरंत व्यास जी के पास पहुंचा...और उनसे जीवन बचाने के लिए प्रार्थना करने लगा।
वेदव्यास जी ने कहा कि "एक अंतिम अवसर तेरे प्राण बचाने का और देता हूं.... मैं तुझे महाभारत में हुई घटना का श्रवण कराऊंगा जिसे तुझे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ सुनना है... इससे तेरा कोढ् मिटता जाएगा।
परंतु यदि किसी भी प्रसंग पर तूने अविश्वास किया.. तो मैं महाभारत का प्रसंग रोक दूंगा.. और फिर मैं भी तेरा जीवन नहीं बचा पाऊंगा... याद रखना अब तेरे पास यह अंतिम अवसर है।
अब तक जन्मेजय को व्यासजी की बातों पर पूरा विश्वास हो चुका था, इसलिए वह पूरी श्रद्धा और विश्वास से कथा श्रवण करने लगा।
व्यासजी ने कथा आरम्भ करी और जब भीम के बल के वह प्रसंग सुनाए.... जिसमें भीम ने हाथियों को सूंडों से पकड़कर उन्हें अंतरिक्ष में उछाला... वे हाथी आज भी अंतरिक्ष में घूम रहे हैं.... तब जन्मेजय अपने आप को रोक नहीं पाया,और बोल उठा कि ये कैसे संभव हो सकता है। मैं नहीं मानता।
फिर व्यास जी ने अपनी मंत्र शक्ति से आवाहन किया..और वे हाथी पृथ्वी की आकर्षण शक्ति में आकर नीचे गिरने लगे.... तब व्यास जी ने कहा, यह मेरी बात का प्रमाण है।
जितनी मात्रा में जन्मेजय ने श्रद्धा विश्वास से कथा श्रवण की,
उतनी मात्रा में वह उस कुष्ठ रोग से मुक्त हुआ परंतु एक बिंदु रह गया और वही उसकी मृत्यु का कारण बना।
सार :- कर्म हमारे हाथ मे है लेकिन उस का फल हमारे हाथों में नहीं है।
गीता जी के 11 वें अध्याय के 33 वे श्लोक मैं श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं, "उठ खड़ा हो और अपने कार्य द्वारा यश प्राप्त कर। यह सब तो मेरे द्वारा पहले ही मारे जा चुके हैं तू तो केवल निमित्त बना है।
होनी को टाला नहीं जा सकता लेकिन उत्तम कर्म व ईश्वर नाम जाप से होनी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
हिमाचल के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
King Parikshit was the son of Abhimanyu, and after King Parikshit, his son Janamejaya ascended the throne.
One day, King Janamejaya was sitting with Sage Ved Vyasa. During their conversation, Janamejaya said with a hint of dissatisfaction:
"When great personalities like you, Lord Krishna, Bhishma Pitamah, Guru Dronacharya, Kulguru Kripacharya, and the righteous King Yudhishthira were all present, why couldn't you stop the Mahabharata war? So much life and wealth were lost before your eyes. If I had been there, I would have prevented that destruction through my own efforts."
Despite these prideful words, Ved Vyasa remained calm.
He replied,
"My son, never doubt the abilities of your ancestors. The war was destined by fate and could not be avoided. If anyone had the power to stop it, it was Lord Krishna Himself."
But Janamejaya stubbornly insisted,
"I do not believe in destiny. Since you can foresee the future, tell me about an event that is destined to happen in my life. I will stop it and prove that fate is not fixed."
Ved Vyasa said,
"If that is what you wish, then listen carefully."
"A few years from now, you will ride a black horse on a hunting expedition. It will take you southward to the seashore, where you will meet a beautiful woman. You will bring her to your palace and eventually marry her. I will warn you not to do so, but you will ignore my advice.
Janamejaya interrupted with a laugh:
"From this day onward, I will never ride a black horse. Then none of these events can happen!"
Ved Vyasa calmly continued,
"Everything will happen exactly as I have said. Listen further... During that yajna, an incident will occur because of which, at the queen's insistence, you will sentence those young Brahmins to death. As a result, you will incur the terrible sin of killing Brahmins (Brahmahatya), contract leprosy, and that disease will eventually become the cause of your death. If you can stop these events, then try."
After hearing this prophecy, Janamejaya stopped going on hunting trips altogether.
But when the destined time arrived, he suddenly felt an overwhelming desire to hunt.
He thought,
"At least I won't ride a black horse."
Yet, when he went to the royal stable, the only horse available was black.
Then he decided,
"I won't go south."
However, the horse became uncontrollable and ran toward the southern seashore.
There, Janamejaya saw a beautiful woman and was instantly captivated by her.
He thought,
"I may bring her to the palace, but I certainly won't marry her."
Yet after bringing her home, he fell deeply in love and married her.
Later, at the queen's request, he performed the yajna.
Despite Ved Vyasa's warning, young Brahmins were appointed to conduct the ritual.
During the ceremony, the young Brahmins laughed at something involving the queen.
The queen became furious and demanded punishment.
Blinded by anger, King Janamejaya ordered them to be executed.
As a consequence, he was afflicted with leprosy.
Terrified, Janamejaya immediately went to Ved Vyasa and begged him to save his life.
Ved Vyasa said,
"I will give you one final opportunity to save yourself. I shall narrate the story of the Mahabharata to you. You must listen with complete faith and devotion. As you listen with sincere belief, your leprosy will gradually disappear.
However, if at any point you doubt the truth of the narration, I will stop the story immediately, and even I will no longer be able to save your life. Remember, this is your last chance."
By now, Janamejaya had complete faith in Ved Vyasa.
He listened to the Mahabharata with great devotion.
As the narration progressed, Ved Vyasa described Bhima's extraordinary strength.
He narrated an episode where Bhima lifted elephants by their trunks and hurled them into the sky, where they were said to still be wandering.
Unable to control himself, Janamejaya exclaimed,
"How is that even possible? I cannot believe it!"
Ved Vyasa immediately stopped the narration and said,
Then, through his spiritual powers, Ved Vyasa invoked those very elephants.
They began descending toward the earth under the pull of gravity.
Ved Vyasa said,
"This is the proof of what I told you."
The portion of the Mahabharata that Janamejaya had listened to with unwavering faith healed him from leprosy to the same extent.
But because doubt entered his mind at that one crucial moment, a small part of the disease remained—and that eventually became the cause of his death.
Moral of the Story
Our actions are in our hands, but the results are not.
In Chapter 11, Verse 33 of the Bhagavad Gita, Lord Krishna tells Arjuna:
"Therefore arise and win glory. They have already been slain by Me. You are merely an instrument."
Destiny cannot always be avoided, but righteous actions, sincere devotion, and constant remembrance of God can lessen the intensity of its effects
analyse your horoscope by Himachal no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
