गंगा, समुद्र और बादलों ने पाप का कौन-सा रहस्य बताया? | What Secret About Sin Did the Ganga, the Ocean, and the Clouds Reveal?
Hindi:
पाप कहां तक जाता है🙏
एक बार एक ऋषि ने सोचा कि लोग गंगा में पाप धोने जाते हैं,
तो इसका मतलब हुआ कि सारे पाप गंगा में समा गए और गंगा भी पापी हो गयी .
अब यह जानने के लिए तपस्या की,कि पाप कहाँ जाता है ?
भगवन ने जहा कि चलो गंगा से ही पूछते है ,
दोनों लोग गंगा के पास गए और कहा कि , हे गंगे ! सब लोग तुम्हारे यहाँ पाप धोते है तो इसका मतलब आप भी पापी हुई .
गंगा ने कहा मैं क्यों पापी हुई , मैं तो सारे पापों को ले जाकर समुद्र को अर्पित कर देती हूँ ,
अब वे लोग समुद्र के पास गए ,
हे सागर ! गंगा जो पाप आपको अर्पित कर देती है तो इसका मतलब आप भी पापी हुए ?
समुद्र ने कहा मैं क्यों पापी हुआ , मैं तो सारे पापों को लेकर भाप बना कर बादल बना देता हूँ ,
अब वे लोग बादल के पास गए,
हे बादल ! समुद्र जो पापों को भाप बनाकर बादल बना देते है ,तो इसका मतलब आप पापी हुए .
बादलों ने कहा मैं क्यों पापी हुआ ,मैं तो सारे पापों को वापस पानी बरसा कर धरती पर भेज देता हूँ ,
जिससे अन्न उपजता है , जिसको मानव खाता है. उस अन्न में जो अन्न जिस मानसिक स्थिति से उगाया जाता है और जिस वृत्ति से प्राप्त किया जाता है ,
जिस मानसिक अवस्था में खाया जाता है ,
उसी अनुसार मानव की मानसिकता बनती है शायद इसीलिये कहते हैं
” जैसा खाए अन्न, वैसा बनता मन ”अन्न को जिस वृत्ति ( कमाई ) से प्राप्त किया जाता हैऔर जिस मानसिक अवस्था में खाया जाता है
वैसे ही विचार मानव के बन जाते है।
इसीलिये सदैव भोजन शांत अवस्था में पूर्ण रूचि के साथ करना चाहिए ,
और कम से कम अन्न जिस धन से खरीदा जाए वह धन भी श्रम का होना चाहिए।
राधे राधे जी
भारत के नंबर 1 अंक विशेषज्ञ एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Where Does Sin Go? 🙏
Once, a sage wondered, “People go to the sacred River Ganga to wash away their sins. If all those sins are washed into the Ganga, doesn't that mean the Ganga herself becomes sinful?”
The sage asked, “O Lord, when people wash away their sins in the Ganga, where do those sins actually go?”
The Lord replied, “Come, let us ask Mother Ganga herself.”
Together they approached the Ganga and asked, “O Mother Ganga, countless people wash away their sins in your waters. Does that not make you sinful?”
The Ganga smiled and said, “Why would I become sinful? I simply carry all those sins and offer them to the ocean.”
So they went to the ocean and asked, “O Ocean, since the Ganga brings all those sins to you, does that make you sinful?”
The ocean replied, “Why would I become sinful? I transform the water into vapor, which becomes clouds.”
Then they approached the clouds and asked, “O Clouds, if the ocean turns those sins into vapor and sends them to you, does that make you sinful?”
The clouds answered, “Why would we become sinful? We simply return the water to the earth as rain.”
That rain nourishes the soil, from which food grows. Humans eat that food. The nature of the food depends on the intention and state of mind with which it is cultivated, the means by which it is earned, and the mindset in which it is consumed.
Perhaps this is why it is said:
“As is the food you eat, so becomes your mind.”
The food we consume influences our thoughts and character. Equally important is how that food is obtained. If it is purchased with honestly earned money and eaten with gratitude and a peaceful mind, it nurtures purity of thought.
Therefore, one should always eat in a calm state of mind, with full attention and gratitude. As far as possible, the food we eat should be bought with the fruits of honest labor.
Radhe Radhe Ji 🙏
Analyse your horoscope by India's no 1 Numerologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
