जब भगवान राम स्वयं हनुमान जी का नाम अपनी विशेष सूची में लिखते थे | Lord Rama’s Secret Diary Revealed: Why Hanuman Was His Most Beloved Devotee.
Hindi:
एक बार की बात है, वीणा बजाते हुए नारद मुनि भगवान श्रीराम के द्वार पर पहुँचे। नारायण नारायण !! नारदजी ने देखा कि द्वार पर हनुमान जी पहरा दे रहे है।
हनुमान जी ने पूछा: नारद मुनि! कहाँ जा रहे हो?
नारदजी बोले: मैं प्रभु से मिलने आया हूँ। नारदजी ने हनुमानजी से पूछा प्रभु इस समय क्या कर रहे है?
हनुमानजी बोले: पता नहीं पर कुछ बही खाते का काम कर रहे है, प्रभु बही खाते में कुछ लिख रहे है।
नारदजी: अच्छा? क्या लिखा पढ़ी कर रहे है?
हनुमानजी बोले: मुझे पता नहीं मुनिवर आप खुद ही देख आना।
नारद मुनि गए प्रभु के पास और देखा कि प्रभु कुछ लिख रहे है।
नारद जी बोले: प्रभु आप बही खाते का काम कर रहे है? ये काम तो किसी मुनीम को दे दीजिए।
प्रभु बोले: नहीं नारद, मेरा काम मुझे ही करना पड़ता है। ये काम मैं किसी और को नही सौंप सकता।
नारद जी: अच्छा प्रभु ऐसा क्या काम है? ऐसा आप इस बही खाते में क्या लिख रहे हो?
प्रभु बोले: तुम क्या करोगे देखकर, जाने दो।
नारद जी बोले: नही प्रभु बताईये ऐसा आप इस बही खाते में क्या लिखते हैं?
प्रभु बोले: नारद इस बही खाते में उन भक्तों के नाम है जो मुझे हर पल भजते हैं। मैं उनकी नित्य हाजिरी लगाता हूँ ।
नारद जी: अच्छा प्रभु जरा बताईये तो मेरा नाम कहाँ पर है? नारदमुनि ने बही खाते को खोल कर देखा तो उनका नाम सबसे ऊपर था। नारद जी को गर्व हो गया कि देखो मुझे मेरे प्रभु सबसे ज्यादा भक्त मानते है। पर नारद जी ने देखा कि हनुमान जी का नाम उस बही खाते में कहीं नही है? नारद जी सोचने लगे कि हनुमान जी तो प्रभु श्रीराम जी के खास भक्त है फिर उनका नाम, इस बही खाते में क्यों नही है? क्या प्रभु उनको भूल गए है?
नारद मुनि आये हनुमान जी के पास बोले: हनुमान! प्रभु के बही खाते में उन सब भक्तों के नाम हैं जो नित्य प्रभु को भजते हैं पर आप का नाम उस में कहीं नहीं है?
हनुमानजी ने कहा: मुनिवर! होगा, आप ने शायद ठीक से नहीं देखा होगा?
नारदजी बोले: नहीं नहीं मैंने ध्यान से देखा पर आप का नाम कहीं नही था।
अगर आपको कथा संग्रह की पोस्ट पसंद आती है तो आज ही सब्सक्राइब करें कथा संग्रह
हनुमानजी ने कहा: अच्छा कोई बात नहीं। शायद प्रभु ने मुझे इस लायक नही समझा होगा जो मेरा नाम उस बही खाते में लिखा जाये। पर नारद जी प्रभु एक अन्य दैनंदिनी भी रखते है उसमें भी वे नित्य कुछ लिखते हैं।
नारदजी बोले: अच्छा?
हनुमानजी ने कहा: हाँ!
नारदमुनि फिर गये प्रभु श्रीराम के पास और बोले प्रभु! सुना है कि आप अपनी अलग से दैनंदिनी भी रखते है! उसमें आप क्या लिखते हैं?
प्रभु श्रीराम बोले: हाँ! पर वो तुम्हारे काम की नहीं है।
नारदजी: प्रभु! बताईये, मैं देखना चाहता हूँ कि आप उसमें क्या लिखते हैं ?
प्रभु मुस्कुराये और बोले: मुनिवर मैं इन में उन भक्तों के नाम लिखता हूँ जिन को मैं नित्य भजता हूँ।
नारदजी ने डायरी खोल कर देखा तो उसमें सबसे ऊपर हनुमान जी का नाम था। ये देख कर नारदजी का अभिमान टूट गया।
कहने का तात्पर्य यह है कि जो भगवान को सिर्फ जीव्हा से भजते है उनको प्रभु अपना भक्त मानते हैं, और जो ह्रदय से भजते है उन भक्तों के वे स्वयं भक्त हो जाते हैं। ऐसे भक्तों को प्रभु अपनी हृदय रूपी विशेष सूची में रखते हैं।
महाराष्ट्र के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Once upon a time, Sage Narada arrived at Lord Shri Rama’s abode while playing his veena, chanting, “Narayana, Narayana!” He noticed that Hanuman Ji was standing guard at the entrance.
Hanuman Ji asked, “O Sage Narada, where are you going?”
Narada replied, “I have come to meet the Lord.” Then he asked Hanuman, “What is the Lord doing at the moment?”
Hanuman answered, “I’m not sure, but it seems He is busy with some bookkeeping work. The Lord is writing something in a ledger.”
Narada said, “Really? What is He writing?”
Hanuman replied, “I do not know, O Sage. You should go and see for yourself.”
Narada Muni went to the Lord and saw Him writing something.
Narada asked, “My Lord, are You doing accounting work? You could assign such tasks to a clerk.”
The Lord replied, “No, Narada. This is a task I must do myself. I cannot entrust it to anyone else.”
Narada asked, “What kind of work is so important, Lord? What are You writing in this ledger?”
The Lord replied, “What will you gain by seeing it? Let it be.”
But Narada insisted, “No, Lord, please tell me. What do You write in this ledger?”
Lord Rama said, “Narada, this ledger contains the names of those devotees who remember and worship Me at every moment. I mark their daily attendance.”
Narada became curious and asked, “Then, Lord, where is my name?”
However, he noticed that Hanuman Ji’s name was nowhere in the ledger. Narada was puzzled. “Hanuman is one of Lord Rama’s most devoted servants. Why is his name not here? Has the Lord forgotten him?”
Narada returned to Hanuman and said, “Hanuman! The Lord’s ledger contains the names of all those devotees who worship Him daily, but your name is nowhere to be found.”
Hanuman replied humbly, “O Sage, perhaps it is there. Maybe you did not look carefully enough.”
Narada said, “No, no. I checked very carefully, but your name was not there.”
Hanuman smiled and said, “Well, that is alright. Perhaps the Lord did not consider me worthy enough to have my name written in that ledger. But, Narada Ji, the Lord keeps another diary as well, in which He writes something every day.”
Narada asked, “Another diary?”
“Yes,” Hanuman replied.
Curious again, Narada went back to Lord Rama and said, “My Lord, I have heard that You keep a separate diary. What do You write in it?”
Lord Rama replied, “Yes, but it is of no concern to you.”
Narada persisted, “Please, Lord. I wish to see what You write there.”
Narada opened the diary and was astonished. At the very top was Hanuman Ji’s name.
The moment he saw it, all of Narada’s pride vanished.
Moral of the Story
Those who worship God only with their lips are considered devotees by the Lord. But those who worship Him with complete sincerity and love from the depths of their hearts become so dear to Him that the Lord Himself becomes devoted to them.
Such devotees are not merely recorded in the Lord’s ledger of worshippers—they are kept in His most special place: His own heart. 🙏✨
Analyse your horoscope by Maharashtra Bests Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
