गोमुख ग्लेशियर का रहस्य: क्यों पीछे खिसक रहा है गंगा का स्रोत? | The Mystery of the Gomukh Glacier: Why Is the Source of the Ganges Retreating?
Hindi:
🏔️ गोमुख के रहस्य: जहाँ आस्था और विज्ञान टकराते हैं! क्या सच में बदल रहा है गंगा का उद्गम स्थल? 🌊
गोमुख के अद्भुत रहस्य: आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का बदलता स्वरूप 🚩
गोमुख की यात्रा केवल एक ट्रैकिंग नहीं, बल्कि आस्था की एक कठिन परीक्षा है। चीड़वासा से होकर जाने वाले ऊबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों से गुजरते हुए जब आप 12,900 फीट की ऊंचाई पर गोमुख पहुंचते हैं, तो गंगा (भागीरथी) के तीव्र वेग और विशाल ग्लेशियर को देखकर सारी थकान मिट जाती है।
आइए जानते हैं गोमुख से जुड़े कुछ बेहद अद्भुत और रहस्यमयी तथ्य:
रहस्यमयी भूगोल और पौराणिक मान्यताएं:
अदृश्य सिद्धाश्रम: गोमुख से कुछ ही दूरी पर 'सिद्धाश्रम' स्थित माना जाता है, जो साधारण जनमानस की आँखों से अदृश्य है।
गुप्त मार्ग: यहाँ से केदारनाथ और बद्रीनाथ बहुत निकट हैं। मान्यता है कि इन पवित्र धामों के लिए यहाँ से कोई गुप्त मार्ग अवश्य जाता है।
गौरी कुंड का अद्भुत दृश्य: गंगोत्री स्थित गौरी कुंड को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं देवाधिदेव महादेव ने अपनी विशाल जटाओं से गंगा को इस कुंड में निचोड़ दिया हो।
क्या है 'गोमुख' का अर्थ? कुछ लोग मानते हैं कि यहाँ के पर्वतों की आकृति गाय के मुख के समान है। परन्तु वेदों के अनुसार 'गो' का अर्थ पृथ्वी भी होता है—अर्थात पृथ्वी का मुख चीरकर माँ गंगा का उद्गम हुआ है।
प्रकृति की चेतावनी: बदलता गोमुख (वैज्ञानिक तथ्य)
आस्था के इस केंद्र पर अब जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का गहरा असर दिख रहा है:
खिसकता ग्लेशियर: ग्लोबल वार्मिंग के कारण गोमुख ग्लेशियर अब तक लगभग 18 किलोमीटर पीछे जा चुका है।
बदलती धारा: वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार, ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से पुराना गोमुख लगभग बंद हो गया है और पास ही एक नई झील बन गई है।
नई दिशा: इस झील के कारण भागीरथी ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब गंगा की मुख्य धारा नंदनवन वाले ग्लेशियर से निकल रही है।
देवप्रयाग में भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी सहित 7 देव नदियों के संगम से जो 'गंगा' बनती हैं, उनके उद्गम स्थल का यह बदलता स्वरूप हम सभी के लिए एक चेतावनी भी है।
प्रकृति का सम्मान करें और इस धरोहर को बचाएं! 🙏
चेन्नई के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
🏔️ The Mysteries of Gomukh: Where Faith and Science Collide! Is the Source of the Ganges Really Changing? 🌊
🚩 The Amazing Secrets of Gomukh: Faith, Spirituality, and the Changing Face of Nature
A journey to Gomukh is not just a trek—it is a profound test of faith. As you pass through the rugged and rocky trails of Chirbasa and reach Gomukh at an altitude of 12,900 feet, the sight of the mighty Bhagirathi River emerging from the massive glacier washes away all exhaustion.
Let’s explore some fascinating and mysterious facts about Gomukh:
Mysterious Geography and Ancient Beliefs
🔹 The Invisible Siddhashram
It is believed that Siddhashram lies not far from Gomukh, yet remains invisible to ordinary human eyes.
🔹 A Hidden Path
Kedarnath and Badrinath are relatively close to this region. According to local beliefs, a secret route connects Gomukh to these sacred pilgrimage sites.
🔹 The Marvel of Gauri Kund
The sight of Gauri Kund near Gangotri creates the impression that Lord Shiva himself squeezed the waters of the Ganga from his magnificent matted locks into this sacred pool.
🔹 What Does “Gomukh” Mean?
Some believe the surrounding mountains resemble the face of a cow, hence the name Gomukh (“Cow’s Mouth”). However, according to the Vedas, Go can also mean Earth. In that sense, Gomukh signifies the place where Mother Ganga emerged by breaking through the face of the Earth itself.
Nature’s Warning: The Changing Gomukh (Scientific Facts)
This sacred center of faith is now showing clear signs of the impact of climate change:
🔸 Retreating Glacier
Due to global warming, the Gomukh Glacier has retreated by nearly 18 kilometers over time.
🔸 A Changing Watercourse
Scientific studies suggest that a section of the glacier has collapsed, causing the original Gomukh outlet to become nearly blocked while a new lake has formed nearby.
🔸 A New Direction for the River
As a result of this newly formed lake, the Bhagirathi River has altered its course. The main flow of the Ganga is now emerging from the glacier near Nandanvan.
At Devprayag, the sacred river known as the Ganga is formed by the confluence of seven divine rivers, including the Bhagirathi, Alaknanda, and Mandakini. The changing nature of its source serves as a warning to all of us.
🙏 Respect nature, protect this priceless heritage, and help preserve it for future generations. 🌿🌎
analyse your horoscope by Chennai Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
