गोलगप्पे वाले ने एक ऐसी बात कही कि पिता की आँखों में आँसू आ गए 😢 | A Street Vendor Said Something That Brought Tears to a Father's Eyes.
Hindi:
बिटिया की छोटी-सी इच्छा
गर्मी की हल्की शाम थी। शहर के बाज़ार में चहल-पहल लगी हुई थी। पाँच साल की नन्ही गुड़िया अपने पिता का हाथ पकड़े इधर-उधर खुशी से उछल रही थी। तभी उसकी नजर सड़क किनारे लगे गोलगप्पों के ठेले पर पड़ी। रंग-बिरंगे पानी और कुरकुरे गोलगप्पे देखकर उसकी आँखें चमक उठीं।
“पापा, मुझे गोलगप्पे खाने हैं…” उसने मासूमियत से कहा।
पिता मुस्कुराए, लेकिन जेब में पड़े पैसों का हिसाब याद आते ही उनके चेहरे की मुस्कान हल्की पड़ गई। घर का जरूरी सामान खरीदने के बाद उनकी जेब में केवल पंद्रह रुपये बचे थे, जिनमें से दस रुपये बस किराए के लिए जरूरी थे।
फिर भी उन्होंने ठेले वाले से पूछा,
“किस भाव से दिए भाई?”
“दस रुपये के आठ,” गोलगप्पे वाले ने जवाब दिया।
यह सुनते ही पिता चौंक गए। उन्हें अपना बचपन याद आ गया, जब एक रुपये में दस गोलगप्पे मिला करते थे। उन्होंने धीमे स्वर में कहा,
“पाँच रुपये में दस दे दो तो ठीक है, वरना रहने दो।”
इतना सुनते ही बेटी का चेहरा उतर गया। उसकी चमकती आँखों में उदासी भर आई। वह चुपचाप पिता का हाथ पकड़कर खड़ी हो गई।
तभी गोलगप्पे वाला बोला,
“खा लेने दीजिए साहब… अभी आपके घर में है तो आपसे जिद कर सकती है। कल को शादी होकर पराए घर चली जाएगी, तब आप उसकी छोटी-छोटी फरमाइशें पूरी करने को तरसेंगे।”
उसके शब्द सुनकर पिता जैसे कहीं खो गए। उनकी आँखों के सामने अपनी बड़ी बेटी का चेहरा घूमने लगा। तीन साल पहले उन्होंने बड़े अरमानों से उसकी शादी एक अच्छे परिवार में की थी। लेकिन शादी के बाद दहेज की मांगें बढ़ती चली गईं। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा सब कुछ दिया, फिर भी बेटी को ताने और दुख मिलते रहे।
एक दिन अचानक खबर आई कि उनकी बेटी सीढ़ियों से गिर गई और अब इस दुनिया में नहीं रही। उस दिन के बाद से पिता का दिल हर पल यही सोचकर तड़पता था कि काश उनकी बेटी एक बार फिर लौट आए और वह उसकी हर अधूरी इच्छा पूरी कर दें।
“बाबूजी… दूँ क्या गोलगप्पे?” ठेले वाले की आवाज ने उनकी तंद्रा तोड़ी।
उन्होंने तुरंत पास की किराने की दुकान की ओर कदम बढ़ाए। वहाँ जाकर पाँच किलो चीनी में से एक किलो चीनी वापस कर दी। बदले में मिले चालीस रुपये उन्होंने कसकर मुट्ठी में पकड़े और वापस ठेले पर आ गए।
आँखों की नमी छिपाते हुए बोले,
“हाँ भाई, अब मेरी बिटिया को गोलगप्पे खिला दो… और हाँ, तीखा थोड़ा कम रखना। मेरी बेटी बहुत नाज़ुक है।”
यह सुनते ही छोटी-सी बच्ची की आँखों में फिर चमक लौट आई। उसने खुशी से पिता का हाथ कसकर पकड़ लिया।
पिता उसे गोलगप्पे खाते हुए देख रहे थे और मन ही मन सोच रहे थे—
“बेटियाँ सचमुच भगवान का सबसे अनमोल उपहार होती हैं। जब तक वे हमारे आँगन में हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी पूरी कर देनी चाहिए। कौन जाने, कल वक्त क्या मोड़ ले आए।”
उस शाम गोलगप्पों का स्वाद सिर्फ बेटी ने ही नहीं, बल्कि एक पिता ने भी अपनी बेटी की मुस्कान में महसूस किया।
बंबई के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
A Little Girl's Simple Wish🍁
It was a pleasant summer evening. The city market was bustling with activity. Five-year-old little Gudia was happily skipping around, holding her father's hand. Suddenly, her eyes fell on a roadside golgappa (pani puri) stall. Seeing the crispy golgappas and colorful flavored water, her eyes sparkled with excitement.
“Papa, I want to eat golgappas…” she said innocently.
Her father smiled, but the smile faded slightly as he remembered the money left in his pocket. After buying essential household items, he had only fifteen rupees remaining, out of which ten rupees were needed for bus fare.
Still, he asked the vendor,
“How much do they cost, brother?”
“Eight for ten rupees,” the vendor replied.
Hearing this, the father was taken aback. He remembered his childhood when ten golgappas used to cost just one rupee. In a soft voice, he said,
“Give me ten for five rupees, otherwise it's okay, we'll leave it.”
The moment she heard that, the little girl's face fell. The sparkle in her eyes was replaced by sadness, and she quietly stood there holding her father's hand.
Just then, the vendor said,
“Let her have them, sir. Right now she's at home, so she can insist on these little things. One day she'll get married and leave for another home, and then you'll long to fulfill her tiny wishes.”
Those words deeply affected the father. Images of his elder daughter flashed before his eyes. Three years earlier, he had married her into what he believed was a good family. But after the wedding, dowry demands kept increasing. He gave more than he could afford, yet his daughter continued to face taunts and suffering.
Then one day, he received the devastating news that she had fallen from the stairs and was no longer alive.
Since that day, his heart ached with one thought: If only his daughter could return once, he would fulfill every wish she ever had.
“Sir… should I serve the golgappas?” the vendor's voice brought him back to reality.
The father immediately walked to a nearby grocery store and returned one kilogram out of the five kilograms of sugar he had purchased. He tightly held the forty rupees he received in exchange and returned to the stall.
Hiding the tears in his eyes, he said,
Hearing this, the little girl's eyes sparkled once again. She happily held her father's hand even tighter.
As he watched her enjoy the golgappas, he thought to himself:
“Daughters truly are God's most precious gift. As long as they are with us, we should fulfill every little happiness they ask for. Who knows what tomorrow may bring?”
That evening, it wasn't just the little girl who enjoyed the taste of golgappas; a father, too, found joy in the smile of his daughter.
Analyse your horoscope by Bombay (Mumbai) Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
