राजा जनक ने महाराजा दशरथ को सीता स्वयंवर से क्यों दूर रखा? | Why Did King Janaka Keep King Dasharatha Away from Sita's Swayamvara?
Hindi:
‼️ऐसा क्या हुआ की राजा जनक ने दूर-दूर तक के राज्यों में अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर का आमंत्रण भेजा परन्तु अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ को इस स्वयंवर का न्योता नहीं भेजा गया?
राजा जनक के शासनकाल में एक व्यक्ति का विवाह हुआ। जब वह पहली बार ससुराल जा रहा था तब वहां उसे दल-दल दिखा| उसने देखा की दल-दल में एक गाय फंसी हुई है तथा मरने ही वाली है और उसे बचाया नहीं जा सकता| तब वह गाय के ऊपर पैर रखकर आगे बढ़ गया।
जैसे ही वह आगे बढ़ा, गाय ने तुरन्त दम तोड़ दिया तथा शाप दिया कि
जिसके लिए तू जा रहा है, उसे देख नहीं पाएगा, यदि देखेगा तो वह मृत्यु को प्राप्त हो जाएगी।
वह व्यक्ति घबरा गया और एक उपाय निकाला| ससुराल पहुँचकर वह दरवाजे के बाहर घर की ओर पीठ करके बैठ गया| सबके बुलाने पर भी वह अंदर नहीं आया तथा पीठ कर के ही बैठा रहा|
उसकी पत्नी को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने पति से अनुरोध किया| पत्नी के बार बार कहने पर उसने सारी घटना के बारे में बताया| उसकी पत्नी ने उससे कहा कि मैं पतिव्रता स्त्री हूँ, ऐसा कुछ नहीं होगा| उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ओर देखा तो उसकी आँखों की रोशनी चली गयी| अतः गौहत्या का श्राप सच हो गया|
वे दोनों अपनी समस्या लेकर राजा जनक के पास पहुंचे| राजा जनक के विद्वानों का कहना यह था कि अगर कोई पतिव्रता स्त्री छलनी में गंगाजल लाकर इस व्यक्ति की दोनों आँखों में छींटे लगाए तो इसकी आँखों की रोशनी आ सकती है|
राजा जनक ने पहले अपने राज्य में पतिव्रता स्त्री की खोज की फिर अन्य राज्यों में भी सुचना भेजी कि उनके राज्य में यदि कोई पतिव्रता स्त्री है, तो उसे सम्मान सहित राजा जनक के दरबार में भेजा जाए।
जब यह सूचना अयोध्या नरेश राजा दशरथ को मिली, तो उसने पहले अपनी सभी रानियों से पूछा। प्रत्येक रानी का यही उत्तर था कि राजमहल तो क्या आप राज्य की किसी भी महिला यहाँ तक कि झाडू लगाने वाली, जो कि उस समय अपने कार्यों के कारण सबसे निम्न श्रेणि की मानी जाती थी, से भी पूछेंगे, तो उसे भी पतिव्रता पाएँगे।
उन्होंने राज्य की सबसे निम्न मानी जाने वाली सफाई वाली को बुला भेजा और उसके पतिव्रता होने के बारे में पूछा। उस महिला ने स्वीकृति में गर्दन हिला दी। तब राजा ने यह दिखाने के लिए कि अयोध्या का राज्य सबसे उत्तम है, उस महिला को ही राज-सम्मान के साथ जनकपुर को भेज दिया।
राजा जनक ने उस महिला का सम्मान किया और उसे समस्या बताई। उस महिला ने वह कार्य करने के लिए हाँ कह दी। महिला छलनी लेकर गंगा किनारे गई और प्रार्थना की कि, ‘हे गंगा माता! यदि मैं पूर्ण पतिव्रता हूँ, तो गंगाजल की एक बूँद भी नीचे नहीं गिरनी चाहिए।’ प्रार्थना करके उसने गंगाजल को छलनी में भर लिया और पाया कि जल की एक बूँद भी नीचे नहीं गिरी।
राजा और दरबार में उपस्थित सभी यह दृश्य देख हैरान रह गए तथा उस महिला को ही उस व्यक्ति की आँखों पर छींटे मारने का अनुरोध किया| उस व्यक्ति की आँखों की रोशनी लौट आई| जब उस महिला ने अपने राज्य को वापस जाने की अनुमति माँगी, तो राजा जनक ने अनुमति देते हुए जिज्ञासावश उस महिला से उसकी जाति के बारे में पूछा। महिला द्वारा बताए जाने पर, राजा आश्चर्यचकित रह गए।
अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के समय उन्होंने सोचा कि जिस राज्य की सफाई करने वाली इतनी पतिव्रता हो सकती है, तो उसका पति कितना शक्तिशाली होगा? अगर राजा दशरथ ने उसी प्रकार के किसी व्यक्ति को भेज दिया तो कहीं राजकुमारी सीता का विवाह किसी निम्न श्रेणी के व्यक्ति के साथ न हो जाए इस विचार से उन्होंने अयोध्या स्वयंवर का आमंत्रण नहीं भेजा था।
परन्तु विधाता ने सीता के लिए अयोध्या के राजकुमार राम को चुना था| जाने-अनजाने श्री राम अपने गुरु के साथ जनकपुर पहुंच गए और धनुष तोड़कर सीता के साथ विवाह बंधन में बंध गए
सऊदी अरब के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
What happened that King Janaka sent invitations for his daughter Sita's swayamvara (self-choice marriage ceremony) to kingdoms far and wide, but did not invite King Dasharatha of Ayodhya?‼️
During King Janaka's reign, a man got married. When he was going to his in-laws' house for the first time, he came across a muddy swamp. There, he saw a cow trapped in the mud and on the verge of dying. Instead of helping the cow, he stepped on it and moved ahead.
As soon as he walked away, the cow died and cursed him, saying, "The person you are going to meet, you will not be able to see. And if you do see her, she will die."
The man became frightened and devised a solution. Upon reaching his in-laws' house, he sat outside the door with his back facing the house. Despite everyone calling him inside, he refused to turn around and remained seated that way.
When his wife learned about this, she repeatedly requested him to explain his behavior. Eventually, he told her everything that had happened. His wife said, "I am a devoted and faithful wife; nothing bad will happen."
The man then looked at his wife, and instantly he lost his eyesight. Thus, the curse resulting from harming the cow came true.
The couple took their problem to King Janaka. The scholars in King Janaka's court suggested that if a truly devoted and faithful woman (pativrata) could bring Ganga water in a sieve and sprinkle it into the man's eyes, his vision could be restored.
King Janaka first searched for such a woman within his own kingdom and then sent messages to neighboring kingdoms asking that if there was any truly devoted wife in their realm, she should be sent respectfully to his court.
When this message reached King Dasharatha of Ayodhya, he first asked all his queens. Every queen replied, "Not only in the royal palace, but even the woman who sweeps the streets in Ayodhya would be considered a devoted and faithful wife."
To demonstrate the greatness of Ayodhya, King Dasharatha summoned a female cleaner, who was considered to belong to the lowest social class at that time, and asked her if she was a devoted wife. She nodded in agreement.
King Dasharatha then sent her to Janakpur with royal honors.
King Janaka welcomed her respectfully and explained the situation. She agreed to perform the task. Taking a sieve, she went to the banks of the Ganges and prayed:
After praying, she filled the sieve with Ganga water and astonishingly, not a single drop fell.
The king and everyone present in the court were amazed. She was then requested to sprinkle the holy water into the man's eyes, and his eyesight was restored.
When she sought permission to return home, King Janaka, out of curiosity, asked about her social background. Upon learning that she was a cleaner, he was astonished.
Later, when it was time for Princess Sita's swayamvara, King Janaka thought:
"If even a cleaner from Ayodhya can possess such extraordinary virtue and spiritual power, how powerful her husband must be! If King Dasharatha sends someone similar to the swayamvara, Princess Sita might end up marrying a person from a lower social class."
Because of this concern, King Janaka did not send an invitation to Ayodhya.
However, destiny had already chosen Prince Rama of Ayodhya for Sita. By divine arrangement, Lord Rama arrived in Janakpur with his guru, broke Lord Shiva's bow, and married Sita.
Note: This is a popular folklore/story shared in devotional circles and is not found in the original Valmiki Ramayana and is not considered an authenticated historical account.
analyse your horoscope by Saudi Arabia Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
