कंडक्टर की एक चाल ने खोल दी पंडितजी की असली पहचान! | A Bus Conductor's Clever Test Revealed the Priest's True Character!
Hindi:
एक पंडितजी थे। उनके प्रवचन दूर-दूर तक मशहूर थे। एक दिन उन्हें पास के एक गांव के एक मंदिर में पुजारी नियुक्त किया गया। वह गांव जाने के लिए बस में सवार हुए। उन्होंने कंडक्टर को किराया दिया। पैसे लौटाते समय कंडक्टर ने उन्हें 50 रुपए ज्यादा दे दिए। पंडितजी ने नोट रख लिया।
उनके मन में यह ख्याल आया कि कंडक्टर अपना 50 रुपए का नोट लेने जरूर आएगा। पांच मिनट बीत गए, लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने मन ही मन सोचा कि बस मालिक तो लाखों रुपए कमाता है। यदि मैं 50 रुपए रख भी लूंगा, तो क्या फर्क पड़ेगा? इतने में गांव आ गया। वह बस से उतर तो गए, लेकिन उनका मन नहीं माना।
उन्होंने कंडक्टर को 50 रुपए वापस दे दिए। कंडक्टर से उन्होंने कहा कि किराया लौटाते समय तुमने मुझे 50 रुपए ज्यादा दे दिए थे। इस पर कंडक्टर ने जो कहा, वह सुनकर पंडितजी के होश उड़ गए।
कंडक्टर ने पूछा, 'क्या आप ही इस गांव के मंदिर के नए पुजारी हैं? उनके हां कहने पर कंडक्टर ने कहा, 'मैं कई दिनों से आपके प्रवचन सुनना चाहता था। आपको बस में देखा, तो मेरे मन में यह जानने की इच्छा हुई कि यदि मैं आपको अधिक पैसे दे दूं, तो आप क्या करते हैं? अब मुझे विश्वास हो गया कि आपके प्रवचन जैसा ही, आपका आचरण है।' पंडितजी ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हे प्रभु, आपने मुझे बचा लिया। मैंने तो 50 रुपये के लालच में आपकी शिक्षाओं की बोली लगा दी थी।
हर कदम पर कर्मों की परीक्षा चलती है। अच्छा आचरण कीजिए।
हांगकांग के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
There was a respected priest whose sermons were famous far and wide. One day, he was appointed as the priest of a temple in a nearby village. To reach the village, he boarded a bus and paid the fare to the conductor. While returning the change, the conductor accidentally gave him ₹50 extra.
The priest kept the note, thinking that the conductor would surely come back to collect it. Five minutes passed, but the conductor did not return. The priest then thought to himself, “The bus owner earns lakhs of rupees. Even if I keep these ₹50, what difference will it make?”
Soon, the bus reached the village, and the priest got off. However, his conscience would not allow him to keep the money. He went back to the conductor and returned the extra ₹50.
The priest said, “While returning the fare, you gave me ₹50 more than you should have.”
What the conductor said next left the priest stunned.
The conductor asked, “Are you the new priest of this village temple?”
When the priest replied yes, the conductor said, “I have wanted to listen to your sermons for a long time. When I saw you on the bus, I decided to test whether you truly practiced what you preached. So I intentionally gave you extra money to see what you would do. Now I am convinced that your actions are as noble as your words.”
The priest folded his hands and thanked God, saying, “Lord, You saved me today. For the temptation of just ₹50, I was about to compromise the very teachings I preach.”
At every step of life, our actions are being tested. Therefore, always practice good conduct and live by the values you teach.
analyse your horoscope by Hong Kong Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
