क्या सच में भगवान सपने में आते हैं? वृन्दावन की चौंकाने वाली लीला! | Does God really appear in dreams? The shocking divine leela of Vrindavan!
Hindi:
एक बार की बात है। वृन्दावन में एक संत रहा करते थे। उनका नाम था कल्याण, वे बाँके बिहारी जी के परमभक्त थे। एक बार उनके पास एक सेठ आया, अब था तो सेठ... लेकिन कुछ समय से उसका व्यापार ठीक से नहीं चल रहा था।
उसको व्यापार में बहुत नुकसान हो रहा था। सेठ उन संत के पास गया और उनको अपनी सारी व्यथा बताई और और कहा, महाराज महाराज मेरे व्यापार में कुछ दिनों से काफी नुकसान हो रहा है आप कोई उपाय करियाँ
संत ने कहा सेठ जी अगर मैं ऐसा कोई उपाय जानता तो आपको अवश्य बता देता। लेकिन मैं ऐसी कोई विद्या नहीं जानता जिससे मैं आपके व्यापार को ठीक कर सकु, ये मेरे बस में नहीं है। हमारा तो एक ही सहारा है, बिहारी जी....
इतनी बात हो ही पाई थी, कि बिहारी जी के मंदिर खुलने का समय हो गया। संत सेठ जी को बिहारी जी के मंदिर में ले आये और अपने हाँथ को बिहारी जी की ओर करते हुए सेठ जी को बोले, आपको जो कुछ भी मांगना है... जो कुछ भी कहना है... इनसे कह दो।
अगर आपको कथा संग्रह की पोस्ट पसंद आती है तो आज ही सब्सक्राइब करें कथा संग्रह
ये सबकी कामनाओं को पूर्ण कर देते है। सेठ जी ने बिहारी जी से प्रार्थना की, दो चार दिन वृन्दावन में रुके और फिर चले गए। कुछ समय बाद सेठ जी का सारा व्यापार धीरे-धीरे ठीक हो गया। अब सेठ जी समय-समय पर बिहारी जी के दर्शन करने वृन्दावन आने लगे।
लेकिन कुछ समय बाद सेठ जी थोडे अस्वस्थ हो गए, वृन्दावन आने की शक्ति भी अब उनके शरीर मे नही रही। एक बार उसका एक जानकार वृन्दावन धाम की यात्रा पर जा रहा था इस बात को जानकर सेठ जी को बड़ी प्रसन्नता हुई !
सेठ जी ने उसे कुछ पैसे दिए (750 रुपये) और कहा कि ये धन तू बिहारी जी की सेवा में लगा देना और उनको पोशाक धारण करवा देना।
वो भक्त जब वृन्दावन आया तो उसने सेठ जी के कहे अनुसार बिहारी जी के लिए पोशाक बनवाई और उनको भोग भी लगवाया।
लेकिन इन सब व्यवस्था में धन थोड़ा ज्यादा खर्च हो गया। लेकिन उस भक्त ने सोचा... चलो कोई बात नही, थोड़ी सेवा बिहारी जी की हमसे भी बन गई। अब इधर मंदिर बंद हुआ तो बिहारी जी रात को सेठ जी के स्वप्न में पहुंच गए। सेठ जी को स्वप्न में ही बिहारी जी ने कहा, तुमने जो मेरे लिए सेवा भेजी थी वो मेने स्वीकार की... लेकिन उस सेवा में 249 रुपये ज्यादा लगे है, तुम उस भक्त को ये रुपय लौटा देना।
ऐसा कहकर बिहारी जी अंतर्ध्यान हो गए। सेठ जी की जब सुबह आँख खुली तो वे बिहारी जी की लीला देख कर आश्चर्य चकित रह गए। सेठ जी जल्द से जल्द तैयार हो कर उस भक्त के घर पहुंच गए और उसको सारी बात बताई। यह सब जानकर वो भक्त आश्चर्य चकित रह गया, कि ये बात तो सिर्फ मैं ही जनता था और तो मैने किसी को बताई भी नही। सेठ जी ने उनको वो 249 रुपये दिए और कहा... "मेरे सपने में श्री बिहारी जी आए थे, वो ही मुझे ये सब बात बता कर गए है....
ये लीला देखकर वो भक्त खुशी से मुस्कुराने लगा और बोला जय हो बिहारी जी की इस कलयुग में भी हमारे बिहारी जी किसी का कर्ज किसी के ऊपर नही रहने देते। जो एक बार इनकी शरण ले लेता है। फिर उसे किसी से कुछ माँगना नही पड़ता, उसको सब कुछ मिलता चला जाता है।। बोलो श्री वृन्दावन बिहारी लाल की जय
बंबई के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Once upon a time, there was a saint living in Vrindavan. His name was Kalyan, and he was a great devotee of Banke Bihari Ji. One day, a wealthy merchant came to him. Although he was a rich man, his business had not been going well for quite some time.
He was suffering heavy losses in his business. The merchant went to the saint and shared all his sorrows, saying, “Maharaj, my business has been facing continuous losses for the past few days. Please suggest some solution.”
The saint replied, “Seth ji, if I knew any such remedy, I would surely tell you. But I do not have any such knowledge or power to fix your business. This is beyond my ability. We have only one support—Bihari Ji…”
Just as he said this, it was time for the doors of Bihari Ji’s temple to open. The saint took the merchant to the temple and, pointing towards Bihari Ji, said, “Whatever you want, whatever you wish to say, tell Him directly.”
If you like such story collections, do subscribe to Katha Sangrah.
“He fulfills everyone’s desires.”
The merchant prayed to Bihari Ji, stayed in Vrindavan for a few days, and then returned home. After some time, his business slowly started improving and became successful again. From then on, he began visiting Vrindavan regularly for the darshan of Bihari Ji.
However, after some time, the merchant became unwell and was no longer physically strong enough to travel to Vrindavan. One day, he learned that one of his acquaintances was going on a pilgrimage to Vrindavan. Hearing this, the merchant became very happy.
He gave him some money (₹750) and said, “Please use this money in the service of Bihari Ji and get a beautiful outfit made for Him.”
When that devotee reached Vrindavan, he used the money as instructed and got a dress made for Bihari Ji and also arranged offerings for Him.
However, the total expense turned out to be slightly more than the amount given. But the devotee thought, “It’s okay, at least I have been able to serve Bihari Ji in some way.”
That night, after the temple closed, Bihari Ji appeared in the merchant’s dream and said, “I have accepted your service, but there is an extra expense of ₹249. Please return this amount to the devotee who served Me.”
After saying this, Bihari Ji disappeared.
When the merchant woke up in the morning, he was astonished by this divine play (leela). He quickly got ready and went to the devotee’s house and told him everything.
Hearing this, the devotee was shocked, thinking, “Only I knew this—no one else could have known.”
The merchant then gave him ₹249 and said, “Bihari Ji came in my dream and told me everything.”
Seeing this divine leela, the devotee smiled with joy and said, “Glory to Bihari Ji! In this Kaliyuga too, our Bihari Ji never lets anyone remain indebted to another. Whoever surrenders to Him never has to ask anything from anyone; everything comes to them on its own.”
Hail Shri Vrindavan Bihari Lal Ji! 🙏
Analyse your horoscope by Bombay (Mumbai) Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
