कर्ण की मृत्यु की छिपी हुई कहानी, जिसे जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे | The Hidden Story of Karna's Death That Will Leave You Astonished.
Hindi:
जब महाभारत का युद्ध चल रहा था और अर्जुन-कर्ण के बीच युद्ध चल रहा था, तब कर्ण के रथ का पहिया जमीन में धंस गया। तब कर्ण ने भीष्म पितामह के बनाएं नियमों की बात करते हुए अर्जुन से कहा, "हे अर्जुन, जब तक मैं रथ का पहिया नहीं निकाल लेता, तब तक तुम मुझ पर आक्रमण नहीं करोगे।" यह सुनकर अर्जुन रुक गया। तब भगवान कृष्ण ने कहा, ‘हे अर्जुन, तुम क्यों रुके? तीर मारो।’ जब अर्जुन ने कहा कि वह युद्ध के खिलाफ है। तब भगवान कृष्ण ने याद दिलाया कि अभिमन्यु एक अकेले योद्धा से लड़ रहा था, तब युद्ध के नियम ज्ञात नहीं थे। भरी सभा में जब द्रोपदी से अपशब्द कहे गये तो नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ?
अगर आपको कथा संग्रह की पोस्ट पसंद आती है तो आज ही सब्सक्राइब करें कथा संग्रह
इन शब्दों को सुनकर अर्जुन क्रोधित हो गए और उन्होंने कर्ण पर भगवान शिवजी का दिया हुआ अस्त्र चला दिया। अर्जुन के इस बाण से कर्ण मृत्यु के समीप पहुँच गया। जब कर्ण अपनी मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहा था तब भगवान कृष्ण ने कर्ण की परीक्षा लेने का विचार किया। भगवान कृष्ण ने एक ब्राह्मण का रूप धारण किया और कहा, ‘हे कर्ण, मेरी बेटी की शादी हो रही है और मेरे पास उसे देने के लिए सोना नहीं है, इसलिए मुझे सोना दो।’ तब कर्ण ने कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है। मैं तुम्हें क्या दान कर सकता हूं। तब ब्राह्मण ने कहा कि तुम्हारे पास सोने का दांत है। वह दान कर दो। कर्ण ने कहा कि मुझे एक पत्थर से मारो और मेरा दांत निकाल दो। ब्राह्मण ने ऐसा करने से मनाकर दिया और कहा कि दान तो खुद ही करना पड़ता है।
इसके बाद कर्ण ने अपने समीप पड़े पत्थर को उठाया और उससे अपना दांत तोड़कर ब्राह्मण को दे दिया। इस पर ब्राह्मण ने कहा कि यह दांत को गंदा हो गया उसे साफ करो। इस पर कर्ण ने अपने धनुष से धरती पर बाण चलाया तो वहां से गंगा की तेज जलधारा निकल पड़ी। उससे दांत धोकर कर्ण ने कहा अब तो ये शुद्ध हो गया। इसके बाद भगवान कृष्ण अपने वास्तविक रूप में प्रकट हुए। श्रीकृष्ण ने तब कर्ण से कहा था कि ‘‘तुम्हारी यह बाण गंगा युग युगों तक तुम्हारा गुणगान करती रहेगी।‘‘ घायल कर्ण को श्रीकृष्ण ने आशीर्वाद दिया था कि ”जब तक सूर्य, चन्द्र, तारे और पृथ्वी रहेंगे, तुम्हारी दानवीरता का गुणगान तीनों लोकों में किया जाएगा। संसार में तुम्हारे समान महान दानवीर न तो हुआ है और न कभी होगा।"
श्रीकृष्ण ने कर्ण से कहा कि वह उनसे कोई भी वरदान मांग़ सकते हैं। कर्ण ने कृष्णजी से कहा कि एक निर्धन सूत पुत्र होने के कारण उसके साथ बहुत छल हुए हैं। अगली बार जब कृष्णजी धरती पर आएं तो वह पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन को सुधारने के लिए प्रयत्न करें। इसके साथ कर्ण ने दो और वरदान मांगे। दूसरे वरदान के रूप में कर्ण ने यह मांगा कि अगले जन्म में कृष्णजी उन्हीं के राज्य में जन्म लें और तीसरे वरदान में उन्होंने श्रीकृष्ण से कहा कि उनका अंतिम संस्कार एक कुंवारी भूमि पर करना।
मान्यता है कि भगवान को पूरी पृथ्वी पर भूमि का कोई ऐसा टुकड़ा नहीं मिला, जहां पहले किसी व्यक्ति का दाह संस्कार न हुआ हो. काफी तलाशने के बाद उन्हें केवल सूरत शहर में ताप्ती नदी के किनारे एक इंच जमीन ही ऐसी मिली, जहां पहले कभी किसी का शवदाह नहीं हुआ था. यहां एक इंच भूमि पर शव रखना असंभव था. ऐसे में भगवान कृष्ण ने उस भूमि के टुकड़े पर पहले एक बाण रखा. इसके बाद उस पर कर्ण के शरीर को रखकर दाह संस्कार किया. इस जगह को अब लोग 'तुल्सीबड़ी मंदिर' के रूप में पहचानते हैं.
तापी नदी के किनारे कर्ण का शवदाह किए जाने के पश्चात् पांडवों ने जब कुंवारी भूमि होने पर शंका जताई तो श्रीकृष्णजी ने कर्ण को प्रकट करके उससे आकाशवाणी द्वारा कहलाया था कि वो सूर्य के पुत्र हैं और अश्विनी और कुमार उनके भाई हैं। तापी उनकी बहन हैं। उनका अग्निदाह कुंवारी भूमि पर ही किया गया है। पांडवों ने कहा हमें तो पता चल गया परंतु आने वाले युगों को कैसे पता चलेगा? तब भगवान कृष्ण ने कहा कि यहां पर तीन पत्रों का वट वृ़क्ष होगा जो ब्रह्मा, विष्णु, और महेश का प्रतीक रूप होगा।
यहां तीन पत्ता बड़ का एक मंदिर है. यहां बरगद का एक पेड़ है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह हजारों साल पुराना है, लेकिन इस पर आज तक सिर्फ 3 पत्ते ही आए हैं जो आज भी हरे-भरे हैं.
ऐसी मान्यता है कि यहां कोई भी सच्चे विश्वास के साथ प्रार्थना करेगा तो उसका मनोरथ कार्य अवश्य पूर्ण होगा।
बंबई के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
During the Mahabharata war, when a fierce battle was taking place between Arjuna and Karna, the wheel of Karna’s chariot got stuck in the ground. Karna then reminded Arjuna of the rules of warfare established by Bhishma Pitamah and said:
“O Arjuna, until I free the wheel of my chariot, you must not attack me.”
Hearing this, Arjuna paused. At that moment, Lord Krishna said, “Arjuna, why have you stopped? Shoot your arrow.”
When Arjuna replied that attacking Karna at that moment would be against the rules of war, Lord Krishna reminded him:
If you enjoy stories from Katha Sangrah, subscribe today.
After hearing these words, Arjuna became enraged and used the divine weapon granted by Lord Shiva against Karna. The arrow brought Karna close to death.
As Karna awaited his end, Lord Krishna decided to test his generosity. He disguised himself as a Brahmin and said:
“O Karna, my daughter's wedding is approaching, and I have no gold to give her. Please donate some gold to me.”
Karna replied, “I have nothing left. What can I possibly donate to you?”
The Brahmin said, “You have a golden tooth. Donate that to me.”
Karna answered, “Strike me with a stone and remove my tooth.”
The Brahmin refused and said, “True charity must be given by one's own hand.”
Karna then picked up a stone lying nearby and broke his own tooth to offer it to the Brahmin.
The Brahmin said, “The tooth has become impure. Clean it first.”
Karna then shot an arrow into the earth, and a powerful stream of the sacred Ganga River emerged from the ground. He washed the tooth and said, “Now it is pure.”
At that moment, Lord Krishna revealed his true form.
Lord Krishna said to Karna:
“This arrow and this act of generosity will be remembered through the ages. As long as the Sun, Moon, stars, and Earth exist, your generosity will be praised throughout the three worlds. There has never been, nor will there ever be, a donor as great as you.”
Lord Krishna then told Karna that he could ask for any boon.
Karna said that throughout his life, he had faced discrimination and injustice because he was considered the son of a charioteer. Therefore, he requested that whenever Krishna returned to Earth in the future, he should strive to improve the lives of marginalized people.
Karna then asked for two more boons.
For the second boon, he requested that in Krishna's next birth, he be born in Karna's kingdom.
For the third boon, Karna requested that his final rites be performed on virgin land—a place where no cremation had ever taken place before.
According to legend, Lord Krishna searched the entire Earth but could not find any land untouched by previous cremations. After a long search, he found only a tiny piece of land near the Tapti River in Surat where no one had ever been cremated.
Since the space was too small, Lord Krishna first placed an arrow there and then placed Karna's body upon it before performing the cremation rites.
Today, this place is believed to be known as Tulsibadi Temple.
After Karna's cremation near the Tapti River, the Pandavas questioned whether the land was truly untouched. Lord Krishna then caused Karna to appear through a divine voice, where Karna declared:
“I am the son of Surya (the Sun God). Ashwini and Kumar are my brothers, and Tapti is my sister. My cremation was indeed performed on virgin land.”
The Pandavas then asked, “We know this now, but how will future generations know?”
Lord Krishna replied:
“A banyan tree with three leaves will grow here, symbolizing Brahma, Vishnu, and Mahesh (Shiva).”
It is said that a temple exists there today with a banyan tree that is thousands of years old, yet it has only three leaves, which remain green even now.
According to popular belief, anyone who prays there with true faith will have their sincere wishes fulfilled.
Analyse your horoscope by Bombay (Mumbai) Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
