एक गलती और जिंदगी भर की सज़ा | लालच की खौफनाक कहानी | One Mistake and a Lifetime of Punishment | The Terrifying Story of Greed.
Hindi:
एक शहर में एक आदमी रहता था। वह बहुत ही लालची था। उसने सुन रखा था कि अगर संतों और साधुओं की सेवा की जाए तो बहुत अधिक धन प्राप्त होता है। यह सोचकर उसने साधु-संतों की सेवा करनी प्रारम्भ कर दी। एक बार उसके घर एक बड़े ही चमत्कारी संत आए।
उन्होंने उसकी सेवा से प्रसन्न होकर उसे चार दीये दिए और कहा, “इनमें से एक दीया जला लेना और पूर्व दिशा की ओर चले जाना। जहाँ यह दीया बुझ जाए, वहाँ की जमीन को खोद लेना, वहाँ तुम्हें काफी धन मिल जाएगा। अगर फिर तुम्हें धन की आवश्यकता पड़े तो दूसरा दीया जला लेना और पश्चिम दिशा की ओर चले जाना। जहाँ यह दीया बुझ जाए, वहाँ की जमीन खोद लेना, तुम्हें मनचाही माया मिलेगी। फिर भी संतुष्टि न हो तो तीसरा दीया जला लेना और दक्षिण दिशा की ओर चले जाना। उसी प्रकार दीया बुझने पर जब तुम वहाँ की जमीन खोदोगे तो तुम्हें बेअंत धन मिलेगा। तब तुम्हारे पास केवल एक दीया बच जाएगा और एक ही दिशा रह जाएगी। तुमने यह दीया न ही जलाना है और न ही इसे उत्तर दिशा की ओर ले जाना है।”
यह कहकर संत चले गए। लालची आदमी ने उसी समय पहला दीया जलाया और पूर्व दिशा की ओर चल पड़ा। दूर जंगल में जाकर दीया बुझ गया। उस आदमी ने उस जगह को खोदा तो उसे पैसों से भरी एक गागर मिली। वह बहुत खुश हुआ। उसने सोचा कि इस गागर को फिलहाल यहीं रहने देता हूँ, फिर कभी ले जाऊँगा। पहले मुझे जल्दी ही पश्चिम दिशा वाला धन देख लेना चाहिए।
यह सोचकर उसने दूसरे दिन दूसरा दीया जलाया और पश्चिम दिशा की ओर चल पड़ा। दूर एक उजाड़ स्थान में जाकर दीया बुझ गया। वहाँ उस आदमी ने जब जमीन खोदी तो उसे सोने की मोहरों से भरा एक घड़ा मिला। उसने घड़े को भी यही सोचकर वहीं रहने दिया कि पहले दक्षिण दिशा में जाकर देख लेना चाहिए। जल्दी से जल्दी अधिक से अधिक धन प्राप्त करने के लिए वह बेचैन हो गया।
अगले दिन वह दक्षिण दिशा की ओर चल पड़ा। दीया एक मैदान में जाकर बुझ गया। उसने वहाँ की जमीन खोदी तो उसे हीरे-मोतियों से भरी दो पेटियाँ मिलीं। वह आदमी अब बहुत खुश था।
तब वह सोचने लगा कि अगर इन तीनों दिशाओं में इतना धन पड़ा है तो चौथी दिशा में इससे भी अधिक धन होगा। फिर उसके मन में ख्याल आया कि संत ने उसे चौथी दिशा की ओर जाने से मना किया है। दूसरे ही पल उसके मन ने कहा, “हो सकता है उत्तर दिशा की दौलत संत अपने लिए रखना चाहते हों। मुझे जल्दी से जल्दी उस पर भी कब्जा कर लेना चाहिए।” अधिक से अधिक धन पाने की लालच ने उसे संतों के वचनों पर दोबारा सोचने ही नहीं दिया।
अगले दिन उसने चौथा दीया जलाया और जल्दी-जल्दी उत्तर दिशा की ओर चल पड़ा। दूर आगे एक महल के पास जाकर दीया बुझ गया। महल का दरवाज़ा बंद था। उसने दरवाज़े को धक्का दिया तो दरवाज़ा खुल गया। वह बहुत खुश हुआ। उसने मन ही मन सोचा कि यह महल उसके लिए ही है। वह अब तीनों दिशाओं की दौलत को भी यहाँ लाकर रखेगा और ऐश करेगा।
वह आदमी महल के एक-एक कमरे में गया। कोई कमरा हीरे-मोतियों से भरा हुआ था। किसी कमरे में सोने के कीमती आभूषण भरे पड़े थे। इसी प्रकार अन्य कमरे भी बेअंत धन से भरे हुए थे। वह आदमी चकाचौंध होता जाता और अपने भाग्य को सराहता। वह थोड़ा और आगे बढ़ा तो उसे एक कमरे में चक्की चलने की आवाज़ सुनाई दी।
वह उस कमरे में दाखिल हुआ तो उसने देखा कि एक बूढ़ा आदमी चक्की चला रहा है। लालची आदमी ने बूढ़े से कहा, “तू यहाँ कैसे पहुँचा?” बूढ़े ने कहा, “ऐसा कर, तू ज़रा चक्की चला, मैं साँस लेकर तुझे बताता हूँ।”
लालची आदमी ने चक्की चलानी प्रारम्भ कर दी। बूढ़ा चक्की से हट जाने पर ऊँची-ऊँची हँसने लगा। लालची आदमी उसकी ओर हैरानी से देखने लगा। वह चक्की बंद ही करने लगा था कि बूढ़े ने चेतावनी देते हुए कहा, “नहीं, नहीं! चक्की चलाना बंद मत कर।”
फिर बूढ़े ने कहा, “यह महल अब तेरा है, परंतु यह उतनी देर तक खड़ा रहेगा जितनी देर तक तू चक्की चलाता रहेगा। अगर चक्की चलनी बंद हो गई तो महल गिर जाएगा और तू भी इसके नीचे दबकर मर जाएगा।” कुछ समय रुककर बूढ़ा फिर कहने लगा, “मैंने भी तेरी ही तरह लालच करके संतों की बात नहीं मानी थी और मेरी सारी जवानी इस चक्की को चलाते हुए बीत गई।”
वह लालची आदमी बूढ़े की बात सुनकर रोने लगा। फिर कहने लगा, “अब मेरा इस चक्की से छुटकारा कैसे होगा?”
बूढ़े ने कहा, “जब तक मेरे और तेरे जैसा कोई आदमी लालच में अंधा होकर यहाँ नहीं आएगा, तब तक तू इस चक्की से छुटकारा नहीं पा सकेगा।”
तब उस लालची आदमी ने बूढ़े से आखिरी सवाल पूछा, “तू अब बाहर जाकर क्या करेगा?”
बूढ़े ने कहा, “मैं सब लोगों से ऊँची आवाज़ में कहूँगा—लालच बुरी बला है।”
हिमाचल प्रदेश के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Once upon a time, there lived a man in a city. He was extremely greedy. He had heard that serving saints and holy men could bring immense wealth. Thinking this to be true, he began serving saints and sages.
One day, a highly miraculous saint came to his house. Pleased with the man's service, the saint gave him four lamps and said:
“Light one of these lamps and walk toward the east. Wherever the lamp goes out, dig the ground there, and you will find a great amount of wealth. If you ever need more wealth, light the second lamp and walk toward the west. Dig the ground where that lamp extinguishes, and you will obtain as much wealth as you desire. If you are still not satisfied, light the third lamp and walk toward the south. When that lamp goes out, dig the ground there and you will find endless riches.
Then only one lamp and one direction will remain. You must neither light that lamp nor take it toward the north.”
After saying this, the saint left.
The greedy man immediately lit the first lamp and started walking eastward. Deep inside a forest, the lamp went out. He dug the ground there and found a large pot filled with money. He became very happy.
He thought, “I'll leave this pot here for now and collect it later. First, I should quickly see the wealth in the west.”
The next day, he lit the second lamp and headed west. In a deserted place, the lamp went out. When he dug the ground there, he found a vessel full of gold coins. He left it there too, thinking he should first check the south as well. He became restless to acquire as much wealth as possible in the shortest time.
The following day, he headed south. The lamp went out in an open field. He dug the ground and found two chests filled with diamonds and pearls. The man was overjoyed.
Then he began to think, “If there is so much wealth in these three directions, there must be even more in the fourth direction.”
Then another thought came to his mind: the saint had forbidden him from going north. But immediately he told himself, “Perhaps the saint wanted to keep the northern treasure for himself. I should quickly claim it before anyone else.”
His greed for greater wealth prevented him from reconsidering the saint's words.
The next day, he lit the fourth lamp and hurried northward. Far ahead, near a palace, the lamp went out. The palace door was closed. He pushed it open, and it opened easily.
He became very happy and thought to himself that this palace was meant for him. He planned to bring all the wealth from the other three directions here and live a luxurious life.
He went from room to room in the palace. Some rooms were filled with diamonds and pearls. Others contained precious gold ornaments. Likewise, every room was overflowing with endless riches.
The man was dazzled and praised his good fortune.
As he walked further, he heard the sound of a grinding mill coming from one room.
He entered and saw an old man operating a grinding mill.
The greedy man asked, “How did you end up here?”
The old man replied, “Here, you operate the mill for a while, and I'll catch my breath and tell you.”
The greedy man began turning the mill. As soon as the old man stepped away, he burst into loud laughter.
The greedy man looked at him in surprise. He was about to stop the mill when the old man warned him:
“No, no! Don't stop turning the mill.”
Then the old man said:
After a pause, the old man continued:
“Just like you, I too was blinded by greed and ignored the saint's words. I have spent my entire youth turning this mill.”
Hearing this, the greedy man began to cry.
Then he asked, “How can I ever be freed from this mill?”
The old man replied:
“You will not be free until someone else, greedy and blinded by desire just like you and me, comes here.”
Finally, the greedy man asked one last question:
“What will you do after leaving?”
The old man answered:
“I will loudly tell everyone—Greed is a terrible curse.”
analyse your horoscope by Himachal Pradesh best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
