पांच गधों की कहानी: इंसान की 5 सबसे बड़ी बुराइयों का रहस्य |The Story of Five Donkeys: The Secret Behind Humanity's 5 Greatest Vices.
Hindi:
पांच गधे
एक महात्मा कहीं जा रहे थे। रास्ते में वो आराम करने के लिये रुके। एक पेड के नीचे लेट कर सो गये
नींद में उन्होंने एक स्वप्न देखा कि. “वे रास्ते में जा रहे हैंऔर उन्हें एक व्यापारी मिला, जो पांच गधों पर बड़ी- बड़ी गठरियां लादे हुए जा रहा था। गठरियां बहुत भारी थीं, जिसे गधे बड़ी मुश्किल से ढो पा रहे थे।साधु ने व्यापारी से प्रश्न किया- “इन गठरियों में तुमने ऐसी कौन-सी चीजें रखी हैं, जिन्हें ये बेचारे गधे ढो नहीं पा रहे हैं?”
व्यापारी ने जवाब दिया- “इनमें इंसान के इस्तेमाल की चीजें भरी हैं। उन्हें बेचने मैं बाजार जा रहा हूं।साधु ने पूछा- “अच्छा! कौन-कौन सी चीजें हैं, जरा मैं भी तो जानूं!”
व्यापारी ने कहा- “यह जो पहला गधा आप देख रहे हैं इस पर अत्याचार की गठरी लदी है।साधु ने पूछा- “भला अत्याचार कौन खरीदेगा?”
व्यापारी ने कहा- “इसके खरीदार हैं राजा- महाराजा और सत्ताधारी लोग। काफी ऊंची दर पर बिक्री होती है इसकी।
साधु ने पूछा-“इस दूसरी गठरी में क्या है?व्यापारी बोला- “यह गठरी अहंकार से लबालब भरी है और इसके खरीदार हैं पंडित और विद्वान।
तीसरे गधे पर ईर्ष्या की गठरी लदी है और इसके ग्राहक हैं वे धनवान लोग, जो एक दूसरे की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पाते।इसे खरीदने के लिए तो लोगों का तांता लगा रहता है।
साधु ने पूछा- “अच्छा! चौथी गठरी में क्या है भाई?”
व्यापारी ने कहा- “इसमें बेईमानी भरी है और इसके ग्राहक हैं वे कारोबारी, जो बाजार में धोखे से की गई बिक्री से काफी फायदा उठाते हैं।इसलिए बाजार में इसके भी खरीदार तैयार खड़े हैं।
साधु ने पूछा- “अंतिम गधे पर क्या लदा है?”
व्यापारी ने जवाब दिया- “इस गधे पर छल-कपट से भरी गठरी रखी हैऔर इसकी मांग उन औरतों में बहुत ज्यादा है जिनके पास घर में कोई काम-धंधा नहीं हैं और जो छल-कपट का सहारा लेकर दूसरों की लकीर छोटी कर अपनी लकीर बड़ी करने की कोशिश करती रहती हैं। वे ही इसकी खरीदार हैं।तभी महात्मा की नींद खुल गई।
इस सपने में उनके कई प्रश्नों का उत्तर उन्हें मिल गया। सही अर्थों में कहें तो वह व्यापारी स्वयं शैतान था, जो संसार में बुराइयाँ फैला रहा था। और उसके शिकार कमजोर मानसिकता के स्वार्थी लोग बनते हैं।शैतान का शिकार बनने से बचने का एक ही उपाय है कि... ईश्वर पर सच्ची आस्था रखते हुवे अपने मन को ईश्वर का मंदिर बनाने का प्रयास करना चाहिए
चंडीगढ़ के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
The Five Donkeys
A saint was traveling somewhere. On the way, he stopped to rest and lay down under a tree, where he soon fell asleep.
In his sleep, he had a dream.
He saw himself walking along a road when he met a merchant leading five donkeys, each carrying a very large and heavy bundle. The loads were so heavy that the poor donkeys could barely carry them.
The saint asked the merchant,
The merchant replied,
“These bundles contain things that humans use. I am taking them to the market to sell.”
The saint asked,
“Really? What kinds of things are they? I'd like to know.”
The merchant said,
“The first donkey is carrying a bundle full of oppression and cruelty.”
The saint asked,
“Who would buy oppression?”
The merchant replied,
“Kings, rulers, and people in power are its customers. It sells at a very high price.”
The saint then asked,
“What is in the second bundle?”
The merchant answered,
“This bundle is filled with ego and arrogance, and its buyers are scholars and intellectuals.”
He continued,
“The third donkey is carrying jealousy. Its customers are wealthy people who cannot tolerate the success and progress of others. There is always a long line of buyers for this one.”
The saint asked,
“Alright, what is in the fourth bundle?”
The merchant replied,
“This one is filled with dishonesty. Its customers are businesspeople who profit from deceitful practices and fraudulent sales. Many buyers are already waiting in the marketplace for it.”
The saint then asked,
“And what is loaded on the last donkey?”
The merchant answered,
“This bundle is full of deception and manipulation. It is in high demand among people who have no meaningful work to do and who try to make themselves appear greater by bringing others down through deceit and trickery.”
Just then, the saint woke up.
Through this dream, he found answers to many of his questions.
The only way to avoid becoming a victim of evil is to have true faith in God and strive to make your heart a temple for the Divine.
Analyse your horoscope by Chandigarh Bests Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
