🙏 सूरदास जी ने भगवान से दोबारा अंधा करने का वरदान क्यों माँगा? | 🙏 Why Did Surdas Ji Ask God to Make Him Blind Again?
Hindi:
एक भक्त और उसकी भक्ती की सुंदर कथा।🌺
एक बार सूरदासजी किसी भजन कीर्तन में जाने के लिए रास्ते से होकर जा रहे थे। सूरदासजी तो अंधे थे, इसलिए वो अपनी लाठी लेकर जा रहे थे। तभी अचानक हवा पलटी और सूरदासजी रास्ता भटक गए और एक कुएं में गिर गए और लटक गए।
अब सूरदासजी ने कुएं में ही कीर्तन शुरू कर दिया। सूरदासजी की सरलता को देखकर भगवान एक बालक का रूप लेकर आये और सूरदासजी को कहा बाबा! आप मेरा हाथ पकड़ लो। सूरदासजी समझ गए, आ गए मेरे गिरधर गोपाल। सूरदासजी कहते हैं मैं तो अँधा हूँ मुझे आपका हाथ कहाँ दिखेगा। लेकिन आपको तो मेरा हाथ पता हैं तो आप ही मेरा हाथ पकड़ लीजिये। अब सूरदासजी का भगवान ने हाथ पकड़ लिया और सूरदास जी को बाहर लेकर आ गए। अब सूरदासजी ने भगवान का हाथ पकड़ लिया। बालक ने कहा छोड़ो मुझे! छोड़ दो बाबा! सूरदासजी ने कहा भगवन बड़ी मुश्किल से तो आप मिले हैं। आपको कैसे छोड़ दूं। अब मैं आपको नहीं छोडूंगा। भगवान जैसे ही हाथ छुड़ाकर जाने लगे तो राधा रानी वहां प्रकट हो गयी। सूरदास जी ने माता को भी पहचान लिया। भगवान श्री कृष्ण राधा को रोकने लगे। मत जाओ! बाबा पकड़ लेगा, मत जाओ!
सूरदासजी ने राधा रानी के पैर पकड लिए और उनके हाथ में उनकी पायल आ गयी। तब राधा रानी सूरदासजी की भक्ति से प्रसन्न होकर उनको आंखे लौटा दी। सूरदासजी ने जी भर कर हरि और राधा रानी को देखा। सूरदास जी ने भगवन से कहा मुझे एक और वरदान दीजिए! आप मुझे वापस अंधा कर दीजिये। अब मैंने आपको देख लिया। अब मुझे इस आँखों से और किसी को नहीं देखना हैं।
सत्य ही तो है कि यदि एक सच्चे भक्त को उसके प्रभु के दर्शन हो जाएं तो उसे क्या कुछ और देखने की चाह होगी।
जय श्री हरि🙏🌺
चंडीगढ़ के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
🌺 A Beautiful Story of a Devotee and His Devotion 🌺
Once, Surdas Ji was traveling to attend a devotional gathering (bhajan and kirtan). Since he was blind, he was walking with the help of his cane. Suddenly, strong winds changed direction, causing him to lose his way. He accidentally fell into a well and was left hanging inside it.
Even while trapped in the well, Surdas Ji began singing devotional hymns.
Surdas Ji immediately understood and said, “Ah, my beloved Giridhar Gopal has come.”
He then replied, “I am blind. How can I see your hand? But you certainly know where my hand is, so please hold mine instead.”
Lord Krishna lovingly took Surdas Ji’s hand and brought him safely out of the well.
Once outside, Surdas Ji firmly held onto Krishna’s hand.
The boy said, “Let go of me, Baba! Please release my hand!”
Surdas Ji smiled and said, “Lord, I have found you after so much longing and difficulty. How can I let you go? I will never leave you now.”
As Krishna tried to free Himself and leave, Radha Rani appeared there. Surdas Ji immediately recognized her presence as well.
Lord Krishna began warning Radha, saying, “Don’t come closer! Baba will hold onto you too!”
Surdas Ji then held Radha Rani’s feet, and one of her anklets came into his hands.
Pleased by the depth of his devotion, Radha Rani blessed Surdas Ji by restoring his eyesight.
Surdas Ji gazed upon Lord Krishna and Radha Rani to his heart’s content.
Then he made one final request to the Lord:
“Please grant me one more blessing. Make me blind again. Now that I have seen You, I no longer wish to see anyone else with these eyes.”
Indeed, it is true that when a sincere devotee receives the divine vision of the Lord, what else could they possibly desire to see?
🙏🌺 Glory to Lord Hari! Jai Shri Hari! 🌺🙏
Analyse your horoscope by Chandigarh Bests Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
