वृन्दावन की यह घटना आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है | This incident from Vrindavan still compels people to stop and think even today.
Hindi:
वृन्दावन की एक सत्य घटना - - सन्त चरित :जै जै श्री राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे
- एक बार वृन्दावन में एक संत हुए श्री देवाचार्य नागाजी महाराज(कोई कहता नागा बाबा) - निम्बार्क सम्प्रदाय में। उनकी बड़ी बड़ी जटाएं थी। वो वृन्दावन के सघन वन में जाके भजन करते थे।"हा राधे हा गोविंद" बोलके रोता था।
एक दिन जा रहे थे तो रास्ते में उनकी बड़ी बड़ी जटाए झाडियो में उलझ गई। उन्होंने खूब प्रयत्न किया किन्तु सफल नहीं हो पाए।
और थक के वही बैठ गए और बैठे बैठे गुनगुनाने लगे -
"हे मुरलीधर छलिया मोहन
हम भी तुमको दिल दे बैठे,
गम पहले से ही कम तो ना थे,
एक और मुसीबत ले बैठे "
बहोत समय हो गया बाबा को बैठे बैठे......१ दिन,२दिन,३ दिन हो गये ...
"कब कृपा करोगी राधे,
कब दोगी दर्शन,
तुम बिन शुना शुना,
मेरा यह जीवन" - बाबा गुनगुनाते रहे।
तभी सामने से १५-१६वर्ष का सुन्दर किशोर हाथ में लकुटी लिए आता हुआ अकेला दिखा। जिसकी मतवाली चाल देखकर करोडो काम शर्मा जाएँ। मुखमंडल करोडो सूर्यो के जितना चमक रहा था। और चेहरे पे प्रेमिओ के हृदय को चीर देने वाली मुस्कान थी।
आते ही बाबा से बोले " बाबा हमहूँ सुलझा दें जटा"।
बाबा बोले आप कोन हैं श्रीमान जी?
तो ठाकुर जी बोले -"हम व्रज की ग्वाले है" ।
तो बाबा बोले हम तुझे नहीं जानते।
तो भगवान् फिर आये थोड़ी देर में और बोले -"बाबा अब सुलझा दें"।
तो बाबा बोले अब कोन है श्रीमान जी ।
तो ठाकुरजी बोले -"हम हैं वृन्दावन के छोरे"।
तो बाबा बोले हम तुझे नहीं जानते।
तो ठाकुर जी बोले तो बाबा किसको जानते हो बताओ?
तो बाबा बोले हम तो सिर्फ एक ही छोरे को जानता हूं,और वो है मेरे आराध्य कुंजबिहारी।
तो भगवान् ने तुरंत कुंजबिहारी का स्वरुप बना लिया - हातो में बंशी,माथे पे मौरमुकुट,पीताम्बर धारण किये,बांकेबिहारी सी झलक।
और ठाकुरजी बोले -"ले बाबा अब जटा सुलझा दूँ"।
तब बाबा बोले -"च्यों रे लाला हमहूँ पागल बनावे लग्यो!
मेरे कुंजबिहारी तो बिना श्री राधा जू के एक पल भी ना रह पावे और एक तू है अकेलो आये मुझे ठगने के लिये"।
तभी पीछे से मधुर रसीली आवाज आई -" बाबा, हम यही हैं " - ये थी हमारी श्री राधाजी।
और राधाजी बोली - "अब सुलझा देवे बाबा आपकी जटा"।
तो बाबा मन्द मन्द मुस्कुराए और बोले
युगल दर्शन हि जब पा लिया अब तो ये जीवन ही सुलझ गया , जटा की क्या बात है,यह रहे या खुले, मेरा जीवन तो सफल हो गेया" !!!
राधे राधे ।।
नोट : - यह स्थान अभी भी है,कदम्बखण्डी,भक्त सब दर्शन करते है,मैंने भी दर्शन किया ।
उस स्थान पे अब राधाकृष्ण निकुंज बिहारी मंदिर है निम्बार्क सम्प्रदाय के,जो सबसे प्राचीन राधाकृष्ण युगल भजन सम्प्रदाय है जिसका आचार्य है हंसः भगवान - यह ५००० साल से भी प्राचीन भजन परिवार है,अब ५११९ निम्बार्कअब्द चल रहा है।
कडम्बखण्डी की उस मन्दिरमें इस दिव्य घटना को पत्थर पे खोदाई किया गया है,यह बरसाना से गाड़ी में आधा घन्टा दूर है।
प्रेम से बोलो .... "राधे राधे" ।।
सऊदी अरब के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Hail Shri Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe Radhe
Once in Vrindavan, there was a saint named Shri Devacharya Nagaji Maharaj (some also call him Naga Baba) from the Nimbarka tradition. He had very long matted hair. He used to go deep into the forests of Vrindavan and do bhajan, crying out “Ha Radhe, Ha Govind.”
One day, while walking, his long matted hair got tangled in bushes on the way. He tried very hard but could not free them.
Tired, he sat there and began singing:
"O Murlidhar, mischievous Mohan,
I have already given you my heart,
My sorrows were already not few,
Yet I have taken on one more trouble."
A long time passed—one day, two days, three days…
Baba kept singing:
"O Radhe, when will you show mercy?
When will you give darshan?
Without you,
my life feels empty and incomplete."
Then, from a distance, a beautiful teenage boy of 15–16 years appeared, walking alone with a staff in his hand. His graceful walk could put millions of Cupids to shame. His face was shining like millions of suns, and his smile could pierce the hearts of devotees.
He came and said, “Baba, I will untangle your hair.”
Baba asked, “Who are you, sir?”
The Lord replied, “We are the cowherds of Braj.”
Baba said, “I do not know you.”
The Lord came again after some time and said, “Baba, now let me untangle your hair.”
Baba again asked, “Who are you now?”
The Lord said, “We are the boys of Vrindavan.”
Baba said, “I still do not know you.”
Then the Lord asked, “Then tell me, whom do you know?”
Baba replied, “I know only one boy, and that is my beloved Kunj Bihari.”
Immediately, the Lord transformed into the form of Kunj Bihari—holding a flute, wearing a peacock feather crown, dressed in yellow garments, radiating divine beauty.
The Lord said, “Now let me untangle your hair.”
Baba smiled gently and said:
“You are trying to fool me, dear child!
My Kunj Bihari cannot live even for a moment without Shri Radha Ji. And you have come alone to deceive me.”
At that moment, a sweet divine voice came from behind:
“Baba, we are here.”
It was Shri Radha Ji.
Radha Ji said, “Now shall I untangle your hair, Baba?”
Baba smiled softly and said:
“When I have attained the divine vision of the Divine Couple, my life itself is already untangled. What is there to worry about hair? Whether it remains tied or loose, my life has become successful!”
Radhe Radhe!
Note: This place still exists at Kadambkhandi. Devotees still visit it. I also had darshan there. It is said that the Lord Himself untangled Baba’s hair, and Radha Ji personally offered him prasad.
There is now a Radha Krishna Nikunj Bihari Temple there, belonging to the Nimbarka tradition—the oldest Radha Krishna devotional lineage, established by Acharya Hansa Bhagavan. This tradition is more than 5000 years old, and currently, the year 5119 Nimbarkabda is running.
The divine incident is engraved on stone in the temple at Kadambkhandi. It is about half an hour’s drive from Barsana.
With love, say… “Radhe Radhe.”
analyse your horoscope by Saudi Arabia Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
